Jalandhar: लड़की से छेड़छाड़ और तेजधार हथियारों से हमला करने वाले गिरफ्तार, देखे वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने गत रात्रि नशे की हालत मे लड़की से छेड़छाड़ और उसके परिजनों पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी निति श्री अपार्टमेंट K4/304 सूर्या एन्क्लेव , कुलबीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी चक राजू सिंह थाना बुल्लोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि सूर्य एनक्लेव सोसाइटी में एक महिला शौर्य ग्रीन अपार्टमेंट के पास रात 8:50 बजे के आसपास सैर कर रही थी। अचानक कार में बैठे उक्त आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर धावा बोल दिया। इस घटना में सूर्य एनक्लेव के रहने वाले अमित गोयल और रूपेश गुप्ता को गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना रामा मंडी की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 74, 62, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *