Blog

  • Blinkit Bag में हो रही थी शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Blinkit Bag में हो रही थी शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऋषिकेशः तीर्थनगरी ऋषिकेश में अवैध शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आबकारी विभाग ने ब्लिंकिट डिलीवरी बैग में दर्जनों शराब के पव्वे छिपाकर ले जाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आबकारी विभाग ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्लिंकिट लिखे बैग से दर्जनों शराब के पव्वे बरामद किए है। वहीं युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जिन बैगों का इस्तेमाल रोजमर्रा के सामान पहुंचाने के लिए किया जाता है, उन्हीं में इस तरह की चीज़ें मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

    दरअसल, आबकारी विभाग को सूचना मिली कि शहर के कुछ इलाकों में डिलीवरी के नाम पर अवैध शराब की आपूर्ति की जा रही है। जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक युवक ब्लिंकिट के लोगो वाले डिलीवरी बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर बैग में दर्जनों पव्वे शराब के मिले, जिन पर किसी तरह की वैध बिक्री रसीद नहीं थी।

    आबकारी अधिकारी ने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह युवक शराब की अवैध सप्लाई का हिस्सा था और डिलीवरी बैग का इस्तेमाल केवल पहचान से बचने के लिए किया जा रहा था। अधिकारी ने यह भी कहा कि अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध शराब किस सप्लाई चैन से लाई जा रही थी और कहां-कहां भेजी जाती थी। आबकारी विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।

    साथ ही पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी डिलीवरी वाहनों और कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह घटना प्रशासन को सतर्क करने वाला संकेत है कि शहरों में आधुनिक सेवा प्रणाली की आड़ में गैरकानूनी कामकाज पनप सकते हैं। ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन केंद्र में इस तरह का मामला सामने आना बेहद गंभीर माना जा रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं शहर की छवि को खराब कर सकती हैं। प्रशासन ने ब्लिंकिट और अन्य डिलीवरी कंपनियों को भी अलर्ट जारी किया है कि उनके नाम का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। इस मामले ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए डिलीवरी बैगों का दुरुपयोग हुआ हो। इससे पहले भी कई शहरों में डिलीवरी एजेंट बनकर मादक पदार्थों या शराब की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं।

  • Meat Shop खोलने को लेकर दुकानदार को पीटा, जय श्री राम के नारे लगवाते हुए जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    Meat Shop खोलने को लेकर दुकानदार को पीटा, जय श्री राम के नारे लगवाते हुए जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    हिसारः शहर के कैंप चौक पर मीट की दुकान खोलने पर दुकानदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मंगलवार को नॉनवेज की शॉप खोली हुई थी। घटना संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भगवा गमछा पहने एक व्यक्ति नॉन वेज की शॉप आता है और आते ही दुकानदार को थप्पड़ मारने शुरू कर देता है। थप्पड़ मारने के बाद युवक अपना परिचय देते हुए कहता है कि मैं बजरंग दल का मेंबर हूं। इसके बाद दुकानदार पूछता है कि मेरा कसूर क्या है। इसके बाद गाली देते हुए युवक दुकानदार के सिर पर पानी की बोतल मारता है। दुकानदार कहता है- भइया आगे से ऐसा नहीं होगा, मगर वह नहीं रुकता और कहना कि तूं गुंडा है क्या? वह दुकानदार का हाथ मरोड़ देता है और कहता है कि उसे थप्पड़ मारकर कहता है कि जय श्रीराम के नारे लगा। दुकानदार कहता है कि मैं हिंदू हूं। मगर फिर भी वह जान बचाने के लिए जय श्रीराम के नारे लगाता है। यह घटना मंगलवार 2 नवंबर की बताई जा रही है। इस घटना के बाद ईआरवी मौके पर पहुंची। इसके बाद आदमपुर के भाना गांव के निवासी आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस बारे में हिंदू संगठन से जुड़े संजीव चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा शख्स रणबीर है और इसका बजरंग दल से कोई लेना देना नहीं है। संजीव चौहान ने बताया कि रणबीर गोरक्षा दल का सदस्य होगा। बजरंग दल हिंदू समाज के लिए संवैधानिक दायरे में रहकर काम करता है। किसी से भी मारपीट करना गलत है और अपने स्वार्थ के लिए संगठन को बदनाम करना गलत है। उधर, इस मामले में शुक्रवार को एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मुद्दा उठा था। एसपी शशांक कुमार सावन ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही थी। आज शनिवार को आरोपी को आदमपुर के गांव भाना गांव से अरेस्ट कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं दुकानदार मनु का कहना है कि वह काम धंधा करके दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करते हैं। वह किसी से लड़ना नहीं चाहते इसलिए बात को आगे बढ़ाने के बजाय उन्होंने वहीं खत्म कर दी। दुकानदार मनु मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है।
  • Punjab News: Highway पर टिप्पर से हुई ट्रक की टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: Highway पर टिप्पर से हुई ट्रक की टक्कर, एक की मौत

