Blog

  • कोटला कलां में स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला से की स्नैचिंग 

    कोटला कलां में स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला से की स्नैचिंग 

    ऊना सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के साथ सटे गांव लोअर कोटला कलां में स्कूटी सवार लुटेरों ने महिला की सोने की बालियां झपट लीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी(70) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम करीब सात बजे वह बाबा बाला जी महाराज के आश्रम से पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी सवार दो युवकों ने उसके कानों से बालियां छीन ली और टक्का रोड की ओर भाग निकले। महिला के अनुसार स्कूटी चला रहे युवक ने सिर पर पगड़ीनुमा साफा बांध रखा था।

    शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सरपंच पंचायत सहित आप में शामिल 

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, सरपंच पंचायत सहित आप में शामिल 

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार कांग्रेस को झटके दे रही है। वहीं नकोदर विधानसभा क्षेत्र के चुहड़ गांव के पुराने कांग्रेस समर्थक सरपंच रजनीश कुमार गौतम पंचायत व अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कर नकोदर की विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान के नेतृत्व में आप पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत सिंह मान ने हिदायत दी है कि उनके कार्यकर्ताओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं का दिल से सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़े हुए हैं, इसलिए सरकार जल्द ही क्षेत्र में उद्योग लाएगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। पार्टी में सरपंच रजनीश कुमार गौतम, पंच रमनदीप शर्मा, पंच सीमा शर्मा, पंच रेशम कौर, पंच रमनदीप कौर, पंच मितो सहित अन्य साथी शामिल हुए।

    भाग लेने वाले परिवारों और ग्रामीणों ने बीबी को आश्वासन दिया कि सुशील रिंकू को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर विधायक इंदरजीत कौर मान के साथ दर्शन सिंह टाहली जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह गिल किसान विंग पंजाब, यूथ विंग अध्यक्ष गगन धालीवाल, सरपंच रणजीत सिंह, सुरिंदर बठला सह ब्लॉक अध्यक्ष सोनू खिवा, चरनजीत हैप्पी मल्लियां, के अलावा सरवन सिंह गिल, सरवन सिंह टर्ना जिला शिकायत निवारण समिति के अलावा बड़ी संख्या में गांववासी और स्वयंसेवक शामिल हुए।

  • आईएफएम फिनकोच ग्लोबल में कासा सेल्स आफिसर के भरे जाएंगे 15 पद

    आईएफएम फिनकोच ग्लोबल में कासा सेल्स आफिसर के भरे जाएंगे 15 पद

    ऊना / सुशील पंडित : मैसर्ज़ आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड मोहाली द्वारा कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन 11 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में कासा सेल्स आफिसर के 15 पद ऊना और बद्दी क्षेत्र के लिए भरें जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों ंके लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए तथा आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेज़ एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • रेड क्राॅस संस्था असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा रहती है तत्पर : देवेंद्र भुट्टो

    रेड क्राॅस संस्था असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए हमेशा रहती है तत्पर : देवेंद्र भुट्टो

    जिला रेड क्राॅस सोसाइटी नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने के लिए गुजंन संस्था के सहयोग से चलाएगी विशेष अभियान- उपायुक्त

    विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने जांचा लोगों को स्वास्थ्य

    ऊना / सुशील पंडित: रेड क्राॅस संस्था असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में हमेशा तत्पर रहती है ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके। यह बात कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने अंतर्राष्ट्रीय रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर बंगाणा के डूमखर आईटीआई में आयोजित जिला स्तरीय रेड क्राॅस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रेड क्राॅस कार्यक्रम का बंगाणा में आयोजन करने के लिए जिला रेड क्राॅस सोसाइटी का धन्यावाद करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को घर द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने कहा कि बंगाणा विधानसभा क्षेत्र में कुछ क्षेत्र पिछडे़ हुए हंै उन क्षेत्र के लोगों को इस शिविर का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी तीन-चार माह के अंतराल में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि क्षेत्र के सभी लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि बंगाणा विस में शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि सभी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे ताकि लोगों को सभी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे रेड क्राॅस सोसाइटी के लिए आवश्य अंशदान करें। क्योंकि उनकी नेक कमाई से असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सहारा मिल सकता है।

    जिला रेड क्राॅस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां, रक्तदान शिविर, दिव्यांगता आंकलन, मेडिकल बोर्ड, ओपीडी, टीबी स्क्रीनिंग तथा निःशुल्क दवाईयांे का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि विश्व रेड क्राॅस दिवस रेड क्राॅस के संस्थापक हेनरी डयूनेंट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रेड क्राॅस सोसाइटी किसी भी बीमारी या युद्ध संकट में वालंटियर्स लोगों की सेवा मे ंहमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी कोविड को हराने के लिए रेड क्राॅस सोसाइटी ने काम किया। संस्था से जुडे़ लोगांे ने जरूरतमंद लोगों की सेवा की। उन्होंने बताया कि रेड क्राॅस सोसाइटी वित्तीय रूप से लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। मानवता करना की सेवा करना ही रेड क्राॅस सोसाइटी का मुख्य ध्येय है। 

    उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रेड क्राॅस सोसाइटी गुंजन संस्थान के साथ मिलकर एक वर्ष का अभियान चलाएगी ताकि युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से जागरूक किया जा सके। उन्होंने लोगों से मानवता के इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक जुड़ने का आग्रह किया। प्रदेश रेड क्राॅस सोसाइटी के संरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि रेड क्राॅस सोसाइटी निस्वार्थ भाव से दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा में कर रही है। उन्होंने कहा कि मानवता सेवा करना ही रेड क्राॅस संस्था का मुख्य मकसद है। उन्होंने कहा कि विश्व रेड क्राॅस दिवस की इस वर्ष की थीम एवरीथिंग बी डू काॅम्स फ्राॅम द हार्ट रखी गई है यानि जो अक्सर सबसे पहले कदम उठाते हैं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं के साथ मनाया जा रहा है। एसडीएम बंगाणा मनोज़ ठाकुर ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों बारे लघु नाटिका, पहाड़ी नाटी, गिद्दा एव आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

    54 लाभार्थियों को वितरित किए सहायता उपकरण 

    इस अवसर पर विधायक देवेंद्र भुट्टों ने जरूरतमंद लोगों को रेड क्राॅस सोसाइटी के ओर से 54 लाभार्थियों को 83 सहायता उपकरण वितरित किए जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, राॅलेटर, पोलियोबुट, कृत्रिम पैर, नीकैप, सी-पी चेयर, सुगमय केन और श्रवण यंत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सहायता उपकरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) मोहाली पंजाब द्वारा जिला रेड क्राॅस सोसाइटी के सहयोग से वितरित किए। कार्यक्रम में 618 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की स्वास्थ्य के विशेषज्ञ डाॅक्टरों द्वारा 514 जबकि आयुष विभाग के डाॅक्टरों द्वारा 104 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें गायनी के 12, मेडिसीन के 118, सामानय सर्जरी के 57, नेत्र के 109, फिजीयो थैरेपी के 36, पैडीयाट्रिक्स के 61, आॅर्थो के 79, ईएन टी के 42 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा 83 शुगर टेस्ट और 41एचबी टेस्ट भी किए गए। 

    इस मौके पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें 55 लोगों ने रक्तदान किया। 24 लोगों के दिव्यांगत प्रमाण पत्र बनाए गए। 82 लोगों के हैंड हैल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी जांच की जिसमें दो संभावित मामले और दो ट्रू नाॅट सैंपल लिए गए। इसके अतिरिक्त दो हिमकेयर तथा तीन आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। रेड क्राॅस सोसाइटी के लाईफ मेंबर भूषण, संजय कुमार, सुनीता कुमारी, अजय कुमार, राज कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार, अजय रायजादा व राम आसरा रेड क्राॅस सोसाइटी के लाईफ मेंबर बनें। इस अवसर पर एसी वरिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, वरिष्ठ रेड क्राॅस सदस्य प्रमोद, डूमखर आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • ट्रक यूनियन ऑपरेटरों का एलपीजी प्लांट के विरोध में शांतिपूर्ण धरना, ट्रक यूनियन को काम देने की मांग

    ट्रक यूनियन ऑपरेटरों का एलपीजी प्लांट के विरोध में शांतिपूर्ण धरना, ट्रक यूनियन को काम देने की मांग

    मतभेद के कारण प्रदेश में गैस की हो जाएगी कमी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के रायपुर सहोडां स्थित एलपीजी (इंडियन आयल कारपोरेशन) के बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोडां में मैहतपुर ट्रक यूनियन तथा प्लांट प्रंवधन के बीच गैस ढु्लाई को लेकर चल रहे मतभेद के कारण प्रदेश में गैस की सप्लाई की कमी की संभावना बन रही है। जिस प्लांट से ट्रकों द्वारा लगभग 17000 सिलेंडर हर रोज़ सप्लाई किए जा रहे थे।उस प्लांट से एक मई से गैस सप्लाई वंद हो गई है। प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था वनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। काफी समय से खाली न होने के कारण गैस से लदे कुछ ट्रक प्लांट के बाहर अभी भी खड़े हैं।इस प्रकार की स्थिति में प्लांट से बाहर लदे ट्रक खड़े रहना सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। तनावपूर्ण वातावरण में कोई भी ट्रक चालक ट्रक लाने ले जाने का ज़ोखिम नहीं लेगा। हालांकि ट्रक यूनियन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। ट्रक यूनियन मैहतपुर के प्रधान अविनाश मैनन ने कहा कि प्लांट से गैस ना जाने के कारण हिमाचल के कई क्षेत्रों में गैस की कमी की समस्या आ रही है। कर्नाटक  चुनाव  के वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 10 तारीख को शिमला पहुंच रहे हैं।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह व पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा के साथ मुख्यमंत्री से शिमला में मीटिंग करेंगे। उम्मीद है कि समस्या का समाधान अवश्य निकलेगा।

    ट्रक यूनियन ऑपरेटरों ने एलपीजी प्लांट के विरोध में पिछले कल से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस धरने के समर्थन में विभिन्न संस्थाओं व  ट्रक के परिज पहुंचे थे। इस मामले में विधायक सतपाल सिंह सत्ती व पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जल्द समस्या हल करवाने का 
    आश्वासन दिया है।   

    क्या है पूरा मामला

    जिला ऊना के रायपुर सहोडां स्थित एलपीजी इंडियन आयल कारपोरेशन के बॉटलिंग प्लांट के विरोध स्वरूप ऑल ट्रक यूनियन ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन अविनाश मेनन प्रधान ट्रक यूनियन मैहतपुर की अगुवाई में एलपीजी वाटलिंग प्लांट में ट्रक यूनियन को काम न दिए जाने को लेकर लगाया गया। इस धरना प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी ट्रक यूनियन का साथ दिया। पंजाब व हिमाचल से पहुंचे ट्रक यूनियनों के नुमाइंदों व राजनीतिक नुमाइंदों ने ट्रक यूनियन का साथ देने की बात कही। शनिवार को मैहतपुर ट्रक यूनियन के धरने में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमाचल और पंजाब की दर्जनों ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। सभी ने एक सुर में कहा कि किसी भी कीमत पर बाहर की गाड़ियों को रायपुर सहोड़ा में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।

    यूनियन प्रधान ने कहा कि एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में हुई टेंडर प्रक्रिया में डाली गई गाड़ियों के नंबर भी फर्जी होने के आरोप लगाए जो नंबर ट्रकों के न होकर छोटी गाड़ियों के है। इंडियन ऑयल द्वारा ट्रकों के भाड़े में एक तिहाई कटौती के बाद से ही ट्रक यूनियन हड़ताल पर है। जबकि इंडियन ऑयल ने जालंधर के ट्रांसपोर्टरों की दर्जनों गाड़ियों को मैहतपुर से सिलेंडर ढुलाई का काम आबंटित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम ने कोर्ट के आर्डर का सम्मान करते हुए एलपीजी प्लांट से अपनी गाड़ियों को बाहर निकाल लिया था। लेकिन हम  प्रक्रिया का सहारा लेकर प्रयास करेंगे कि ट्रक ऑपरेटरों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर से मिलकर उनसे भी न्याय की मांग करेंगे। वहीं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती व सतपाल सिंह रायजादा ने ट्रक ऑपरेटरों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ताकत से इस विषय पर कार्य करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ਨੇ ਲਈ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਜਾਨ, ਪ੍ਰੇਮੀਕਾ ਦੇ ਭਰਾਵਾਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ਨੇ ਲਈ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਜਾਨ, ਪ੍ਰੇਮੀਕਾ ਦੇ ਭਰਾਵਾਂ ਤੇ ਲੱਗੇ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ਕਾਰਨ ਕਈ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਘਰ ਉਜਾੜ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕਈ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਵੀ ਗਵਾ ਚੁਕੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪਾਹੜਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ 25 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ੁਭਮ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਦਸਿਆ ਜਾਂ ਰਿਹਾਂ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼ੁਭਮ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਹੀ ਇਕ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧ ਸਨ ਅੱਤੇ ਕੁੱਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਲੱੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਬਿਠਾ ਇੱਕ ਦੂੱਜੇ ਨਾਲ ਨਾ ਮਿਲਣ ਦਾ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਅੱਜ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਲੱੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਹੀ ਉਸਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲੈਕੇ ਜਾਂਚ ਪੜ੍ਹਤਾਲ ਸ਼ੁਰੁ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ੁਭਮ ਦਾ 8ਵੀਂ ਕਲਾਸ ਤੋਂ ਹੀ ਪਿੰਡ ਦੀ ਲੱੜਕੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰੇਮ ਸੰਬੰਧ ਸਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਲੜਕੀ ਦਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਸੀ ਅੱਤੇ ਲੜਕੀ ਦਾ ਭਰਾ ਕੱਲ੍ਹ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਧੋਖੇ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਰਾਤ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਘਰ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਅਤੇ ਸਵੇਰੇ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮਿਲ਼ੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੇ ਭਰਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਉਪਰ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ

    ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਥਾਣਾ ਤਿੱਬੜ ਦੀ ਐੱਸਐੱਚਓ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗਦੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗ ਸਕੇਗਾ ।

  • पंजाबः एंटी नारकोटिक्स टीम ने तस्कर से 5 हजार नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः एंटी नारकोटिक्स टीम ने तस्कर से 5 हजार नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब के जिला फ़रीदकोट की एंटी नारकोटिक्स टीम की पकड़ में यह तस्कर तब आया जब यह बठिंडा से फ़रीदकोट ड्रग लेके आ रहा था। पकड़े गये तस्कर कप्तान सिंह से करीब 5 हजार नशीली ड्रग की गोलियां बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स टीम ने स्पेशल नाका लगा कर इसे पकड़ने की कोशिश की तो यह बाइक छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने इसका पीछा काफी दूर तक किया और आखिरकार इसको पकड़ा तो इसके थैले में से नशीली गोलियां करीब 4980 गोलियां बरामद हुई। 

    इस मोके एंटी नारकोटिक्स टीम के मुखी ने बताया के हमने एक कप्तान सिंह नाम के नशा तस्कर से करीब 5 हजार नशीली ड्रग की गोलियां बरामद की है। पुलिस ने बताया के यह इन दिनों गेहू की कटाई चल रही है मंडियों में लेबर और मजदूरों को यह ड्रग सप्लाई होनी थी । इसको गिरफ्तार कर के आगे पूछताछ की जा रही है। इस से अभी तक एक मोटरसाइकिल ओर 4980 गोलियां ड्रग की और 300 रु मोके से बरामद की है।

  • पंजाबः अश्लील वीडियो मामले में कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, 3 मैंबरी SIT का किया गया गठन, देखें वीडियो

    पंजाबः अश्लील वीडियो मामले में कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, 3 मैंबरी SIT का किया गया गठन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उप चुनाव में मतदान से पहले खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक की अश्लील वीडियो आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए गले का फांस बन गई हैं। मतदान 10 मई को होना हैं। उससे पहले कैबिनेट मंत्री की वायरल वीडियो को लेकर पंजाब पुलिस ने जांच के लिए 3 मैंबरी SIT का गठन किया है। वहीं शिकायतकर्ता को SIT टीम सुरक्षा प्रदान करेगी। DIG नरिंदर भार्गव SIT टीम की अगुवाई करेंगे। पठानकोट के हरकमलप्रीत सिंह और गुरदासपुर के हरीश कुमार को भी शामिल किया गया है। 

    गौरतलब है कि इस मामले में पीड़िता बीते दिनों पहली बार कैमरे के सामने आया था। पीड़िता ने इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में भी शिकायत की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा गया था और आज इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। बता दें कि विपक्ष लगातार आप सरकार पर कटारूचक को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग कर रहा हैं। चुनाव में विपक्ष ने इसे एक गंभीर मुद्दे के रूप में उठाया है। वहीं, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा वीडियो की फोरेंसिक लैब से जांच करवा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को रिपोर्ट भेजने से सरकार के लिए मामला और उलझ गया हैं। 

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, गैंगस्टर का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, गैंगस्टर का हुआ कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना हैबोवाल क्षेत्र के अधीन आते जोगिंदर नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनदहाड़े सुखा बडेवालिया का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। बताया जा रहा है को दो पक्षों के बीच समझौता चल रहा था, जिस दौरान उक्त गैंगस्टर पर गोलियां चलाई गई हैं। हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल सुखे को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 3 युवकों ने सुखा पर गोलियां चलाई थी। जिसमें से एक का नाम रिकी बताया जा रहा है। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलाई गई।वहीं घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर एसीपी वेस्ट मनदीप सिंह सिद्धू ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सुखा के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले चल रहे थे और वह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। 

  • जालंधरः प्रचार दौरान युवती से पिटाई के मामले में मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रचार दौरान युवती से पिटाई के मामले में मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: गांव दयालपुर में वोट मांगने गए अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मजीठिया के प्रचार के दौरान युवती से की गई मारपीट को लेकर वित मंत्री हरपाल चीमा ने आलोचना की है। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आज अकाली नेता के प्रचार के दौरान लोगों द्वारा एक सवाल पूछा गया था। जिसमें कहा गया था कि क्या साढ़े सत्रह एकड़ जमीन में से भूमिहीन मजदूरों को अतिरिक्त जमीन बांटी जाएंगी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने बिक्रम मजीठिया और बसपा ने ता बलविंद सिंह की मौजूदगी में युवती को गले से पकड़ लिया और बदसलूकी की गई। जिसके बाद तीखे विरोध स्वरूप ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने मजीठिया की गाड़ी को घेर लिया। इसके साथ ही घायल युवती को सरकारी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल करतारपुर में भर्ती कराया गया।

    वहीं इस मामले के बाद अब करतापुर में मजदूर यूनियन के नेता कशमीर सिंह (घुग्गशोर) ने चक्का जाम कर दिया है। इस मामले के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया। वहीं मामला बढ़ता देख सीआरपी की टीम को घटना स्थल पर तैनात किया गया। बता दें कि इस मामले को लेकर बिक्रममजीठिया के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को बढ़ता देख मजीठिया को पहले एक घर में शरण लेनी पड़ी और फिर दूसरे वाहन में बैठकर मौके से खिसकना पड़ा। यूनियन ने बिक्रम मजीठिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई के खिलाफ करतारपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के राज्य प्रेस सचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि यूनियन ने निर्विरोध चुनाव लड़ने वाले सभी शासक वर्गों के प्रतिनिधि दलों के नेताओं और उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। सभी दलों और उम्मीदवारों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।