Blog

  • Jalandhar News: बाइक और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाइक और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। बिलगा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्पलेंडर बाइक, देसी कट्टा और 03 रौंद 12 बोर बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि संगोवाल नहर पुली के पास एएसआई दलबारा सिंह ने टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगोवाल से बिलगा नहर पुली से शक के आधार पर बाइक सवार व्यक्ति को रूकने का इशारा किया। नाका लगा देख आरोपी घबरा गया और बाइक को मोड़कर कच्चे रस्ते की ओर से भागने लगा। उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी तालाशी ली तो तालाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 1 देसी कट्टा 3 जिंदा रौंद 12 बोर के बरामद किए है।

    आरोपी की पहचान सन्नी देयोल पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव बुर्ज हसन थाना बिलगा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिना नंबरी बाइक को लेकर आरोपी से कागज चैक करवाने को कहा गया तो वह बाइक के कागज पेश नहीं कर पाया। जांच में पता चला कि आरोपी ने बाइक जगराओं की ओर से चोरी किया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भूरारभा 8.50 भिडी 25.08.2024 बी/पी 25-54-59 ARMS Act, 303(2), 317(2) BNS के तहत थाना बिलगा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले मारपीट का मामला दर्ज है। जिसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। किस पक्ष पर और गहन पूछताछ की जा रही है।

  • Ration Card धारकों के लिए अहम खबर, यह काम ना करने पर नहीं मिलेगा अनाज

    Ration Card धारकों के लिए अहम खबर, यह काम ना करने पर नहीं मिलेगा अनाज

    नई दिल्ली: राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राशन कार्ड के माध्यम से सरकार लोगों को फ्री में राशन उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन अब सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक और नया नियम लागू किया है। सरकार ने अब राशन कार्ड को ई-केवाईसी करवाना जरूरी किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने हाल ही में आदेश जारी करते हुए सभी राशन डीलरों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कराई जाए।

    राशन कार्ड का लाभ उठाने के लिए सभी लाभार्थियों को 31 अगस्त से पहले ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से करवानी होगी। यह ई-केवाईसी का कार्य पूरी तरह निःशुल्क है। यदि कोई उपभोक्ता के फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं, तो उनके लिए आइरिस मशीन से आंखों की पुतलियों को स्कैन कर ई-केवाईसी की जाएगी।

     

  • Punjab News: निहंग बाणे में सिख ने नौजवान का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग बाणे में सिख ने नौजवान का किया कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः वेरका ब्लॉक के जहांगीर गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक निहंग बाणें में सिंह ने नौजवान का कत्ल कर दिया। गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि देर रात निहंग बाणे में सिंह सुखदेव सिंह ने घर में घुसकर नौजवान को पहले बुरी तरह से पीटा और बाद में तलवार से वार करके नौजवान का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। परिवार और गांव वासियों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।दूसरी ओक घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस अवतार सिंह ने बताया कि गांव में पुरानी रंजिश के चलते निहंग बाणें में सुखदेव सिंह ने गांव के ही नौजवान मलकीत सिंह की हत्या कर दी। पुलिस द्वारा मलकीत सिंह की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। अवतार सिंह ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: यूथ कांग्रेस प्रधान के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: यूथ कांग्रेस प्रधान के घर पर हमलावारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    कई घंटे बीत जाने के बाद पहुंची पुलिस, लोगों ने किया प्रदर्शन

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाए सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गायत्री माडल स्कूल के पास यूथ कांग्रेस हल्का प्रधान नकुल महाजन के घर पर देर रात 10.30 बजे गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित परिजन व मोहल्ला निवासियों में भारी रोष पाया गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इस घटना से पहले भी आरोपियों द्वारा हमले किये गये हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित कांग्रेस परिवार ने कहा कि अगर कोई जान-माल की हानि होती है तो इसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद जिला बलजीत सिंह पहाड़ा और पार्षद सुनीता ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे उन्हें घर के बाहर पटाखे चलने की तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि शायद कोई आतिशबाजी कर रहा है, लेकिन सुबह करीब 7:00 बजे सवाई सेवक ने हमें बताया कि आपके घर के बाहर गोलियों के निशान हैं। पीड़ित परिवार ने कहाकि तब हम उठकर बाहर आए तो घर के गेट के अंदर और बाहर गोलियों के निशान देखे। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब हमने सीसीटीवी फुटेज निकाला तो यह देखकर दंग रह गए कि हमारे घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। पीड़ित परिवार ने कहा कि बाद में हमें पता चला कि हमारे फोन पर विदेश में बैठे आरोपी का फोन आया था, जिसने हम पर हमला किया है। जिसके बारे में हमने बार-बार सिटी SHO को बताया है और इसका सबूत भी दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि हमलावर हमें मारने के इरादे से आए थे, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। घटना के कई घंटों के बाद पुलिस के एक एएसआई वहां पहुंचता हैं। जब मीडिया ने उनसे बात की तो एएसआई ने बताया कि घर शहर के ठीक अंदर है। हमें घर ढूंढने में दिक्कत हो रही थी और थोड़ी देर बाद वरिष्ठ अधिकारी भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और सीसीटीवी वीडियो भी कब्जे में ले लिया है और जल्द ही मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
  • Jio लाया 2 नए प्लान, मिलेगा 3 महीने के लिए मुफ्त में Netflix

    Jio लाया 2 नए प्लान, मिलेगा 3 महीने के लिए मुफ्त में Netflix

    नई दिल्लीः जियो के ग्राहकों के लिए कंपनी ने 2 नए प्लान पेश किए हैं जिसमें ग्राहक को कालिंग और डाटा के साथ-साथ 3 महीने के लिए मुफ्त में Netflix भी देखने को मिलेगा। ग्राहकों अपनी सहूलियत के अनुसार प्लानस को सेलेक्ट कर सकते हैं, और उसका फायदा उठा सकते हैं। यह प्लान 1,299 रुपये और 1,799 रुपये के हैं। इन दोनों प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

    1,299 रुपये वाले प्लान के फायदे

    जियो के इस 1,299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है। प्लान में ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी पा सकते हैं। साथ ही इसमें हर दिन 100 SMS का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन यानी कि करीब 3 महीने की है।

    1799 रुपये वाले प्लान के फायदे

    वहीं जियो के दूसरे प्लान की बात करें तो यह 1799 रुपये वाला प्लान है, इसमें ग्राहकों को हर दिन 3जीबी डेटा के साथ हर दिन 100SMS का फायदा मिलता है। साथ ही इससें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। यह प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान ऑफर कर रहा है। बता दें कि नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान की कीमत एक महीने के लिए 199 रुपये है।
  • Jalandhar News: Shiv मंदिर से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shiv मंदिर से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लमा पिंड चौक के पास स्थित शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात चोर मंदिर की गोलक से नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता मंदिर के पुजारी को सुबह 5 बजे पता चला। जिसके बाद पुजारी ने घटना की सूचना प्रबंधक कमेटी को दी। वहीं मौके पर पहुंची प्रबंधक कमेटी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। कमेटी के प्रधान विजय प्रभाकर ने बताया कि पुजारी तिवारी ने उन्हें बताया कि वह सुबह 5 बजे मंदिर खोलने आए तो मंदिर के मेन गेट के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी।

    इस दौरान पुजारी मंदिर में गए तो देखा कि गोलक टूटी हुई थी और हजारों रुपए का चढ़ावा गोलक से चोर ले गए थे। कमेटी के प्रधान ने बताया कि पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, लेकिन अभी तक चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Order में देरी के बारे में पूछने पर रेस्टोरेंट मालिक ने की मारपीट, Customer की मौत

    Order में देरी के बारे में पूछने पर रेस्टोरेंट मालिक ने की मारपीट, Customer की मौत

    नई दिल्लीः शहर के टैगोर गार्डेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खाने के ऑर्डर में देरी के बारे में पूछने पर रेस्टोरेंट मालिकों ने 10 मिनट तक एक कस्टमर पर छड़ से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार-बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। वहीं, हत्या के आरोपी और रेस्टोरेंट के मालिक अजय नरूला और उनके बेटे केतन नरूला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है एक पॉश इलाके में इतनी देर रात तक रेस्टोरेंट कैसे खुला हुआ था।

    पुलिस ने बताया कि पीड़त पेंटर का काम करता था। मंगलवार देर रात वह अपने दो दोस्तों के साथ टैगोर गार्डन के डी-ब्ल़ॉक में खाना खाने पहुंचा, ऑर्डर में काफी देर होने के बाद भी खाना नहीं मिला तो उसने स्टाफ से पूछा तो थोड़ी देर और लगने की बाद कही गई। लेकिन, दोबारा ज्यादा समय बितने के बाद हरनीत ने स्टाफ से सख्ती से पूछताछ की तो वह उसके साथ बदसलूकी करने लगा। दोंनों के बीच कहासुनी बहुत बढ़ गई, तो स्टाफ ने अपने मालिक को फोन करके बुला लिया। मालिक वहां पहुंचा और पीड़त को पीटने लगा। वहीं, 10 मिनट से अधिक पिटाई के बाद पीड़त बेहोश हो गया तो दोस्त ने उसे पास के अस्पताल में दाखल करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः Sindhi Bakers पर गोलियां चलने के मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः Sindhi Bakers पर गोलियां चलने के मामले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीआरएस नगर में स्थित सिंधी बेकरी में घुसकर बीते दिन बदमाशों द्वारा बेकरी मालिक के बेटे पर गोलियां चलाई गई थी। इस घटना में गोली लगने से घायल बेकरी मालिक के बेटे को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस और बदमाशों में देर रात मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली गोलियों में पुलिस ने मोगा में बदमाशों का एनकाउंटर किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया है, जबकि दूसरे को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश दीपा लाहौरिया गैंग के थे।

    आरोपियों की पहचान जसमीत सिंह उर्फ मीता पुत्र रणधीर सिंह निवासी आरा बहोना चौक और विकास कुमार उर्फ कासा पुत्र वरिंदर कुमार निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल गैंगस्टर को देर रात मोगा स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मोगा पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। सूत्रों मुताबिक, पता चला है कि करीब 1 सप्ताह पहले सराभा नगर इलाके में एआरआई की कोठी के बाहर इन्हीं दोनों बदमाशों ने गोलियां चलाई थी। उस समय बदमाश बलीनों कार पर सवार होकर आए थे। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी सामने आई थी। थाना सराभा नगर की पुलिस बदमाशों को लोकेट करने में जुटी हुई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे। गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया।पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ है।

  • बड़ा झटकाः Canada में Punjabi छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, PR पर हुई इतने प्रतिशत कटौती

    बड़ा झटकाः Canada में Punjabi छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, PR पर हुई इतने प्रतिशत कटौती

    विदेशी छात्रों पर वतन वापसी की लटकने लगी तलवार

    कनाडा में रह रहे पंजाबी छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कनाडा में हाल ही में हुए फेडरल इमिग्रेशन पॉलिसी में सख्ती के कारण 70,000 से अधिक विदेशी छात्रों पर वतन वापसी की तलवार लटकने लगी है। इनमें अधिकतर पंजाबी मूल के छात्र हैं, जो एक नए जीवन की उम्मीद में कनाडा गए थे। अब जस्टिन ट्रूडो सरकार के एजुकेशन परमिट को सीमित करने और स्थायी निवास के नामांकन को कम कर रही है। दो दिन पहले कनाडा के हेलीफैक्स में भी पीएम और कनाडा मंत्री ने साफ कहा कि सर्दी के मौसम में काफी चौंकाने वाले कदम उठाए जा सकते हैं। कई ग्रेजुएट का इसी साल वर्क परमिट खत्म होने जा रहा और वर्ष के अंत में इमिग्रेशन का सामना कर सकते हैं। स्थिति विशेष रूप से गंभीर हो गई है क्योंकि नई प्रांतीय नीतियों ने स्थायी निवास नामांकन में 25 फीसदी की कटौती की है, जिससे कई छात्र अप्रत्याशित रूप से असुरक्षित हो गए हैं। दरअसल, 2023 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों में एजुकेशन वीजा पाने वाले करीब 37 फीसदी छात्रों ने कनाडा के आवास, स्वास्थ्य सेवा और अन्य सेवाओं पर खूब दबाव डाला। इसके जवाब में कनाडा सरकार ने अगले दो वर्षों में इस वृद्धि के बोझ से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्र परमिट आवेदनों पर एक सीमा तय कर दी। कनाडा की सरकारी एजेंसी इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप के अनुसार यह सीमा 2024 में लगभग 3,60,000 परमिट के आसपास रहने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष से 35 फीसदी कम है। कनाडा में आगामी दिन पंजाबी मूल के युवाओं के लिए काफी परेशानी भरे होने जा रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि संघीय सरकार कनाडा में अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि के बाद कमी करेगी। क्योंकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अप्रवासियों और युवा लोगों में बेरोजगारी बढ़ी है। ट्रूडो ने यह भी कहा कि सरकार कनाडा में हर साल स्वीकार किए जाने वाले स्थायी निवासियों की संख्या में कटौती करने पर विचार कर रही है – लिबरल सरकार के कार्यकाल में वर्षों से बढ़ते आव्रजन स्तर के बाद यह संभावित रूप से एक बड़ा नीतिगत बदलाव है। अप्रवासी बेरोजगारी दर अब 11.6 प्रतिशत है जो जून में दर्ज की गई 6.4 प्रतिशत की समग्र बेरोजगारी दर से काफी अधिक है। 15 से 24 वर्ष की आयु के लोगों में बेरोजगारी दर 13.5 प्रतिशत है। ट्रूडो ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे वह “अत्यंत गंभीरता से” लेते हैं तथा कहा कि इस विषय पर इस सप्ताह कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी। स्टडी वीजा एक्सपर्ट सुकांत का कहना है कि कनाडा में दिन प्रतिदिन सख्ती हो रही है, जिसका सीधा असर पंजाब पर हो रहा है। अब ट्रूडो सरकार पीआर व वर्क परमिट पर अंकुश लगा रही है। पंजाब से एक लाख से अधिक बच्चे डिप्लोमा करने के लिए कनाडा जाते हैं, जिनका मकसद पढ़ना नहीं पीआर लेना होता है। निश्चित तौर पर ऐसे बच्चे पीआर नहीं ले पाएंगे और कनाडा सरकार 25 फीसदी कटौती पीआर में करने जा रही है तो जो बच्चे वहां पर काम कर रहे हैं, उनको पीआर नहीं मिलेगी, जिसका असर तो हो रहा है। यह पंजाबी युवाओं के लिए झटका है।
  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

    लुधियानाः गांव रईया के पास सड़क हादे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात बुजुर्ग बाइक पर सवार माछीवाड़ा की तरफ घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेजरफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जसदेव सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी कनाडा में पढ़ती है जबकि बेटा अभी लुधियाना में पढ़ाई करता है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची थाना कूमकलां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जसदेव सिंह ढंडारी कलां में एक फैक्ट्री में काम करते थे।

    वह रोजाना की तरह रात करीब 9 बजे फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक पर घर की तरफ लौट रहे थे। जहां रास्ते में गांव रईया के पास उन्हें सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना कूमकलां के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, शव का पोस्टमार्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।