Blog

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा 

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा 

    पटना: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार कांग्रेस के एक और नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने अपने इस्तीफे में पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरजेडी के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा है कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

    इसके साथ ही उन्होंने सिलसिलेवार ढंग से इसके कारण भी गिनाए हैं और कहा है कि चूंकि बिहार में कांग्रेस पार्टी जंगलरात पार्ट-2 की शुरुआत के लिए आरजेडी के सामने घुटने टेक दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी बनाया हो, उसकी मंशा स्पष्ट है। आदरणीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धनकुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिससे पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो रही है, अत: मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने भी त्याग-पत्र दिया था।

  • जालंधर-अमृतसर रोड पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर-अमृतसर रोड पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर,ENS : आज सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित सीटी पब्लिक स्कूल के पास हुआ था। आरोपी अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया था। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई पलविंदर सिंह ने कहा- सुबह किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी थी कि उक्त जगह पर एक्सीडेंट हुआ। जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो घायल व्यक्ति गंभीर हालत में मिला।

    उसे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की तलाशी लेने पर मौके से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की उम्र करीब 50 साल लग रही है।

    एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए  शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे तक मृतक की पहचान नहीं होगी तो पुलिस खुद मृतक का संस्कार करवाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। 

  • पंजाब : कूड़े के डंप को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    पंजाब : कूड़े के डंप को लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    अमृतसर : तरनतारन रोड पर भगतां वाला कूड़े के डंप को इलाकानिवासी पिछले कई सालों से हटाने की मांग कर रहे हैं और इस डंप को हटाने के लिए हर राजनीतिक पार्टी के नेता यहां के निवासियों से मुद्दा बनाकर इलाकानिवासियों से वोटें ली जाती है। लेकिन देर रात तेज हवा के कारण इस डंप में भयानक आग लग गई। वहीं आग की भीषण लपटों से आसमान को पूरी तरह से लाल कर दिया और इस आग से निकलने वाले धुएं से स्थानीय निवासियों की जान को खतरा बना हुआ था।

    वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की आग जा रही है। इस बारे में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि कूड़े के डंप में आग लगी है, लेकिन आग को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा भी लग रहा था और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस कूड़े के डंप से दूर रहे। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पा रही है।

    उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई जा रही है। वहीं इसके साथ ही अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर हरप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि तरनतारन रोड पर कूड़े के डंप में आग लगने की सूचना मिली थी और फिलहाल फायर ब्रिगेड की तरफ से आग पर काबू पाया जा रहा है।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे 12 लाख, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से 12 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान अर्बन स्टेट फेस 1 निवासी हरनीत सिंह के रूप में हुई है। मेहतपुर के रहने वाले मनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बहन को अमेरिका भेजने के लिए आरोपी के पास फाइल लगाई थी। जिसके लिए उन्होंने फीस के 12 लाख रुपए भी जमा करवा दिए थे। लेकिन आरोपी ने ना तो वीजा लगवा कर दिया और ना ही पैसे वापस किए। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद थाना साथ में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • पंजाबः हमलावारों के डर से घायल व्यक्ति ने अस्पताल की तीसरी मजिंल से लगाई छलांग, मौ+त

    लुधियानाः खन्ना के सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड में दाखिल एक मरीज शुक्रवार देर रात अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी रसूलड़ा के रूप में हुई है। मृतक की बहन रेखा और जीजा ने बताया कि कुछ दिन पहले कुलविंदर सिंह गांव में दुकान पर सामान लेने गया था, जहां उसे तीन नौजवानों ने गालियां निकाली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा किया।

    तीनों ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें उसके हाथ और मुंह पर चोट आई थी। परिजनों ने बताया कि हमलावर खुद भी सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए थे। मृतक के जीजा ने बताया कि सिविल अस्पताल में भी हमलावर उसके साले को जान से मारने की धमकियां देने से बाज नहीं आ रहे थे। उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताकर कार्रवाई करने को कहा था। लेकिन हमलावरों की धमकियों से उसका साला इतना डर गया था कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। परिजनों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः भाजपा दफ्तर में रात गुजारने के बाद बिट्टू ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा दफ्तर में रात गुजारने के बाद बिट्टू ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन बिट्टू ने नामाकंन भरने से पहले नगर निगम के नोटिस पर कोठी को लेकर 2 करोड़ रुपए जमा करवाए थे। जिसके बाद देर शाम उन्होंने कोठी खाली कर दी थी और भाजपा दफ्तर में उन्होंने अपना सामान शिफ्ट कर लिया था। इस दौरान बिट्टू ने भाजपा दफ्तर में जमीन पर सो कर रात गुजारी। जिसके बाद आज सुबह रवनीत बिट्टू ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए है। बिट्टू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने 2 करोड़ रुपए बीते दिन जमा करवा दिए है, लेकिन उसके बावजूद अब सरकार की अन्य कामों में मंशा बढ़ गई है।

