Blog

  • पंजाबः आज से नहीं होगा DC ऑफिस में काम, जानें मामला 

    तरनतारनः एक बार फिर से कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दरअसल, डीसी ऑफिस इम्प्लाइज यूनियन ने 12 से 14 फरवरी तक कलम छोड़ हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मामले की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रदेश प्रधान तेजिंदर सिंह ने बताया कि डीसी तरनतारन ने सरकार द्वारा वर्ष में केवल एक बार कर्मचारियों को एक सीट से दूसरी सीट पर ट्रांसफर करने के संबंध में जारी नीति के विरुद्ध बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मियों के बार-बार ट्रांसफर की गई है।

    जिसको लेकर यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए 29 जनवरी 2024 से 11 फरवरी तक केवल डीसी आफिस तरनतारन के अधीन आने वाले समूह एसडीएम कार्यालयों, तहसील एवं सब तहसील कार्यालयों में पूर्ण पेन डाउन व कम्प्यूटर शटडाऊन की कार्रवाई कर अनावश्यक तबादलों को रद्द करने की मांग की गई। लेकिन डीसी तरनतारन द्वारा उक्त समस्या का समाधान नहीं किया गया।

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 8 फरवरी को विशेष मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व, पंजाब के साथ हुई बैठक में उन्हें इस मुद्दे के बारे में विस्तार से बताया गया था, लेकिन फिर भी इस आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके उपरांत यूनियन के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने फैसला लिया है कि तरनतारन के कर्मचारियों के प्रति अड़ियल व्यवहार बर्दाश्त न करते हुए राज्य के सभी जिलों के डीसी कार्यालय, एसडीएम, तहसील एवं सब-तहसील कार्यालय के कर्मचारी अगले 3 दिनों तक पूर्ण कलम कलम हड़ताल कर विभागीय कामकाज बंद रखेंगे। इस कार्रवाई के दौरान 14 फरवरी को कलम छोड़ हड़ताल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किये जाएंगे। 

  • किसानों को लेकर माहौल तनावपूर्ण, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

    जींद : किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने की फुल तैयारी है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने भी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए कमर कस ली है। दरअसल, किसानों को लेकर पहले से ही भारी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कूच करने को लेकर अभी से तनाव बढ़ता हुआ देखा जा सकता है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हालात ये हो गए कि पुलिस को रविवार (11 फरवरी) को ही आंसू गैस के गोले चलाने पड़ गए। दरअसल यहां अभी से लोगों की भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की जा रही थी। पुलिस-प्रशासन ने नारेबाज़ी को देखते हुए लोगों को पीछे हटने के लिए कई बार कहा लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए और भीड़ को पीछे धकेला।

    वहीं हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है, तो शंभू बॉर्डर पर सड़कों पर कीलें लगा दी गई है। जिससे कि किसानों को रोका जा सके। वहीं पंजाब से हरियाणा में एंट्री को रोकने के लिए बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हरियाणा के 7 जिलों में बल्क SMS के साथ मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच के कार्यक्रम को देखते हुए जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। वहीं इस बीच केंद्र सरकार ने किसानों को दूसरे दौर की बातचीत के लिए आज उन्हें चंडीगढ़ बुलाया है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों को पत्र जारी कर बातचीत के लिए न्यौता भेज रखा है। सोमवार को ये बैठक शाम पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे।

    अंबाला के शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा तैयारियों की बात करें तो पुलिस ने यहां 3 लेयर की बैरिकेडिंग की है। साथ ही सड़कों पर कीलें लगा दी गई है जिससे किसानों के ट्रैक्टर आगे ना जा सके। वहीं पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश ना करें। शंभू बॉर्डर पर तैनात डीएसपी अरशदीप सिंह का कहना है किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर को सील कर दिया है। किसानों को यहां से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

    वहीं किसानों के दिल्ली कूच से पहले बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सड़कों पर कीलें बिछाने को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि “किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछा देना अमृतकाल है या अन्यायकाल ? इसी तरह के असंवेदनशील और किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ले ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना, कैसी सरकार का लक्षण है ? किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया गया। ना तो MSP का कानून बनाया गया और ना तो किसानों की आय दोगुनी हुई। फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे। देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों ? किसानों से जो वादा किया गया, उसे पूरा क्यों नहीं किया जा रहा ?

    किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बॉर्डर पर सीमेंट और लोहे के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से निगाह रखी जा रही है। दमकल विभाग की गाड़ियां, जेसीबी और क्रेन को भी मौके पर रखा गया है। पंजाब और हरियाणा के बीच बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जींद में 4 जगहों पर नाकेबंदी की गई है। पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। जींद में धारा 144 भी लगा दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁੱਲ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਹੋਇਆ ਇਕੱਠਾ, ਪੁਲਿਸ ਬਲ ਤੈਨਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 13 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਡਟੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੇ ਨੇ। ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਸ਼ੰਭੂ ਬੈਰੀਅਰ ਦੇ ਉੱਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਆਮਦ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲ ਅਤੇ ਵੱਡੀਆਂ ਰੋਕਾਂ ਲਗਾਈਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਮਾਝੇ ਦੇ ਕਸਬਾ ਬਿਆਸ ਵਿੱਚ ਦਰਿਆ ਨੇੜੇ ਕਾਫਲੇ ਦੇ ਰੂਪ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਇਕੱਤਰ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵੱਡੇ ਕਾਫਲੇ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਨੇੜੇ ਇਕੱਤਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਤਾਰਾਂ ਰੂਪੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਲਗਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਆਲਾ ਕਿਸਾਨ ਲੀਡਰਾਂ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਿਲਹਾਲ ਆਪਣੇ ਕਾਫਲੇ ਨੂੰ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਨੇੜੇ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਇਕੱਤਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿੱਥੋਂ 13 ਫਰਵਰੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਸਾਨ ਦਿੱਲੀ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰਨਗੇ। ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਦਰਿਆ ਬਿਆਸ ਨੇੜੇ ਇਕੱਤਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਹਲਕਾ ਫੁਲਕਾ ਪੁਲਿਸ ਬਲ ਵੀ ਦਰਿਆ ਨੇੜੇ ਟੀ ਪੁਆਇੰਟ ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ 13 ਫਰਵਰੀ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹਰ ਇੱਕ ਲੋੜੀਦੀ ਚੀਜ਼ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਕ ਲੈਣ ਦੇ ਲਈ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਮਾਤਾਵਾਂ ਭੈਣਾਂ ਬੱਚੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਦੇ ਲਈ ਤਿਆਰ ਖੜੇ ਹਨ। ਉਧਰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਸੁਵਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਰਕਰਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸਾਨ 13 ਫਰਵਰੀ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਆਪਣੀ ਇਕੱਤਰਤਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਵਜੋਂ ਇੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਹੈ।

  • पंजाबः नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बढ़ सकती है परेशानी

    पंजाबः नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! बढ़ सकती है परेशानी

    चंडीगढ़ः 22 फरवरी को प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की भारी कमी का सामना करना पड़ेगा। अगस्त 2017 से डीलर मार्जिन में बढ़ोतरी नहीं होने से परेशान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब (पीपीडीएपी) ने 22 फरवरी को पूरे पंजाब में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बंद करने की घोषणा की है। पीपीडीएपी के अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने कहा है कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोलियम डीलर्स के मार्जिन में वृद्धि नहीं कर रही हैं, जिसे आखिरी बार अगस्त 2017 में संशोधित किया गया था। डीलर मार्जिन बढ़ाए जाने के संबंध में तेल कंपनियों के अध्यक्षों को ज्ञापन भेजा चुका हैं और इसकी प्रति प्रधानमंत्री को भी भेजी जा चुकी है।

    संगठन के प्रवक्ता मोंटी गुरमीत सहगल ने कहा कि अब यह तय हो गया है प्रदेश भर के पेट्रोलियम डीलर 15 फरवरी को नो परचेस डे रखेंगे और तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन किसान यूनियनों के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन करेगी।

    पीपीडीएपी की तरफ से 22 फरवरी को प्रदेश भर में पेट्रोल-डीजल की बिक्री न करने की घोषणा की गई है, लेकिन 17 फरवरी को भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। वजह यह है कि 15 को तेल कंपनियों से किसी भी तरह की खरीद न करने का फैसला किया है। 16 फरवरी को किसानों के भारत बंद के आह्वान का भी समर्थन कर दिया है और यह भी संभव है कि उस दिन भी पेट्रोल-डीजल की खरीद न हो सके। दो दिन में पेट्रोल पंपों का स्टाक भी न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचेगा। ऐसे में 17 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है।

