Blog
-

24 राज्यों के खिलाड़ी 12 को आएंगे थानाकलां :आर्य
ऊना (11मई) सुशील पंडित: अंडर-19 राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका इस बार हिमाचल प्रदेश को मिला है। पहली ही दफा होगा कि कोई राष्ट्र स्तरीय खेल देवभूमि के थानाकलां में होने जा रहा है। इसमें ओपनिंग समारोह क़े मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा होंगे. जिला ऊना के थानाकलां में 12 मई से शुरू होने जा रही इस नैशनल चैंपियनशिन में देश के 24 राज्यों के एसोसिएशन ने अपनी आने की कोनफार्मेशन दी है । जानकारी देते हुए थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव – जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से अंडर-19 जूनियर थ्रो बॉल नैशनल चैंपियनशिन का शुभारंभ 12 मई से राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में होने जा रहा है। इस राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर हिमाचल प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं।खिलाडिय़ों के देवभूमि में पहुँचने से लेकर उनके खान-पान और रहने तक की व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्र स्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगता में अन्तराष्ट्रीय थ्रो बॉल फेडरेशन के सदस्य नेपाल से अब्दुल खान, नेपाल से गणेश गोपाली भी थानाकला आएंगे।हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि तीन दिवसीय थ्रोबॉल चैंपियन शिप में फेडरेशन के पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। बाहरी राज्यों से आने वाले मेहमान खिलाडिय़ों व पदाधिकारियों के लिए पहाड़ी धाम का भी विशेष इंतजाम किया गया गया है।इस नेशनल थ्रोबॉल चैंपियन शिप में झारखंड, कश्मीर, महाराष्ट्र, बेस्ट बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, गुजरात, दीप एन्ड दमन, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड, उडीसा , पांडुचेरी। -

झूला झूल रही नाबालिग की मौत
ऊना/सुशील पंडित: सदर थाना के अंतर्गत आते गांव बहड़ाला में झूला झूल रही 13 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। पुलिस थाना सदर ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम 13 वर्षीय मनीषा अपनी झुग्गी झोपड़ी में रस्सी से बनाए गए झूले से झूल रही थी।तो अचानक ही लड़की रस्सी के बीच में फंस गई और उसका गला घुट गया। परिजनों ने बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे फंदे से निकाला और गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मनीषा पुत्री भोषा देव निवासी बिहार के रूप में हुई है, जो कि पिछले काफी समय से परिवार सहित बहड़ाला में ही रह रहे हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। -

पंजाबः इस दिन स्कूल और सरकारी संस्थान रहेंगे बंद, आदेश जारी
कपूरथला : जिला कपूरथला में माता भद्रकाली जी का मेला 15 मई को गांव शेखूपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं और ऐतिहासिक मेले के महत्व को देखते हुए स्कूल और सरकारी संस्थानों में 15 मई दिन सोमवार को लोकल छुट्टी का ऐलान किया गया है। आपको बता दें यह आदेश उन अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे जिनकी मेले के दौरान ड्यूटी लगी हुई है।

-

युवा सेवा व खेल विभाग ने किया एथलेटिक मीट का आयोजन
जिला भर से तीन सौ के करीब बच्चों ने लिया भाग
ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में युवा सेवा एवं खेल विभाग की और से इंदिरा गांधी खेल परिसर में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट में जिला भर से 300 के करीब बच्चों ने इस खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कई प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई गई ओर बेहतर प्रदर्शन करने वालों बच्चों को स्टेट लेवल टूर्नामेंट में खेलने का मौका दिया जाएगा यह जानकारी मीडिया से रूबरू होते हुए एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव तिलक राज सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला भर से आए बच्चों ने एथलेटिक मीट में भाग लिया है एथलेटिक मीट में कई प्रकार की स्पोर्ट्स एक्टिविटी करवाई जा रही है व बेहतर प्रदर्शन करने वालों बच्चों को स्टेट लेवल टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट किया जाएगा उन्होंने कहा है कि इस बार क्वालीफाई स्टैंडर्ड मानक को पूरा करने वाले बच्चे ही स्टेट लेवल टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस एथलेटिक मीट को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बच्चे स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
-

