Blog

  • Punjab News: सुनार के घर से लाखों का गहना चोरी, वारदात CCTV में कैद

    Punjab News: सुनार के घर से लाखों का गहना चोरी, वारदात CCTV में कैद

    मोहाली। गांव सोहाना में चोरों ने एक सुनार के घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी तब हुई जब घर के सभी सदस्य डेराबस्सी में अपने एक रिश्तेदार के घर जगराते (धार्मिक कार्यक्रम) में गए हुए थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे परिवार जब घर लौटा, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और पूरा घर बिखरा पड़ा है। परिवार यह नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गये।

    वारदात सीसीटीवी में कैद
    घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दो चोर हुड्डी (hoodie) पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जो घर में घुसते और सामान की तलाश करते नजर आ रहे हैं।

    मकान मालिक ने बताया पूरा घटनाक्रम
    घर के मालिक संदीप बग्गा ने बताया कि वह ड्राइवर का काम करते हैं, जबकि उनके भाई की सुनियार की दुकान है। शनिवार रात को वह अपने पिता पवन कुमार, मां सुनीता रानी, पत्नी और बच्चों के साथ डेराबस्सी में रिश्तेदार के घर जगराते में गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह घर लौटने पर ताले टूटे मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उनकी मां सुनीता रानी को चोरी की जानकारी मिली, तो वह घबराकर बेहोश हो गईं। परिवार ने उन्हें तुरंत फेज-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    1.70 लाख नकद और 10 लाख के जेवर चोरी
    संदीप बग्गा के अनुसार, चोर करीब 1.70 लाख रुपये नकद और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घर में रखे कीमती कागजात और अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था।

    पुलिस पर लापरवाही का आरोप
    परिवार का कहना है कि उन्होंने सुबह 7 बजे ही सोहाना पुलिस स्टेशन को चोरी की सूचना दे दी थी। इसके बावजूद, पुलिस दोपहर 1 बजे के बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर परिवार और स्थानीय लोग पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

    इलाके में दहशत का माहौल
    इस घटना के बाद गांव सोहाना में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्त और कार्रवाई बेहद कमजोर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: Italy से छुट्टी पर आये व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: Italy से छुट्टी पर आये व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, इटली से छुट्टी पर आये व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला राजा सांसी इलाके के गांव धारिवाल का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इटली में रहने वाले 42 वर्षीय मलकीत सिंह, जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह अपने खेतों में गेंहू की बिजाई कर रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

    परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि घटना के समय जब मलकीत अपने पिता सुरजीत सिंह और दोस्त सुखबीर के साथ खेतों में काम कर रहा था। इस दौरान गांव का ही विक्रम अपने एक साथी के साथ मौके पर आया और मलकीत पर बेरहमी से गोलियां चला दीं।

    मृतक की बहन पलविंदर कौर ने मीडिया को बताया कि उसका भाई मलकीत इटली में मेहनत करता था और घर आकर पिता के साथ खेतीबाड़ी का काम कर रहा था। गोली लगने के बाद मलकीत ने अपनी मां को फोन कर कहा कि “विक्रम ने गोलियां मार दीं, मुझे बचा लो।” यह शब्द सुनकर परिवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कुछ मिनटों में ही वह जख्मों के कारण गिर पड़ा और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

    परिवार का आरोप है कि विक्रम गैंग्स्टर किस्म का व्यक्ति है जो पहले भी बम धमाके के मामले में नामज़द रह चुका है। वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और गांव में खौफ फैला रहा था। पलविंदर कौर का कहना है कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और यह हत्या पूरी तरह से सोची-समझी साजिश है। उसने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि विक्रम और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    इस मामले में पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयान पर विक्रम सिंह निवासी धारियल टोकां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से 10 से अधिक खाली खोल बरामद किए गए हैं और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: कार सवार युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार युवक पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, मौत, देखें वीडियो

    बटाला। शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, बटाला के डेरा रोड पर चली गोलियां चलीं है। जिसमें जसजीत उर्फ ​​डिम्पी नामक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार जसजीत जब अपनी गाड़ी से बाहर निकला तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने जसजीत पर गोलियां चला दीं। मृतक बटाला के मान नगर का रहने वाला है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम से मामले संबंधी पूछे जाने पर कहा कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मौके से जानकारी मिली है कि डिम्पी नामक युवक पर दो बाइक सवार हमलावारों ने गोलियां चला दी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई। हमलावारों को पकड़ने के लिये आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है।

  • देवउठनी एकादशी से शुरु हुए मांगलिक कार्य, November में शादी के लिए ये मुहूर्त रहेंगे शुभ

    देवउठनी एकादशी से शुरु हुए मांगलिक कार्य, November में शादी के लिए ये मुहूर्त रहेंगे शुभ

    धर्म: कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसको देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। यह बीते दिन शनिवार को 1 नवंबर 2025 को मनाई गई। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास भी खत्म हो जाता है। चातुर्मास खत्म होते ही पिछले चार महीने से रुके हुए शुभ-मांगलिक काम की शुरुआत भी हो जाती है। 6 जुलाई से चातुर्मास शुरु हुआ था। इसकी समाप्ति 1 नवंबर को हुई है। चातुर्मास के दौरान चार महीनों तक शादी, गृह प्रवेश, नामकरण, उपनयन और बाकी शुभ मांगलिक काम पर रोक रहती है। देवउठनी एकादशी वाले दिन यह रोक खत्म हो जाती है और दोबारा शुभ काम शुरु हो जाते हैं।

    नवंबर-दिसंबर को इसलिए कहते हैं शादी का सीजन

    देवउठनी एकादशी वाले दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। अगले दिन विष्णु जी के शालीग्राम स्वरुप के साथ मां तुलसी का विवाह करवाया जाता है। इसके बाद बाकी लोगों के लिए भी शादी के मुहूर्त शुरु हो जाते हैं। ऐसे में लोग नवंबर-दिसबंर को शादी का सीजन कहते हैं। हालांकि यह जरुरी नहीं होता कि चातुर्मास खत्म होने के बाद आप किसी भी दिन शादी कर सकते हैं।  हिंदू धर्म में शादी विवाह जैसे कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर शुभ तिथि और मुहूर्त निकाला जाता है। शादी के लिए ये शुभ तिथियां बहुत जरुरी मानी जाती है।

    शादियों के लिए नवंबर में रहेंगे 14 शुभ मुहूर्त

    नवंबर महीने की यदि बात करें तो इस महीने में हिंदू विवाह के लिए कुल 14 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसमें शादी विवाह जैसे कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर महीने की 2,3,6,8,12,13,16,17,18,21,22,23,25,30 तारीखें शादी के लिए शुभ रहेगी। ऐसे में विवाह की तारीख तय करने से पहले आप किसी पंडित से वर-वधू की राशि-नक्षत्र के आधार पर ही तिथि-समय पक्का करें।  
  • कैंटर से शराब की 200 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

    कैंटर से शराब की 200 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस की एसआईयू व जिला पुलिस ऊना टीम ने एक संयुक्त अभियान में शराब की 200 पेटी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव कोटला कलां में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कैंटर को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से 200 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। इन पेटियों में अंग्रेजी शराब की 2400 बोतलें थीं। पुलिस ने जब कैंटर चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति से शराब के संबंधित लाइसैंस या परमिट मांगा तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं आरोपितों की पहचान चालक दिले राम निवासी गांव गम दोहल, तहसील सरकारघाट व जिला मंडी और अनीश कुमार निवासी गांव बजूरी, तहसील टौणी देवी व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब की यह खेप अवैध रूप से दूसरे राज्यों में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर ऊना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Vijay Jewellers लूट मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Vijay Jewellers लूट मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (Ens): शहर के भार्गव कैंप में हुई Vijay Jewellers Shop के लूट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान कुशल, गगन और करण के रूप में हुई है। ये गिरफ्तारी कमिश्नरेट पुलिस ने अजमेर से किया है।लूट की वारदात के बाद से कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल टीमें आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुई थी। जिसकी सफलता पुलिस को चार दिन बाद अजमेर में मिली। पुलिस को इनपुट था कि आरोपी अजमेर की तरफ फरार हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    हालांकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए है। जानकारी के अनुसार जल्द ही पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। गन प्वाइंट पर की थी लूटपाट भार्गव कैंप में विजय ज्वैलर की दुकान में बीते दिन 3 लुटेरों ने गन प्वाइंट और हथियार के बल लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरे दुकान से 2.25 लाख नगद और 850 ग्राम के गहने लूटकर फरार हो गए।
  • प्रेम सिंह जसवाल, पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद से सेवा निवृत हुए

    प्रेम सिंह जसवाल, पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद से सेवा निवृत हुए

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश में 23 वर्ष तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने उपरान्त प्रेम सिंह जसवाल, पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद से खण्ड विकास कार्यालय हरोली से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को सेवा निवृत हो गए। प्रेम सिंह जसवाल वर्ष 2002 में जिला सिरमौर के खण्ड विकास संगडाह में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। 19 वर्ष तक पंचायत सचिव के तौर पर उसकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें दिनांक 9 नवम्बर 2021 को पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दीं और अपनी एक विशेष पहचान बनाई। सेवा निवृत्ति पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार,खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, सहयोगी कर्मचारी, बड़े भाई गुरबख्श सिंह जसवाल, रमेश जसवाल, सतपाल सैनी, सुरिंदर सिंह परहार, कश्मीर सिंह बैंस व अन्य पारिवारिक सदस्य और वंधुगण उपस्थित रहे।
  • Weekend Ka Vaar: क्या टूट जाएगी Amaal-Tanya की दोस्ती, एकता कपूर की Entry ने मचाया बवाल

    Weekend Ka Vaar: क्या टूट जाएगी Amaal-Tanya की दोस्ती, एकता कपूर की Entry ने मचाया बवाल

    मनोरंजन: इस हफ्ते बिग बॉस में वीकेंड का वॉर काफी दिलचस्प होने वाला है। बीते दिन यहां अशनूर कौर को बॉडीशेम करने के लिए सलमान खान ने तान्या मित्तल और नीलम गिरी की क्लास लगाई। वहीं कुनिका सदानंद को ऐज शेम करने पर अभिषेक को भी सलमान खान से खरी-खोटी सुनने को भी मिली। अब आज के एपिसोड में एकता कपूर ने शो में आकर घरवालों को एक खास टास्क दे दिया है। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आए।

    एकता कपूर की एंट्री ने मचाया बवाल

    रविवार के एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि शो में एकता कपूर अपने टीवी के पॉपुलर अपकमिंग शो नागिन की लीड स्टार के चेहरे रिवील करने के लिए पहुंची है। इस दौरान एकता ने घरवालों को एक मजेदार टास्क दिया है। इस टासक में घरवालों को यह बताया था कि वह घर के किस सदस्य को घर का सपेरा मानते हैं। नीलम गिरी ने गौरव खन्ना को बिग बॉस हाउस का सपेरा कहा। वहीं फरहाना ने मालती को सपेरा का टैग दिया। तान्या ने अशनूर को सपेरा कहा। अशनूर को टारगेट करते हुए तान्या ने कहा कि – ‘अभिषेक एक ही इंसान के साथ बात कर सकता है। अगर किसी ओर से बात करे तो यह मैडम बीच में आ जाती हैं’।

    क्या टूट जाएगी अमाल-तान्या की दोस्ती?

    अमाल मलिक ने अपनी दोस्त तान्या को सपेरा कहा। अमाल ने कहा कि – ‘भाई के कहने पर मेरे कान, नाक, आंख सब खुल गए हैं’। प्रोमो देखकर यह साफ हो गया है कि वीकेंड के वॉर में अब घर में एक नया पंगा देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब तान्या और अमाल के रिश्ते में दूरियां आती हुई नजर आ रही हैं। जब से सलमान ने अमाल को यह बताया है कि तान्या, मालती के खिलाफ उनके कान भर रही थी। तब से अमाल मलिक ने तान्या से दूरी बना ली है।

    नेहा कक्कड़ भी करेगी शो में एंट्री

    वीकेंड का वॉर में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ अपने नए गाने कोका-कोला 2 को प्रमोट करने के लिए पहुंचे। नेहा और टोनी ने भी शो में खूब धमाल मचाया है। उन्होंने घरवालों के साथ जमकर मस्ती भी की। ऐसे में अब देखना होगा कि इस बार वीकेंड के वॉर में कौन घर से एविक्ट होगा।
     
  • Bollywood के इस अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़, 89 साल की उम्र में मां का निधन

    Bollywood के इस अभिनेता पर टूटा दुखों का पहाड़, 89 साल की उम्र में मां का निधन

    नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का 89 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली। मां के अंतिम समय में पंकज त्रिपाठी खुद उनके पास मौजूद थे। परिवार के सभी सदस्य इस दौरान गांव में ही थे।

    परिवार का बयान आया सामने
    त्रिपाठी परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया 
    “हमें बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हेमवंती देवी का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उन्होंने अपने परिवार के बीच नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी उस समय उनके साथ थे।” परिवार ने सभी से इस कठिन समय में निजता बनाए रखने की अपील की है और कहा कि सभी लोग उनकी मां को अपनी प्रार्थनाओं और यादों में शामिल करें।

    गांव में हुआ अंतिम संस्कार
    हेमवंती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड गांव में किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। अंतिम संस्कार पूरी सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे इस दुख की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करें और शांति से शोक व्यक्त करने का अवसर दें।

    मां के साथ गहरा रिश्ता रखते थे पंकज त्रिपाठी
    पंकज त्रिपाठी हमेशा अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने ही उन्हें अनुशासन, विनम्रता और दया जैसे संस्कार सिखाए।

  • हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति की बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी 2026 में करने का निर्णय

    हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति की बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी 2026 में करने का निर्णय

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की साधारण सभा एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक ऊना मुख्यालय में रविवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने की। बैठक में परिषद की गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं कई अहम निर्णय लिए गए। परिषद के प्रदेश महासचिव डा. रविंद्र सूद ने बताया कि बैठक में परिषद का 52वां वार्षिक समारोह फरवरी 2026 में करने का निर्णय लिया गया। इसमें हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता व हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। वहीं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृतियां तथा पात्र विधवा महिलाओं को अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को 68 चयनित पात्र विधवाओं को अमोदनी प्रकल्प के तहत अक्तूबर,नवंबर व दिसंबर माह का 1 लाख 53 हजार रुपए का राशन पात्र महिलाओं को दिया जाएगा। परिषद ने निर्णय लिया कि हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष बरसात के मौसम में आई प्रलयकारी बाढ़ में हुए नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,11,111 रुपए की राशि भेंट की जाएगी। बैठक में पितृहीन बी-फार्मेसी छात्रा की एक सेमेस्टर की पूरी फीस 37500 रुपए देने का भी निर्णय लिया गया। जबकि बेहड़ी गांव की एक कैंसर पीडि़त महिला को 5100 रुपए, बौल गांव की एक छात्रा को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग फीस शुल्क के रुप में दो हजार रुपए प्रति माह आर्थिक सहयोग पांच माह तक देने का निर्णय लिया गया। वहीं ऊना के वार्ड 10 बैहली मोहल्ला के एक 29 वर्षीय पितृहीन युवक को चिकित्सा सहायता के रुप में 5100 रुपए आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि परिषद ने चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक अप्रैल माह से 31 अक्तूबर तक विभिन्न छात्रवृति योजनाओं के तहत 36 विद्यार्थियों को 1,85,800 रुपए की आर्थिक मदद मुहैया करवाई है। जबकि 68 महिलाओं को 3 लाख 6 हजार रुपए का राशन वितरित किया गया है। 33 छात्राओं को हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान में कटिंग टेलरिंग की व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर स्वरोजगार हेतु आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। दो मेधावी छात्राओं को उनकी शादी में दो सिलाई मशीने व 5100-5100 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि परिषद की दो एंबुलेंस के माध्यम से हर माह 50 के करीब रोगियों को लाभान्वित किया जा रहा है। अप्रैल से अक्तूबर माह तक 250 से अधिक रोगी परिषद की एंबुलेंस सेवा से लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अलावा परिषद द्वारा विभिन्न जागरुकता कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया है। वहीं परिषद द्वारा एमसी पार्क ऊना में 3 निशुल्क नेत्र जांच शिविरों में भी 100 से अधिक रोगियों की जांच, उपचार व मुफ्त दवाईयां वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद हिमाचल प्रदेश में विभिन्न शाखाओं के माध्यम से स्कूलों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुकता अभियान छेड़ेगी। वहीं बच्चें को सडक़ सुरक्षा व यातायात नियमों की अनुपालना के प्रति भी जागरुक करने के लिए अभियान चलाएगी। पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी परिषद जनजागरुकता अभियान शुरु करेगी। बैठक में हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, सलाहकार डा. राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. बीके शर्मा, जयगोपाल शर्मा, संगठन सचिव जोगेंद्र वालिया, नेरचौक इकाई अध्यक्ष सीता राम वर्मा, महासचिव विजय, महिला मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर, सचिव पूजा कपिला, डा. जागृति दता, रमा कंवर, विजय साहनी, डा. रामनारायण प्रभाकर, रविंद्र डोगरा, रवि जसवाल, मुनिंद्र अरोड़ा, कृष्णपाल शर्मा, निशांत कुमार, एमएम गर्ग, राम कुमार जोशी, सुरेश शर्मा, सुधीर कुमार, मणि कुमार सरोआ सहित अन्य पदाधिकारीगण व सदस्य उपस्थित थे।