Blog

  • पंजाबः ट्रेन के दरवाजे पर युवक को फिल्मी स्टंट करना पड़ा भारी, हुई मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रेन के दरवाजे पर युवक को फिल्मी स्टंट करना पड़ा भारी, हुई मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। गांव चावा में मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर युवक को स्टंट करना भारी पड़ गया। दरअसल, युवक ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट कर रहा था, इतने में युवक पोल से टकरा गया और हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चावा रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

    वहीं हादसे की जांच कर रहे रेलवे पुलिस अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने उन्हें सूचना दी थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। जांच के दौरान पुलिस को वीडियो मिला जिसमें युवक मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे से लटकता नजर आ रहा है। युवक फिल्म स्टंट कर रहा था। इसी दौरान युवक पोल से टकराकर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता  समाज में स्वास्थ्य संबंधी योगदान के लिए सम्मानित

    पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता  समाज में स्वास्थ्य संबंधी योगदान के लिए सम्मानित

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता को समाज में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे लगातार प्रयासों के लिए एस आर एस फाउंडेशन द्वारा आयोजित पायोनियर ऑफ मेडिकल साइंस- हेल्थ एंड वैलनेस कनकलेव के दौरान अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा जालंधर से वीना गुप्ता (एन एल पी, माइंड एंड वैलनेस कोच) को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर सुशोभित करके सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर फाउंडेशन के एम डी अनमोल लूथरा ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड्स लंदन तथा किड्स केयर फाउंडेशन वेंकूवर के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, और जल्दी ही इस फाउंडेशन के सहयोग से पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ राज्यस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। एस आर एस फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से उत्तर भारत में कार्य कर रही है और इस संगठन से प्रमुख फिल्मी हस्तियां भी जुड़ी हुई हैं। फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर साजन शर्मा ने कहा कि डॉ चंद्र बौरी तथा डॉ सुमित गुप्ता जिस प्रकार समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाकर तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित करके जिस प्रकार मदद कर रहे हैं अत्यंत सराहनीय है।

  • पंजाबः कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, नवजोत सिद्धू के खास नेता को राजा वड़िंग ने पार्टी से किया निष्कासित

    पंजाबः कांग्रेस पार्टी की बड़ी कार्रवाई, नवजोत सिद्धू के खास नेता को राजा वड़िंग ने पार्टी से किया निष्कासित

    पटियालाः कांग्रेस पार्टी ने शहरी कमेटी के पूर्व प्रधान पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर लाली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लाली नवजोत सिद्धू की खासमखास माने जाते हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता के चलते नरिंदर पाल लाली को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि लाली ने बीते दिन पटियाला में राजा वड़िंग द्वारा राज्य भर में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सारारी को बर्खास्त करने के लिए धरना लगाया था। वहीं राजा वड़िंग द्वारा कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सारारी के खिलाफ लगाए गए धरने के विरोध के समान लाली ने एक अलग विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

  • सीएम ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घघाटन व शिलान्यास

    सीएम ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घघाटन व शिलान्यास

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने जिला के लिए कुल 13 परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत 1.36 करोड़ रूपये से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में छह टाइप टू क्वाटर्ज़, 16.15 करोड़ रूपये से चिंतपूर्णी-तलवाड़ा रोड़ भरवाई से पक्का टियाला तक सड़क, 16.93 करोड़ रूपये से उठाऊ बेहड़ जसवां, धर्मशाला महंतां, बीजापुर व तलवाल जलापूर्ति परियोजना, 1.46 करोड़ रूपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना सलूरी और 3.77 करोड़ रूपये से बनी उठाऊ जलापूर्ति योजना ग्राम पंचायत नेहरी-नौरंगा व सलाना-मस्लाना का लोकार्पण किया।
    इसके अलावा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 2.82 करोड़ रूपये से बनने वाले स्टाफ क्वाटर्ज़ भवन चिंतपूर्णी, 11.73 करोड़ रूपये से हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बीत क्षेत्र में छूटे हुए गांवों के लिए बीत सिंचाई परियोजना, 7.23 करोड़ रूपये की लागत से गगरेट विधानसभा के तहत डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, बवेहड़ मरवाड़ी व रायपुर में 12 टूयबवैल लगाने की परियोजना, 5.29 करोड़ रूपये से गांव जीतपुर बेहड़ी, कुनेरन, गोंदपुर बनेहड़ा, कड व बडोह में आठ टयूबवैलों के सुधारीकरण की परियोजना तथा  3.18 करोड़ रूपये से गगरेट विस में विभिन्न जल आपूर्ति परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत बुनियादी ढांचों के निर्माण जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला परिषद हॉल ऊना, दौलतपुर चौक, बीडीओ कार्यालय अंब तथा मिनी सचिवालय हरोली में किया गया।

    जिला परिषद हॉल ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, हरोली में एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, अंब में विधायक बलबीर सिंह तथा दौलतपुर चौक में विधायक राजेश ठाकुर मुख्यतिथि रहे।  जिला परिषद हॉल ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने सभी विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिला है।  इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
  • पंजाबः अचानक कार में लगी आग, डॉक्टर और बेटे ने बाहर निकल बचाई जान, देखें वीडियो

    पंजाबः अचानक कार में लगी आग, डॉक्टर और बेटे ने बाहर निकल बचाई जान, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब के खरड़ कस्बे में आज सुबह अचानक एक कार में आग लगने का मामला सामने आया। हादसा जमुना अपार्टमेंट के गेट के पास हुआ। गाड़ी में परिवार के सदस्य बैठे हुए थे कि अचानक बोनट से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया। कार सवारों ने आनन फानन में गाड़ी से उतरकर जान बचाई। वहीं गाड़ी में आग लगते देखकर सड़क पर भगदड़ मच गई।

    घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। पुलिस ने भी आकर स्थिति को संभाला। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में डॉ. सुधबिता मुखर्जी और उसका बेटा सवार थे, जो कहीं जाने के लिए निकले थे। वहीं इस घटना के चलते काफी समय तक सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित रहा, लेकिन लोगों ने फायर ब्रिगेड की आग को बुझाने में मदद की। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी का कहना है कि कई बार गाड़ी की समय से सर्विस न करवाने या तार में कट लगने या इंजन गर्म हो जाने के चलते आग लग जाती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः सीआईए टीम ने रेड कर तीन युवकों को हथियारों सहित किया काबू

    जालंधरः सीआईए टीम ने रेड कर तीन युवकों को हथियारों सहित किया काबू

    जालंधर/वरुणः पंजाब में क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर राज्य की पुलिस एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं आज कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काकी पिंड रामा मंडी छापेमारी की। छापेमारी दौरान सीआईए की टीम ने तीन युवकों को दो पिस्टल तथा अन्य हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान राजा, बकरा एवं पाली के रूप में बताई जा रही है। पता चला है कि यह तीनों आरोपी कई अपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित थे। पुलिस ने रेड कर तीनों को हथियारों समेत काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से सीआईए टीम पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा भी कर सकती है। पकड़े गए आरोपियों को लेकर पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इनकी गिरफ्तारी संबंधी कोई पुष्टि नहीं की है।

  • पंजाबः आप विधायक हरमीत पठनमाजरा की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त के पास पहुंचा मामला

    पंजाबः आप विधायक हरमीत पठनमाजरा की बढ़ी मुश्किलें, अकाल तख्त के पास पहुंचा मामला

    पटियाला: सन्नौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठनमाजरा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। विधायक हरमीत पठनमाजरा और उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर का विवाद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। वहीं अब गुरप्रीत कौर ने विधायक हरमीत पठनमाजरा को लेकर अकाल तख्त साहिब से इंसाफ दिलाने के लिए शिकायत की है। शिकायत पत्र में उन्होंने लिखा कि, विधायक ने गुरु महाराज जी की बेअदबी करते हुए गुरु साहिब की पवित्र मौजूदगी में झूठ बोल कर धोखे से मुझसे सिख मर्यादाओं के खिलाफ शादी की है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पठनमाजरा उनका मानसिक और शारीरक तौर पर शोषण भी करता रहा है। गुरप्रीत कौर ने अकाल तख्त साहिब से आरोपी विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और सजा देने की अपील की है।

  • पंजाबः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को झटका, 9 पार्षद आप में शामिल 

    पंजाबः निगम चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा को झटका, 9 पार्षद आप में शामिल 

    डेराबस्सीः पंजाब में आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद चुनाव की तैयारियों के लेकर कमर कस ली है। वहीं आज आप पार्टी में कांग्रेस और भाजपा को निगम चुनाव से पहले झटका दिया है। नगर निगम चुनाव से पहले आज कांग्रेस-भाजपा और एक आजाद कौंसलर सहित 9 कौंसलर आप पार्टी में शामिल हो गए है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मौजूदगी में कांग्रेस के 7, बीजेपी के 1 और 1 निर्दलीय पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। ‘आप’ में शामिल होने पर कुलजीत सिंह रंधावा ने पार्टी का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।

  • मुकेरियांः बिजली विभाग ने तहसील का काटा कनेक्शन, देखें वीडियो

    मुकेरियांः बिजली विभाग ने तहसील का काटा कनेक्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पंजाब में बिजली विभाग की ओर से बिजली बिलों के भुगतान ना होने पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से लाखों के बिजली बिलों के भुगतान ना होने पर कार्रवाई करते हुए बिजली के कनैक्शन काटे जा रहे है। वहीं आज मुकेरियां तहसील का लगभग 26 लाख रुपये के बिजली बिल का भुगतान नहीं होने के कारण पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों द्वारा मुकेरियां तहसील का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।

    यह बिजली कनेक्शन सुबह करीब साढ़े तीन बजे काटा गया, जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए कहा कि मुकेरियां तहसील को करीब 26 लाख रुपये का बिजली के बिल का भुगतान करना था और बिजली बोर्ड ने आनन-फानन में कनेक्शन काट दिया। वहीं पावरकॉम के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई करनी पड़ी।

  • जालंधरः पंजाब रोडवेज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा पड़ी भारी, सैकड़ों बसों का रूट हुआ बंद, जाने मामला

    जालंधरः पंजाब रोडवेज पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा पड़ी भारी, सैकड़ों बसों का रूट हुआ बंद, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः पंजाब रोडवेज को सरकार द्वारा समय पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे पंजाब रोडवेज को भी अपने डीजल बिल का भुगतान करने के लिए एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बिना पास के बसें खड़ी होने से आर्थिक नुकसान होगा। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की योजना अब पंजाब रोडवेज पर भी जोर पकड़ रही है। भारी आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब रोडवेज अब अपनी 150 बसों के संचालन में भी असमर्थ होकर रह गई है।

    रोडवेज के 18 डिपो की लगभग 150 बसों की नहीं हो पाई पासिंग 

    पंजाब रोडवेज के 18 डिपो की लगभग डेढ़ सौ बसों की पासिंग नहीं हो पाई है, जिस वजह से बसों को रूट पर संचालित कर पाना अब संभव नहीं रह गया है। किसी भी कमर्शियल वाहन की पासिंग के लिए रोड टैक्स की अदायगी करना बेहद लाजिमी होता है। आर्थिक संकट से जूझ रही पंजाब रोडवेज अब रोड टैक्स की अदायगी भी नहीं कर पा रही है, जिस वजह से पासिंग रु क गई है और बसें वर्कशॉप में बंद होकर रह गई हैं। पंजाब रोडवेज के डिपो जनरल मैनेजर (जीएम) इस संबंध में लगातार मुख्यालय को सूचित कर रहे हैं। बावजूद इसके पासिंग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    इन डिपो की बसों का संचालन हुआ बंद

    हालांकि कुछ डिपो ऐसे भी हैं, जिन्होंने परिवहन विभाग को सरकारी बस का हवाला देकर बिना टैक्स अदायगी ही बसों का संचालन जारी रखा है। हालांकि अधिकतर डिपो की बसों का संचालन बंद हो गया है। पंजाब रोडवेज के मुक्तसर डिपो की लगभग 40, मोगा की 20, पट्टी की 23, फिरोजपुर की 15, लुधियाना की 20, बटाला की 12 , अमृतसर-1 की 2, जालंधर-1 डिपो की 2, जालंधर-2 डिपो की 1, जगराओं की तीन के लगभग बसों की टैक्स अदायगी नहीं हो पाई है, जिस वजह से रूट बंद कर देने पड़े हैं।

    वर्कशाप में खड़ी बसें, अधिकारी कुछ कहने से कर रहे इंकार

    पंजाब रोडवेज के जीएम बिना पासिंग के बसों के वर्कशॉप में ही खड़े होने की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। अपना नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर कुछ डिपो जीएम की तरफ से यह कहा गया है कि इस संबंध में लगातार मुख्यालय को सूचित किया जा रहा है। जब रोड टैक्स का भुगतान हो जाएगा तो पासिंग हो जाएगी, लेकिन जब तक बसें खड़ी हैं तब तक आर्थिक नुक्सान तो हो ही रहा है।