    उन्होंने कहा कि उसे मारने और उनका शिकार करने के लिए प्रशासन मंसूबे बना रहा है। बिट्टू ने कहा कि वह उन्हें पता है कि इस सीट से बीजेपी जीत रही है, तो ऐसे में सीट कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर उन्हें परेशान कर रही है। बिट्टू ने कहाकि नहीं तो आप पार्टी की अकेले की इतनी हिम्मत नहीं थी। बि्टटू ने कहा कि पिछले चुनाव वह बैंस सहित अन्य विपक्ष के नेताओं के साथ इकट्ठे लड़ते रहे है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टियां गैंगस्टरों और खालिस्तानियों से ऐसे काम करवाती थी। लेकिन अब बदलाव यह आया है कि अब पार्टी ने खुद जिम्मेदारी ले ली। बिट्टू ने कहा कि ऐसा ही सरकार ने सिद्धू मूसेवाला के साथ किया गया और उसे मरवा दिया गया।

    वहीं बिट्टू ने कहा कि यही उनके साथ किया जा रहा है कि घर से बाहर निकालों और निहत्थे करों और काम करवा दों। बिट्टू ने कहा कि अगर उन्हें या परिवार के साथ कुछ भी हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी पंजाब के डीजीपी, पंजाब के चीफ सैकेटरी और पंजाब के मलंगों की सरकार की जिम्मेदारी होगी। बिट्टू ने कहा कि वह लुधियानावासियों को कहना चाहते है कि बाहर वालों को बाहर भगा दों। बिट्टू ने कहाकि उक्त कोठी में वह 100 कर्मियों के साथ रह रहे थे। क्या सभी कर्मी गैरकानूनी तरीके से काम कर रहे थे और गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। उन्होंने कहा कि वह 6 महीने पहले भी नोटिस दे सकते थे। वहीं कोठी में वापिस जाने के बयान पर बिट्टू ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें कहा हैकि अगर वह कोठी में पैर दोबारा रखते है तो उनका नामाकंन कैंसिल कर दिया जाएगा। वहीं बिट्टू ने कहाकि जहां बेअंत सिंह की जान चली गई वहीं अगर उनकी भी लुधियानावासियों के लिए जान चली जाती है, तो उन्हें परवाह नहीं। 

     

  • भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 की मौत, कई लापता

    भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 50 की मौत, कई लापता

    काबुल: अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है । यहां अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। बचाव टीम भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं। बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में आने वाले समय में सटीक जानकारी  मिल पाएंगे।

    पिछले महीने भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, 3 मस्जिदें और 4स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सैक ने बताया कि हजारों लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।

  • जालंधरः DC हिमांशु ने वोटिंग को लेकर लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधरः DC हिमांशु ने वोटिंग को लेकर लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा अधिक से अधिक वोटिंग करने के लिए लोगों के अपील की जा रही है। इस दौरान राज्य में डीसी द्वारा युवाओं को वोटिंग करने को लेकर अनोखे उपराले भी किए जा रहे है। वहीं जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए वीडियो जारी करके 1 जून को वोटिंग करने की लोगों से अपील की है और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने का आग्रह किया है। इस दौरान उन्होंने 1 जून को जब पंजाब के सारे वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल कर रहे होंगे तो उस दौरान जालंधर के वोटर कहीं पीछे ना रहे जाए। इसके लिए डीसी हिमांशु ने अपील की है कि इस दिन वोटर अपने पोलिंग बूथ पर जाकर अपनी वोट का इस्तेमाल जरूर करें। वहीं उन्होंने वोटिंग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए टो फ्री नंबर 19502 पर कॉल कर सकते है।

  • दुल्हन की डोली से पहले दूल्हे सहित 4 की मौ+त, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    दुल्हन की डोली से पहले दूल्हे सहित 4 की मौ+त, मातम में बदली खुशियां, देखें वीडियो

    झांसी: झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। ये हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक ने अचनाक से कर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन में आग लग गई। हादसे को देख अफरा-तफरी मच गई। वहीं आग की चपेट में आने से कार सवार दूल्हे समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में मरने वालों में दूल्हा, दूल्हे का भाई, दूल्हे का भतीजा और कार ड्राइवर शामिल है। जनपद झांसी के एरच थानान्तर्गत बिलाटी गांव में रहने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी। वह बारात लेकर बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम छपार जा रहा था।

    आकाश अपने सगे भाई आशीष, करीब 7 वर्षीय भतीजे ऐशू, दो रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर वधू पक्ष के घर जा रहा था। कार को ड्राईवर भगत चला रहा था। बड़ागांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर पारीछा ओवर ब्रिज पर पीछे से डीसीएम ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी दी और उसपर चढ़ गया। जिससे कार और डीसीएम ट्रक में आग लग गई. आग की लपटों को देख कार में सवार सभी लोगों में चीख-पुकार मच गई। डीसीएम का चालक कूद भाग गया। हादसे को देख राहगीरों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। इसी दौरान पीछे अन्य रिश्तेदारों की गाड़ी आ रही थी, जिन्होंने गाड़ी को रोका और आग से जल रही कार के कांच तोड़कर दो लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला।

    घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भर्ती किया गया है। जबकि दूल्हा आकाश, भाई आशीष, भतीजा ऐशू और ड्राईवर भगत की जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। मृतक दूल्हे की बहन काजर का कहना है कि उसके छोटे भाई आकाश की शादी थी। एक ट्रक वाला काफी देर से पीछा कर रहा था। यह देख भाई ने हमारे पति को फोन लगाया और बताया। पीछे कर रहे ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए चढ़ा दी। इसके बाद गाड़ी में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। वहीं वधु पक्ष के गांव के प्रधान भगवान सिंह यादव ने कहा हम लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बाद में घटना की सूचना हमारे पास पहुंची।

  • पंजाब : 13 May तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द और कई ट्रेनों के Route होंगे डायवर्ट

    पंजाब : 13 May तक कई ट्रेनें रहेगी रद्द और कई ट्रेनों के Route होंगे डायवर्ट

    चंडीगढ़ : शंभू स्टेशन पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की वजह से अंबाला से पंजाब आने वाला रेल ट्रैक बंद पड़ा है। जिसके चलते रोजाना सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित हो रही है। इसी क्रम में विभिन्न ट्रेनों को शार्ट टर्मीनेट किया जा रहा है जबकि दर्जनों ट्रेनों को रोजाना दूसरे रूटों के जरिए अमृतसर, पठानकोट व अन्य स्टेशनों तक भेजा जा रहा है।

    इसी क्रम में रेलवे द्वारा नई सूची जारी करते हुए 13 मई तक के लिए सैकड़ों ट्रेनों को डायर्वट किया गया है व कईयों को 3 दिनों के लिए रद्द किया गया है। ओल्ड दिल्ली व अंबाला कैंट से शार्ट टर्मीनेट की गई ट्रेनें में बड़मेर-जम्मूतवी, दरभंगा-अमृतसर ट्रेनें विशेष तौर पर शामिल हैं। उक्त ट्रेनें 14 मई तक के लिए टर्मीनेट रहेगी। इसी तरह से 13 मई तक के लिए रद्द की गई ट्रेनों में जालंधर व कैंट स्टेशन की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

    इनमें ओल्ड दिल्ली से माता वैष्णों देवी कटरा, अमृतसर-दिल्ली, शान-ए-पंजाब, ओल्ड दिल्ली-पठानकोट, नई दिल्ली-अमृतसर, अमृतसर-हरिद्वार, नई दिल्ली-जालंधर सिटी, अमृतसर-हिसार, चंडीगढ़-फिरोजपुर, अमृतसर-चंडीगढ़), अमृतसर-चंडीगढ़, अंबाला कैंट-जालंधर सिटी) आदि ट्रेनें विशेष तौर पर शामिल हैं। ट्रेनें रद्द होने से जहां एक तरफ यात्रियों को भारी परेशानी पेश आ रही है वहीं ट्रेनों के रूट डायर्वट होने के कारण सभी ट्रेनें देरी से पहुंच रही है। इसके चलते यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है।