    लुधियानाः जिले के खन्ना में दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे खड़े टिप्पर से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। खन्ना में शनिवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली हाईवे पर यह हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक खड़े टिप्पर के पीछे टकराया, जिससे ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। वहीं टिप्पर चालक की माैत हो गई।

    स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक व्यक्ति सतपाल ने कटर की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में ट्रक का क्लीनर भी घायल हुआ, जो टक्कर के दौरान शीशा तोड़कर बाहर जा गिरा। उसे दोराहा के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा टिप्पर पंचर हुआ था और चालक हाईवे पर ही उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी ने बताया कि हादसे की वजह टिप्पर चालक की लापरवाही रही। उन्होंने कहा कि टिप्पर चालक को वाहन किसी सुरक्षित जगह पर ले जाकर पंचर लगवाना चाहिए था, लेकिन उसने हाईवे के बीचों-बीच टिप्पर खड़ा कर मरम्मत शुरू कर दी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

  • Punjab News: सीनियर जर्नलिस्ट और उसकी मां की हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: सीनियर जर्नलिस्ट और उसकी मां की हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः सीनियर जर्नलिस्ट और उसकी मां की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोरोना के दौरान कोर्ट से बेल मिली थी। जिसके बाद वह चल रहा था। कोर्ट ने उसे 2022 में पीओ घोषित कर दिया था।

    डीएसपी नवीनपाल सिंह लहल पुलिस ने बताया कि 22-23 सितंबर 2017 की रात को 8 साल पहले 62 साल के सीनियर जर्नलिस्ट केजे सिंह और उनकी 92 साल की मां गुरचरण कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उसी केस में फरार चल रहे आरोपी गौरव कुमार को पकड़ा है। उस समय पुलिस ने उसे 4 दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में कोर्ट से बेल लेकर वह नहीं लौटा। पुलिस ने बहुत तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। पैतृक गांव से भी कुछ पता नहीं चल रहा था।

    पुलिस ने ह्यूमन और साइबर टीम की मदद से आरोपी के बारे में पता किया। इसके बाद उसे नोएडा एक सोसायटी से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि सोसायटी में आरोपी को बिना पुलिस वेरिफेकशन के रखा गया था। गौरव ने यहां सिक्योरिटी गार्ड से काम शुरू किया था। भरोसा जीतने के बाद उसे पहले सिक्योरिटी हेड और फिर मैनेजर बना दिया गया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसकी सच्चाई जानकर सोसायटी के मेंबर्स भी हैरान हो गए।

  • मुंबई से लंदन जा रही Flight में आई खराबी, यात्री हुए परेशान, रात भर करना पड़ा इंतजार

    मुंबई से लंदन जा रही Flight में आई खराबी, यात्री हुए परेशान, रात भर करना पड़ा इंतजार

    नई दिल्ली: मुंबई से लंदन के लिए जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार यात्रियों को फिर दिक्कत का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 शनिवार की सुबह देरी का शिकार हो गई है। यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाली थी परंतु तकनीकी कारणों के चलते अब मुंबई एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। एअर इंडिया अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कतों को अभी ठीक किया जा रहा है। अब यह फ्लाइट दोपहर में 1 बजे टेकऑफ कर सकती है। फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि शुरु में उन्हें सूचना दी गई थी कि बोर्डिंग में सिर्फ आधे घंटे की देरी होगी।

    फ्लाइट से उतारे गए यात्री

    यात्रियों ने बताया कि तय समय 5:20 बजे की जगह उन्हें सुबह 6 बजे बोर्ड करवाया गया। उन्हें उम्मीद थी कि फ्लाइट जल्द ही उड़ान भरेगी परंतु सभी को करीबन एक से डेढ़ घंटे तक विमान के अंदर बैठाए रखा। इसके बाद अचानक घोषण कर दी कि तकनीकी खराबी के कारण सभी को फ्लाइट से उतरना होगा।

    यात्रियों को हुई परेशानी

    सुबह 8:15 मिनट पर यात्रियों को विमान से नीचे उतार लिया गया। इस दौरान उनके हैड बैग की दोबारा से जांच की गई। उन्हें बताया कि फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसके बाद एअर इंडिया की ओर से नई अपडेट दी गई कि उड़ान अब दोपहर के 1 बजे टेकऑफ करेगी। ऐस में रात भर जागने के कारण सुबह फ्लाइट पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों को इस देरी के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री इस दौरान एयरपोर्ट पर थके हुए और नाराज भी दिखे।

    एअर इंडिया का आया बयान

    एअर इंडिया का इस पर बयान भी आया है। अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या आने के कारण देरी हुई है हमारी टीम जल्द से जल्द इसको ठीक करने की कोशिश कर रही है यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और सभी जरुरी सुविधाएं दी जा रही हैं। अभी फिलहाल एअर इंडिया से सभी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि है फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उड़ान भराने की हर कोशिश की जा रही है।
  • Kapil Sharma के Cafe पर फायरिंग मामले में 3 आरोपियों को किया डिपोर्ट

    Kapil Sharma के Cafe पर फायरिंग मामले में 3 आरोपियों को किया डिपोर्ट

    नई दिल्लीः मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में कनाडा सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। दरअसल, इस मामले में कनाडाई सीमा सेवाओं केन्द्रीय एजेंसी (CBSA) ने एक जांच के बाद 3 विदेशी नागरिकों को देश से (डिपोर्ट कर) निकाल दिया है। उन्हें ब्रिटिश कोलंबिया में पंजाबी मूल के व्यवसायियों को निशाना बनाते हुए चल रहे जबरदस्ती वसूली नेटवर्क से जोड़ा गया था। 7 नवंबर को किया गया यह देश के BC एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स के तहत लिया गया पहला कदम है, जो कि CBSA, RCMP और स्थानीय पुलिस एजेंसियों का एक साझा ऑपरेशन है। प्रदेश में काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूहों के खिलाफ इस साल के शुरुआत में 40 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

    CBSA अधिकारियों के अनुसार जबरदस्ती वसूली के मामलों से जुड़ी अपराध गतिविधियों से संभावित संबंधों, कनाडा में प्रवेश के शक के योग्य अवैधता के लिए 78 अतिरिक्त विदेशी नागरिकों की इस समय आव्रजन जांच चल रही है। यह उल्लेखनीय है कि BC में जबरदस्ती वसूली का संकट 2025 के शुरुआत में तेज़ी से बढ़ गया था। अपराधी कारोबारियों से क्रिप्टोकरेन्सी भुगतान की मांग करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कथित तौर पर उनकी मांगों को ठुकराने पर हिंसा और आगजनी का सहारा भी लिया है। सरे, लॉअर मेनलैंड और फ्रेजर वैली में कई छोटे व्यवसाय, जिनमें सरे में कपिल शर्मा का कैपिटल कैफ़े को निशाना बनाया गया।

    हालांकि अधिकारियों ने देश निकाला दिए गए व्यक्तियों की पहचान या देश का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया है, लेकिन कानून लागू करने वाले सूत्रों ने संकेत दिया है कि जबरदस्ती वसूली नेटवर्क में शामिल बहुत सारे पीड़ित और अपराधी दोनों ही पंजाबी मूल के हैं। CBSA ने अधिक जानकारी न देने के लिए ऑपरेशनल सुरक्षा चिंताओं और आव्रजन एवं शरणार्थी सुरक्षा अधिनियम के तहत निजता के प्रबंधों का हवाला दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह देश निकाला BC के पंजाबी कारोबारी समुदाय को निशाना बनाने वाली हालिया हिंसा और धमकियों की लहर के पीछे के संगठित नेटवर्कों को खत्म करने के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

  • इस इलाके में आतंकवादी घुसपैठ का प्रयास, फौजियों ने 2 को किया ढेर

    इस इलाके में आतंकवादी घुसपैठ का प्रयास, फौजियों ने 2 को किया ढेर

    जम्मू-कश्मीरः सरहदी इलाके स्थित कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में 2 आतंकवादियों को जवानों ने ढेर किया। सेना के व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर बताया कि 7 नवंबर को खुफिया जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन पिंपल शुरू किया गया था। घुसपैठ की कोशिश में जुटे 2 आतंकवादियों को घेर लिया गया और फिर कार्रवाई की गई।

    जानकारी देते चिनार कॉर्प्स ने बताया कि ऑपरेशन पिंपल तहत सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 7 नवंबर को, एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, घुसपैठ की कोशिश के संबंध में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकवादी फंस गए। इससे पहले 5 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के किस्तवाड़ जिले के छत्तरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

    अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब जम्मू और कश्मीर पुलिस को भारतीय सेना की मदद से आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली। इसी के आधार पर छत्तरू इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। इलाके में आतंकवादियों की घुसपैठ और गतिविधियां फिर बढ़ने लगी है। इसे रोकने के लिए सुरक्षा बल लगातार अलर्ट हैं।

  • इस देश में आतंकियों ने 5 भारतीयों का किया अपहरण

    इस देश में आतंकियों ने 5 भारतीयों का किया अपहरण

    बमाको: पश्चिम अफ्रीकी देश से भारतीयों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अफ्रीकी देशों में पिछले कुछ सालों में आतंकवाद तेज़ी से बढ़ा है। वहीं अब पश्चिमी अफ्रीकी देश माली (Mali) से भारतीयों के कुछ बंदूकधारी आतंकियों द्वारा अपहरण करने की घटना सामने आई है। जहां माली में 5 भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया है। यह जानकारी फ्रांस की समाचार एजेंसी को माली की एक सुरक्षा एजेंसी और अपहृतों की कंपनी के प्रतिनिधियों ने दी है।

    एंजेसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी भारतीय कोबरी इलाके में काम करते थे, जहां वे एक विद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। कंपनी के एक प्रवक्ता ने पांचों भारतीय इंजीनियरों के अपहरण की पुष्टि की है और कहा है कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को तत्काल राजधानी बमाको भेज दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि जिन लोगों का अपहरण किया गया है, वो इंजीनियर हैं, लेकिन हमारे पास फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस किडनैपिंग की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

    हालांकि गौर करने वाली बात है कि माली में सैन्य शासन के बावजूद अस्थिरता बढ़ती जा रही है। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट का माली में प्रभाव बढ़ रहा है। माली में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से संबंधित आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन काफी एक्टिव है। ऐसे में इसी आतंकी संगठन पर इस वारदात को अंजाम देने का शक है, क्योंकि पहले भी जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन इस तरह की किडनैपिंग और कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है।

    बता दें कि माली में लंबे समय से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी समूह आतंकी हमले करते रहे हैं। ये पूरा देश हिंसा में जूझ रहा है। इन आतंकी संगठनों की गतिविधियां अब देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों तक फैल चुकी हैं। खास तौर पर ग्रुप फॉर द सपोर्ट ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम्स (JNIM), जिसका अल-कायदा से संबंध है, उसने हाल के महीनों में माली के कई हिस्सों में ईंधन नाकेबंदी की है। इसने लोगों, खासकर विदेशियों का अपहरण करना शुरू कर दिया है, ताकि फिरौती की रकम वसूला जा सके।

     

  • Punjab News: ‘That Girl’ के बाद Param की दूसरी Hit Entry, सोशल मीडिया पर छाया नया गाना, देखें वीडियो

    Punjab News: ‘That Girl’ के बाद Param की दूसरी Hit Entry, सोशल मीडिया पर छाया नया गाना, देखें वीडियो

    मोगाः दैट गर्ल गीत से सुर्खियों में आई पंजाब के मोगा की परम तरक्की की राह है। उसका नया सॉन्ग मेरा माही भी अब ट्रेंड कर रहा है। इसे खुद परम ने लिखा, कंपोज किया और गाया है। इस गीत में भी परम में सिद्धू मूसेवाला की झलक दिखाई दे रही है। परम ने इस गीत को भी सिद्धू स्टाइल में गाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस सॉन्ग को 2 दिन में ही यूट्यूब पर 5.85 लाख, तो इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं एक महीना पहले रिलीज दैट गर्ल को यूट्यूब पर 16 मिलियन, तो इंस्टाग्राम पर 22 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। दैट गर्ल गाने को लेकर वीडियो डॉयरेक्टर ने बताया कि पहले गीत की शूटिंग के वक्त परम नर्वस थी। उसे ओपनिंग सीन में ही 50 टेक देने पड़े। पहला टेक सलेक्ट होने के बाद फिर वह कॉन्फिडेंट हो गईं। मोगा की परम ने दूसरे गीत मेरा माही के लिए खूब प्रैक्टिस की है। इसका वीडियो भी उसने शेयर किया है, जिसमें परम अपनी पुराने मोगा साइफर के दोस्तों के साथ गीत को लेकर प्रैक्टिस करती नजर आ रही है। इस गीत की प्रैक्टिस में उसके साथी भी उसकी मदद करते दिख रहे हैं। परम का जन्म मोगा के दुन्नेके गांव में साधारण परिवार में हुआ है। परम की उम्र अभी 19 साल है। मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछे और बर्तन साफ करने का काम करती हैं, जबकि पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। फिलहाल परम मोगा के बीएम कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। परम न केवल रैप गाती हैं, बल्कि क्लासिकल भी उतना ही अच्छा गाती है। इसके पुराने वीडियो भी परम ने शेयर किए हैं। सतिंदर सरताज के एक गीत बेकरारियां हुंदियां कीमती जी…गाती नजर आईं। इसके साथ हिंदी गीत गुमसुम…गुमसुम भी गाया। वह सतिंदर सरताज को काफी पसंद करती हैं। मोगा साइफर से निकली परम ने कई युवाओं के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में नई राहें बना दी हैं। मोगा साइफर की ही तरह पूरे पंजाब में साइफर का नया दौर शुरू हो गया है। मोगा के बाद बटाला साइफर भी इसी तरह हिट हो रहा है। इनका एक गीत मामा फोन क्यों नी चुक्कण डेया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पहले गीत से हिट होने के बाद उनसे मोगा के ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी बात कर चुके हैं और मुंबई आने का न्योता दे चुके हैं। उन्होंने वादा किया था कि वह परम की हर तरह से मदद करेंगे। सोशल मीडिया पर उसे लेडी सिद्धू मूसेवाला का नाम दिया गया है। परम को हाल ही में मुंबई में पहला शो मिला था। इसका भी एक वीडियो परम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मुंबई में भी गीत…नी मैं अड्डी न पताशे जावां पोरदी सुनने वालों की बड़ी तादाद दिखी। जैसे ही परम स्टेज पर आई, क्राउड ने उसका सीटियां बजाकर स्वागत किया। इसके बाद जैसे ही परम ने गाना शुरू किया तो क्राउड भी साथ-साथ गाने लगा।
  • Punjab News: असम से शुरू हुआ नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा, देखें वीडियो

    Punjab News: असम से शुरू हुआ नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा, देखें वीडियो

    अमृतसरः असम से आरम्भ हुआ पवित्र नगर कीर्तन आज श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर पहुंचा। जहां खालसा पंथ की शान और वीरता का भव्य दर्शन हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में और 5 प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन जयकारों के साथ श्री अकाल तख्त साहिब से डेरा बाबा नानक की ओर रवाना हुआ।

    इस पवित्र समागम के दौरान शिरमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजींदर सिंह धामी ने संगत को सम्बोधित करते कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई गुरबाणी हमारे जीवन के लिए मार्गदर्शक है और हमें इसे अपने जीवन में लागू कर जीवन को सुधरना चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 राज्यों से होते यह नगर कीर्तन 29 नवम्बर की रात पंजाब पहुंचा और लाखों की संगत ने श्रद्धा और सम्मान के साथ भागीदारी निभाई।

    धामी ने बताया कि 350वीं शहीदी दिवस के संदर्भ में दमदमा साहिब में 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक लगातार अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने सभी इच्छुक सिखों से अपील की कि वे खंडे बाटे का अमृत ग्रहण कर गुरु के चरणों के साथ और दृढ़ता से जुड़ें।