घेबट बेहड़ से बने दी हट्टी सड़क मार्ग एक माह तक रहेगा बंद, यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: घेबट बेहड़ से बने दी हट्टी सड़क मार्ग (किलोमीटर 0/000 से 4/520) 5 अक्तूबर से 11 नवम्बर (31 दिनों) तक यातायात के लिए बंद रहेगा।  इस अवधि में यातायात को बने दी हट्टी वाया मुबारिकपुर वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है। इस दौरान सड़क पर कंक्रीट बिछाने और इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

उपायुक्त ऊना जनित लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 116 के अंतर्गत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं ताकि सड़क संबंधित कार्यों को बिना किसी बाधा के शीघ्र और सुचारू रूप से किया जा सके।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पहले से सूचित करने के लिए सड़क पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं और सूचना प्रसार के सभी माध्यमों का उपयोग किया जाए। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस अवधि में यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *