Blog

  • तेज रफ्तार Scorpio ने सड़क पर खड़े 4 युवकों को रौंदा, 2 की मौत

    तेज रफ्तार Scorpio ने सड़क पर खड़े 4 युवकों को रौंदा, 2 की मौत

    दरभंगाः जिले के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग पर जगन्नाथपुर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2 नाबालिग युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए DMCH भेजा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि रमेश सदा अपने रिश्तेदार दीपक सदा और राजा सदा के साथ बाइक पर सवार होकर देवकुली धाम मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में वे गांव के कृष्ण कुमार से सड़क किनारे बात करने लगे, तभी बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और बाइक के पास खड़े कृष्ण कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, और कृष्ण कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दीपक और अन्य को डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बिरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Kia गाड़ी लूट मामले में DSP लवदीप ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Kia गाड़ी लूट मामले में DSP लवदीप ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के कोट इसे खां से जीरा रोड पर नजदीकी गांव महल में आई-20 कार में आए अज्ञात लुटेरों की गाड़ी पोल से टकरा गई। जिसके बाद वह नई Kia गाड़ी राहगीर से छीनकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राहगीर से किया गाड़ी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा वहां पर आई-20 कार क्षतिग्रस्त मिली। जिसके बाद गाड़ी की चैकिंग के दौरान उन्हें गाड़ी से एक नकली पिस्टल, दातर बरामद हुए।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति से Kia गाड़ी छीनकर फरार हो गए। डीएसपी डी ने कहा कि जब उन्होंने आई-20 गाड़ी को लेकर जांच की तो पता चला कि 15 जनवरी 2025 को सुभानपुर एरिया से 5 आरोपियों ने गाड़ी छीनी थी। दरअसल, उस दौरान यह गाड़ी मिस्त्री के पास रिपेयर होने के लिए आई थी और गाड़ी में आवाज आने के चलते मिस्त्री गाड़ी की ट्राई लेने के लिए गया और रास्ते में गाड़ी से आवाज आने के चलते वह सड़क किनारे रूक गया। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी में आए 5 लुटेरों ने मिस्त्री से पिस्टल के बल पर आई-20 गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    जिसके बाद कोट इसे खां थाने के अधीन आते पेट्रोल पंप से 27 जनवरी को लुटेरे 10 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद 28 जनवरी को लुटेरे किसी आढ़ती से 3 लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस पहले से आरोपियों को लेकर अलर्ट थी और नाकेबंदी की हुई थी। लुटेरे पुलिस को देख मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस आरोपियों को काबू करने के लिए पीछे लग गई। इस दौरान नजदीकी गांव महल में आरोपियों की आई-20 गाड़ी पोल से टकरा गई और वह राहगीर से उसकी Kia गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    Kia गाड़ी में पीड़ित के आईफोन-7 और सैमसंग का फोन रह गया। जिसके बाद उनके नंबर लेकर लोकेशन की जांच की गई। पुलिस को दोपहर 1.30 बजे तक की लोकेशन मिली है। डीएसपी डी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। वहीं Kia कार चालक एनआई था और उसकी गाड़ी में 2.5 तोले सोना, 7 तोले चांदी, 2 फोन और 17 हजार की नगदी मौजूद थी, जोकि लुटेरे लेकर फरार हो गए। पीड़ित गुरमीत सिंह के बयानों पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: इस बाजार में चला पीला पंजा, एडीसी ने खुद हटवाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: इस बाजार में चला पीला पंजा, एडीसी ने खुद हटवाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही यातायात की स्थिति को सुधारने के लिए बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज सुबह करीब 4 बजे एडीसी हरजिंदर सिंह बेदी खुद सड़कों पर उतरे और उनके साथ नगर परिषद के ईओ और पुलिस टीम भी मौजूद थी।

    एडीसी के नेतृत्व में जेसीबी ने बाजार में अवैध कब्जों को हटाया तथा दुकानदारों द्वारा सड़कों पर बनाए गए अवैध निर्माण व दुकानों के बाहर लगे टीन के डिब्बों व सीमेंट के शेडों को तोड़ा गया तथा दुकानों के बाहर पड़े बोर्ड व टेबल आदि भी उखाड़कर ले गए। इस दौरान अधिकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन एडीसी जनरल हरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि वह इसी शहर से हैं और शहर में बिगड़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर चिंतित हैं। जब हमने कागजों पर गौर किया तो पता चला कि बाजार की सड़कों पर बहुत ज्यादा अवैध कब्जा हुआ पड़ा है।

    उन्होंने कहा कि हमें कई बार शिकायतें भी मिलती थी कि इस रोड पर अवैध कब्जा होने के चलते यहां कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है और कई लोग भी भीड़ में फंसने के कारण अपने जरूरी काम पर नहीं जा पाते जिसके चलते यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • 1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते ETO ऑफिसर गिरफ्तार