पंजाबः गैस लीक मामले में कमेटी का गठन, फैक्ट्री के पास St. Soldier School को खोलने की किसने दी परमिशन! देखें वीडियो
क्या पंजाब में डबवाली जैसा इतिहास दोहराना चाहती है सरकार?
नंगलः पंजाब व हिमाचल बॉर्डर पर स्थित नंगल शहर में वीरवार को गैस लीक हो गई। इस हादसे में सेंट सोल्जर स्कूल में 30 से 35 छोटे बच्चों समेत कई अन्य लोग भी गैस की चपेट में आ गए। इन सभी को गला दर्द और सिर दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक छात्रा को PGI भी इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। कई बच्चों और अध्यापकों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना के बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस सहित डिप्टी कमिश्नर प्रीति यादव बच्चों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल गए। डीसी ने बताया कि इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। जिस जगह गैस लीक हुई वहां 300 से 400 लोग हर वक्त मौजूद रहते हैं।
औद्योगिक इकाई एनएफएल से हुआ गैस का रिसाव
जांच के बाद सामने आया है कि गैस का रिसाव स्कूल के पास स्थित औद्योगिक इकाई एनएफएल से हुआ है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से छोटे बच्चों और कुछ लोगों को गला दर्द सिर दर्द आदि की समस्या पेश आई थी। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में रेफर किया था, लेकिन अब लगभग सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नया नंगल के सैंट सोल्जर स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बच्चों के माता-पिता से भी बात की है। हमने बच्चों से और डॉक्टरों से बात की है। हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है। जिसकी गलती पाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम स्थिति का बारिकी से जायजा ले रहे हैं।
गैस फैक्ट्री के पास स्कूल खोलने की परमिशन को लेकर उठने लगे सवाल
गैस फैक्ट्री के पास बने स्कूल को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए है। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि गैस फैक्ट्री के पास स्कूल खोलने की परमिशन किसने दी थी। शिक्षा मंत्री बैंस ने जल्द ही इस घटना की जांच के आदेश देने की बात कही है। सेंट सोल्जर स्कूल के पास घटी इस घटना ने हरियाणा में घटी उस घटना की याद दिलवा दी जब मंडी डबवाली में 23 दिसम्बर 1995 को चौटाला रोड पर एशिया के सबसे भीषण अग्निकांड में सैंकड़ो लोग मारे गए थे।
क्या प्रशासन बड़े हादसे का कर रहा इंतजार या स्कूल खोलने की परमिशन को लेकर करेंगा कार्रवाई
दरअसल, उस समय राजीव मैरिज पैलेस के प्रागंण में डीएवी पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव का कार्यकर्म चल रहा था। उस दौरान उसमें लगभग 1500 के करीब दर्शक थे। बढ़ती हुई भीड़ को देखकर मुख्य गेट को लॉक कर दिया गया था। उसी दौरान स्कूल के मुख्य गेट में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते अगले 5 मिनटों में लाशों के ढेर लग गए। क्या प्रशासन अब यहां पर भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर गैस फैक्ट्री के पास स्कूल खोलने की परमिशन को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है? स्कूल ग्रुप नियम तोड़ने में माहिर है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार अगर स्कूल दोषी पाया गया तो पंजाब सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाही होना तय है।
-

होशियारपुरः पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाया, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो
होशियारपुर / अनिकेत/सोनू थापर : ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक माहिलपुर के गाँव भरतपुर जोगिया के जंगलो से 13 अप्रैल को एक लाश बारामद हुई थी, इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए होशियारपुर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को नामजद कर गिरफ्तार किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया की अमित कुमार नाम के युवक की भरतपुर जोगिया के जंगल से 13 अप्रैल को लाश बारामद हुई थी, जिसके कातिल और कोई नही बलकि अमित कुमार के दोस्त ही निकले, जिन्होंने अमित कुमार के हाथ भी बुरी तरह से काट दिए थे। आरोपियों की पहचान हरपाल सिंह पाला वासी यूपी सहारनपुर और कुंदन सिंह वासी युपी सहारनपुर के नाम से हुई है। एसएसपी चहल ने बताया कि किसी महिला की तरफ से अमित कुमार को मारने के लिए हरपाल सिंह पाला को 70,000 कि फिरौती दी गई थी और अमित कुमार और हरपाल सिंह पाला के बीच कोई बात हो गई थी जिसके चलते उनके द्वारा अमित कुमार की हत्या कर दी गई। एसएसपी चहल ने बताया कि हरपाल सिंह पाला पर 2 और कुंदन सिंह पर 1 मामला पहले ही दर्ज है और मृतक अमित कुमार पर भी असला एक्ट का एक मामला दर्ज था।
-

पंजाबः ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, कई जख्मी
फाजिल्काः जिले के जलालाबाद में राजस्थान के बीकानेर से टाइल्स लेकर जम्मू जा रहा ट्रक तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे जब यह ट्रक जलालाबाद पहुंचा तो आगे जा रही ट्राली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक व उसका साथी घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और यातायात सुचारू किया। वहीं ट्रक चालक रामनाथ योगी ने कहा कि तूड़ी से भरे ट्रॉली की बैक लाइट नहीं लगी हुई थी। हादसा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बताया कि रास्ते में अचानक खंभा आ जाने के कारण उसने ब्रेक लगाई। ताकि पीछे से आ रहे वाहन गुजर सकें, लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल थाना आमिर खास के पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
-

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में हुआ बदलाव, करना होगा ये काम
लखनऊ: लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के नियमों में बदलाव कर रही है। सरकार ने अब ऐसे नियम लागू कर दिया है, जिससे हर किसी का ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से जारी नहीं हो पाएगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उम्मीदवार को दो घंटे की कड़ी परीक्षा देनी होगी। इतना ही नहीं 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना ही होगा। जिन उम्मीदवारों के नंबर 60 प्रतिशत से कम अंक पाने वालों को लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। नए नियम के मुताबिक दो घंटे की फिल्म देखने वाले आवेदकों के ही लर्निंग डीएल जारी होंगे। यह फिल्म आवेदक को 1-7 दिन में देखकर ही आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद आवेदक का लर्निंग डीएल जारी होगा। सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय के सड़क सुरक्षा सेल के आदेश पर यूपी में नया नियम तीन माह में लागू करना होगा। इसके लिए परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैयारी शुरू हो गई है।
फिल्म से आवेदकों को मिलेगी ये जानकारी
- वाहन चलाते समय दस्तावेज क्या होने चाहिए
- यातायात के संकेत और सड़क के नियमों पर
- मानव रहित क्रॉसिंग से गुजरने के क्या नियम हैं
- किसी हादसे के बाद ड्राइवर को क्या करना चाहिए
- सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे
नए नियम के तहत फिल्म का प्रदर्शन और वस्तुनिष्ठ प्रश्न अंग्रेजी और हिन्दी के साथ स्थानीय भाषाओं में होगी। नियम दस के तहत आवेदन जमा करने के बाद सात दिनों में पोर्टल पर इलेक्ट्रानिक ट्यूटोरियल पूरा करना होगा। परीक्षा में 60 फीसदी अंक पाने वाले आवेदक पास होंगे। आधार के पते पर डीएल आवेदन की अनिवार्यता से लर्निंग डीएल के आवेदक घट गए। बीते सितंबर से मार्च 2023 तक आठ लाख 12 हजार लर्निंग डीएल के आवेदन आए हैं। ऐसे में औसतन हर माह सवा लाख आवेदन प्रदेश भर से आ रहे हैं। जब आधार के पते में डीएल आवेदन की प्रक्रिया अनिवार्य नहीं थी, तब हर माह करीब सवा दो लाख आवेदन आ रहे थे।
लर्निंग डीएल आवेदन पर प्रपत्रों की जांच और डीएल प्रक्रिया पूरी करने पर ऑटोमेटिक डीएल जारी हो जाएंगे। आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होंगी। उप परिवहन आयुक्त आईटी सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि अभी तक दोनों प्रक्रिया निजी कंपनी के कर्मचारी के हाथों में थी। अब इसे ऑटोमेटिक कर दिया गया है। आवेदन पर प्रपत्रों की स्कूटनी, परीक्षा में पास होने पर ऑटोमेटिक कम्प्यूटर मंजूरी दे देगा। ऐसे में लर्निंग डीएल की औपचारिकता पर पेंडेंसी खत्म हो जाएगी।
स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर 90 दिनों तक फुल रहने वाला टाइम स्लॉट इन दिनों में खाली है। आलम ये है कि जिन दिन परमानेंट के लिए डीएल आवेदन होता है उसी दिन टाइम स्लाट मिल जा रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि लर्निंग डीएल के आवेदन कम होने से स्थाई डीएल के आवेदन भी कम हो रहे है। ऐसे में 90 दिनों तक फुल रहने वाला टाइम स्लाट खाली चल रहा है। लखनऊ परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि भारत सरकार ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया और सख्त करने जा रहा है। ड्राइवर जानकारी की कमी से सड़क हादसे कर रहे हैं। इसके मद्देनजर अब लर्निंग डीएल आवेदकों को दो घंटे की परीक्षा देनी होगी। तभी लर्निंग डीए जारी होंगे। इसके लिए एनआईसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-

पंजाबः स्कूल में टीका लगाए जाने के बाद स्टूडेंट की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
श्री माछीवाड़ा साहिब: जिले के सरकारी कन्या सीनीयर सैकंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्राओं को टीका लगाए जाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार यहां के सरकारी कन्या सीनीयर सैकंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को टैटनैस का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 150 से अधिक छात्राओं को ये इंजेक्शन लगाए गए तो करीब 1 दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी जिससे उन्हें चक्कर आने लगे और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं।
छात्राओं की तबीयत बिगड़ती देख अफरा-तफरी मच गई और उन्हें तत्काल माछीवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका ईलाज शुरू किया। इंजेक्शन लगाने के बाद जिन छात्राओं की हालत बिगड़ी उनमें मनप्रीत कौर बुर्ज पवात, अमनदीप कौर गढ़ी बेट, जसप्रीत कौर मंड सुखेवाल, मनप्रीत कौर झड़ौदी, शहनाज माछीवाड़ा, हरप्रीत कौर मिठ्ठेवाल और खुशी माछीवाड़ा के अलावा 4 अन्य लड़कियां थीं। फिलहाल इलाज करा रही सभी लड़कियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और डॉक्टर अपनी देखरेख में उनकी देखभाल कर रहे हैं।
छात्रों का इलाज कर रहे डॉ. रिशभ दत्त और डॉ. मनिंदरजीत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार के निर्देश पर स्कूल में छात्राओं को विभिन्न बीमारियों के टीके लगाए जाते हैं और आज सरकारी कन्या स्कूल में टैटनेस का टीका भी लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन लगाने के दौरान कुछ छात्राएं घबरा गईं और उन्हें चक्कर आने लगे जिसके कारण उन्हें तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 1 दर्जन छात्राओं को यह समस्या थी जबकि बाकी पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टरों के मुताबिक छात्राओं को टीकाकरण की जांच कराने के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल इलाज करा रही छात्राओं की हालत स्थिर है।
-

सीएम के करीबी रहे RCP सिंह भाजपा में शामिल
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे आरसीपी सिंह आज वीरवार को बीजेपी में शामिल होंगे। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद लगातार आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने कोई पार्टी जॉइन नहीं की थी लेकिन चर्चा थी कि वह बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. अब आज इस पर मुहर भी लग जाएगी।

दिल्ली के पार्टी दफ्तर में कार्यक्रम
आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं. कभी वे नीतीश कुमार दाहिने हाथ माने जाते थे। नई दिल्ली पार्टी दफ्तर में आज वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। मिशन 2024 से पहले ही आरसीपी सिंह सरकार और नीतीश कुमार की पोल खोल रहे थे। नीतीश कुमार के मिशन 2024 से पहले नीतीश के लिए यह किसी झटके से कम नहीं होगा क्योंकि आरसीपी सिंह अब और तेवर में दिखेंगे। 1.30 बजे से दिल्ली के बीजेपी दफ्तर में कार्यक्रम है।
पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं आरसीपी सिंह
बता दें कि आरसीपी सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। मूल रूप से नालंदा के रहने वाले हैं। नीतीश कुमार के कभी काफी करीबी रहने वाले आरसीपी सिंह आज राजनीतिक तौर पर उनके दुश्मन बन बैठे हैं। आरसीपी सिंह भी कुर्मी जाति से आते हैं तो वहीं नीतीश कुमार भी कुर्मी जाति से ही है। अब बीजेपी में शामिल होने के बाद देखना होगा कि आरसीपी सिंह कैसे काम करते हैं।
कुछ दिन पहले अजय आलोक ने थामा था बीजेपी का दामन
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने भी 28 अप्रैल को बीजेपी का दामन थामा था। यह भी सीएम नीतीश कुमार के लिए झटका से कम नहीं था। दिल्ली में उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई थी। इससे पहले अजय आलोक जनता दल यूनाइटेड में काफी लंबे समय तक प्रवक्ता के रूप में काम कर चुके हैं। वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में माने जाते थे। प्रवक्ता के रूप में अजय आलोक विरोधियों पर तीखा हमला करते थे।