Blog

  • Jalandhar News: पुलिस एनकाउंटर में Kannu Gujjar Gang का साथी काबू

    Jalandhar News: पुलिस एनकाउंटर में Kannu Gujjar Gang का साथी काबू

    आज प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: लाजपत नगर में बीते दिन सीआईए स्टाफ और कन्नू गुज्जर गैंग के साथियों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से 3-3 गोलियां चली। पार्क के पास पुलिस और कन्नू गैंग के साथियों में गोलियां चलने को लेकर बच्चों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल पाया गया था। जिसके बाद कन्नू गैंग का साथी विक्रम उर्फ निहंग बाबा बाइक सवार की पीछे बैठकर मौके से भाग निकला। लेकिन पुलिस ने कन्नू गैंग के एक साथी नवीन कुमार काका वासी अली मोहल्ला से एक किलो चिट्टा बरामद किया है, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार गुज्जर गैंग लाजपत नगर में ड्रग्स की डील करने आई थी। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि फरार विक्रम, काली और अन्य की तलाश में पुलिस रेड कर रही है। इंचार्ज सुरिंदर कुमार ने कहा- एक आरोपी को उनकी टीम ने पकड़ा है। लेकिन इनपुट शेयर करने से उन्होंने मना कर दिया। पता चला कि कन्नू गुज्जर गैंग सिटी में है और वह ड्रग की एक डील करने के इरादे से आए थे। वह और बाबा एक्टिवा पर थे तो बाकी कार में। नवीन से पुलिस को चिट्टे का लिफाफा मिला है, जिसमें करीब एक किलो चिट्टा बताया गया है। बता दें कि कन्नू गुज्जर व सप्प पहले ही वांटेड है। पुलिस को पार्क के पास एक संदिग्ध कार मिली। दो घंटे तक कोई कार लेने नहीं आया तो पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
  • आज का राशिफल, 29 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 29 अगस्त 2024

    दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।

    वृष राशि-

    आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

    कर्क राशि-

    आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

    मकर राशि-

    आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
  • Jalandhar: पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़ की एक और Live वीडियो आई सामने

    Jalandhar: पुलिस और तस्करों में हुई मुठभेड़ की एक और Live वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके में पुलिस द्वारा हुए ऑपरेशन की एक और Live वीडियो फुटेज सामने आई है। यह वीडियो लाजपत नगर की बताई जा रही है। जहा पर नशा तस्कर सफेद रंग की टैक्सी में मौजूद था।

    इस दौरान पुलिस को देखकर तस्कर गाड़ी छोड़कर सड़क पर भागने लगे। तभी तस्कर ने गोली चलाई तभी पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर पीछा किया।

    बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया। जिससे पुलिस ने वेपन बरामद किया है। दूसरा तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस फरार तस्कर की तलाश ने छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar: पुलिस और नशा तस्कर के बीच गोलियां चलने की CCTV आई सामने

    Jalandhar: पुलिस और नशा तस्कर के बीच गोलियां चलने की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में पुलिस द्वारा किए गए ऑपरेशन की cctv फुटेज सामने आई है।

    यह वीडियो लाजपत नगर की बताई जा रही है। जहा नशा तस्कर एक सफेद रंग की टैक्सी में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस को देखकर वह गाड़ी छोड़कर सड़को पर भागने लगे। तभी तस्कर ने गोली चलाई पुलिस ने भी तस्करों का पीछा किया और जवाबी गोलियां चलाई।

    बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से एक तस्कर घायल हो गया।जिससे पुलिस ने वेपन भी बरामद किया है। दूसरा तस्कर फरार होने में कामयाब हो गया । पुलिस फरार तस्कर की तलाश ने छापेमारी कर रही है।

  • Jalandhar: लड़की से छेड़छाड़ और तेजधार हथियारों से हमला करने वाले गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar: लड़की से छेड़छाड़ और तेजधार हथियारों से हमला करने वाले गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने गत रात्रि नशे की हालत मे लड़की से छेड़छाड़ और उसके परिजनों पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी निति श्री अपार्टमेंट K4/304 सूर्या एन्क्लेव , कुलबीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी चक राजू सिंह थाना बुल्लोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि सूर्य एनक्लेव सोसाइटी में एक महिला शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट के पास रात 8:50 बजे के आसपास सैर कर रही थी। अचानक कार में बैठे उक्त आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर धावा बोल दिया। इस घटना में सूर्य एनक्लेव के रहने वाले अमित गोयल और रूपेश गुप्ता को गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना रामा मंडी की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 62, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जय भीम यूथ क्लब ने किया पौधरोपण

    जय भीम यूथ क्लब ने किया पौधरोपण

    लगाए 50 से अधिक फलदार पेड़

    नालागढ़सचिन बैंसल: राजपुर पंचायत के घोलोवाल गांव के  जय भीम यूथ क्लब  की तरफ से सामुदायिक भवन की सफाई व पौधारोपण किया गया ।इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक पौधे लगाए गए। जिसमें अमरूद, नीम व कई छायादार पेड़ लगाए। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की सुमन लता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    उन्होंने इस मौके पर पेड़ भी लगाये और उन्होंने कहा कि बीबीएन में बढ़ रहे प्रदूषण को हरियाली ही खत्म कर सकती है इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण जरूर करना चाहिए क्योंकि एक पौधा आज नहीं तो कल आपको छाया या फल जरुर देगा। उन्होंने कहा की जय भीम यूथ क्लब की ओर से अच्छा प्रयास किया गया है और इन्हें आगे भी इसे निरंतर रखना चाहिए ।

    क्लब के प्रधान परविंदर सिंह ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने लगभग 50 से अधिक पेड़ लगाए ।जिसमें से नीम अमरुद और छायादार कई काफी पेड़ लगाए गए। जिससे कि पर्यावरण वह गांव वासियों को काफी मदद मिलेगी ।इस मौके पर  प्रवीण ,सौरभ ,राहुल, मोहनलाल, गौरव ,सुचाराम, हरभजन सिंह ,ज्ञान सिंह अमरजीत सिंह ,गुरचरण सिंह व अश्विनी मौजूद रहे।

  • Jalandhar: भगत सिंह चौक पर चल रहा था जुआ, पुलिस ने की रेड

    Jalandhar: भगत सिंह चौक पर चल रहा था जुआ, पुलिस ने की रेड

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा द्वारा सट्टेबाजों पर चलाए गए अभियान के तेहत थाना 3 की पुलिस ने आज भगत सिंह चौक के नजदीक चल रहे जुए पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कई जुआरियो को नकदी सहित राउंडअप किया।

    बताया जा रहा है कि चौक पास बने कूड़े के डंप के सामने खाली प्लाट मे अक्सर जुआरियो को जुआ खेलते देखा गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुआरियो को पकड़ा है। थाना परिसर में पुलिस जुआरियोपर मामला दर्ज करने में जुटी है।

  • Jalandhar: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    Jalandhar: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पॉश इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

    इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली भी लगी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को वेपन भी बरामद हुए हैं। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस ऑपेरशन की जानकारी सांझा नहीं कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला नशा तस्करी से जुड़ा है।

  • एनसीएससी ऊना में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राईव 30 अगस्त को

    एनसीएससी ऊना में दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राईव 30 अगस्त को

    ऊनासुशील पंडित: नेशनल करियर सर्विस सेंटर(एनसीएससी) ऊना में 30 अगस्त को दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टी. वी. एस. मोटर कंपनी बद्दी द्वारा विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना के सहायक निदेशक रंजन चांकाकटी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए दसवीं पास होना या उससे अधिक की योग्यता वाले दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 25 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी दिव्यांगजन उपरोक्त की शर्तों को पूर्ण करता है वह अपना नवीनतम बायोडाटा, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी व अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए एनसीएससी ऊना के नम्बर 82197-51802 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – उपायुक्त

    समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें युवा – उपायुक्त

    बोले…सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी

    ऊनासुशील पंडित: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवा समय के सही प्रबंधन पर ध्यान दें। पढ़ाई के लिए उपयुक्त टाइम टेबल बनाएं और उसका पूरे मन से अनुसरण करें। उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को डिग्री कॉलेज ऊना में सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र में युवाओं को यह संदेश दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की तैयारी में पढ़ाई के साथ-साथ उपयुक्त आहार और आराम भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य केंद्रित होकर तैयारी करने की सलाह दी और कहा कि सफलता और असफलता जीवन के हिस्से हैं। असफलता से घबराने के बजाय उसे एक सीख के रूप में लेना चाहिए और अपनी कमियों पर काम करना चाहिए। सही दिशा में जी तोड़ मेहनत सफलता की कुंजी है।

    सत्र के दौरान, उपायुक्त ने युवाओं से अपने जीवन के अनुभव साझा किए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सामर्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रहा है। इसके तहत युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक अभिरुचि में बढ़ोतरी तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी में मदद की जा रही है।

    वहीं इसमें गरीब परिवारों की बच्चियों की उच्च शिक्षा का खर्चा उठाने का भी प्रावधान है, जिसमें 2 लाख तक की सहायता दी जा रही है। इसके पहले चरण में प्रशासन ने जिले की 25 पात्र बच्चियों की उच्च शिक्षा का जिम्मा लिया है, और दूसरे चरण में इसका दायरा बढ़ाने की योजना है।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं की करियर तथा तैयारी संबंधी विविध जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
    इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मीता शर्मा सीपीओ संजय सांख्यान, कॉलेज प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।