Blog

  • जालंधरः नहीं थम रहा रिंकू और अंगुराल का विरोध, अब इस जगह लगे गद्दार के पोस्टर

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल आप पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं दोनों के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों का विरोध होना शुरू हो गया है। दो दिन पहले भी वेस्ट हलके में आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का भारी विरोध किया था। इस दौरान शरारती अनंसरों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दोनों के बोर्ड तोड़कर गिरा दिए थे।

    जिसके बाद लोगों ने दोनों के गद्दार के पोस्टर लहराए। वहीं देर रात रिंकू और शीतल के खिलाफ शहर में “पंजाब के गद्दार” के पोस्टर लग गए, जिससे भाजपा वर्करों में रोष हैं। उन्होंने हंगामा करते हुए तुरंत हटवाने की मांग की।  वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची से वर्करों ने कहा कि  तुरंत इन पोस्टरों को उतारा जाए और लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएं। 

  • मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर लोगों ने किया बाजार बंद का आह्वान,  प्रदेश में हाई अलर्ट 

    लखनऊः यूपी के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। थोड़ी देर में डॉक्टरों का पैनल परिवार के सामने उनका पोस्टमार्टम करेगा। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर लगभग दो बजे मुख्तार के शव को उनके परिवार को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्तार के शव का पंचनामा पूरा हो गया है।

    पंचनामे पर उमर अंसारी के साथ मुख्तार के दो भतीजों, वकील और ड्राइवर ने साइन किए हैं। पंचनामे के बाद अब तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम करेगा। उधर, मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शुक्रवार को गाजीपुर के सभी बाजारों को बंद रखा गया है। लोगों ने बाजार बंद का आह्वान किया था। दुकानों पर ताले लगाए गए हैं। दरअसल मुख्तार के जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों ने बाजार बंद रखे हैं। मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है। पुलिस ने सभी जिलों में पहरा बढ़ा दिया है।

    दरअसल बांदा जेल में अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी का जन्म गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उसके पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के परिवार की पहचान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक खानदान की है। 17 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद रहे मुख्तार अंसारी के दादा डॉक्टर मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। गांधी जी के साथ काम करते हुए वह 1926-27 में कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। मुख्तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947 की लड़ाई में शहादत के लिए महावीर चक्र से नवाजा गया था।

  • पंजाब : लुटेरों ने दिनदहाड़े की 4 लाख की लूट, देखें वीडियो

    अमृतसर : गुरु की नगरी अमृतसर में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अमृतसर और बटाला रोड का है जहां एक व्यक्ति को कुछ लुटेरों ने निशाना बनाया और उससे लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कोशिश कर रही है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह 4 लाख रुपए की नकदी लेकर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान कुछ लुटेरों में एक सिख युवक भी शामिल था। उसके साथ धक्का-मुक्की कर स्कूटी से 4 लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए और उसे न्याय दिलाया जाए।

    वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांचकर रहे है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी सूचना मिली है, उसके आधार पर बनती कार्रवाई करेंगे और आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • जालंधरः पुलिस और चिंटू बदमाश में गोलियां चलने की Live वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के आबादपुरा इलाके में देर रात गोलियां चली थी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जहां पुलिस बदमाशों को काबू करती हुई दिखाई दे रही है। घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के अधिकारी निशान ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साजन नामक व्यक्ति के घर में चिंटू और उसके साथी छुपे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने घर में रेड की। इस दौरान चिंटू और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जो अभी फायरिंग की। अधिकारी निशान ने बताया कि हालांकि क्रॉस फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी।

    लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 5 से 6 फायरिंग चिंटू बदमाश की ओर से हुए हैं, वही 4 से 5 फायर पुलिस की ओर से हुए हैं। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों को उन्होंने मौके से काबू कर लिया और 2 आरोपी छिप गए थे जिन्हें बाद में काबू कर लिया गया। अधिकारी निशान ने कहा कि  बुरा के इलाका निवासियों ने पुलिस का काफी सहयोग किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग इसी तरह पुलिस का साथ देते रहेंगे तो क्राइम पर जल्द नकेल कसी जा सकती है। पुलिस ने  के कब्जे से वेपन भी बरामद किया है। अधिकारी निशान का कहना आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • पंजाबः असला लाइसेंस धारकों को आदेश जारी

    अमृतसर: लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अमन और कानून की व्यवस्था बनाई रखने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए असला धारक अपने असले को स्थानीय थाने या लाइसैंसी डीलरों के पास 5 अप्रैल, 2024 शाम 5 बजे तक जमा करवाएं ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना न हो सके। इस संबंधी जिला मैजिस्ट्रेट घनशाम थोरी ने कहा कि पहले जिला वासियों को 19 मार्च तक का समय दिया गया था, जोकि अब बढ़ा कर 5 अप्रैल 2024 तक कर दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान अपना असला जमा न करवाने वाले असला धारकों विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कमिश्नर पुलिस अधीन आते क्षेत्र में 15702 असला लाइसैंस जारी किए गए हैं। जिनमें 5744 असला धारकों द्वारा अपना असला जमा करवा दिया गया है और इसी तरह ही एसएसपी दिहाती अधीन 28026 असला लाइसैंस जारी किए गए हैं, जिन में 11784 असला धारकों ने अपना असला जमा करवाया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने समूह जिला वासियों को कहा कि वह 5 अप्रैल 2024 तक अपना असला जमा करवाएं।

  • हाईवे पर हुआ बड़ा हादसाः 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    श्रीनगरः श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर रामबन के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में जानकारी मिलते ही पुलिस, SDRF और रामबन सिविल QRT टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि जम्मू से श्रीनगर जा रही एक यात्री कैब रामबन इलाके में बैटरी चश्मा के पास जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई। कैब से यात्रा कर रहे कई यात्रियों की मौत की आशंका है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंच गई है। सुबह-सुबह टीम ने बचाव अभियान शुरू किया गया था, जिसमें टीम अब तक 10 लोगों के शव को बरामद कर चुकी है।

    लेकिन इलाके में गहरी खाई, अंधेरा है और लगातार बारिश हो रही है। पुलिस ने बताया कि लगभग सवा एक बजे इस हादसे की घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिली थी कि जम्मू से कश्मीर की ओर यात्रियों को ले जा रही टैक्सी (टवेरा) नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसएचओ पीएस रामबन, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और सिविल क्यूआरटी रामबन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक गहरी खाई में 10 शव बरामद हो चुके हैं। उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है, क्योंकि इलाका काफी मुश्किल है और लगातार बारिश हो रही है।

    पुलिस के अनुसार, खाई से बरामद हुए दो शवों की पहचान बलवान सिंह पुत्र पूरब सिंह निवासी अम्ब घ्रोठा जम्मू के रूप में हुई है। वह कार चालक था। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की पहचान विपिन मुखिया पुत्र विश्वनाथ मुखिया निवासी बिहार चंपारण के रूप में हुई है। रामबन सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुखद सड़क हादसे के बारे में पता चलने के बाद डीसी रामबन बसीर-उल-हक से बात की है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं, हादसे में मृत लोगों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

  • खाई में गिरी बस, लगी आग, 45 की मौ’त, एक बच्ची की बची जान

    नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गई। पुल से गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी।

    देश के उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल 8 साल की एक बच्ची जीवित बची है जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को भी हालांकि गंभीर चोटें आई हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गई जिसके बाद उसमें आग लग गई।

    प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

  • रणबीर और आलिया की बेटी राहा बनी करोड़ों की मालकिन, जाने मामला

    मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर अपनी क्यूटनेस से लोगों को अपना फैन बना चुकी हैं। राहा की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। एक साल की राहा बाकी स्टारकिड्स की तुलना में काफी पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं राहा कपूर इतनी छोटी सी उम्र में करोड़ों की मालकिन भी बनने वाली हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर छोटी सी बच्ची के पास इतने पैसे कैसे आए। दरअसल राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है। 

      रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला उपहार में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं। दोनों ने इस नए घर को कृष्ण राज बंगला नाम दिया है। अब कपल अपने नए घर में जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए बंगले पर अक्सर जाते रहते हैं। 

    इस दौरान घर की बालकनी में रणबीर कपूर और नीतू कपूर खड़े नजर आए थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के कुछ दिनों पहले से ही इस बंगले को बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। राहा के पैदा होने के बाद इस घर का काम तेजी से बढ़ा है।  बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा एक साल तक छिपाकर रखा था। पहली बार क्रिस्मस पर दोनों ने बेटी का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया। इसके बाद से जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं।

  • पंजाबः धार्मिक स्थान से माथा टेक लौट रहे दपंति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो 

    एक साल पहले हुआ था प्रेम विवाह 

    मोगाः जिले के गांव इंदरगढ़ में धार्मिक स्थान से माथा टेककर बाईक से घर लौट रहे दपंति पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनकी 4 माह की बेटी को भी गिरा दिया गया, जिसके मामूली चोटे लगी है। दंपति को सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर और राम सिंह जो कि दोनो गांव इंदरगढ़ के रहने वाले है और दोनो ने एक साल पहले प्रेम विवाह करवाया था।

    उनके 4 महीने की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम विवाह से अमनदीप कौर के घर वाले खुश नहीं थे। इससे पहले भी दोनों को कई बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि आज अमनदीप कौर के परिवार वाले अमनदीप कौर का चाचा भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मौका देखकर जब वह दोनों पति पत्नी अपनी 4 महीने की बेटी के साथ मोटरसाइकल पर एक धार्मिक स्थान से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें मोगा के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • पंजाबः पड़ोसियों ने रंजिश के चलते किया व्यक्ति का क+त्ल

    लुधियानाः डाबा स्थित ढिल्लों नगर इलाके में एक व्यक्ति की पड़ोसियों ने पीट पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह बबलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी देते मलकीत सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले में सुखविंदर रहता है, जोकि टेम्पू चलाने का काम करता था।

    उसका अपने पड़ोसियों के काफी दिनों से उनका आपस मे विवाद चल रहा था। जिसे लेकर उनका झगडा भी दो दिन पहले हुआ था। वीरवार की रात करीब सवा 10 बजे को उनका आपस मे फिर झगड़ा हो गया। मलकीत सिंह उन्हें छुड़वाने के लिए गया था। उनका आरोप है कि पड़ोसियों ने डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद बबलू जमीन पर गिर गया। उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, मगर उसकी मौत हो गई।