Blog

  • एक बार फिर स्थगित हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, इस वजह से लिया गया फैसला

    एक बार फिर स्थगित हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, इस वजह से लिया गया फैसला

    नई दिल्ली: धर्म और अध्यात्म के प्रसिद्ध गुरु संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के बाद भक्त काफी चिंता में आ गए हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते उनकी सुबह 4 बजे होने वाली पदयात्रा भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है। तबीयत बिगड़ने के कारण प्रेमानंद महाराज को कुछ दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। देश-दुनिया में महाराज के कई चाहने वाले हैं जो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    20 साल से महाराज की दोनों किडनिया फेल

    संत प्रेमानंद काफी समय से किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। वह लगभग 20 सालों से किडनी संबंधी समस्या से गुजर रहे हैं। पहले हफ्ते में 3 बार उनकी डायलिसिस होती थी परतु अब स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्हें हफ्ते में 4 से 5 बार डायलिसिस करवानी पड़ रही है।

    कई भक्तों ने दिया किडनी डोनेट करने का ऑफर

    प्रेमानंज महाराज के प्रति भक्तों का समर्पण इतना ज्यादा है कि कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनके अनुयायी उन्हें अपनी किडनी देने के लिए बोल चुके हैं परंतु महाराज ने इन सभी पेशकशों को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया है। उनका यह मानना है कि भगवान ने उन्हें जितनी जिंदगी दी है उसे कोई भी नहीं छीन सकता और वो प्राकृतिक रुप से ही अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। अब उनके भक्त प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जल्द ही स्वस्थ होकर अपने भक्तों के बीच आएं और राधारानी का गुणगान करें।

    विराट कोहली भी हैं महाराज के मुरीद

    प्रेमानंद महाराज के जीवन और धर्म-मार्ग पर उनके द्वारा दिए गए संदेशों को सिर्फ देश ही नहीं दुनिया में करोड़ों लोग सुनते हैं। इसी वजह से आम आदमी से लेकर कई बड़ी हस्तियां उनकी मरीद हैं। क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाराज से मिलने गए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, एक्टर आशुतोष राणा और गायक हंसराज रघुवंशी समेत कई मशहूर हस्तियां भी उनके आश्रम वृंदावन मे मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। भ्कतों के प्रति प्रेम के कारण महाराज सुबह 4 बजे पदयात्रा पर निकलते हैं। उनके दर्शन के लिए हर उम्र के अनुयायी आधी रात से पहले ही कतारों में लग जाते हैं।  
  • Punjab News: रोटी मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवकों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

    Punjab News: रोटी मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवकों ने ढाबा संचालक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के राहो रोड स्थित एक ढाबा संचालक पर कुछ युवकों द्वारा बेखौफ होकर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि 10 से 15 युवक ढाबा संचालक को घेरकर बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। जानकारी देते पीड़ित सतपाल ने बताया कि 1 अक्तूबर की रात वह अपना ढाबा बंद कर रहा था, तभी नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और रोटी मांगने लगा। सतपाल ने युवक को कहा कि “ढाबा बंद हो चुका है, तुम किसी और जगह से ले लो,” लेकिन इस बात पर युवक भड़क गया और झगड़ा करने लगा। सतपाल के अनुसार, युवक नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा और धमकियां देने लगा। सतपाल ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन जब वह अपनी मां के साथ घर की ओर जा रहा था, तभी अगले मोड़ पर युवक अपने 10–15 साथियों के साथ पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावरों ने सतपाल को चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ लात-घूसे बरसाए। जब उसके पिता उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। यहां तक कि सतपाल की मां पर भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें चोटें आईं। पीड़ित ने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत थाना बस्ती जोधेवाल में दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज हुई है और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी सबूत सामने आने के बाद भी पुलिस की धीमी कार्यवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं, पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जब इस बारे में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस से बात की गई, तो अधिकारियों ने कहा, “हमें शिकायत मिली है, फिलहाल जांच की जा रही है। जो भी बनती कार्रवाई होगी, की जाएगी।”
  • बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने की मारपीट, महिला की मौत

    बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने की मारपीट, महिला की मौत

    उत्तर प्रदेशः बकरी चराने के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। घटना कानपुर जिले की है। मृतका रानी देवी की बेटी और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पहली बार जब मारपीट हुई थी, उस समय पुलिस ने शिकायत लिखने से इनकार कर दिया और इलाज कराने की सलाह देकर लौटा दिया। यदि रिपोर्ट दर्ज कर ली जाती तो दोबारा हमला न होता और महिला की जान बचाई जा सकती थी।

    नरवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली 55 साली की रानी देवी की दो बेटियां और पांच बेटे हैं। परिवार के अनुसार उनकी बकरी चराने को लेकर पड़ोसी सत्यम से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में रानी देवी घायल हो गईं। बेटी मौसमी उन्हें लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इलाज कराने के बाद जब परिवार घर लौटा तो अगले दिन सुबह सत्यम और उसके परिजनों ने दोबारा हमला किया। इस बार आरोपियों ने रानी देवी की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। मामले में एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि शुरुआती झगड़े में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद जब महिला की मौत हुई तो उसे हत्या की धारा जोड़ी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Air India Flight की इस जगह हुई Emergency लैंडिंग, खुला रैम एयर टरबाइन

    Air India Flight की इस जगह हुई Emergency लैंडिंग, खुला रैम एयर टरबाइन

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का मामला सामने आया है। यह AI117 एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान है। लैंडिंग उस समय हुई जब विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिव हो गई थी। एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे।

    एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर को अमृतसर से बर्मिंघम के लिए AI117 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान रवाना हुआ था, लेकिन उसकी इमरजेंसी लेंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान रैम एयर टरबाइन (RAT) के एक्टिव होने का पता चला। बर्मिंघम में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री एवं क्रू स्टाफ के मेंबर सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसके चलते बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान AI114 को रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया ने बताया कि इस उड़ान से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

    क्या है RAT, जिससे विमान की सफल लैंडिंग हुई

    रैम एयर टर्बाइन यानी RAT एक छोटा पंखा होता है जो इमरजेंसी में बिजली और हाइड्रोलिक पावर देने के लिए काम करता है। यह एक छोटा टर्बाइन होता है जो विमान के निचले हिस्से से बाहर निकलता है. यह हवा की मदद से घूमता है और इमरजेंसी स्थिति में प्लेन को मदद पहुंचाता है। इससे पैदा होने वाली बिजली से प्लेन के जरूरी कंट्रोल सिस्टम जैसे रेडियो, फ्लाइट कंट्रोल्स और हाइड्रॉलिक पावर चलते रहते हैं। जब प्लेन के दोनों इंजन फेल हो जाते हैं या मुख्य पावर सिस्टम बंद या खराब हो जाता है, तब RAT अपने आप एक्टिव हो जाता है। जरूरत पड़ने पर पायलट इसे मैन्युअली भी स्टार्ट कर सकता है। यह इमरजेंसी पावर सप्लाई के लिए काम आता है ताकि प्लेन के महत्वपूर्ण सिस्टम चालू रहें और पायलट विमान को कंट्रोल कर सके।

  • Punjab News: चलती Auto में दिनदहाड़े शराब पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल

    Punjab News: चलती Auto में दिनदहाड़े शराब पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां दिनदहाड़े कुछ युवकों को बीच सड़क पर चलती ऑटो में शराब पीते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक ऑटो में तीन से चार युवक पीछे की सीट पर बैठे हैं और उनके हाथों में शराब से भरे गिलास हैं। युवक बिना किसी डर के खुलेआम शराब का सेवन कर रहे हैं, जैसे उन्हें कानून का कोई खौफ न हो। यह वीडियो पास से गुजर रही एक कार में सवार व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिय पर वायरल हो चुका है।

    लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और आम जनता ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद उम्मीद है कि कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ रही कानून की अनदेखी को दिखाती है, बल्कि पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

  • Punjab News: इस इलाके में लोगों ने Dog Lovers के खिलाफ खोला मोर्चा, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में लोगों ने Dog Lovers के खिलाफ खोला मोर्चा, हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में देर रात उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब मणि सिंह, जो एक समाजसेवी और डॉग लवर हैं और पशु संरक्षण के लिए एक संस्था भी चलाते हैं, उनके मोहल्ले के लोगों ने उनके खिलाफ इसलिए प्रदर्शन किया, क्योंकि लोग गली के कुत्तों को लेकर परेशान हो गए हैं। लोगों के मुताबिक, कुत्ते गली से गुजरने वाले कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। आवारा कुत्ते लगातार उन्हें काट रहे हैं और जब लोग इसका विरोध करते हैं या कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते है तो उन्हें मणि द्वारा रोका जाता है। इसी बात से नाराज होकर इलाके के लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    दरअसल, बीती रात को कुत्ते ने किसी को काट लिया था इसी को लेकर इलाके के लोगों और मणि सिंह के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनका विरोध किया। वहीं गुस्साए मणि ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

    इलाके के लोगों ने कहा कि यह खुलेआम धक्केशाही हो रही है। अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया जाता है। अगर आवारा कुत्तों की जान कीमती है, तो इंसानों की जान भी कीमती है। उन्होंने आरोप लगाए कि मणि सिंह गली में खुलेआम कुत्ते बांट रहे हैं जो लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

    वहीं मणि सिंह ने कहा है कि कुत्तों को लोग ही मारते हैं। जानवरों पर अत्याचार करना ठीक नहीं है, वे तो सिर्फ उनकी सेवा करते हैं, अगर वे आवारा जानवरों के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तो लोग उन्हें मार डालेंगे।

  • शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

    शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट

    यमुनानगरः जिले के खिजरी गांव में घरेलू कलह का खौफनाक अंत सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति शराब का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना करता था। इस बात से तंग आकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने पति पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया और यह भयावह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई है।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की ओर से मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू हिंसा और आत्मरक्षा के कारण हुई प्रतिक्रिया का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को उजागर किया है।

  • Punjabi Singer Rajveer Jawanda का हाल जानने अस्पताल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, देखें वीडियो

    Punjabi Singer Rajveer Jawanda का हाल जानने अस्पताल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का पिछले दिनों एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल इलाज के लिए दाखिल किया गया था। इस दौरान कई लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और पंजाबी इंडस्ट्री के कई स्टार्स, राजनीकि और सामाजिक नेता भी अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी के तहत किसान नेता राकेश टिकैत भी फोर्टिस अस्पताल में उनका हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजवीर के परिवार से भी बातचीत की। परिवार ने कहा कि डॉक्टर अच्छा काम कर रहे हैं और राजवीर की सेहत में अब सुधार हो रहा है।

    बातचीत दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि हमें भी इस हादसे से सीख लेनी चाहिए कि चाहे जितना भी बड़ा शौक हो लेकिन उसे ध्यान से पूरा करना चाहिए और बाइक चलाते वक्त भी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान आवारा पशुओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को रेत और आवारा पशुओं के लिए गौशालाओं पर काम करने की योजना बनानी चाहिए, लेकिन हकीकत में हो यह रहा है कि पैसा तो इकट्ठा हो जाता है, लेकिन उन पर कोई काम नहीं हो रहा है, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

    वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के प्रभावित इलाकों का उन्होंने दौरा किया है, इस समय वहां सबसे ज्यादा जरूरत डीजल, बीज और खाद की है और सरकार की योजना इस योजना को अप्रैल तक बढ़ाने की है, ताकि किसान अप्रैल तक अपने खेतों से रेत निकाल सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों, सिखों और मुसलमानों से नफरत करती है। किसानों के बीच कुछ सरकारी संगठन हैं जो किसानों की भाषा बोलेंगे, लेकिन सरकार उनके पीछे रहेगी। उन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल हो जाता है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा लगातार इस पर काम कर रहा है। इस तरह का कोई भी व्यक्ति या संगठन पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है और ऐसी विचारधारा वाले कुछ संगठन संयुक्त किसान मोर्चा में भी हो सकते हैं। आने वाले समय में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा उठाए जाने वाले कदमों को लेकर 7 तारीख को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के किसान भवन में एक अहम बैठक होगी, जिसमें बड़े फैसले लिए जाएंगे।

  • Punjab News: अमरीकी फौज में दाढ़ी रखने पर रोक को लेकर SGPC सदस्य का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अमरीकी फौज में दाढ़ी रखने पर रोक को लेकर SGPC सदस्य का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका सरकार की ओर से फौज में दाढ़ी रखने पर पाबंदी लगाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा खबर बहुत दुखद और चिंताजनक है। इस फैसले का सीधा असर सिखों, मुस्लिमों और यहूदी समुदायों पर पड़ने की संभावना है, जो अपने धर्म के अनुसार दाढ़ी रखते हैं। ग्रेवाल ने कहा कि अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर धर्म की मर्यादा और आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यह फैसला न केवल धार्मिक स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धान्तों के खिलाफ भी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਐੱਸ.ਜੀ.ਪੀ.ਸੀ. ਨੇ ਅਮਰੀਕਾ ਦੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਦਾੜੀ ’ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਖਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟਾਇਆ

    उन्होंने बताया कि एसजीपीसी इस मामले का सख्त नोटिस लेगी और इससे पहले अमेरिका में मौजूद सिख संस्थाओं से संपर्क करके इस फैसले के बारे में असली जानकारी एकत्र की जाएगी। उन्होंने अमेरिका सरकार के कुछ अन्य घटनाक्रमों का भी जिक्र किया, जहां भारत से गए नौजवानों के साथ धार्मिक आधार पर अपमानजनक व्यवहार किया गया, यहां तक कि बुजुर्गों को भी हथकड़ा पहनाया गया। ग्रेवाल ने कहा कि ट्रक ड्राइवरों और मजदूर वर्ग के सिखों के साथ हो रही अन्यायपूर्ण घटनाओं की शिरोमणि कमेटी कड़ी निंदा करती है।

    उन्होंने अमेरिका सरकार से अपील की कि वह किसी भी धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचाए, क्योंकि सिखों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ग्रेवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में एसजीपीसी अमेरिकी सिख संस्थाओं के साथ मिलकर इस फैसले के खिलाफ आगामी कार्रवाई की रणनीति बनाएगी, ताकि सिख पहचान और मर्यादा की रक्षा की जा सके।

  • रक्षा मंत्री Rajnath Singh की चेतावनी से घबराया Pakistan, अपनी सेना को दिए ये आदेश

    रक्षा मंत्री Rajnath Singh की चेतावनी से घबराया Pakistan, अपनी सेना को दिए ये आदेश

    नई दिल्ली: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान घबरा गया है। उन्होंने अभी हाल ही में बयान दिया था कि कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है। अब इस बयान के बाद पाकिस्तान की नौसेना घबरा गई है। उन्होंने जल्दबाजी में कराची बंदरगाह के साथ लगे अरब सागर में मिसाइल फायरिंग ड्रिल को लेकर एक नोटिस भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान की नौसेना ने नोटमैर जारी करके 9-10 अक्टूबर को कराची के साथ लगे अरब सागर में मिसाइल और तोप की फायरिंग को लेकर जानकारी शेयर की है। पाकिस्तान की नौसेना का ये नोटमैर राजनाथ के बयान के दो दिन बाद आया है। दशहरा के अवसर पर राजनाथ सिंह गुजरात के सर क्रीक इलाके में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी थी कि यदि इस इलाके में कोई भी मिस एडवेंचर करने की कोशिश की तो पाकिस्तान का इतिहास और भूगोल बदल जाएगा।

    पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब

    रक्षा मंत्री ने कहा था कि आजादी के 78 साल बीत गए हैं। इसके बावजूद भी सर क्रीक इलाके में सीमा को लेकर एक विवाद खड़ा कर दिया जाता है। भारत ने कई बार बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की कोशिश की है मगर पाकिस्तान की नीयत में ही खोट है उसकी नीयत साफ नहीं है जैसे हाल ही में पाकिस्तान की फौज ने सर क्रीक से सटे हुए इलाकों में अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया है वह उसकी नीयत बताता है। भारत की सीमाओं की रक्षा भारतीय सेनाएं और बीएसएफ मिलकर मुस्तैदी कर रही है। यदि सर क्रीक इलाके में पाकिस्तान की ओर से कोई भी हमला हुआ तो उसको करारा जवाब मिलेगा। ऐसा जवाब मिलेगा कि उसका इतिहास और भूगोल दोनों ही बदल जाएंगे। रक्षा मंत्री ने यह साफ लहजे में कह दिया है कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर भी गुजरता है।

    भारतीय सेना देगी जवाब

    राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक के इस इलाके तक भारत का डिफेंस सिस्टम खराब करने की कोशिश की थी परंतु भारत की सेनाओं ने अपनी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से एक्सपोज कर डाला। दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत की सेनाएं जब भी चाहें, जहां चाहें और जैसे भी चाहें पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना की कराची पोर्ट पर संभावित हमले से डर कर पाकिस्तान ने तुर्की से मदद मांगी थी। तुर्की की नौसेना ने पाकिस्तान की मदद के लिए अपना एक जंगी जहाज कराची बंदरगाह पर तैनात भी कर दिया था।