Blog

  • Punjab : चरित्र पर शक के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चरित्र पर शक के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फाजिल्का : गांव हौज खास में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते तेज हथियार से पत्नी का कत्ल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का तेज हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। पालो बाई खेतों में काम करने गई हुई थी। जिसके बाद उसका पति भी उसके पीछा चला गया। जिसके बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    मृतका के बेटे गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पिता रोज शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था और बीती रात भी उसने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी। जिसके चलते उसने उनकी मां को बहुत पीटा और सुबह जब हम काम पर गए हुए थे तो हमें पता चला कि हमारे पिता ने मां का कत्ल कर दिया है। मृतका के बेटे ने कहा कि हमारे पिता को फांसी की सजा हो क्योंकि हमें भी उसे खतरा है।

    वही मौके पर पहुंचे डीएसपी अश्रु राम ने बताया कि सुबह सुखदेव सिंह द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का कत्ल किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसने कत्ल को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारिवारिक मेंबरो के बयान ले रहे है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar : लोगों ने Biomedical Waste Plant करवाया बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar : लोगों ने Biomedical Waste Plant करवाया बंद, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : किशनगढ़ के नजदीक गांव में पिछले करीब 1 महीने से बायोमेट्रिक वेस्टेज प्लांट का काम चल रहा था। जिसके चलते गांव वासी वह अन्य गांव के निवासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इसके बाद आज स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा गांव वासियों के पास पहुंच उसे फैक्ट्री का काम रुकवा कर बंद करवा दिया गया है। इस धरने में आज स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह खुद पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह गैस प्लांट जानलेवा हो सकता था।

    जिसका काम आज रुकवा कर उसे संपूर्ण रूप से बंद करवा दिया गया है। गांव के पदाधिकारी का कहना है कि ऐसी फैक्ट्रियां सरकार को चाहिए कि कहीं भी लगाने की इजाजत न दी जाए। क्योंकि इससे कई बड़ी बीमारियां फैल सकती हैं जिससे लोगों की जान मालकर भी नुकसान हो सकता है। गांव कंधार के सरपंच व अन्य पदाधिकारी ने बताया कि यह फैक्ट्री जालंधर स्थित एक मशहूर अस्पताल का डॉक्टर यहां पर लगवा रहा था।

    जिसमें मेडिकल की वेस्टेज से लेकर अन्य सामान का एक गैस प्रोजेक्ट लगाया जा रहा था। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर सरकार तक भी पहुंचाई गई। इसके बाद सरकार ने इस प्रोजेक्ट से होने वाली बीमारियों को देखते हुए गांव वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए।

  • भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

    भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो चुकी है। शनिवार को कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता प्रेम कौशल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी नहीं हुई। भाजपा ने ऊना के कार्यक्रम को बड़ा चढ़ाकर तो बताया लेकिन किसी से यह नहीं कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के लिए कौन जिम्मेदार है। कौशल ने बताया कि भाजपा के जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार को गिराने की असफल कोशिश की थी।
    उन्होंने हमारे 6 विधायकों को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस संगठन पर बहुत बड़ा उपकार किया था। इससे वे लोग बेनकाब हो गए जो सुक्खू सरकार के विरुद्ध कार्य कर रहे थे और कांग्रेस संगठन में रहने के लायक नहीं थे। उनके जाने से कांग्रेस को कोई हानि नहीं हुई। पहले दिन हमारे 40 विधायक थे और आज चुनाव के आखिर में भी हम 40 पर पहुंच चुके हैं। हमने 34 में भी सरकार चलाई थी और अब हम 40 विधायकों के साथ फिर से मजबूत स्थिति में हैं। मगर भाजपा ने जिन 9 नेताओं को भर्ती किया आज उनका अपने ही संगठन में विरोध हो रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
    भाजपा के अंदर इस समय एस ज्वालामुखी धधक रहा है जो किसी भी समय फूट सकता है। कौशल ने बताया कि जयराम ठाकुर को फिर से सपने आ रहे हैं कि उन्हें कुर्सी मिलने वाली है। जयराम ठाकुर पहले भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे थे और अब तख्तापलट होने के बावजूद इस सच को स्वीकार करने से मुकर रहे हैं कि सुक्खू सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इस ऊना बैठक में भी भाजपा हिमाचल के विषयों और विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर टिप्पणी करने से बचती रही है। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा और बंधु मौजूद रहे।
  • Jalandhar : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय(55) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है, जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। जिससे वह काफी परेशान था। यह घटना जालंधर पठानकोट स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात हुई।

    मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी, जिसके बाद रात में बात करने की कोशिश की तो उनके पिता ने फोन नहीं उठाया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। वहां देखा गया कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। जो उनके पड़ोस में रहता था।

    बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता को परेशान करते थे। अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। थाना मकसूदा के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab: बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    खन्ना : पंजाब में रोजाना ही लूटपाट की वारदातें हो रही है। लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। लुटेरे अकसर ही अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करते है। ताजा घटना दोराहा की मधु मांगट गली में हुई। देर शाम बाइक सवार दो लुटेरे महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

    दोराहा की मधु मांगट गली में महिला पैदल जा रही थी। उसके हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था। सामने से बाइक सवार दो लुटेरों में से पीछे बैठे लुटेरे ने एलसीडी भी पकड़ी हुई,  इसी बीच चलती बाइक से ही पीछे बैठा लुटेरा महिला के हाथ से मोबाइल झपट लेता है। इस दौरान लुटेरों की बाइक बेकाबू भी हो जाती है। जिससे एलसीडी जमीन पर गिरती है और लुटेरे मोबाइल लेकर बाइक पर फरार हो जाते हैं।

    महिला लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी करती है। लेकिन लुटेरा महिला से धक्का मुक्की कर फरार हो जाता है। तभी गली में अन्य कुछ लोग भी दिखाई देते हैं। लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल जाते हैं। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसएचओ दोराहा गुरप्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को ट्रेस करके गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद जांच होगी कि बाइक उनकी है या फिर चोरी की। पुलिस ने कहा कि जल्द केस को ट्रेस करके आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

  • Punjab: Immigration दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Immigration दफ्तर के बाहर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

    बटालाः इमीग्रेशन ऑफिस के बाहर पिछली दिनी फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों के पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है और दो कारें भी जब्त की गई हैं। एसएसपी बटाला अश्विनी गोत्याल ने बताया कि 8 जुलाई को नकाबपोश लोगों ने इमीग्रेशन ऑफिस के बाहर फायरिंग की थी।

    वहीं घटना के बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी, जिससे उनके हाथ में कई सुराग हाथ लगे। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान महकदीप सिंह के रूप में हुई है और वह तरनतारन का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वारदात को अंजाम देते समय उसके दो साथी भी साथ में थे। जिनकी पहचान जगदीश सिंह और पारस के रूप में हुई और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उन्हें विदेश में रहने वाले उनके एक परिचित दोस्त ने इस घटना को अंजाम देने के लिए मात्र 10 हजार रुपये का लालच दिया था। आगे की जांच जारी है और यह बात भी सामने आई है की मामले में विदेश से फिरौती मांगी गई है। तीनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • जल्द शुरू होने जा रहा है Sawan, ऐसे कर सकते है भगवान शिव को प्रसन्न

    जल्द शुरू होने जा रहा है Sawan, ऐसे कर सकते है भगवान शिव को प्रसन्न

    हर साल शिव भक्तों को सावन महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने वाला है और इसका समापन 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन होगा। सावन 29 दिनों का रहेगा। जिसमें 5 सावन के सोमवार पड़ेंगे। शिवपुराण के अनुसार, सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। बड़ी संख्या में शिव भक्त इस महीने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अनेक प्रकार के उपाय करते हैं।

    सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। कई शिवभक्त रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन के महीने में शिव आराधना करने पर भक्तों की सभी तरह की मनोकामनाओं को भगवान शिव जल्द ही पूरा करते हैं। इस बार सावन का महीना बहुत ही खास माना जा रहा है। दरअसल, सावन में इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग, चंद्रमा मंगल की युति से नवपंचम योग और शश योग का निर्माण होने जा रहा है।

    सावन मास का महत्व
    सावन के सभी व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हैं। इसलिए सावन में कावड़ यात्रा निकाली जाती है। कावड़ में भगवान शिव के सभी भक्त छोटे-छोटे बर्तनों में पवित्र नदियों से जल लेकर आते हैं। साथ ही केसरिया रंग के कपड़े भी पहनते हैं और अपनी भक्ति और समर्पण के प्रतीक के रूप में भगवान शिव से जुड़े पवित्र स्थानों तक पैदल चलते हैं।

    सावन के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं। घर से नंगे पैर जाएं तथा घर से ही लोटे में जल भरकर ले जाएं। मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें, भगवान को साष्टांग करें। वहीं पर खड़े होकर शिव मंत्र का 108 बार जाप करें। सायंकाल भगवान के मंत्रों का फिर जाप करें, तथा उनकी आरती करें। पूजा की समाप्ति पर केवल जलीय आहार ग्रहण करें। अगले दिन पहले अन्न वस्त्र का दान करें तब जाकर व्रत का पारायण करें।

  • निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट करेगी पेश, रचेंगी इतिहास

    निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट करेगी पेश, रचेंगी इतिहास

    नई दिल्ली : कल यानी सोमवार से बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह बजट सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें 19 बैठकें होंगी। मंगलवार यानी 23 जुलाई को बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब बजट पेश करेंगी तो वह एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी होंगी। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब यह रिकॉर्ड बनेगा।

    सूत्रों से मिली अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 22 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के साथ अपना सातवां केंद्रीय बजट पेश करके इतिहास रच देंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश करके इतिहास रचने के लिए तैयार है। वह लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया था।

    सीतारमण जब अपना बजट पेश करेंगी तो वह मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। देसाई ने साल 1959 से 1964 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया और पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था।

  • देश में कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश जारी

    देश में कर्फ्यू लागू, देखते ही गोली मारने के आदेश जारी

    नई दिल्लीः बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। सरकार ने दंगाइयों को ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय परिसरों से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गया ​है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रदर्शनकारियों की तुलना उन लोगों से करके तनाव को और बढ़ा दिया, जिन्होंने 1971 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पाकिस्तान का सहयोग किया था।

    बांग्लादेश की शीर्ष आज अदालत उस विवादास्पद कोटा सिस्टम पर अपना फैसला सुना सकती है, जिसने विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा देशव्यापी आंदोलन को जन्म दिया है। सुप्रीम कोर्ट इस बात पर फैसला सुनाने वाला है कि सिविल सर्विस जॉब कोटा को खत्म किया जाए या ना।

    बता दें कि बांग्लादेश में 1971 मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। साल 2018 में इस कोटा सिस्टम के विरोध में बांग्लादेश में हिंसक छात्र आंदोलन हुआ था। शेख हसीना सरकार ने तब कोटा सिस्टम को निलंबित करने का फैसला किया था। मुक्ति संग्राम स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने सरकार के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पिछले महीने शेख हसीना सरकार के फैसले को रद्द कर दिया था और कोटा सिस्टम को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था.

    हसीना के आवास पर 14 जुलाई को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, जब प्रधानमंत्री से छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया, कि ‘यदि स्वतंत्रता सेनानियों के पोते-पोतियों को (कोटा) लाभ नहीं मिलेगा, तो क्या रजाकारों के पोते-पोतियों को मिलेगा?’ प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारी छात्र और उग्र हो गए, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और बढ़ गई। उन्होंने जवाब में ‘तुई के? अमी के? रजाकार, रजाकार! (आप कौन? मैं कौन? रजाकार, रजाकार!) के नारे लगाने शुरू कर दिए।’

    अदालत के इस फैसले के बाद पूरे बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया, बसों और ट्रेनों में आग लगा दि। हालात इतने बेकाबू हो गए कि हसीना सरकार को सड़कों पर सेना उतारनी पड़ी। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं। इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है और 3000 से ज्यादा घायल हुए हैं, जो अब भी जारी है। देश में रेल सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

    बांग्लादेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे लगभग 1000 भारतीय छात्र स्वदेश लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बांग्लादेश में कुल 15000 के करीब भारतीय हैं। स्थानीय भारतीय दूतावास ने किसी भी मदद के लिए भारतीयों से संपर्क करने को कहा है। साथ ही 24×7 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

  • Diabetes के लिए फायदेमंद हो सकती है इस सब्जी की कड़वाहट

    Diabetes के लिए फायदेमंद हो सकती है इस सब्जी की कड़वाहट

    दिल्ली: डायबिटीज लोगों में आम बात हो गई है। जिसके बचाव के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट और दवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बावजूद इसके कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता, लेकिन एक हरी सब्जी है, जो आपको डायबिटीज से बचा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार करेला खाना डायबिटीज के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    करेला भले ही कड़वा लगे, लेकिन इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इसमें विटामिन, मैग्नीशियम, फोलेट, जिंक, फास्फोरस और मैंगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं, जोकी डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी वरदान समान होता है। करेले में डायबिटिक्स प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। इसमें मौजूद मोमर्सिडीन और चरनटीन से खून में ग्लूकोज का लेवल कम होता है।

    करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी या पी-इंसुलिन होता है, जो डायबिटीज को प्राकृतिक तरीके से कंट्रोल करने में हमारी मदद कर सकता है। वेट लॉस करने में भी करेला आपकी मदद कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से करेले का सेवन करते हैं, तो करेला आपको वेट लॉस में भी मदद करेगा। करेले में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये लिवर से फैट की मात्रा को घटाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा करेले का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ निकल जाते हैं।