Punjab News: 4 तस्करों की प्रॉपर्टी सीज, लगाए नोटिस, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशा तस्करों की नशा बेचकर कमाई करके बनाई गई प्रापर्टी को प्रशासन द्वारा या तो गिराया जा रहा है या उसे सीज किया जा रहा है।

इसी कड़ी के तहत आज एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर विधानसभा धर्मकोट के अधीन आते गांव शेरपुर तैयबा के रहने वाले गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह, सुखदेब सिंह और गुरमीत सिंह चारों नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि चारों तस्कर आपस में नजदीकी रिश्तेदार है और इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा बेचकर बनाई एक करोड़ 3 लाख 20 हजार की प्रापर्टी को सीज किया गया। मामले की जानकारी देते हुए धर्मकोट के डीएसपी राजेश ठाकुर ने सभी तस्करों को चेतावनी दी है कि वह या तो नशा छोड़ दें या फिर वह पंजाब छोड़कर चले जाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब में इसी तरह तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *