जय भीम यूथ क्लब ने किया पौधरोपण

लगाए 50 से अधिक फलदार पेड़

नालागढ़सचिन बैंसल: राजपुर पंचायत के घोलोवाल गांव के  जय भीम यूथ क्लब  की तरफ से सामुदायिक भवन की सफाई व पौधारोपण किया गया ।इस कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक पौधे लगाए गए। जिसमें अमरूद, नीम व कई छायादार पेड़ लगाए। कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन की सुमन लता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

उन्होंने इस मौके पर पेड़ भी लगाये और उन्होंने कहा कि बीबीएन में बढ़ रहे प्रदूषण को हरियाली ही खत्म कर सकती है इसलिए हर व्यक्ति को पौधारोपण जरूर करना चाहिए क्योंकि एक पौधा आज नहीं तो कल आपको छाया या फल जरुर देगा। उन्होंने कहा की जय भीम यूथ क्लब की ओर से अच्छा प्रयास किया गया है और इन्हें आगे भी इसे निरंतर रखना चाहिए ।

क्लब के प्रधान परविंदर सिंह ने बताया कि इस मौके पर उन्होंने लगभग 50 से अधिक पेड़ लगाए ।जिसमें से नीम अमरुद और छायादार कई काफी पेड़ लगाए गए। जिससे कि पर्यावरण वह गांव वासियों को काफी मदद मिलेगी ।इस मौके पर  प्रवीण ,सौरभ ,राहुल, मोहनलाल, गौरव ,सुचाराम, हरभजन सिंह ,ज्ञान सिंह अमरजीत सिंह ,गुरचरण सिंह व अश्विनी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *