Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा, देखें वीडियो
चंडीगढ़: हर साल की तरह इस साल भी श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-46 में धूमधाम के साथ दशहरा मनाया जाएगा। सेक्टर-46 दशहरा ग्राउंड में 2 अक्टूबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर आज श्री सनातन धर्म मंदिर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिन्दर भाटिया, प्रधान नरिंदर भाटिया तथा महासचिव सुशील सोवत और अन्य मेंबरों ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से आयोजित इस 28वें आयोजन में कई खास चीजें होंगी। इस बार सोने की लंका दहन के साथ-साथ रावण दहन के दौरान रथ पर सवार रावण के पुतले की घूमती हुई गर्दन और चेहरा व नाभि में से निकलती हुई अमृत कुंड की धारा नजर आएगी। इसके अलावा मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को रिमोट से अग्नि देना भी खास आकर्षण का केंद्र होगा।
कमेटी के चीफ पैट्रन जतिंदर भाटिया ने बताया की इस बार भी चंडीगढ़ में सबसे ऊंचा रावण का पुतला 101 फुट, मेघनाद का पुतला 95 और कुंभकर्ण का पुतला 90 फुट ऊंचा होगा I उन्होंने बताया की कमेटी की ओर से ईको फ्रेंडली आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादतर आतिशबाजी हवा में चलाई जाएगी ताकि वातावरण को नुकसान ना हो। कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिंदर भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाब के राजयपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।
इसके साथ ही चंडीगढ़ के उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव (आईएएस ) तथा प्रशासन के चीफ इंजीनियर श्री सीबी ओझा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे। इसके साथ ही जीजीडीएसडी कॉलेज सोसायटी चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर सिदार्थ शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जीजीडीएसडी कालेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉक्टर अजय कुमार, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर किशनजीत सिंह, हाईटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के आरएस सचदेवा, चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर वीके भारद्वाज, पीजीआई के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डाक्टर संतोष कुमार तथा चंडीगढ़ के पूर्व चीफ इंजीनियर एसके चड्ढा बतौर ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ उपस्थित होंगे।
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी की ओर से सराहनीय कार्यों को लेकर हर साल दिए जाने वाले ‘चंडीगढ़ रत्न अवार्ड’ की कड़ी के तहत इस साल पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डाक्टर संदीप बांसल तथा पीएमएल एसडी पब्लिक स्कुल चंडीगढ़ की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा को ‘चंडीगढ़ रत्न’ अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के प्रधान नरिंदर भाटिया तथा सचिव सुशील सोवत ने बताया कि दशहरे वाले दिन आयोजन स्थल पर बनाए गए विशेष मंच से भगवान श्री राम और भगवान श्री हमुमान जी के भजन प्रस्तुत किये जायेंगेI इसके साथ ही मंच पर सेक्टर 46 की श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी के कलाकारों की ओर से पेश किये जाने वाले परशुराम- श्री राम संवाद, रावण- श्री राम संवाद और श्री हनुमान-रावण संवाद भी दर्शको को खास आकर्षित करेंगे I
दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा मेले में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष कार्टून करेक्टरस, जैसे की मिकी माउस व डोरेमोन आदि बच्चों को टॉफियां बाँटेंगे और मेले में बच्चों को तीरकमान, गदा तथा तलवारें आदि खिलौने भी बांटे जाएंगे। कमेटी के प्रधान नरिंदर भाटिया तथा महासचिव सुशील सोवत ने बताया कि दशहरे वाले दिन 2 अक्तूबर को दोपहर दो बजे सैक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मन्दिर से एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो सैक्टर 46 और सेक्टर 45 के इलाकों से गुज़रती हुई बाद दुपहर बाद लगभग 4.30 बजे दशहरा आयोजन स्थल पर पहुंचेगी।
सुशील सोवत ने झांकियों को लेकर बताया कि इस बार रामायण और भगवान श्री राम के जीवन से जुडी झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होगीI रावण दहन से पहले सेक्टर-46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पंडित राहुल जी, पंडित गोपाल जी, पंडित हरी कृष्ण जी और पंडित शैलेन्द्र जी की ओर से मंत्रण उच्चारण किया जाएगा। श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिन्दर भाटिया ने बताया कि आयोजन स्थल के अन्दर लगभग 10 हजार दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों का प्रबन्ध भी किया गया है। मेला स्थल पर सुरक्षा के भी खास प्रबंध किये जा रहे है जिसके लिए चंडीगढ़ पुलिस के जवानों के साथ साथ निजी सुरक्षा कर्मी भी तैनात होंगेI
किसी आपातकाल स्थित से निपटने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम के फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ साथ पार्क हॉस्पिटल मोहाली की टीम एंबुलेंस की साथ पुरे कार्यक्रम के दौरान तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि इस पुरे आयोजन का कई चैनलों चैनल के साथ साथ यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया जायेगा ताकि जो लोग किसी वजह से आयोजन स्थल पर ना पहुंच सके, वह अपने घर बैठ कर इस भव्य आयोजन का आनंद ले सकेI
श्री दशहरा कमेटी के चीफ पैट्रन कम चेयरमैन जतिन्दर भाटिया ने बताया कि उनकी कमेटी की ओर से पिछले 27 वर्षो से दशहरा मनाया जा रहा है और उनका 28वां आयोजन हैI उन्होंने बताया की उनके यहां खास आकर्षण तथा विशेष प्रबंधों के चलते ट्राइसिटी में से सबसे ज्यादा लोग उनके यहां देखने पहुँचते है I उन्होंने आगे बताया कि इस बार भी दशहरा मेले में चंडीगढ़ सहित यहां के सैक्टर-46 सहित आसपास के अन्य शहरों से लगभग एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी के डीडी शर्मा, अशोक भगत, आरके जोशी, एएन त्रिखा, राजेश बिमल, सुदर्शन बत्रा, राठौर, संदीप शर्मा, डिंपल चावला, जसपाल सिंह और केएल मुसाफिर सहित अन्य मेंबर भी उपस्थित थे।
-

Haryana News: पत्नी की हत्या के मामले में पति समेत दो लोगों को उम्र कैद की सजा, देखें वीडियो
पंचकूला: जिला अदालत की ओर से साल 2018 में पत्नी की हत्या के आरोप में पति और दो लोगों की उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में पति मनमोहन और दो लोगों ने मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। हत्या करने के बाद आज तक पुलिस को पत्नी का शव नहीं मिला। इस मामले में 8 साल के बाद पंचकूला की जिला अदालत ने आरोपी मनमोहन और दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है।
इस मामले में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) आकाशदीप सिंह ने कहा कि 16 जनवरी 2018 को आरोपी मनमोहन के द्वारा पुलिस को एक दरखासत दी थी। इसमें आरोपी ने उसकी पत्नी के गुम होने की शिकायत पुलिस को दी थी। पत्नी को ढूंढने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और इसके बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि आरोपी मनमोहन ने अपनी प्रेमिका मोनिका और अपने जीजा संदीप गिल के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि इस मामले में हमारे द्वारा कोर्ट में कहा गया कि यह एक संगीन अपराध और जिसकी हत्या हुई थी वह दो बच्चों की मां थी। इस मामले में कोर्ट ने IPC 302 में उम्र कैद ,120B में उम्र कैद और 364 सेक्शन के अंतर्गत 7 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में तीन आरोपी थे मनमोहन, मोनिका और संदीप गिल।
तीनों को सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जिस महिला की हत्या की गई थी उसका कुछ भी पता नही चल पाया था। वहीं सबूतों के आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। आरोपी मनमोहन के अवैध संबंध थे।
उसने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और रोड़ा बन रही बीवी को रास्ते से हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया।
-

Haryana News: टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा कार चालक, देखें वीडियो
पंचकूला: मोरनी क्षेत्र के पलासरा गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान कार चालक बाल-बाल बचा है। कार चालक को आस-पास के लोगों के द्वारा सुरक्षित तौर पर बाहर निकाला गया है।
इस घटना की सूचना जैसे ही ग्रामीण लोगों की मिली वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरु किया किया। बाद में सैनी क्रेन सर्विस, रायपुर रानी की क्रेन की मदद से कार को खाई में से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क संकरी और खतरनाक मोड़ वाली है।
इसके कारण ऐसे हादसे यहां पर अक्सर होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा प्रबंध और बैरिकेडिंग की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा पाए।
-

Punjab News: बुधवार को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर में छुट्टी का ऐलान
अमृतसरः पंजाब सरकार ने श्री गुरु रामदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर 8 अक्टूबर यानी दिन बुधवार को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इस दिन जिला अमृतसर के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
-

Karur Stampede के बाद आया एक्टर विजय का बयान, बोले – ‘मैं अपने आप को पेश करता हूं’
नई दिल्ली: तमिलगा वेत्री कझगम के नेता और एक्टर विजय ने अब हाल ही में हुई करुर भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अपने समर्थकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। विजय ने यह कहा कि इस घटना से वह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त स्थान चुने गए थे। इसके लिए पुलिस विभाग से अनुमति भी मांगी गई परंतु इसके बाद भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज
विजय ने अपने समर्थकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक कारणों से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उन्होंने उठाए थे। उन्होंने स्वीकार किया है कि इस घटना ने भी को गहराई से प्रभावित किया है। विजय ने यह आश्वासन दिया है कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) September 30, 2025
लोग सच्चाई जानते हैं
विजय ने इस घटना के खिलाफ बोलने वाले राजनीतिक दलों की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे लगभग पांच महीनों तक प्रोपेगेंडा टूर चलाते रहे। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और उनकी पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि- ‘मैं भी इंसान हूं जब इतने सारे लोग प्रभावित हुए हैं तो मैं उन लोगों को छोड़कर कैसे वापिस आ सकता हूं? मैं इसलिए नहीं गया क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। हमने पांच जिलों में प्रचार किया है तो करुर में ऐसा क्यों हुआ? लोग सच्चाई जानते हैं और सब कुछ देख रहे हैं’।मेरे साथ जो मर्जी करो
सीएम एमके स्टालिन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘अपने समर्थकों की जगह मैं अपने आप को पेश करता हूं। सीएम साहब अगर बदला लेना है तो मेरे साथ कुछ भी करो उन्हें हाथ मत लगाना। मैं या तो घर पर रहूंगा या फिर अपने ऑफिस में मेरे साथ जो चाहो करो’। अपने समर्थकों द्वारा किसी भी गलती के आरोप को उन्होंने खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि – ‘हमने इसके अलावा कुछ भी गलत नहीं किया हमने कुछ भी गलत नहीं किया। फिर भी पार्टी नेताओं, दोस्तों और सोशल मीडिया यूजर्स के नाम एफआईआर में दर्ज किए जा रहे हैं’। -

Home Minister Amit Shah के आवास पर पहुंचे CM Bhagwant Mann, देखें Live
नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ ही देर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सीएम मान का काफिला दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंच गया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें सीएम गाड़ी गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास दिखाई दे रही है। दरअसल, इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (SDRF) के नियमों को सरल बनाने के लिए अनुरोध करना हैं।
कहा जा रहा हैकि मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार से पंजाब में आई हालिया बाढ़ की भरपाई के लिए 20,000 करोड़ रुपये की मदद की मांग करेंगे। इससे पहले पंजाब विधानसभा में भी केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। विधानसभा में सांसदों ने बाढ़ राहत के लिए केंद्र द्वारा समय पर सहायता न प्रदान करने की कड़ी निंदा की और राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन किया।
-

Punjab News: Singer Rajveer Singh को लेकर दुआओं का सिलसिला जारी, गुरुद्वारा साहिब में हुई अरदास, देखें वीडियो
अमृतसर: पंजाबी लोकगायक राजवीर सिंह जवंदा सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है। वहीं गायक की सेहत में सुधार को लेकर पंजाब भर में प्रार्थनाएं की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनकी सेहत में सुधार को लेकर आज गांव घनूपुर काले के कोलसर गुरुद्वारा साहिब में हेड ग्रंथी बाबा अंग्रेज सिंह द्वारा राजवीर सिंह जवंदा की लंबी उम्र, चढ़दी कला और शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए विशेष अरदास की गई।
बाबा अंग्रेज सिंह ने कहा कि राजवीर जवंदा हमेशा लोगों के दिलों में अपनी सच्ची गायकी से बसे हैं और कभी किसी विवाद में नहीं फंसे। ऐसे में उनके जल्दी ठीक होने के लिए संगत की ओर से धार्मिक स्थानों पर अरदासों का सिलसिला जारी है। इस मौके पर गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजवीर सिंह जवंदा ने पंजाबी लोकगायिकी को एक नया मान दिया है।
पूरा गांव और इलाका उनकी सेहत के लिए जुड़ा हुआ है और उम्मीद है कि अरदासों की शक्ति से वे जल्दी ठीक होकर अपने घर लौटेंगे। इसके साथ ही पंजाब के विभिन्न गुरुद्वारों जैसे श्री दरबार साहिब, अंब साहिब और शहीदां साहिब से भी संगतों द्वारा अरदास की जा रही हैं। संगतों का कहना है कि अरदास में अनंत शक्ति होती है और वह निश्चित तौर पर राजवीर जवंदा को नई जिंदगी देगा। सभी प्रशंसकों और धार्मिक संगतों की प्रार्थनाओं ने यह उम्मीद जगाई है कि राजवीर सिंह जवदा जल्द ही स्वस्थ होकर मंच पर लौटेंगे और पंजाबी गायिकी की सेवा जारी रखेंगे।
-

Punjab News: घर में Blast मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के जीदा गांव में घर में ब्लास्ट के मामले में आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज ने गुरप्रीत सिंह को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजने के आदेश जारी किए। ऐसे में अब गुरप्रीत सिंह को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਜੀਦਾ ਪਿੰਡ ਧਮਾਕਾ ਮਾਮਲਾ: ਘਰ ਵਿੱਚ ਬੰਬ ਤਿਆਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਦੋਸ਼ੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕਬੂਲਿਆ!
दरअसल, पुलिस ने पहले भी आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह को अदालत में पेश किया था। जहां उस दौरान आरोपी का पुलिस को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ था। आज पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने पर गुरप्रीत सिंह को फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अब गुरप्रीत सिंह को जेल भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखने और किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करने के निर्देश दिए है।
गौर हो कि 10 सितंबर को बम बनाते समय आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल हुए गुरप्रीत सिंह का इलाज के दौरान एक हाथ काटना पड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई प्रकार के खुलासे किए हैं। एसएसपी बठिंडा अमनीत कौंडल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह को बठिंडा के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
-

Haryana News: घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंचे उपायुक्त, देखें वीडियो
पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए उपायुक्त और डीसीपी अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त सतपाल शर्मा और पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता और सेक्टर-21 की पुलिस चौंकी के दीदार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके जा रहे सभी श्रद्धालु जीरकपुर के प्रभाव गांव जा रहे थे। इसी दौरान जैसे पुराने पंचकूला से गाड़ी मोड़ी तो उस समय मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मीडिया से भी बात की।
उन्होंने कहा कि यह हादसा देर रात हुआ है। इस गाड़ी में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। ज्यादातर मरीजों को सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 6 मरीजों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी।
21 मरीज पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में हैं और बाकी 6 मरीज चंडीगढ़ में रेफर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी। सभी लोग पंजाब के जीरकपुर से माता-मनसा देवी आए थे और वापिस घर जा रहे थे। इस मामले की जांच की जाएगी फिलहाल उन्होंने सभी घायल मरीजों का हाल जाना है।