ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश में 23 वर्ष तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ देने उपरान्त प्रेम सिंह जसवाल, पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद से खण्ड विकास कार्यालय हरोली से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को सेवा निवृत हो गए। प्रेम सिंह जसवाल वर्ष 2002 में जिला सिरमौर के खण्ड विकास संगडाह में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त हुए थे। 19 वर्ष तक पंचायत सचिव के तौर पर उसकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें दिनांक 9 नवम्बर 2021 को पंचायत सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी। सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों में अपनी बेहतरीन सेवाएं दीं और अपनी एक विशेष पहचान बनाई। सेवा निवृत्ति पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार,खण्ड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, सहयोगी कर्मचारी, बड़े भाई गुरबख्श सिंह जसवाल, रमेश जसवाल, सतपाल सैनी, सुरिंदर सिंह परहार, कश्मीर सिंह बैंस व अन्य पारिवारिक सदस्य और वंधुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply