Blog

  • जालंधरः प्रचार दौरान युवती से पिटाई के मामले में मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रचार दौरान युवती से पिटाई के मामले में मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: गांव दयालपुर में वोट मांगने गए अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मजीठिया के प्रचार के दौरान युवती से की गई मारपीट को लेकर वित मंत्री हरपाल चीमा ने आलोचना की है। दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार आज अकाली नेता के प्रचार के दौरान लोगों द्वारा एक सवाल पूछा गया था। जिसमें कहा गया था कि क्या साढ़े सत्रह एकड़ जमीन में से भूमिहीन मजदूरों को अतिरिक्त जमीन बांटी जाएंगी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने बिक्रम मजीठिया और बसपा ने ता बलविंद सिंह की मौजूदगी में युवती को गले से पकड़ लिया और बदसलूकी की गई। जिसके बाद तीखे विरोध स्वरूप ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने मजीठिया की गाड़ी को घेर लिया। इसके साथ ही घायल युवती को सरकारी एंबुलेंस से सिविल अस्पताल करतारपुर में भर्ती कराया गया।

    वहीं इस मामले के बाद अब करतापुर में मजदूर यूनियन के नेता कशमीर सिंह (घुग्गशोर) ने चक्का जाम कर दिया है। इस मामले के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया। वहीं मामला बढ़ता देख सीआरपी की टीम को घटना स्थल पर तैनात किया गया। बता दें कि इस मामले को लेकर बिक्रममजीठिया के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को बढ़ता देख मजीठिया को पहले एक घर में शरण लेनी पड़ी और फिर दूसरे वाहन में बैठकर मौके से खिसकना पड़ा। यूनियन ने बिक्रम मजीठिया की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और नेताओं की पिटाई के खिलाफ करतारपुर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब के राज्य प्रेस सचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि यूनियन ने निर्विरोध चुनाव लड़ने वाले सभी शासक वर्गों के प्रतिनिधि दलों के नेताओं और उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। सभी दलों और उम्मीदवारों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है।

  • करंट लगने से युवक की मौत, पांच दोस्तों पर मामला दर्ज, क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ हंगामा

    करंट लगने से युवक की मौत, पांच दोस्तों पर मामला दर्ज, क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ हंगामा

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव लोअर पंजावर में रविवार देर शाम करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक बशीर मोहम्मद लोअर पंजाबर का ही रहने वाला था। इस मामले में पुलिस ने पांच दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को जब पता चला तो क्षेत्रीय अस्पताल में रविवार रात भर जमकर हंगामा हुआ। मृतक युवक के परिजन पांचों दोस्तों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के दोस्तों की पहचान सूरज, हरीश, पवन कुमार, आकाश और सोमी के तौर पर हुई हैं।

    परिजनों का आरोप है कि यह पांचों युवक मृतक युवक के साथ ही दिहाड़ी-मजदूरी का काम करते थे। लगभग एक सप्ताह पहले मृतक के साथ इनकी किसी बात को लेकर बहस बाजी भी हुई थी। रविवार देर शाम बशीर को ट्रैक्टर में गोबर का ढेर लोड करने के लिए बुलाया था, जबकि करीब 8:45 बजे उसे करंट लगने की सूचना परिजनों को दी।आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी के चलते सभी दोस्तों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।

    परिजनों का कहना है कि जब वह क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर उसी समय अस्पताल में बवाल शुरू हो गया था। नौबत यहां तक आ गई कि युवाओं में हाथापाई तक हो गई। जिसके बाद अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवाओं को काबू किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस ने बशीर की मौत मामले में परिजनों के बयानों के आधार पर पांच युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः हत्या के इरादे घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, पूछताछ में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधरः हत्या के इरादे घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने किया काबू, पूछताछ में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर हत्या के इरादे से घर में घुसे व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक की उसकी जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार कुच्ची ढाब के महावीर मार्ग पर स्थित घर में युवक घुस गया। जिसके बाद युवक ने महिला की गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। इतनी देर में घर में मौजूद दूसरी महिला ने आरोपी को काबू कर लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। काफी देर तक हाथापाई के बाद महिला ने शोर मचाया। जिस दौरान इलाके के पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

    लोगों ने हत्या करने आए युवक को काबू कर जमकर उसकी पिटाई की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना नंबर 7 की पुलिस दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी को काबू करके थाने ले गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास को लेकर युवक से पूछताछ की तो पता चला कि 10 साल पहले आरोपी इसी घर में काम करता था। जिसमें युवक ने बताया कि घर के बच्चे उसे काजू खाने के झूठे आरोप में पिटवाते थे। जिसके बाद उसने कसम खाई थी कि वह इनसे बदला जरूर लेंगा। इस बात के बाद 10 साल बीत गए और आज वह बदला लेने के लिए घर में आया था।

  • मंदिर में पूजा करके लौट रहे BJP नेता का गोलियां मारकर कत्ल

    मंदिर में पूजा करके लौट रहे BJP नेता का गोलियां मारकर कत्ल

    अहमदाबाद: राज्य के वापी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। वापी ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार में बैठे बीजेपी नेता पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। इस फायरिंग में गंभीर रूप से घायल बीजेपी नेता की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के पूरे इलाके की नाकेबंदी की और हमलावरों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। मृतक नेता की पहचान वापी तालुका बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेश पटेल के रूप में हुई है। सूचना पर वलसाड जिले की पुलिस और जिले के भाजपा नेता व नेता मौके पर पहुंचे। पुलिस के हवाले से आ रही है शुरुआत जानकारी में वापी तालुका के बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेश पटेल की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है।

    यह सनसनीखेज घटना उस वक्त हुई जब शैलेश पटेल अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। तभी शूटर बाइक पर आए और घटना को अंजाम देने बाद फरार हो गए। पुलिस रंजिश के साथ दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है। बीजेपी तालुका उपाध्यक्ष सुबह करीब सात बजे पत्नी के साथ शिव मंदिर गए थे। कार से उतरकर पर पत्नी मंदिर के अंदर चली गई तो वहीं शैलेश पटेल कार में बैठकर पत्नी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक उनकी कार के पास आकर रुकी।

    इससे पहले कि शैलेश पटेल कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने से शैलेश पटेल लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़े। पत्नी मंदिर से दर्शन करके वापस लौटी और कार का दरवाजा खोला ताे पति को लहूलुहान हालत में देखकर चीख पड़ी। इसके बाद शैलेश पटेल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बीजेपी नेता का परिवार सदमें हैं तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधरः दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, DC ने आदेश किए जारी!

    जालंधरः दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज, DC ने आदेश किए जारी!

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर दो दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। डीसी जसप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक जालंधर में उपचुनाव को लेकर 10 मई को वोटिंग के चलते जिला जालंधर के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल कॉलेज 9 मई को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। 10 मई को वोटिंग के चलते जालंधर जिला में छुट्टी रहेगी। डीसी जसप्रीत ने जारी आदेशों में कहा है कि सभी बूथ सरकारी जगहों पर बनाए गए हैं।

    इसलिए सभी काम को सुचारू रूप से चलाने तथा अमन कानून व्यव्स्था स्थित बनाए रखने तथा ईवीएम मशीन की सुरक्षा के कारण 9 मई को जिला जालंधर के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि 10 मई को उपचुनाव की वोटिंग है। जिसके कारण सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में स्थापित किए गए पोलिंग स्टेशनों बंद रहेंगे। वहीं वोटिंग को लेकर गैर सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहने की संभावना है। जल्द ही प्रशासन द्वारा 10 मई की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए जा सकते है।

  • जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, देखें VIDEO

    जंतर-मंतर पर किसानों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, देखें VIDEO

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 16वां दिन है। इस बीच पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे सैकड़ों किसान आज बेकाबू हो गए और उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ डाले। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, रविवार को खापों और किसानों द्वारा पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर महापंचायत का आयोजित किया गया था। महापंचायत के माध्यम से किसानों ने दिल्ली पुलिस और सरकार को बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का समय दिया है। बता दें कि, पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं।

  • जालंधर : मूसेवाला के माता-पिता को किया नजरबंद !

    जालंधर : मूसेवाला के माता-पिता को किया नजरबंद !

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जालंधर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने रूट प्लान भी जारी किया था। वहीं आज कांग्रेस नेता से मिलने का समय भी जारी किया गया था। लेकिन अब मूसेवाला के माता-पिता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला सेवाला के माता-पिता को आज कांग्रेस नेता से मुलाकात से पहले ही रोक लिया गया है। पता चला है कि पुलिस ने दोनों को जालंधर के रास्ते में ही कहीं पर नजरबंद करके रखा है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बात करनी चाही, लेकिन ना तो उनसे बात हो पाई है और ना ही जिस कांग्रेस नेता को मिलने आना था उनसे बात हो पाई है।लोकसभा उपचुनाव के बीच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता इंसाफ यात्रा निकाल रहे हैं।

    लेकिन इस यात्रा में उन्हें लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा। मूसेवाला के माता-पिता जहां जाते हैं, वहां पर मूसेवाला के फैंस की भीड़ जुट जाती है। पिछले दिनों जालंधर में इंसाफ यात्रा के दौरान रामामंडी फ्लाई ओवर के नीचे जुटी भीड़ को पुलिस ने तितर-बितर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मूसेवाला के माता-पिता के पास इकट्ठे करने की परमिशन नहीं थी। मूसेवाला के माता-पिता से मिलने के लिए खड़े लोगों को पुलिस ने पहले अनाउंसमेंट करके जाने के लिए कहा, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उन्हें बलपूर्वक मौके से भगा दिया गया। कुछ युवकों को तो पुलिस ने डिटेन करने की कोशिश भी की।

  • सोने की खदान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 27 लोग

    सोने की खदान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 27 लोग

    पेरूः दक्षिणी पेरू के एक दूरदराज के इलाके में स्थित सोने की खदान में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। इसी बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। उन्होंने इस घटना को पेरू के इतिहास की सबसे खराब खनन त्रासदियों में से एक माना है। सोने की खदान में आग लगने की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन घटनास्थल पर अपनों की तलाश करने पहुंच गए। हादसे में मारे गए पीड़ितों में से एक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। रोया मार्सेलिना एगुइरे नामकी महिला के 51 वर्षीय पति फेडेरिको इडमे ममानी भी हादसे के शिकार हो गए।

    रोया मार्सेलिना एगुइरे अपने पति की मौत पर दहाड़े मार कर रो रही थी। वहीं पीड़ित के भाई फ्रांसिस्को ने कहा कि हम जानते हैं कि खदान के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया, जो कुछ भी हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि आग अरेक्विपा क्षेत्र में ला एस्पेरांज़ा 1 खदान के अंदर एक सुरंग में लगी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए। हालांकि, स्थानीय मीडिया ने पहले कहा था कि क्षेत्रीय राजधानी अरेक्विपा शहर से 10 घंटे की दूरी पर स्थित कोंडेसुयोस प्रांत में खदान में विस्फोट के बाद आग लगी।

    पेरू के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुए विस्फोट से  खदान के अंदर लगे लकड़ी के खंभे में आग लग गई। वहीं खदान की गहराई 100 मीटर थी। स्थानीय मीडिया में आग लगने की खबर तभी छपी, जब पुलिस ने मरने वालों का ब्योरा जुटा लिया था। पीड़ितों के शवों को निकालने से पहले बचाव दल खदान को सुरक्षित करने की कोशिश में लगी हुई थी। इस दौरान बचाव दल से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि हमें ऐसी जगह बनानी होगी जहां मृतक सुरक्षित हों, ताकि हम खदान के अंदर जा सके और लाशों को बरामद कर सकें। यानाक्विहुआ के मेयर जेम्स कैसक्विनो ने एंडीना समाचार एजेंसी को बताया कि ज्यादातर खनिक दम घुटने और जलने से मर गए होंगे। इससे पहले साल 2022 में खनन से जुड़े हादसे में कुल 39 लोगों की मौत हो गई थी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਸਣੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਸਣੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿਚ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਸੀ.ਆਈ.ਏ. ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚੋਂ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਤੇ 3 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਡੀ. ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਸੀਆਈਏ 2 ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਇੱਕ ਪਿਸਤੌਲ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਅਤੇ ਅਸਲਾ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਦਿਉਨ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਤੁੰਗਵਾਲੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡੀਐਸਪੀ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸੀਆਈਏ 2 ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਥਾਣਾ ਛਾਉਣੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਫੂਸ ਮੰਡੀ ਕੋਲ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਨੇੜੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਸੀਆਈਏ ਦੀ ਪੁਲੀਸ ਟੀਮ ਨੇ ਸਪਲੈਂਡਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਡਰਾਈਵਰ ਨੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੈਕਿੰਗ ਲਈ ਰੋਕਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਜੋ ਬੈਗ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਧਾ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ, ਤਿੰਨ ਲੱਖ ਤੀਹ ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਡਰੱਗ ਮਨੀ, ਇੱਕ 32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਇਹਨਾ ਦੋਵੇਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਕੇ ਪੁਲਸ ਰਿਮਾਂਡ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਉਮੀਦ ਹੈ।

  • कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथलाः गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर दो पक्षों में झड़प, 3 महिलाओं सहित युवक घायल

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर आज सुबह दुकान पर कब्जा करने के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिस दौरान हिंसक झड़प की भी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के बाहर निहंग सिंह बुड्ढा दल पंचवां तख्त की दुकानें हैं. जिसको लेकर यह विवाद हुआ है। इस मौके पर निहंग सिंह और दूसरे पक्ष आमने-सामने हो गए और इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा धारदार हथियारों का प्रयोग मारपीट की गई, जिसमें तीन महिलाएं व एक युवक घायल हो गए।

    इस मौके पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया। वहीं घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुकान का यह विवाद काफी समय से चल रहा है। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।