Punjab News: Singer Rajveer Singh को लेकर दुआओं का सिलसिला जारी, गुरुद्वारा साहिब में हुई अरदास, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: पंजाबी लोकगायक राजवीर सिंह जवंदा सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक है। वहीं गायक की सेहत में सुधार को लेकर पंजाब भर में प्रार्थनाएं की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उनकी सेहत में सुधार को लेकर आज गांव घनूपुर काले के कोलसर गुरुद्वारा साहिब में हेड ग्रंथी बाबा अंग्रेज सिंह द्वारा राजवीर सिंह जवंदा की लंबी उम्र, चढ़दी कला और शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए विशेष अरदास की गई।

बाबा अंग्रेज सिंह ने कहा कि राजवीर जवंदा हमेशा लोगों के दिलों में अपनी सच्ची गायकी से बसे हैं और कभी किसी विवाद में नहीं फंसे। ऐसे में उनके जल्दी ठीक होने के लिए संगत की ओर से धार्मिक स्थानों पर अरदासों का सिलसिला जारी है। इस मौके पर गांव के सरपंच अमनदीप सिंह ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजवीर सिंह जवंदा ने पंजाबी लोकगायिकी को एक नया मान दिया है।

पूरा गांव और इलाका उनकी सेहत के लिए जुड़ा हुआ है और उम्मीद है कि अरदासों की शक्ति से वे जल्दी ठीक होकर अपने घर लौटेंगे। इसके साथ ही पंजाब के विभिन्न गुरुद्वारों जैसे श्री दरबार साहिब, अंब साहिब और शहीदां साहिब से भी संगतों द्वारा अरदास की जा रही हैं। संगतों का कहना है कि अरदास में अनंत शक्ति होती है और वह निश्चित तौर पर राजवीर जवंदा को नई जिंदगी देगा। सभी प्रशंसकों और धार्मिक संगतों की प्रार्थनाओं ने यह उम्मीद जगाई है कि राजवीर सिंह जवदा जल्द ही स्वस्थ होकर मंच पर लौटेंगे और पंजाबी गायिकी की सेवा जारी रखेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *