Blog

  • Jalandhar News: 3 मर्डर केसों में वांटेड घोड़ी और गगनदीप की गिरफ्तारी पर SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 मर्डर केसों में वांटेड घोड़ी और गगनदीप की गिरफ्तारी पर SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर(ENS): देहात पुलिस और बदमाशों के बीच आदमपुर में मुठभेड़ होने के मामला सामने आया है। मुठभेड़ के एक बदमाश घायल हुआ है। पुलिस दोनों के पास एक पिस्तौल और चोरी का बाइक बरामद किया है। मिली जानकारी के दोनों बदमाशों पर पांच-पांच केस दर्ज हैं। जिसमें घोड़ी पर 3 मर्डर केस शामिल हैं। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी की हत्या मामले में दो वांछित आदमपुर के इलाके में घूम रहे हैं, इसके बाद एसपी सरबजीत सिंह राय, सीआईए स्टाफ के साथ आदमपुर पुलिस तलवंडी राईयां के इलाके में मौजूद थी, जहां बाइक मनजीत उर्फ घोड़ी और गगनदीप उर्फ गग्गी पुलिस को आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें जिन्हें पुलिस टीमों ने रुकने का इशारा किया तो बाइक से उतरे एक युवक ने पुलिस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि किसी पुलिस अधिकारी को गोली नहीं लगी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली मनजीत उर्फ घोड़ी की बाजू में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुँचाया और उसके साथी गगनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिक जाँच के दौरान आरोपियों के क़ब्ज़े से एक पिस्तौल और एक चोरी की बाइक बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पाँच-पाँच केस दर्ज हैं और यह कत्ल मामले में वांछित चल रहे थें। उन्होंने बताया कि मंजीत उर्फ गग्गी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ़्तार
  • Jalandhar News: इस इलाके मे पुलिस और आरोपी मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    Jalandhar News: इस इलाके मे पुलिस और आरोपी मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    जालंधर(ENS): देहात पुलिस के आदमपुर इलाके से पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गांव हरिपुर के पास पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी।

    इस दौरान नाके पर मौजूद पुलिस ने एक वाहन को रोकने की कोशिश की। जिसमें सवार व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलती देहात पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो चुके हैं। आरोपी ने पुलिस पर गोली क्यों चलाई इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

  • Punjab News: धरमजीत सिंह हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: धरमजीत सिंह हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: पुलिस ने धर्मजीत सिंह उर्फ धरमा की सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता और विदेशी आधारित हमलावरों की भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवराज सिंह उर्फ नूर, दलविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2025 को अमृतसर के छेहरटा इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने धर्मजीत सिंह को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    इस संबंध में छेहरटा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोचा। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नवराज सिंह उर्फ नूर, दलविंदर सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्या की साजिश संगठित अपराधियों ने विदेश में बैठे अपने साथियों के इशारे पर रची थी।

    उन्होंने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता और विदेशी हमलावरों के नेटवर्क की पहचान कर ली गई है तथा उनके खिलाफ भी जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि मृतक धर्मजीत सिंह के खिलाफ पहले पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab News: Golden Temple के नजदीक Firing से फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple के नजदीक Firing से फैली दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसर: दरबार साहिब के पास ढोली मल्‍ला बाज़ार में स्थित एक नए होटल में रात के समय गोलीबारी और तेज हथियारों से हमले की घटना सामने आई है। जानकरी के अनुसार कुछ दिन पहले ही लवप्रीत नामक युवक ने उक्त होटल किराए पर लिया था, लेकिन होटल पर हुई गोलीबारी के हमले से इलाके में खौफ़ फैल गया है। होटल कारोबारी लवप्रीत ने बताया कि देर रात अज्ञात युवक होटल में दाखिल हुए और कुछ कहे बिना रिसेप्शन पर खड़े युवक पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान गोली भी चली, जो होटल की कांच पर जा लगी। घटना के बाद होटल में भगदड़ मच गई और हमलावर तोड़फोड़ करते हुए मौके से फरार हो गए। होटल के स्टाफ ने ज़ख़्मी युवक को तुरंत गुरु नानक सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर होटल से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है। इस मामले मे एसीपी शीतल सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान हो चुकी है और थाना बी डिवीजन में मामला दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना की कोई जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस का कहना है कि दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • हिमाचल के सीएम सुक्खु ने दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान का किया शुभारंभ

    हिमाचल के सीएम सुक्खु ने दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान का किया शुभारंभ

    शिमला: किसानों से अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान योजना की शुरूआत की। दाड़लाघाट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दूध प्रोत्साहन योजना के तहत सोलन की दो निजी दूध समितियों गौ अमृत समिति पपलोटा तथा अमृत धारा समिति दाड़लाघाट व जिला बिलासपुर की दो निजी दूध समितियों कामधेनु व केहलूर दूध समिति से जुड़े 8000 पशु पालकों को जुलाई और अगस्त माह के 1.45 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए।

    इसके अलावा इन दूध समितियों को 3 रुपये प्रति लीटर की दर से 1.59 करोड़ रुपये परिवहन अनुदान के रूप में प्रदान किए। राज्य सरकार ने परिवहन अनुदान को 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया है। किसानों को इन योजनाओं से प्रति वर्ष 18.24 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत अर्की विधानसभा क्षेत्र के आठ स्वयं सहायता समूहों को 28.80 लाख रुपए वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने कामधेनु हितकारी मंच नम्होल के 10 प्रगतिशील दूध उत्पादकों को 34.20 लाख रुपए भी प्रदान किए। उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों की सुविधा के लिए तैयार की गई एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए सभी वायदे निभाए हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां प्रदेश दूध प्रसंघ के जरिए गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हिमाचल प्रदेश के पशुपालक किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है कि आज प्रदेश सरकार की दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान योजना का शुभारम्भ हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि दूध प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वे किसान जो पंजीकृत निजी दुग्ध सहकारी समितियों से जुड़े हैं और अपना दूध इन्ही समितियों को बेचते हैं, उन्हें तीन रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगी। साथ ही, किसानों को इसकी जानकारी तुरन्त एसएमएस के माध्यम से मिलेगी जिसके लिए हिमाचल प्रदेश एनआईसी के जरिए विशेष पोर्टल विकसित किया गया है।

    सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा निजी दूध समितियों द्वारा इकट्ठा किए जा रहे दूध के लिए दिए जा रहे परिवहन अनुदान को 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जिससे हज़ारों किसानों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा मिल्क फैड के माध्यम से दूध प्रसंस्करण की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को दूध बेचने की सुविधा प्राप्त हो सके। अधिक से अधिक पशुपालकों को दूध विक्रय की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश में दूध सहकारी समितियां गठित करने का अभियान माह जून, 2025 से आरम्भ किया गया है तथा अब तक 320 दूध सहकारी समितियों का गठन कर लिया गया है। प्रदेश सरकार का प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में दूध सहकारी समिति का गठन करने का लक्ष्य है, जहां अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध है।

    विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री का इस योजना की शुरूआत के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र को चुनने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए अनेकों प्रयास किए गए हैं। दूध के साथ प्राकृतिक रुप से उगाई जा रही मक्की, गेंहू, जौ और कच्ची हल्दी को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। किसी भी सरकार ने किसानों व बागवानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए आज से पहले कभी भी इतना ध्यान नहीं दिया।

    इस अवसर पर वन मंडल कुनिहार ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए, जबकि रिटायर्ड डीएसपी शकुंतला शर्मा ने 51 हज़ार रुपए का अंशदान दिया। इससे पूर्व, अर्की विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक राम कुमार चौधरी, जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, मिल्कफैड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, वूल फेडरेशन के चेयरमैन मनोज ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, कांग्रेस नेता शिव कुमार, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • ‘Coldrif’ कफ सिरप पर Ban के बाद FDA की जांच में बड़ा खुलासा

    ‘Coldrif’ कफ सिरप पर Ban के बाद FDA की जांच में बड़ा खुलासा

    केरलः ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप को लेकर देशभर में दहशत मची हुई है। कथित रूप से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पीने से राजस्थान और मध्य प्रदेश में 12 बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से मध्य प्रदेश और तमिलनाडू में यह सिरप बैन कर दी गई है। दूसरी ओर तमिलनाडु के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश और केरल ने भी कोल्ड्रिफ (Coldrif) सिरप बेचने पर रोक लगा दी गई। मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु एफडीए की जांच में कोल्ड्रिफ कफ सीरप में खतरनाक केमिकल डायथिलीन ग्लाइकॉल मिलने का खुलासा हुआ। ये केमिकल किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यह जांच मध्यप्रदेश सरकार के अनुरोध पर की गई थी।

    इससे पहले मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार की लैब जांच में किसी मिलावट की पुष्टि नहीं हुई थी। अब नए खुलासे के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि 6 राज्यों में इस कंपनी की 19 दवाओं की जांच चल रही है। इस घटना ने एक बार फिर दवा निर्माण में सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।तमिलनाडु में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की विनिर्माण इकाई से मिसे सैंपल में आवश्यकता है अधिक मात्रा में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) पाया गया है।

    राजस्थान में कप सिरप पीने से भरतपुर और सीकर में एक-एक मौतें सामने आई हैं। शुरुआती जांच में Dextromethorphan hydrobromide syrup ip का नाम सामने आया। यह दवाई एक निजी फार्मा कंपनी केसंस फार्मा तैयार करती है। यहां भी बच्चों की मौत की वजह किडनी फेल होने की बात बताई गई। इसके बाद शनिवार को सरकार एक्शन में आई। राजस्थान सरकार ने केसंस फार्मा की सभी 19 प्रकार की दवाइयों पर रोक लगा दी है। राज्य के ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा को निलंबित कर दिया। इससे पहले, शर्मा ने कंपनी को जांच में क्लीन चिट दी थी।

    एमपी के ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्या ने बताया था कि स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कफ सिरप (coldrif व Nextro DS) का प्रोडक्शन रुकवाने के लिए तमिलनाडु और हिमाचल को पत्र लिखा है।तमिलनाडु सरकार ने मप्र की ओर से पत्र मिलते ही 24 घंटे के भीतर कोल्ड्रिफ सिरप (बैच नंबर SR-13) का सैंपल लेकर जांच कराई। इसमें डाईएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) 48.6% मिला, जो एक विषैला पदार्थ है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। इसके तुरंत बाद पूरे तमिलनाडु में इसके उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

  • क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ उपमंडल बंगाणा पीटीएफ संघ , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    क्लस्टर प्रणाली के खिलाफ उपमंडल बंगाणा पीटीएफ संघ , मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा,विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा:वीरेंद्र ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित: शिक्षा विभाग द्वारा 23 सितंबर 2025 को लागू की गई नई क्लस्टर प्रणाली के विरोध में आज प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) बंगाणा ने जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षा खंड बंगाणा के सभी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मिनी सचिवालय बंगाणा में एकत्रित हुए और उपमंडल अधिकारी बंगाणा के माध्यम से मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना में प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन प्रिंसिपलों को सौंपा गया है, जो कि प्राथमिक शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात है।

    इससे पहले 3 नवंबर 2023 को भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसका पीटीएफ ने पुरजोर विरोध किया था। उस समय वार्ता के बाद 13 फरवरी 2024 को संशोधित अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें क्लस्टर प्रणाली को केवल रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रखने पर सहमति बनी थी। साथ ही यह तय हुआ था कि नर्सरी से पांचवीं तक की प्राथमिक शिक्षा का संचालन मुख्य शिक्षक, केंद्र मुख्य शिक्षक व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीन रहेगा, जबकि छठी से बारहवीं तक का संचालन पहले की तरह प्रिंसिपल के नियंत्रण में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नई अधिसूचना में इन सहमतियों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। इस निर्णय से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा, जो वर्ष 1984 से कार्यरत है, अस्तित्वहीन हो जाएगा। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले वर्षों में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने असर रिपोर्ट में प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में तीसरी कक्षा के परिणामों में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया था — जो कि प्राथमिक शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है, न कि प्रिंसिपलों के अधीन ढांचे का।

    पीटीएफ ने चेताया कि यदि यह अधिसूचना वापस नहीं ली गई, तो इससे शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आएगी और मुख्य शिक्षक, केंद्र मुख्य शिक्षक तथा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के पद निरर्थक हो जाएंगे। उन्होंने इसे दोहरी प्रशासनिक व्यवस्था बताकर विरोधाभास पूर्ण व प्राथमिक शिक्षा विरोधी कदम बताया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अधिसूचना उस वादे के भी विपरीत है, जो शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक शिक्षकों के साथ निदेशालय गठन के समय किया था, कि प्राथमिक शिक्षा के ढांचे से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। पीटीएफ ने सरकार से आग्रह किया कि वह प्राथमिक शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अधिसूचना को तुरंत वापस ले। इस अवसर पर पीटीएफ हिमाचल प्रदेश के कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, पीटीएफ बंगाणा के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, महासचिव किशोरी लाल, कोषाध्यक्ष राजपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश नरयाल, पवन कुमार, मनोहर लाल (सीएचटी), राज कुमार (सीएचटी), रेणुका शर्मा, नीलम कुमारी (एचटी), महाजनी (जेबीटी) सहित लगभग 70 अध्यापक उपस्थित रहे।

  • घेबट बेहड़ से बने दी हट्टी सड़क मार्ग एक माह तक रहेगा बंद, यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

