Karur Stampede के बाद आया एक्टर विजय का बयान, बोले – ‘मैं अपने आप को पेश करता हूं’

Written by

in

नई दिल्ली: तमिलगा वेत्री कझगम के नेता और एक्टर विजय ने अब हाल ही में हुई करुर भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही अपने समर्थकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। विजय ने यह कहा कि इस घटना से वह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि किस तरह सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त स्थान चुने गए थे। इसके लिए पुलिस विभाग से अनुमति भी मांगी गई परंतु इसके बाद भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज

विजय ने अपने समर्थकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक कारणों से बचने के लिए सभी एहतियाती कदम उन्होंने उठाए थे। उन्होंने स्वीकार किया है कि इस घटना ने भी को गहराई से प्रभावित किया है। विजय ने यह आश्वासन दिया है कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

लोग सच्चाई जानते हैं

विजय ने इस घटना के खिलाफ बोलने वाले राजनीतिक दलों की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे लगभग पांच महीनों तक प्रोपेगेंडा टूर चलाते रहे। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया है कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी और उनकी पार्टी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि- ‘मैं भी इंसान हूं जब इतने सारे लोग प्रभावित हुए हैं तो मैं उन लोगों को छोड़कर कैसे वापिस आ सकता हूं? मैं इसलिए नहीं गया क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो। हमने पांच जिलों में प्रचार किया है तो करुर में ऐसा क्यों हुआ? लोग सच्चाई जानते हैं और सब कुछ देख रहे हैं’।

मेरे साथ जो मर्जी करो

सीएम एमके स्टालिन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘अपने समर्थकों की जगह मैं अपने आप को पेश करता हूं। सीएम साहब अगर बदला लेना है तो मेरे साथ कुछ भी करो उन्हें हाथ मत लगाना। मैं या तो घर पर रहूंगा या फिर अपने ऑफिस में मेरे साथ जो चाहो करो’। अपने समर्थकों द्वारा किसी भी गलती के आरोप को उन्होंने खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि – ‘हमने इसके अलावा कुछ भी गलत नहीं किया हमने कुछ भी गलत नहीं किया। फिर भी पार्टी नेताओं, दोस्तों और सोशल मीडिया यूजर्स के नाम एफआईआर में दर्ज किए जा रहे हैं’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *