Blog

  • Punjab News: पराली के ढेर में लगी भीषण आग, प्रशासन ने जारी किए निर्देश, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली के ढेर में लगी भीषण आग, प्रशासन ने जारी किए निर्देश, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गांव सोइया कला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां खेत में पड़ी पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए खेत के मालिक किसान गुरप्रीत का कहना हैकि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

    गुरप्रीत ने कहा की आग तेजी से फैल रही है और वो स्थानीय लोगों की मदद से इसपर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पराली के कई बड़े ढेर जलकर राख हो चुके हैं, मालिक गुरप्रीत का कहना है कि इससे करीब 1 करोड़ से ज्यादा का नुकसान ​हो चुका है। आग अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं है। स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम द्वारा लगातार आग को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं घटना को लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

    दूसरी ओर गांव वासियों का कहना है कि आग के वास्तविक कारण का पता लगाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों और फायर ब्रिगेड की लगातार कोशिशों के बावजूद आग अभी भी बुझी नहीं है। हालांकि किसी घर या गोदाम को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन जलने वाली पराली से किसान आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं। अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।

     

     

  • Punjab News: 4 तस्करों की प्रॉपर्टी सीज, लगाए नोटिस, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 तस्करों की प्रॉपर्टी सीज, लगाए नोटिस, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशा तस्करों की नशा बेचकर कमाई करके बनाई गई प्रापर्टी को प्रशासन द्वारा या तो गिराया जा रहा है या उसे सीज किया जा रहा है।

    इसी कड़ी के तहत आज एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर विधानसभा धर्मकोट के अधीन आते गांव शेरपुर तैयबा के रहने वाले गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह, सुखदेब सिंह और गुरमीत सिंह चारों नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    पुलिस ने बताया कि चारों तस्कर आपस में नजदीकी रिश्तेदार है और इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा बेचकर बनाई एक करोड़ 3 लाख 20 हजार की प्रापर्टी को सीज किया गया। मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी राजेश ठाकुर ने सभी तस्करों को चेतावनी दी है कि वह या तो नशा छोड़ दें या फिर वह पंजाब छोड़कर चले जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इसी तरह तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेंगी।

  • Whatsapp के सामने फीका पड़ा Arattai ऐप, 100 की रैंकिंग से हुआ बाहर

    Whatsapp के सामने फीका पड़ा Arattai ऐप, 100 की रैंकिंग से हुआ बाहर

    टेक्नोलॉजी: कुछ दिनों पहले ही जोहो का अराटाई ऐप को व्हाट्सऐप का बड़ा स्वदेशी ऑप्शन माना जा रहा था। गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड करने वाली यह ऐप बन गई थी परंतु अब इसका जादू फीका पड़ता दिख रहा है। व्हाट्सएप्प के मुकाबले यह ऐप यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। प्ले स्टोर पर भी यह टॉप 100 की लिस्ट से बाहर हो गई थी। करीबन एक महीने पहले हर कोई अराटाई ऐप की बात कर रहा था और बड़ी संख्या में लोगों ने इस ऐप पर अपना अकाउंट भी बनाया था पर अब यह फीका पड़ता दिख रहा है।

    इसलिए पीछे रहा अराटाई ऐप

    अराटाई ऐप को 2021 में लॉन्च किया गया था परंतु इसको लाइमलाइट इसी साल मिली थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की ओक पोस्ट के बाद लोगों ने इस ऐप को डिस्कवर किया और इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ गई। इसमें व्हाट्सएप्प जैसे कई फीचर्स मिलते है लेकिन यह लंबे समय तक अपना जादू यूजर्स तक नहीं चला पाई। शुरुआत में इसके मैसेज भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं थे। इसके अलावा व्हाट्सऐप से लोगों को हटाकर अराटाई एक बड़ी चुनौती बन चुका था जिसको कंपनी पार नहीं कर पाई। व्हाट्सऐप को लोग लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कई लोगों के लिए यह मैसेज और कॉलिंग के लिए डिफॉल्ट चॉइस बन चुका है। इसके चलते अब अराटाई के लिए रैंकिंग में टॉप पर बने रहना मुश्किल हो गया था।

    प्राइवेसी होने के बाद भी नहीं चला ऐप

    पूरी तरह भारत में बने हुए अराटाई ऐप में व्हाट्सएप्प की तरह पर्सनल चैट, ग्रुप चैट, वॉइस नोट, इमेज और वीडियो शेयरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। अब इसमें पर्सनल चैट के लिए भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर आ गया है। कंपनी कई और नए फीचर से लैस करने की भी तैयारी कर रही है। इसमें जोहो पे ऐप को भी इंटीग्रेट करने की तैयारी चल रही है। इससे यूजर्स चैटिंग के साथ-साथ अराटाई को पेमेंट के लिए भी इस्तेमाल कर पाएगा। इसे बनाने वाली कंपनी जोहो का यह कहना है कि अराटाई में प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। ऐसे में कभी भी यूजर्स का पर्सनल डेटा मोनेटाइज नहीं होगा।
  • बंगाणा के हटली स्कूल में एन एस एस कैम्प का समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    बंगाणा के हटली स्कूल में एन एस एस कैम्प का समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

    कुलदीप राजपूत का कार्यक्रम में भव्य स्वागत,प्रिंसीपल राजपाल सरोही ने स्कूल की गिनाई उपलब्धियां

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कैम्प का समापन आज हर्षोल्लास के साथ हुआ।  समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैंक प्रबंधक कुलदीप राजपूत तथा उनकी धर्मपत्नी सेवानिवृत्त मास कम्युनिकेशन अधिकारी कांता राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी एनएसएस स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य तिथि कुलदीप राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस युवा पीढ़ी को जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज सेवा की भावना सिखाने का एक सशक्त माध्यम है।

    उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं, कांता राजपूत ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।कैम्प के दौरान छात्रों ने विभिन्न सामाजिक विषयों जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता, रक्तदान प्रेरणा और पर्यावरण संरक्षण पर रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक और समूह चर्चा आयोजित कीं। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक शामिल रहे। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवकों को ट्रॉफियों से सम्मानित किया गया। बालिकाओं में रिया सरोही, तमन्ना ठाकुर, अक्षिता ठाकुर, मुस्कान राणा और मुस्कान देवी को “बेस्ट एनएसएस वॉलेंटियर्स” चुना गया, जबकि लड़कों में दीपशु, देवेंद्र, सुजल, इशांत और विशाल डोगरा को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक का सम्मान प्राप्त हुआ।

    विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा की भावना का विकास करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। समापन पर प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इस मौके पर स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

  • Punjab News: 30 साल का इंतजार हुआ खत्म, CM Mann ने दी लोगों को बड़ी राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: 30 साल का इंतजार हुआ खत्म, CM Mann ने दी लोगों को बड़ी राहत, देखें वीडियो

    पठानकोटः ज़िले में रणजीत सागर बांध के अंतर्गत शाहपुर कंडी बैराज परियोजना आखिरकार 30 साल बाद पूरी हो गई है। जिसका उद्घाटन राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया। बता दें कि इस बांध के प्रोजेक्टर से 206 मेगावाट बिजली पैदा होगी और इसकी झील की क्षमता के कारण अब रणजीत सागर बांध से चारों टर्बाइन 600 मेगावाट बिजली पैदा कर सकते हैं। इस परियोजना के निर्माण से पंजाब के माझा के अधिकांश जिलों के किसानों को कृषि के लिए पूरा पानी मिल सकेगा और इसके साथ ही इस परियोजना के निर्माण से जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी बड़े पैमाने पर लाभ होगा, जो पहले कृषि के लिए बारिश का इंतजार करते थे।

    शाहपुरकंडी बैराज परियोजना में बनी झील की कुल क्षमता 398 मीटर है और पानी बढ़ने पर पानी छोड़ने के लिए कुल 22 गेट बनाए गए हैं। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहाकि आज जहां आज गुरुपर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस पावन दिन पर राज्य के लोगों को छपरकंडी बैराज में एक बांध परियोजना की भी सौगात मिल रही है।

    जिसका 90% काम पूरा हो चुका है और आज इसका उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों को जल सिंचाई का लाभ मिलेगा, इस परियोजना से 206 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। इतना ही नहीं, इसकी पहली इकाई रणजीत सागर बांध भी अपनी पूरी क्षमता से 600 मेगावाट बिजली पैदा कर सकेगी। इस परियोजना के शुरू होने से जहाँ रोज़गार और संसाधन खुलेंगे, वहीं दो चरणों वाली परियोजना को भी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण 3300 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार पर भी तीखा हमला बोला।

  • रामपुर निवासी अनीता राणा बने महिला मोर्चा ऊना मंडल की अध्यक्ष

    रामपुर निवासी अनीता राणा बने महिला मोर्चा ऊना मंडल की अध्यक्ष

    महिला मोर्चा ऊना मंडल की कार्यकारिणी घोषित

     ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को महिला मोर्चा ऊना मंडल का गठन कर दिया। इसमें से रामपुर निवासी अनीता राणा को ऊना मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह निर्णय ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती के साथ चर्चा उपरांत लिया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रक्कड़ कॉलोनी निवासी सपना परमार, देहलां लोअर की कंचन धीमान, भड़ोलियां कलां की पूनम शर्मा और गांव सुनेहरा निवासी अमृत कौर का चयन किया गया।

    महामंत्री पद के लिए गांव सुनेहरा से रणजीत कौर और गांव अपर देहलां से मनदीप कौर को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुठार खुर्द निवासी शिवेंद्र कौर को दी गई। इसके अलावा एनी निवासी बसोली, नीलम कुमारी निवासी अप्पर अरनियाला, मनजीत कौर निवासी लोअर अरनियाला और चंचला निवासी बारसड़ा को सचिव पद सौंपा गया। भगवती निवासी गांव बसोली, कंचन निवासी भड़ोलियां खुर्द, वंदना कुमारी निवासी रामपुर, अंजू देवी निवासी लाल सिंगी, सुदेश कुमारी निवासी बहडाला, दर्शन देवी निवासी बहडाला, पूनम रानी निवासी कुठार खुर्द, बहडाला निवासी पिंकी, मनजीत कौर निवासी भड़ोलियां खुर्द व सुदर्शना रानी निवासी लोअर अरनियाला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

    महिला मोर्चा बसदेहड़ा मंडल इनके नाम पर लगी मुहर

    वहीं महिला मोर्चा बसदेहड़ा मंडल में सविता शर्मा निवासी गांव जखेड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सीमा देवी निवासी बनगढ़, सुदेश कुमारी निवासी उदयपुर, अलका शर्मा निवासी भटोली व बलविंदर कौर निवासी सनोली को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद पर मीनाक्षी चौधरी निवासी मैहतपुर, शिवानी जसवाल निवासी गांव झोड़ोवाल को कमान दी गई। कोषाध्यक्ष के लिए मीना कुमारी निवासी मैहतपुर का चयन किया गया। सचिव की जिम्मेदारी सरबजीत कौर गांव मजारा, मोनिका निवासी गांव चंड़तगढ़, प्रवेश शर्मा निवासी गांव भटोली, नरेंद्र कौर निवासी गांव नांगड़ा को नियुक्ति दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनीता शर्मा गांव छतरपुर ढाडा, पूनम शर्मा निवासी मैहतपुर, कांता देवी निवासी रायपुर सहोड़ा, दर्शना देवी गांव फत्तेवाल, कृष्णा देवी निवासी गांव झोड़ोवाल, मधुबाला निवासी गांव जखेड़ा, नेहा शर्मा निवासी गांव लमलेहड़ा, बक्शो देवी निवासी गांव खानपुर, वंदना निवासी गांव चड़तगढ़ का नाम तय किया गया।

    दोनों मंडलों के अध्यक्ष अनीता राणा व सविता शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

  • Jalandhar News: लूटपाट और फायरिंग मामले में सोनू खतरी गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लूटपाट और फायरिंग मामले में सोनू खतरी गैंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया पुलिस ने सोनू खतरी ग्रुप के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर और एक मारूति कार बरामद की है। इसी वाहनों के जरिए आरोपियों ने गोराया क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद मंडाली के एक लंबरदार पर फायरिंग भी की गई थी। हालांकि इस घटना में वह बाल-बच्चे बच गए थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गोराया पुलिस ने कई वारदातों को ट्रेस किया है।

    इस संबंधी गोराया थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि एसएचओ गोराया सिकंदर सिंह विर्क, चौंकी इंचार्ज दोसांझ कलां जंग बहादुर तथा पुलिस टीम ने क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी, लूट की घटनाओं को ट्रेस करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों दोसांझ कलां के एक गांव से किसान का फोरड ट्रैक्टर चोरी हुआ था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। जिसमें देखा जा सकता था कि कैसे आरोपी ट्रैक्टर चोरी करके ले जा रहे थे। जिसके बाद मारूति कार के जरिए शराब ठेके के करिंदे को पीटा गया और उससे नगदी और शराब लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।

    इसके अलावा दोसांझ कलां में आरोपियों ने एक सुनियारे की दुकान को निशाना बनाया गया था। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर, चोरी की मारूति कार और वारदात में इस्तेमाल हुए अन्य सामान को भी बरामद कर लिया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हरमन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी नसीराबाद थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला, मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा पुत्र मलकीत सिंह निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी, ईश्वरिंदर कोल उर्फ बाबा पुत्र परमजीत निवासी ऊचा, थाना पतारा जिला जालंधर, अमन पुत्र करणैल सिंह निवासी गांव जठपुर, थाना पतारा जिला जालंधर, गुरविंदर सिंह उर्फ सच्चा गिंदू पुत्र हरमेश लाल निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी, अभि निवासी जंडियाला थाना सदर, जालंधर के खिलाफ थाना गोराया में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने इस मामले में मनसिमरनजीत सिंह उर्फ सिमा और हरमन सिंह निवासी नसीराबाद, थाना रावलपिंडी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर हरमन सिंह और मनसिमरनजीत उर्फ सिमा की निशानदेही पर बरामद किया गया है। जिससे और गहनता से पूछताछ की जा रही है और इन के बाकी साथियों की भी तलाश की जा रही है। डीएसपी बल ने बताया कि इनका पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड है और इन पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इनकी बाकी साथियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

  • Punjab University मामले में बैकफुट पर आई केंद्र सरकार, लिया U-turn

    Punjab University मामले में बैकफुट पर आई केंद्र सरकार, लिया U-turn

    चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय की 59 साल पुरानी सेनिट और सिंडीकेट को समाप्त करने के मामले में आज (बुधवार) को एक बड़ा मोड़ आया है। केंद्र सरकार ने यूटर्न लेते हुए अपना वह विवादित नोटिफिकेशन वापस ले लिया है, जिसके द्वारा सेनिट और सिंडीकेट को भंग किया गया था। यह बड़ा फैसला आज (बुधवार) ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई कानूनी चुनौती की चेतावनी के तुरंत बाद आया है।

    सीएम मान ने आज सुबह ही ट्विट करके घोषणा की थी कि पंजाब सरकार, केंद्र के इस “असंवैधानिक” फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी। उन्होंने इसे “धक्केशाही” बताते हुए वकीलों का एक बड़ा पैनल बना कर डट कर लड़ाई लड़ने की बात कही थी। उल्लेखनीय है कि 1 नवम्बर को केंद्र ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 142 साल पुरानी विश्वविद्यालय की इन दोनों शीर्ष संस्थाओं को भंग कर दिया था। इस फैसले का पंजाब में अकाली दल और ‘आप’ समेत सभी छात्र संगठन ने सख्त विरोध किया था। आलोचकों ने इसे विश्वविद्यालय की स्वायत्तता और पंजाब के अधिकारों पर हमला बताया था।

     

  • कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी जानकारी, बुड्ढा दरिया पुनरुद्धार के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

    कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने दी जानकारी, बुड्ढा दरिया पुनरुद्धार के कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

    चंडीगढ़: बुड्ढा दरिया के पुनरुद्धार के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति ने पर्यावरण के दृष्टिकोण से इस जल स्रोत को बहाल करने की दिशा में बड़े पैमाने पर हो रही प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। हाल ही में की गई समीक्षा के अनुसार, जुलाई-अगस्त 2025 की बैठकों के दौरान लिए गए लगभग 90% निर्णय लागू किए जा चुके हैं।

    इस उच्च-स्तरीय समिति का गठन पंजाब सरकार द्वारा 14 जुलाई 2025 के अधिसूचना के माध्यम से किया गया था। इसकी अध्यक्षता पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने की, जबकि पंजाब के मुख्य सचिव इसके उपाध्यक्ष हैं। इसमें स्थानीय निकाय, जल संसाधन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पीपीसीबी, पेडा, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), पीडीसी, आईआईटी रोपड़ के वरिष्ठ अधिकारी तथा लुधियाना के उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त सदस्य हैं।

    जुलाई से अक्तूबर 2025 तक की प्रमुख उपलब्धियों में ₹650 करोड़ का बुनियादी ढांचा नवीनीकरण प्रोजेक्ट शामिल है। गऊघाट इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह से क्रियाशील है। संवेदनशील स्थानों पर ढलान और निकासी से जुड़े मुद्दे निरंतर निगरानी द्वारा हल किए गए हैं। एनआईएच रुड़की के अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ है कि वर्तमान एसटीपी में कोई भी क्षमता की कमी नहीं है।

    गौ-गोबर और डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि ज़ीरो-डिस्चार्ज नीति को 100% लागू किया गया है। नगर निगम द्वारा घर-घर जाकर अपशिष्ट एकत्र किया जा रहा है। आरएफपी के माध्यम से दीर्घकालिक प्रबंधन साझेदार को शामिल किया जा रहा है, जो नवंबर 2025 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। संयुक्त विभागीय पैदल सर्वेक्षण के बाद 21 अवैध डिस्चार्ज बिंदुओं की पहचान की गई है और एफआईआर दर्ज की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि शहर की सीमाओं से बाहर अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें जिला टास्क फोर्स ने 76 में से 71 अवैध डेयरियों को बंद कराया है। शेष 5 डेयरियां प्रदूषणमुक्त पाई गई हैं और निगरानी में रखी गई हैं।

    उन्होंने बताया कि सीबीजी प्लांट और अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन के दीर्घकालिक उपायों पर काम किया जा रहा है। वर्तमान 200 एमटीपीडी सीबीजी प्लांट पूरी तरह से चालू हैं। एचपीसीएल का 300 एमटीपीडी सीबीजी प्लांट निर्माणाधीन है और एक अन्य ऐसा संयंत्र जल्द शुरू होगा। पेडा ने इन निवेशों के लिए मंजूरी और स्वीकृतियाँ प्रदान की हैं।

    औद्योगिक अपशिष्ट और सीईटीपी अनुपालन पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि 15 एमएलडी, 40 एमएलडी और 50 एमएलडी के सीईटीपी अब पीपीसीबी की निगरानी के तहत निर्धारित बीओडी/सीओडी स्तरों पर काम कर रहे हैं, हालांकि समानता को और मजबूत किया जा रहा है। सीईटीपी में टीडीएस को कम करने और ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेड एल डी) की दिशा में अतिरिक्त तकनीकों का परीक्षण किया जा रहा है। तमिलनाडु वॉटर इन्वेस्टमेंट कंपनी (टी डब्लू आई सी) द्वारा उन्नत अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

    इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में, उन्होंने बताया कि सभी इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयों की डिजिटल मैपिंग पूरी हो चुकी है। निरीक्षण जारी हैं, और गैर-अनुपालन इकाइयों को सील कर दिया गया है। पीपीसीबी और नगर निगम द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

    स्रोत वितरण और प्रदूषण विश्लेषण के लिए आईआईटी रोपड़ द्वारा वैज्ञानिक मूल्यांकन और डिजिटल निगरानी की जा रही है। प्रारंभिक निष्कर्ष नवंबर 2025 तक आने की उम्मीद है, जबकि अंतिम रिपोर्ट 2026 की दूसरी तिमाही तक तैयार होगी। प्रदूषण स्रोतों को अब डिजिटल रूप से ट्रैक किया जा रहा है।

    कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इन प्रयासों के असरदार परिणाम सामने आ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, बीओडी (जैव-रासायनिक ऑक्सीजन मांग) जनवरी 2025 में 155 से घटकर अक्तूबर 2025 में 50 मिलीग्राम/लीटर से नीचे आ गई है। इसी तरह, सीओडी (रासायनिक ऑक्सीजन मांग) 400 मिलीग्राम/लीटर से घटकर 150 मिलीग्राम/लीटर हो गई है। टीएसएस (कुल निलंबित ठोस) 300 मिलीग्राम/लीटर से घटकर लगभग 150 मिलीग्राम/लीटर रह गया है — ये अत्यंत उत्साहजनक परिणाम हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि पिछले चार महीनों में उच्च-स्तरीय समिति की सात बैठकों के साथ, बुड्ढा दरिया के पुनरुद्धार का कार्य अब बुनियादी ढांचे के निर्माण से आगे बढ़कर सख्त कार्यान्वयन, डिजिटल निगरानी और दीर्घकालिक पर्यावरणीय पुनर्स्थापना की दिशा में अग्रसर है।

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए एक स्थायी और लाभकारी मॉडल तैयार किया जा सके।

  • Punjab News: इस इलाके में गोली चलने के मामलें में 5 के खिलाफ मामला दर्ज, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में गोली चलने के मामलें में 5 के खिलाफ मामला दर्ज, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में बीते दिन बाइक सवार शूटरों द्वारा गोली चलाकर फरार होने के मामले में पुलिस ने 5 घंटे में सुलझाकर चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, इस मामले में पुलिस ने गहनता से जांच की और पता चला कि यह मामला फर्जी था। गौर हो कि जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अस्पताल में एक युवक द्वारा दावा किया गया कि उसके ऊपर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए शूटरों ने फायरिंग की और उसके पैर में गोली लगी। फ़ायरिंग की खबर सुनकर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था।

    मामला डीजीपी तक पहुंच गया था। जिसके बाद एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने मामले की जांच के लिए सीआईए और अन्य टीमों को लगा दिया। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान मौके का मुआयना किया गया तो मामला और संदेहास्पद हो गया। जब एक आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने सारे मामले का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि वह एक ग्लॉक पिस्टल लेकर आया था और उसकी डिलीवरी देनी थी, लेकिन गाड़ी में पिस्टल चेक करने के दौरान चल गई। आरोपी ने खुलासा किया कि यह पिस्टल कुलबीर सिंह का था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया मेड ग्लॉक पिस्टल अवैध थी।

    इस कारण उन्होंने एक फिल्मी स्टाइल में फ़र्ज़ी कहानी रची कि दो शूटर्स मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन पर फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अतिरिक्त हथियार एक्ट के तहत पहले ही मुकदमा दर्ज है। अपनी गलती छुपाने के लिए झूठी फायरिंग की साजिश रची गई थी। इसी के साथ ही उनके पास से ग्लॉक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह पिस्टल इन लोगों ने सीमा पार से मंगवाकर आगे सप्लाई किया या फिर किसी और से यह पिस्टल लाकर आगे सप्लाई करते हैं, क्योंकि पहले भी एक आरोपी पर अवैध हथियार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।