  • किसानों का प्रदर्शन: स्टेडियम बने जेल, बॉर्डर सील

    नई दिल्ली : 13 फरवरी को होने वाले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए पंजाब से लेकर दिल्ली तक हाइ अलर्ट है। पंजाब के कई इलाकों से किसान अपने ट्रैक्टर पर बैठकर रवाना हो चुके हैं। तो उनको दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है, इधर किसानों की कूच को लेकर हरियाणा पुलिस भी बेहद सर्तक है। हरियाणा के 15 जिलों में धारा 144 लागू की गई है तो 7 जिलों में 13 फरवरी तक इंटरनेट बंद है। ड्रोन के जरिए हालात पर नजर रखे जा रहे हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर को सील करने के लिए कंक्रीट के विशालकाय बैरिकेड लगाए गए हैं और साथ ही सड़क पर नुकीली कीलें और कंटीले तार लगाकर पूरी तरह से अभेद बना दिया है। इधर किसानों के प्रदर्शन को कांग्रेस ने भी सपोर्ट किया है। पंजाब की एक मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किसानों के आंदोलन को सपोर्ट करने की बात कही।

    गौरतलब है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार पंजाब से आ रहे किसानों को रोकने के लिए प्रशासन ज्यादा मुस्तैद है। शंभू बोर्डर सील है, काटों की तारे लगा दी गई हैं और रास्ते पर लोहे के कांटे लगा दिए गए हैं। वही नहर के पास भी गढ्ढे खोद दिए गए है तो हरियाणा पुलिस ने भी दिल्ली पहुंचने से पहले ही किसानों को रोकने के इंतजाम किए हैं। इतना ही नहीं हरियाणा सरकार ने चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम सिरसा और गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम डबवाली को अस्थायी जेल बनाया है। 

    रविवार को अंबाला में प्रोटेस्ट के लिए निकले किसानों के ऊपर पुलिस ने टियर गैस के गोले छोड़े। 8-10 आंसू गैस के गोले दागगर किसानों को खदेड़ा गया। इसी बीच सरकार भी किसान संगठनों से लागातार संपर्क बनाए हुए हैं। गुरुवार को पहले दौर की बातचीत नाकाम हुई थी, जिसके बाद किसानों ने 13 फरवरी के प्रोटेस्ट का एलान किया है। तो किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ तीन केन्द्रीय मंत्री बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय को किसान संगठनों के साथ बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है। ये तीनों मंत्री संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग करने वाले हैं। ये बैठक आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्य़ूट में हो सकती है।

  • भीषण हादसा : बस पलटने से 2 की मौ’त, कई घायल

    नई दिल्ली : रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस कटिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है 2/2 वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सड़क दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई इस हादसे में 2 महिला यात्रियों की मौत हुई हैवहीं सड़क हादसे के बाद जख्मी यात्रियों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी।

    मौके पर कुर्सेला थाने की पुलिस पहुंची. यह घटना कोसी पुल कबीरमठ के पास हुई है। एक जख्मी यात्री ने कहा कि बस रांची से रविवार की शाम कोडरमा में रुकने के बाद अचानक कुर्सेला के समीप आकर एक गड्ढे में पलट गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, सभी सिलीगुड़ी जा रहे थे बताया जाता है कि रात में हुई इस घटना की वजह से राहत बचाव के कार्य में परेशानी ज्यादा हुईहादसे के बाद कई यात्री बस में ही फंस गए।

    पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया क्रेन की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया बस से 2 महिला यात्री के शव को निकाला गया बताया जा रहा है कि ये दोनों न्यू जलपाईगुड़ी की रहने वाली थीं इस मामले में कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शशि शेखर ने बताया कि रांची से सिलीगुड़ी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई है। मरने वालों में 2 महिलाएं हैं जो न्यू जलपाईगुड़ी की बताई जा रही हैं। बाकी जानकारी नहीं मिली है घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है

  • आज का राशिफल, 12 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 12 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज भोर 4 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर कल की दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। साथ ही अपने क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश भी रहेगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निजी व्यस्तता के चलते काम अधूरे रह सकते हैं। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम कर लेंगे। आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए रास्ते बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। साथ ही उधार के लेन-देन करने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपके दांपत्य रिश्ते बेहतर रहेंगे, संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्से और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। साथ ही आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनाएंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है। जिससे आप खुश रहेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से मदद मिल सकती है। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। सहकर्मियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। आप घरेलू सामान खरीदने में पैसे खर्च करेंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। लवमेट आज मूवी देखने जाएंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता- पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। सामाजिक या राजनैतिक जान-पहचान मजबूत होगी। अपने में ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर धैर्य रखें। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप असंभव कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं। नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब रिश्ते दोबारा अच्छे हो सकते हैं। आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। बाहरी गतिविधियों में समय बीताने से पैसा और ऊर्जा बरबाद होगी। ऑफिस में आपके कार्यों से लोग प्रभावित होंगे, साथ ही आपसे कुछ सीखने की कोशिश भी करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी, थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी कोशिशों से रिश्ते सुधरेंगे। बिजनेस में खास बदलाव होंगे। उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी। व्यावसायिक कामों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है, आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा। पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। आज राज की बात किसी से शेयर न करें। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा । लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।

    मीन राशि-

    आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें। आज समय के हिसाब से काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। किसी बात को लेकर उसके जानकर व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  • दसवें दिन तीसरी मंजिल से मिले दो शव

    दसवें दिन तीसरी मंजिल से मिले दो शव

    पुलिस ने हडि्डयों के ढांचे को कब्जे में लिया

    बददीसचिन बैंसल :झाड़माजरी स्थित फरफ्यूम कंपनी से सर्च अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में हडि्डयों के दो ढांचे मिले। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पाल में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। यहां पर अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनका डीएनए टेस्ट कराने के बाद उसे फोरेसिंग जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

     झाड़माजरी स्थित परफ्यूम कंपनी में लोनिवि, दमकल, पुलिस, एसडीएफआर व प्रदूषण बोर्ड की ओर से सर्च अभियान चलाया गया ।अभियान के  दौरान तीसरी मंजिल के मलबे से हडि्डयों से दो ढांचे मिले। यह ढांचे किसी लापता कामगार के हो सकते है। पुलिस ने इन ढांचों को नालागढ़ अस्पातल भेज दिया गया है। जहां पर परिजनों को बुलाया जाएगा। अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनकी डीएनए टेस्ट किया जाएगा।

     कंपनी में  आग लगने के बाद  30 कामगार घायल हो गए थे और 8 लापता हो गए है।  जिसमें दूसरे दिन दो शौचालयों से चार शव मिल थे। जिनके तीन की शिनाख्त हो गई थी। शिनाख्त होने पर तीनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था। वहीं एक की अभी तक  शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी लापता कामगारों के परिजनों के डीएनए टेस्ट कराने के बाद जांच के लिए फोरेसिंग प्रयोगशाला जुनगा भेज दिया है।  रिपोर्ट आने के बाद ही चौथे शव का पता चलेगा। लेकिन शव काफी पुराना होने से पुलिस ने शव का डीएनए कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

    अब दो कामगार लापता है। छह के शव मिल चुके है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस  को दो शवों के ढांचे कब्जे में ले लिया है। उन्हें कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जहांपर उनकी शिनाख्त की जाएगी। अगर उनकी पहचान नहीं होती है तो उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। और परिजनों से डीएनए से मिलाया जाएगा। सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।
  • बददी में धूमधाम से मनाया गया भगवान शिव का चौथा शिव नुआला

    ऐसा लग रहा था जैसे पूरा दर्शक पंडाल ही शिव भक्ति में सराबोर होकर नाच रहा है


    10 घंटे तक चले अटूट लंगर में हजारों शिव भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

    भरमौर के विधायक डॉ.  जनकराज  मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए

    सचिन बैंसलबददी: हिमाचल की संस्कृति में गददी समुदाय अपना विशेष स्थान रखता है जो कि चम्बा जिले के सभी भागों सहित भरमौर, पांगी, होली, धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर आदि क्षत्रों के साथ साथ दिल्ली, चंडीगढ़ और बीबीएन में बहुतायत में बसा हुआ है । गद्दी समुदाय का प्रसिद्व सांस्कृतिक कार्यक्रम अमरावती कालोनी के जी.एस रिर्जोट बददी में धूम धाम के साथ मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने शिरकत की । कहा जाता है कि कड़ी मेहनत करना यदि सीखना हो तो गद्दी समुदाय से अच्छा कोई उदाहरण नही है ।

    जितने सुंदर और सादे स्वभाव के गद्दी लोग होते हैं उतनी ही सुंदर इनकी परम्पराए और रीति रिवाज हैं ऐसी ही यह परम्परा है शिव नुआला । गौरतलब  है कि बीबीएन में हजारों की संख्या में चम्बा, कांगडा क्षेत्र के लोग कार्यरत हैं और उन्होंने अपनी संस्कृति की धाक बददी जैसे मैदानी इलाके में हजारों की संख्या में एक साथ एकत्रित होकर सामूहिक कार्यक्रम करने की अपनी कर्मठता और सुंदरता की अलग मिशाल पेस की है ।हालांकि बीबीएन में गद्दी समुदाय की टीम युवाओं की टीम है क्योंकि यह सभी लगभग पिछले दस से पंद्रह सालों से बी.बी.एन क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कार्यरत हैं अथवा स्वरोजगार कर रहे हैं लेकिन इतने बडे स्तर पर युवाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करना किसी प्रेरणा से कम नहीं है ।

    गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष जग्गी सिंह, सचिव रवी कपूर, महिला प्रभारी शम्मी ठाकुर, कविता देवी, मोनिका ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष गद्दी समुदाय का चौथा वार्षिक शिव नुआला महाउत्सव बददी में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया  जिसमें 13 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सायं से शुरू हुआ शिव भंडारा प्रात: चार बजे तक निर्बाध रूप से चलता रहा । भंडारे में लगभग पंन्द्रह हजार लोगों ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया ।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भरमौर के विधायक डा. जनकराज व नालागढ़ के विधायक कृष्ण लाल ठाकुर तथा उपस्थित रहे ।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिहं पम्मी तथा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार चैधरी ने शिरकत की । सांस्कृतिक कार्यक्रम को चार चाँद लगाने के लिए हिमाचल के मशहूर लोकगीत कलाकार सुनील राणा, रीता पुरहाण, भावना जरयाल ने एक से बढक़र एक सुंदर प्रस्तुति पेश कर पंडाल को खूब नाचने पर विवश किया । कुछ समय के लिए तो ऐसा लग रहा था जैसे पूरा दर्शक पंडाल ही शिव भक्ति में सराबोर होकर नाच रहा है । कार्यक्रम सुबह पांच बजे तक पहाडी भजनों के साथ निरंतर चलता रहा जिसमें सुबह होने तक हजारों दर्शक भोले की भक्ति में डूबकर नाचते नजर आए ।
  • बददी के युवा उद्यमी सुमित सिंगला को मिला स्टार अवार्ड 

    जरुरत पडऩे पर चंडीगढ़ अस्पतालों के लिए रक्त उपलब्ध करवाते हैं सुमित सिंगला

    अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी को यह सम्मान दिया गया 

    सचिन बैंसलबददी:रोटरी एवम ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर चंडीगढ़  द्वारा महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ऑडिटोरियम मे वार्षिक अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्यातिथि पंजाबी अदाकार राज रंधावा रही। समारोह में रोटरी व ब्लड बैंक द्वारा वर्ष 2023- 24 में 399 यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाए जाने का इतिहास रचने पर बददी इंडस्ट्रियल एरिया के क्यारेटक समूह व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी बददी को स्टार अवार्ड पहला खिताब देकर सम्मानित किया गया।

    यह स्टार अवार्ड पहला खिताब मैन अवार्ड अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सदस्य सुमित सिंगला ने  मुख्यातिथि अदाकारा राज रंधावा के हाथो प्राप्त किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवम् अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर  मौजूद रहे। दीगर बात यह है की बददी फार्मा समूह क्यूरटेक एवम अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी आज तक करोना काल से पूर्व व कोरोना काल के दौरान विभिन्न मौकों पर करीब 28 ब्लड कैंप लगा चुकी है। सोसायटी समय समय पर रोटरी ब्लड बैंक को सहयोग करती रहती है।

    संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुमित सिंगला ने इस अवसर पर  कहा कि रक्तदान महादान है जिसका कोई कर्ज नहीं चुका सकता। रक्तदान करने के बाद व्यक्ति तीन माह में ही अपने रक्त की पुन: रिकवरी कर लेता है । उन्होंने समाज के लोगों उद्योगपतियों का आह्वान किया कि ऐसी गतिविधियों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। समारोह में  उतर भारत की करीब 50 एन.जी.ओ को यह सम्मान दिया गया जिसमे कयोरेटैक समूह एवम अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसायटी  को यह स्टार अवार्ड पहला खिताब प्रथम श्रेणी के तौर पर दिया गया।