जालंधर (वरुण): जालंधर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। शनिवार को जिले के 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि शुक्रवार को 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Blog
-

ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आफिस रुट पर बसों की आवाजाही की डाइवर्ट
ऊना/सुशील पंडित: ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आफिस होकर जाने वाली बसों के लिए सड़क मार्ग परिवर्तित किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ऊना से संतोषगढ़ बाया डीसी आॅफिस होकर जाने वाली बसें ऊना से किला बेदी गेट-चंद्रलोक काॅलोनी-रामपुर होते हुए संतोषगढ़ जाएंगी। इसके अलावा संतोषगढ़ से ऊना बाया डीसी आॅफिस होकर आने वाली बसें संतोषगढ़ से रामपुर-चंद्रलोक काॅलोनी- किला बेदी गेट से होते हुए ऊना पहुचेंगी।
-

आम जनता को बड़ा झटका! अब घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत में बढ़ोतरी
नई दिल्ली। अगर आप भी ‘अपना घर’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बढ़ती महंगाई के बीच अब सीमेंट कंपनी ने सीमेंट की कीमत बढ़ा दी है. इसके चलते कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा.
गौरतलब है कि सीमेंट कंपनी इंडिया सीमेंट लिमिटेड लोन पेमेंट के लिए और कैपिटल एक्सपेंडीचर को बढ़ाने के लिए अपनी जमीनों को बेचने जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने सीमेंट की कीमत भी 55 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोयले की कीमतों में आई तेजी की वजह से लागत मूल्य बढ़ गया है जिसके चलते कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है.
इंडिया सीमेंट कंपनी की तरफ से दी गी जानकारी के अनुसार, कंपनी जून से जुलाई के बीच तीन चरणों में सीमेंट के दाम प्रति बोरी 55 रुपये बढ़ायेगी. यानी 1 जून को प्रति बोरी सीमेंट के दाम में 20 रुपये, 15 जून को 15 रुपये और एक जुलाई को 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. इस हिसाब से कुल मिलाकर सीमेंट की कीमत में 55 रुपयेकी बढ़ोतरी होगी.
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट एन श्रीनिवासन ने बताया कि कंपनी कर्ज निपटाने के लिए और पूंजीगत व्यय के लिए सीमेंट की कीमत बढ़ने के साथ-साथ कुछ जमीनों को भी बेचेगी. उन्होंने कहा,’हम घबराकर जमीन नहीं बेच रहे हैं. आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हमारे पास लगभग 26,000 एकड़ जमीन है. ये जमीनें अलग-अलग श्रेणियों की हैं.’ श्रीनिवासन ने कहा किअगर हम दाम नहीं बढ़ते हैं तो कंपनी को बड़ा घाटा झेलना पड़ेगा.
अब बात करते हैं इंडिया सीमेंट के इतिहास की तो इंडिया सीमेंट ने वित्त वर्ष 22 में कुल 4,729.83 करोड़ रुपये फायदा दर्ज की थी जबकि वित्त वर्ष 21 में उसकी कुल आमदनी 4,460.12 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कंपनी का शुद्तेध लाभ तेजी से घट गया. कंपनी का शुद्ध लाभ उस समय 38.98 करोड़ रुपये रह गया था जो वित्त वर्ष 21 में उसने 222.04 करोड़ रुपये था.
-

लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से किया जागरूक
ऊना/सुशील पंडित: सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न विकास योजनाओं के विशेष प्रचार अभियान के तहत सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सूचीबद्ध फोक मीडिया दलों ने विकास खंड अंब व ऊना में कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें वर्तमान सरकार की विकास योजनओं व उपलब्धियों के अतिरिक्त नशे से होने वाले नुक्सान व बचाव बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच जलग्रां ने कुठियाड़ी और ठठल तथा आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने बटूही और त्यूड़ी में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनओं का गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रचार कर लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना बारे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं के तहत गरीब परिवारों को खाना पकाने के लिए धुंआ रहित ईंधन प्रदान, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिसमें गैस चूल्हा, रेग्यूलेटर, गैस बुक, सुरक्षा पाइप, प्रतिभूति राशि, सिलेण्डर का रिफिल प्रदान किया जाता है। इन योजनओं के तहत ही हिमाचल प्रदेश को धुंआ मुक्त राज्य भी घोषित किया गया है।
इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्जवल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पड़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। बहुत से घर नशे की वजह से बर्बाद होते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा देश का भविष्य है। इन्हें नशे जैसी चीज़ को शौक के रूप में भी प्रयोग नहीं करना चाहिए। नशे से दूर ही रहना चाहिए और अधिक से अधिक युवाओं को जागरूक करना चाहिए। अगर हमें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमें नशे जैसी चीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधान राणी गिल, उप प्रधान राम कुमार, रोहित, सचिव भजन सिंह, वार्ड सदस्य नरेश चंद, अनुरधा, सुरेखा सहित पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। -

पंजाबः AAP ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान…
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया है। जानकरी के अनुसार पर्यावरण प्रेमी पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल व विक्रमजीत सिंह साहनी को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुना है।
सी.एम. मान ने ट्वीट कर यह जानकारी सांझा की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि ”मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामज़द कर रही है…एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी…दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।”
-

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर बंगाणा में खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: समेकित बाल विकास परियोजना धुन्दला ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता महिला आयोग की सदस्य इंदु बाला ने की।जागरूकता शिविर में बच्चों को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे मे जानकारी दी तथा सफलता के लिए जहां-जहां जन सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी।बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन, स्लोगन राइटिंग तथा रोल-प्ले का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशनवी, दूसरा स्थान श्रेया शर्मा तथा तीसरा स्थान आकृति ने प्राप्त। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कशिश राणा, दूसरा स्थान वशनवी, तथा तीसरा स्थान अनामिका कालिया ने प्राप्त किया। इसके अलावा रोल-प्ले में ईशा मोदगिल, वैशानवी, अनिषिका धीमान व आकृति शर्मा नें भाग लिया।कार्यक्रम में लद्दाख में बस दुर्घटना में शहीद हुए जबानों की याद मे 2 मिनट का मोन रखकर श्रीद्धांजली भी दी गई। इस अवसर पर शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ किरण देवी, डॉ अंजना कुमारी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

भरवाई में शुरू हुआ तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट होटल भरवाई में हुआ। इस उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के निदेशक सुभाष जरियाल तथा समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर ने दीप प्रज्वलित व वन्दे मातरम गायन के साथ किया।
इस अवसर पर सुभाष जरियाल ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को लर्निंग से अर्निंग की ओर बढ़ने तथा लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने को कहा। कैप्टन संजय पराशर ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक बन कर फ्रॉड से बचने व अपने धन का सार्थक निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में निवेश संबंधी योजनाएं, फ्रॉड से बचने के तरीके व वित प्रबंधन विषय पर जागरूकता हेतु विभिन्न सत्र लगाए जाएंगे जिनमें अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ प्रतिभागियों से वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा करेंगे और प्रतिभागियों की शंकाओं का निवारण करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन 80 प्रतिभागी ने भाग लिया।
इस अवसर प्रधान अलका संधू, जिला वेलफेयर विभाग से सीमा शर्मा, नीना शर्मा, संदीप शमार्, सुमित भारद्वाज, पंजाब नेशनल बैंक से आकाश भारद्वाज, सुरिंदर कौंडल, डॉ. रमेश चंदेल, पंढरी सुरपवार, अश्विनी धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
-