    घेबट बेहड़ से बने दी हट्टी सड़क मार्ग एक माह तक रहेगा बंद, यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: घेबट बेहड़ से बने दी हट्टी सड़क मार्ग (किलोमीटर 0/000 से 4/520) 5 अक्तूबर से 11 नवम्बर (31 दिनों) तक यातायात के लिए बंद रहेगा।  इस अवधि में यातायात को बने दी हट्टी वाया मुबारिकपुर वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है। इस दौरान सड़क पर कंक्रीट बिछाने और इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

    उपायुक्त ऊना जनित लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं ताकि सड़क संबंधित कार्यों को बिना किसी बाधा के शीघ्र और सुचारू रूप से किया जा सके।

    उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले से सूचित करने के लिए सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और सूचना प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

  • यमुना में डूबने से BJP नेता की मौत, बचाने गई दमकल विभाग की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    यमुना में डूबने से BJP नेता की मौत, बचाने गई दमकल विभाग की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में आज भाजपा नेता की यमुना में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप नैलवाल निवासी करावल नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चौहान पट्टी के पास ठोकर नंबर 7 पर गया भाजपा नेता यमुना में डूब गया, जिसके बाद घटना की सूचना फायर कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क फायर स्टेशन से मौके पर गाड़ी भेजी गई। वहीं सोनिया विहार पांचवे पुश्ते के पास फायर ब्रिगेड की एक बाइक से टक्कर हो गई और इस घटना में बाइक सवार की भी मौत हो गई।

    बीजेपी नेता धर्म और आनंद त्रिवेदी ने बताया कि वह अक्सर यमुना में मछली को दाना डालने जाते थे। सुबह 7 बजे के आसपास आज जब वह मछली को दाना डाल रहे थे, तभी रेत कटने से उनका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में गिर गए। बाढ़ आने के बाद से ही घाटों की स्थिती बिगड़ी हुई है, ऐसे में ढूंढने में समय लगा और करीब साढ़े 12 बजे उनकी बॉडी मिल सकी। वह करावल नगर पश्चिम वॉर्ड से मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    वहीं, सोनिया विहार वॉटर स्पोर्ट्स क्लब के चीफ कोच मंजीत शेखावत ने बताया कि बीजेपी नेता के यमुना में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत क्लब के खिलाड़ियों को मौके पर भेजा गया। गोताखोर 10-15 फुट नीचे तक गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। क्लब के खिलाड़ी और डीडीएमए नॉर्थ ईस्ट के स्टाफ ने काफी देर की मेहनत के बाद उनकी बॉडी को ढूंढ निकाला। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    सभापुर RWA के सेक्रेटरी सुनील कुमार ने बताया कि इस पुश्ते पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ती है। खजूरी चौक हमेशा जाम ही रहता है, ऐसे में जिसे भी ये पुश्ता थोड़ा भी पास पड़ता है, वो यहीं से नानकसर की ओर जाता है। सिंगल रोड होने की वजह से अक्सर यहां वाहन एक-दूसरे से टकरा जाते हैं और लोग हादसे का शिकार होेते हैं। आज भी यही हुआ और फायर ब्रिगेड ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इमरजेंसी में यहां एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

    फायर विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह 7:20 पर सूचना मिली थी कि चौहान पट्टी के ठोकर नंबर पर कोई यमुना में डूब गया है। शास्त्री पार्क डिवीजन से एक गाड़ी भेजी गई, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद दूसरी गाड़ी को भेजा गया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि काफी देर बाद यमुना से डेडबॉडी मिली और एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत हो गई।

  • नगर निगम ऊना कार्यालय में मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु विशेष बैठक 6 अक्तूबर को

    नगर निगम ऊना कार्यालय में मतदाता सूची के पूर्वावलोकन हेतु विशेष बैठक 6 अक्तूबर को

    जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील.. निगम कार्यालय में आकर करें मतदाता सूची का निरीक्षण, ताकि सूची को पूर्णतः सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम ऊना के आगामी चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूची की पूर्वावलोकन प्रति तैयार कर हितधारकों के अवलोकन हेतु उपलब्ध करवाई गई है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ऊना क्षेत्र में पहली, तीन और चार अक्तूबर को विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों को अपने-अपने वार्डों और मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक सुझाव एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में 6 अक्तूबर, 2025 (सोमवार) को नगर निगम कार्यालय ऊना में एक और विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मतदाता सूची की पूर्वावलोकन प्रति पुनः रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से अपील की कि वे इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां समय पर प्रस्तुत करें, ताकि आगामी नगर निगम चुनावों के लिए मतदाता सूची को पूर्णतः सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।