    1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते ETO ऑफिसर गिरफ्तार

    कैथलः एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत टीम ने ईटीओ ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आज सुबह ACB की टीम ने कैथल से ETO ऑफिसर दिनेश काजल को 1.40 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ईटीओ शिकायतकर्ता को ठेके की किश्त न चुकाने पर गारंटर की जमीन अटैच करने की धमकी दे रहा था, इसकी एवज में उसने 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। इससे पहले वह शिकायतकर्ता से 60 हजार रुपए ले चुका था।

    शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्लान बनाकर अधिकारी को करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल के पीछे विभाग के नए कार्यालय में बुलाया। यहां एसीबी ने उसे दबोच लिया। चीका निवासी ओमप्रकाश उर्फ बुद्ध ने 2019-2020 में एक्साइज विभाग का ठेका लीज पर लिया था। बाद में किस्तें न चुकाने पर विभाग ने उसे डिफॉल्टर घोषित कर दिया। इस ठेके के गारंटर ऋषिपाल ने अपनी कृषि योग्य भूमि गिरवी रखी थी। ईटीओ गारंटी में दी गई जमीन के साथ-साथ शिकायतकर्ता की अन्य संपत्ति को भी अटैच करने की धमकी दे रहा था। इसके लिए तहसीलदार को पत्र भी लिखा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को भी दी।

    टीम लंबे समय से ईटीओ की निगरानी कर रही थी। शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और बुधवार सुबह 1.40 लाख की रिश्वत लेते समय ईटीओ दिनेश काजल को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने दिनेश काजल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। ईटीओ की गिरफ्तारी के बाद एसीबी विभाग के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कर रही है। कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि चीका निवासी शिकायतकर्ता ऋषिपाल की शिकायत पर ईटीओ दिनेश काजल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

     

  • Jalandhar News : बाइक सवार 3 लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

    Jalandhar News : बाइक सवार 3 लुटेरों ने व्यक्ति को बनाया निशाना

    मोबाइल, नगदी और अन्य सामान छीनकर हुए फरार

     जालंधर,ens : चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोर और लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला ढिलवां रोड से सामने आया है। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया। रविंदर कुमार ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी खत्म कर बाइक पर घर लौट रहा था।

    इसी दौरान ढिलवां रोड पर तीन बाइक सवार लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। लुटेरों ने उसका मोबाइल, नगदी और सामान छीनकर फरार हो गए। रविंदर ने बताया कि जाते समय लुटेरों ने फोन से सिम कार्ड निकालकर वहीं फेंक दिया। उसने बताया कि लूट की यह वारदात घटनास्थल पर लगे कैमरे में कैद हो गई है।

    जिसमें तीनों लुटेरे कैद हुए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। नंगलशामा चौकी इंचार्ज एसआइ नरिंदर मोहन ने बताया कि फोन ट्रेसिंग पर लगा दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • नशे में धुत Fortuner चालक ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, गुस्से में आई भीड़ ने तोड़ी गाड़ी

    नशे में धुत Fortuner चालक ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, गुस्से में आई भीड़ ने तोड़ी गाड़ी

    भीलवाड़ाः यहां एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार एक किशोर और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने कार में सवार युवक-युवतियों के नशे में होने का आरोप लगाते हुए कार पर पत्थर फेंके और जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    गाड़ी में पड़े बीयर के केन।
    गाड़ी में पड़े बीयर के केन।

    जानकारी मुताबिक, शहर के सुभाष नगर में कुंवाडा खान की ओर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास सामने की ओर से आ रही बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग मौके से भगा निकले। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने हादसे में घायल कुंवाडा खान निवासी कृष्ण उर्फ किशन (12) और ललित (19) को अस्पताल में भर्ती करवाया। ये दोनों अपने घर से गेहूं पिसवाने के लिए आटा चक्की पर गए थे और वापस घर लौट रहे थे इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।

    वहीं जब मौके पर मौजूद भीड़ को पता लगा कि कार चलाने वाले नशे में धुत थे तो उन्होंने गुस्से में कार पर पत्थर फेंके और जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू शुरू की। पुलिस ने कहा कि गाड़ी नंबर के आधार पर कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: वकील के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं चोरों ने किसी प्रोग्राम में गए वकील के घर को निशाना बनाया है, जहां चोर घर से गहने व ब्रैडेंड सामान लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट विशाल हांडा पुत्र पीएल हांडा ने बताया कि वह परिवारिक प्रोग्राम को लेकर अमृतसर गए हुए थे। जिसके बाद वह 27 तारीख को घर वापिस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान गहने अलमारी से गायब है।

    पीड़ित ने कहा कि 26 तारीख रात 1.30 बजे एक व्यक्ति उनके घर में घुसा और तिजौरियों के ताले तोड़कर गहने चुरा ली। विशाल ने कहा कि उन्हें पता चला है कि इस एरिये में 15 से 20 दिन में चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है और अभी तक एक भी चोरी के मामले को सुलझाया नहीं गया है। पीड़ित के अनुसार नीचे बुटिक की दुकान है उनके ताले चोरों द्वारा तोड़े गए,लेकिन वहां से चोरों को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

    पीड़ित ने कहा कि चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पीड़ित की पत्नी ने कहा कि उनकी सारी मेहनत चोर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने सोचा कि एक रात का प्रोग्राम था, जिसको लेकर उन्होंने परिजनों को घर में नहीं बुलाया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि एक रात में चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कहा कि चोर की फुटेज आने की दिखाई दे रही है लेकिन जाने की दिखाई नहीं दे रही। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी युवक लग रहा है और वह घर से ब्रैंडेड सामान व गहने लेकर फरार हुआ है। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है, लेकिन उनके मनों में डर का माहौल बना हुआ है।

  • Good News: Mahakumbh के लिए इस दिन चलेगी Special ट्रेनें

    Good News: Mahakumbh के लिए इस दिन चलेगी Special ट्रेनें

    जालंधरः यात्रियों के लिए खुशखबरी है। महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे ने 2 स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इसके तहत आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04613 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ के लिए 18 व 23 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से अलसुबह 3:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 4:25 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी के लिए 04614 फाफामऊ से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 19 व 24 फरवरी को चलेगी। इसमें रेल फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात 22:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

    यह ट्रेन शहीद कप्तान तुषार महाजन, जम्मू तवी कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
    इसी तरह से आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04662 अमृतसर से फाफामऊ के लिए 20 फरवरी को अमृतसर से रात 20.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19.00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04661 रेल 22 फरवरी को फाफामऊ से सुबत 6:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

  • Jalandhar News : पिस्तौल और 5 कारतूस सहित एक गिरफ्तार

    Jalandhar News : पिस्तौल और 5 कारतूस सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर,ens : पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने घास मंडी नजदीक एक युवक को गिरफतार किया है। आरोपी की पहचान तनवीर उर्फ तन्नू निवासी कोट सदीक के तौर पर हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी से एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया है। एएसआई ने कहा कि आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि उसने पिस्तौल कहां से खरीदा था और कहां कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • Mayor चुनाव से पहले इस जिले में पहुंचे कांग्रेस पार्षद, अध्यक्ष लक्की का आया बयान, देखें वीडियो

    Mayor चुनाव से पहले इस जिले में पहुंचे कांग्रेस पार्षद, अध्यक्ष लक्की का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ मेयर चुनाव 30 जनवरी यानि कल होने जा रहा हैं, लेकिन इससे पहले राजनीति गरमा गई है। दरअसल, कांग्रेस और आप पार्टी ने अपने पार्षदों को पंजाब बुला लिया है। कांग्रेस गुरबख्श रावत को खोकर एक झटका खा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बंटवारे की राजनीति से बचने के लिए कांग्रेस अपने 6 पार्षदों को लुधियाना ले आई है।

    चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि चंडीगढ़ निगम के चुनाव के दौरान हुई गुंडागर्दी के बारे में पूरा देश जानता है, जिस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी और अब वे अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए लुधियाना लाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके एक पार्षद को बीजेपी द्वारा डराया धमकाया गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 6 पार्षद और आप पार्टी के 13 पार्षद और लोकसभा सदस्य मनीष तिवारी के वोट से 30 तारीख को वह चंडीगढ़ में आप पार्टी के साथ मिलकर मेयर बनाएंगे और कांग्रेस का डिप्टी मेयर बनाया जाएगा।

    वहीं बीजेपी भी अपने पार्षदों के साथ मीटिंग करने में और चुनावी तैयारियों में जुटी है। उनकी कल बैक टू बैक बैठकों का दौर चला। उनके एक प्रवक्ता टीवी डिबेट में व्यस्त रहे तो परमवीर सिंह बाबला ने कहा अभी बात करने की भी फुरसत नहीं हम चुनावों में बहुत व्यस्त हैं। उनकी माता हरप्रीत कौर बीजेपी के मेयर पद की उम्मीदवार हैं। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के पास 20 वोट हैं, जबकि भाजपा के पास 16 वोट हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि वह भाजपा को पराजित करके नगर निगम में अपना वर्चस्व स्थापित करेगी।