ऊना में आयोजित किया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस जागरूकता शिविर
महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना में किया आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की। इस शिविर में नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत में लद्दाख में बस दुर्घटना में शहीद हुए जवानों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. जागृति दत्ता तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मृदुल बतौर वक्ता उपास्थित हुए। उन्होंने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे में जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा माहवारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए. उसके बारे में अवगत करवाया। उन्होंने पोषण पर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा, तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है। इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है, वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।
जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन, स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम (सपना और सुमन), दूसरा स्थान टीम (दीपिका और रेशम) तथा तीसरा स्थान टीम (वंशिका और बबीता) ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खुशी शर्मा, दूसरा स्थान निधि तथा तीसरा स्थान शीतल ने प्राप्त किया। रोल प्ले में रीटा एंड टीम ने प्रतिभागियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर पार्षद उर्मिला देवी, स्कूल के प्रधानाचार्य सोम लाल धीमान, पर्यवेक्षक सुलिंदर पाल कौर, मीनू वाला, संतोष कुमारी, कुलबीर कौर, सुमन लता, नानकी देवी, आशा देवी, कंचन देवी, बीना रानी, नरेश देवी, निर्मला देवी, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह व सहायक साक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहीं।
-

पर्यावरण के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए सरकारी व निजी विद्यालयों को गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश
ऊना (सुशील पंडित)। डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ,ऊना में ‘ विश्व पर्यावरण दिवस’ सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि सीबीएसई व सरकार के द्वारा पर्यावरण के प्रति छात्रों को जागरूक करने के लिए सरकारी व निजी विद्यालयों को गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय में गतिविधियों के अंतर्गत कक्षा एलकेजी ,यूकेजी के लिए हरा व संतरी रंग की पहचान हेतु प्रतियोगिता प्रथम ,द्वितीय के लिए मनपसंद पेशे के परिधान से संबंधित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कक्षा तृतीय, चतुर्थ के लिए एकल नृत्य प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी।

समन्वयक प्रेरणा महाजन, संगीता व रीना लट्ठ के रचनात्मक प्रयासों से छात्रों ने पर्यावरण संबंधी चित्र बनाकर व नारों के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया|वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने ‘ केवल एक पृथ्वी’ थीम पर आधारित अपने विचार प्रकट किए। दिनांक 28.5.22 को गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह,प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर विशेष उपस्थिति देकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया |
जनक सिंह ने छात्रों के आत्मविश्वास को देखकर कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों का इस समस्या के प्रति जागरूक होना भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। देवेंद्र चंदेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि छात्रों का पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्साह देखकर अचंभित हूं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ छात्रों को रचनात्मक बनाने के लिए गतिविधियां आयोजित करता रहता है। इस अवसर पर स्थानीय प्रबंधक समिति के उपप्रधान बलविंदर सिंह व अभिभावक शिक्षक संघ की प्रधान पूजा रघुवंशी ने भी आगंतुकों के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
प्राचार्य अतुल महाजन ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उच्च व प्राथमिक शिक्षा उप निदेशक द्वारा उठाए प्रभावी सुधारात्मक कदम सराहनीय हैं। महाजन ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं| हमारे सकारात्मक कदम निकट भविष्य में पर्यावरण से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में मददगार साबित होंगे। हमें स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य की सोच को अपनाना होगा।
कार्यक्रम प्रभारी दिशि, समन्वयक सुदेश, कुशल शिक्षक वर्ग में रेनू परमार, मीनाक्षी विशिष्ट निर्णायक मंडल की भूमिका में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्टूडेंट कौंसिल के प्रयास भी सराहनीय रहे।
-

दो पूर्व सैनिकों की विधवाओं को दी गई आर्थिक सहायता
ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दो पूर्व सैनिकों की विधवाओं को आर्थिक सहायता राशि के दो चैक प्रदान किए, जिसमें एक विधवा महिला को 3 हज़ार रूपये तथा द्वितीय विश्व युद्ध की एक विधवा को 5 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई। उन्होंने बताया कि इन विधवाओं को सेना की तरफ से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलती है। उपनिदेशक ने बताया कि यह सहायता राशि उनको हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हर माह उपलब्ध करवाई जाएगी।
