Blog

  • पंजाब : किसानों का मोर्चा सिंधु बॉर्डर के लिए हुआ रवाना, देखें वीडियो

    कपूरथला : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी एक विशाल मोर्चा सिंधु बॉर्डर की तरफ रवाना हो गया है।कपूरथला से चल कर मोर्चा रात सरहिंद में रुका था और आज वहां से सिंधु बॉर्डर की ओर कूच कर रहा हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सेक्टरी शेर सिंह महिवाल ने कहा कल देर रात केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री के साथ हुई मीटिंग बेनतीजा रही है।

    फसलों पर दी जाने वाली एमएसपी और अन्य मांगों पर केंद्र सरकार टाल मटोल कर रही है। गैर राजनेतिक संयुक्त मोर्चा और 18 किसान जत्थे बंदियों ने आज 13 तारिक को दिल्ली की तरफ कुछ करने का ऐलान किया। इसी के चलते आज लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है और आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।

  • हाईवे पर धूं-धूं कर जली Audi Car, देखते ही देखते हो गई राख, देखें वीडियो

    पिंजौरः जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर पुल के ऊपर देर शाम पंचकूला की तरफ से आती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते कार पूरी तरह राख हो गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले चालक सहित सवार युवक कार से नीचे उतर गए थे। जानकारी के अनुसार रोहतक निवासी संदीप कुमार गाजियाबाद से अपने दोस्त के साथ किसी काम से पिंजौर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार सूरजपुर पुल के ऊपर पहुंची तो उसमें अचानक झटके लगने शुरू हो गए।

    चालक ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर देखा तो बोनट से धुआं निकल रहा था। इसके बाद कार से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने से कार से उठती लपटें काफी ऊंचाई तक जा रहीं थीं। आग लगने की वजह से कार के टायर भी फट गए। प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज अमरावती ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाब : प्रभात फेरी दौरान आरोपियों ने की घिनौनी करतूत, देखें CCTV

    अमृतसर : छेहरटा इलाके में मंगलवार की सुबह सुबह कुछ शरारती तत्वों ने पहले प्रभात फेरी में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ की, फिर शिकायत करने गए लोगों का पीछा करते हुए पार्षद के घर पर हमला बोल दिया। इसके बाद लोग केस दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर जाम लगाकर बैठ गए। अमृतसर के छेहरटा इलाके में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आज सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। शिवरात्रि से एक महीना पहले रोजाना प्रभातफेरी निकाली जाती है। इस दौरान 2 युवक आए और फेरी में शामिल महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लग गए। जिसके बाद प्रभातफेरी के दौरान ही 2 व्यक्ति पार्षद के घर पर शिकायत करने पहुंच गए।

    पार्षद पति रमन कुमार रम्मी ने बताया कि हनुमान मंदिर, छेहरटा की ओर से प्रभातफेरी में छेड़छाड़ हुई। जिसके बाद जब लोग उनके पास शिकायत को आए तो उन लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान सभी ने अंदर जाकर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने छेहरटा सड़क जाम कर दी। सड़क पर ही कीर्तन करने लगे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने  उन्हें सड़क से उठाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन लोग केस दर्ज करने पर अड़े रहे। अंत में पुलिस ने बिल्ला नामक एक युवक को राउंड अप किया और बाकी अनजान लोगों पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्दी ही सीसीटीवी की मदद से उनकी पहचान कर ली जाएगी। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

  • जालंधरः हनी ट्रैप मामले किंगपिन धरमिंदर गिल साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: हनी ट्रैप रैकेट में पुलिस ने रविवार को गिरोह के किंगपिन धरमिंदर गिल सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमर नगर निवासी धरमिंदर गिल, बाबू लाभ सिंह नगर निवासी राजेश कुमार, राजेश कुमार की बेटी खुशी और अमरीक नगर निवासी रिशभ के रूप में हुई हैमामले में पहले से गिरफ्तार तीनों महिलाओं का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए और दो दिन के रिमांड पर लिया है।

    वहीं पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को भी सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया है। थाना रामामंडी के एसएचओ रविंद्र कुमार ने गिल समेत साथियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की हैआरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में ठगी की 8 वारदातें ट्रेस हुई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ दौरान पीड़ितों को ट्रेस कर ठगी की रकम के बारे में पता लगाएगी। इसी के साथ पुलिस रिमांड दौरान ठगी हुई रकम भी आरोपियों से बरामद करेगीएसएचओ ने बताया कि कई लोगों से लाखों रुपए ठगे गए हैं। सारा रैकेट आरोपी राकेश के घर में चलता था। हनी ट्रैप के मामले में उसकी बेटी खुशी भी शामिल थी।

  • पंजाबः सुबह सुबह ट्रक और स्कूल गाड़ी में हुई टक्कर, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर जीवा अराई के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां अध्यापकों को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी फाजिल्का से टीचरों को लेकर जा रही ममदोट जा रही थी। इस दौरान जीवा रोड बस स्टॉप पर कोहरे के कारण बस के पीछे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। वहीं पीछे आ रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी।

    इस हादसे में गाड़ी में सवार टीचरों में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान 5 टीचर को चोटें लगी है। जबकि एक टीचर के ज्यादा चोट लगने के कारण उसे गुर सहाय के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घोड़ा ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ :  ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਖੋਜ ਕਾਰਜਾਂ ਲਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਦਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਅੱਜ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਹੋਰ ਅਲਾਮਤਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫਤ ਹੋ ਕੇ ਆਪਣਾ ਭਵਿੱਖ ਖਤਰੇ ਵਿੱਚ ਪਾ ਰਿਹਾ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਚੰਗੇ ਕੰਮਾਂ ਕਰਕੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਬਣਦੇ ਹਨ । ਐਸੀ ਹੀ ਇੱਕ ਮਿਸਾਲ ਜਗਰਾਉਂ ਦੇ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਅਖਾੜਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ, ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਜਿਸਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਨੂੰ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਸ਼ਰੀਰ ਦਾਨ ਕਰਕੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਲੱਖਣ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ (32 ਸਾਲ ) ਜੋ ਕਿ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਿੰਡ ਅਖਾੜਾ ਵਿੱਖੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ, ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਅਚਾਨਕ ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਦਿਲ ਦੀ ਤਕਲੀਫ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਦਿਆਂ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਬੇਹਦ ਨਿਮਰਤਾ ਵਾਲਾ ਸਾਊ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤਕਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਸੀ, ਜਿਸ ਦੇ ਜਾਨ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹੀ ਨਹੀਂ ਸਮਾਜ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਇਕੱਠ ਨੇ ਭਰੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਇਗੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਖੋਜ ਵਾਸਤੇ ਦਾਨ ਕੀਤਾ।

  • पंजाब : स्कूल वैन ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    खन्ना : गांव लोपों के पास एक स्कूल वैन ने 5 वर्षीय बच्चे की जान ले ली। हादसे में बच्चे की मां और मामा गंभीर घायल हुए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। खन्ना के मलेरकोटला रोड पर शिव मंदिर के पास रहने वाली महिला तरनजीत कौर अपने बच्चे यशराज समेत मायके घर लोपों आई हुई थी। सोमवार सुबह इंद्रजीत सिंह अपनी बहन तरनजीत कौर और भांजे यशराज को खन्ना छोड़ने जा रहा था।

    बाइक पर तीनों घर से निकले थे। अभी गांव के बाहर ही पहुंचे थे कि सामने से सत्य भारती स्कूल की वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। समराला थाना एसएचओ राओ वरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वैन को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • जालंधरः 15 दिन में दूसरी बार मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु संत नगर में सुबह सुबह शनिदेव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। हैरानी की बात यह है कि 15 दिन पहले चोरों ने इसी मंदिर में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद आज भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। हालांकि इस बार चोरी की घटना होने से बचाव रहा है। बताया जा रहा है कि चोर फ्रूट लेकर ही फरार हो गए है। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने अभी तक चोर नहीं पकड़े है, जिसके चलते उनके हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि 15 दिन बाद फिर मंदिर में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच गए।

    लोगों का कहना है कि अगर मंदिर सेफ नहीं रह रहे है तो आम जनता कैसे सेफ होगी।  लोगों ने आरोप लगाए है कि वह कई बार इलाके में चोरी की वारदातों को लेकर शिकायते दर्ज करवा चुके है। लेकिन पुलिस सिर्फ कार्रवाई करने का भरोसा देकर मामला खत्म कर देती है। जिसके चलते अब इलाका निवासी दहशत के माहौल में रहने को मजबूर हो गए है। वहीं आज की घटना की शिकायत भी लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बता दें कि 15 दिन पहले चोर मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए थे। उस दौरान परमजीत ने बताया था कि वह रोजाना की तरह मंदिर आते है। इस दौरान देखा कि चोर गुंबंद की शीट को फाड़कर उसके जरिए आए और मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं रमेश कुमार ने कहा कि 2 से 3 चांदी के बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंदिर के पास स्थित मोहल्ला क्लीनिक में चोरी हुई थी। वहीं आज मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। 

  • बसें बंद, बॉर्डर सील, इंटरनेट बैन, धारा 144, पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    नई दिल्लीः पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन आज दिल्ली कूच करने वाले हैं, क्योंकि किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग पूरी नहीं हुई है। जबकि 2021 में किसानों ने इस मांग को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर ही आंदोलन खत्म किया था। अब क्योंकि भाजपा की मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, इसलिए किसान फिर से आंदोलन करने को मजबूर हैं और वे दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस इस बार उन्हें किसी कीमत पर एंट्री नहीं करने देगी। एक बार फिर दिल्ली के बॉर्डर सील हैं। लोगों के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

    दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर सील किए हुए हैं। 4 लेयर वाले बैरिकेड लगे हैं। धारा 144 लागू है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगते सभी बॉर्डर, पूर्वोत्तर जिलों से सटे इलाकों में 2 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगी है। उत्तर प्रदेश से ट्रैक्टर, ट्रॉली, बस, ट्रक, कमर्शियल और निजी वाहनों या घोड़े आदि की एंट्री बैन है। सिंघु बॉर्डर से रास्ता डायवर्ट है। गाजीपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाला रास्ता बंद है। लोगों से वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की गई है। टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टकराव हुआ तो हालात कंट्रोल करने के लिए बड़े-बड़े कंटेनर, बैरिकेड, वाटर कैनन भी बॉर्डर पर तैनात किए गए हैं। हरियाणा से दिल्ली आने वाली बसों को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है।

    किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ में भी धारा 144 लगी है। हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लागू की है। 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बैन है। SMS सर्विस भी रोकी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा 3 दिन से इंटरनेट-मोबाइल सेवाएं प्रतिबंधित हैं। एहतियात बरतते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने भी धारा 144 लागू की है। हरियाणा, चंडीगढ़ में करीब 60 दिन तक धारा 144 लागू रहेगी।

  • पंजाब : पुलिस ने पशुओं से भरी बोलेरो जीप पकड़ी, 2 गिरफ्तार

    दोराहा : पुलिस ने बूचड़खाने ले जाए जा रहे पशुओं से भरी महिंद्रा बोलेरो जीप को कब्जे में लेकर ड्राइवर और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  आरोपियों की पहचान नूरदीन पुत्र इदु खान निवासी गांव चीमा कला थाना नूरमहल और अरमान पुत्र अनवर निवासी वार्ड नंबर 6, मोहल्ला रविदासपुरा, नूरमहल, जिला जालंधर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता मनी सिंह पुत्र जोगिंदरपाल सिंह फील्ड गंज, लुधियाना ने  कहा कि हमारा संगठन बिना किसी मदद के जानवरों का इलाज करता है और उन पर होने वाले अत्याचारों के लिए न्याय की मांग करता है। उन्होंने बताया कि वह संस्था के सदस्य अंकित जैन के साथ दोराहा के पास पशुओं के कल्याण को लेकर सर्वे कर रहे थे। रात करीब 2 बजे 3 बजे ढाबा जीटी रोड दोराहा के पास एक महिंद्रा बोलेरो जीप खड़ी देखी गई।

    जब हम उसके करीब पहुंचे तो उसमें से जानवरों की आवाज आ रही थी। जब हमने ड्राइवर से पूछा कि जीप में क्या है तो उसने बताया कि जीप में 5 भैंसों सहित 7 पशु भरे हुए हैं। जब हम जीप पर चढ़े तो देखा कि इन जानवरों की हालत बहुत दयनीय थी और उन्हें बहुत बेरहमी से एक दूसरे के ऊपर लादा गया था, जिससे इनको सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान जीप चालक नूरदीन ने उन्हें बताया कि वह इन जानवरों को डेराबस्सी बूचड़खाने में ले जा रहे हैं। जिस पर तुरंत इस अपराध की सूचना फोन पर दोराहा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद दोराहा पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशियों से भरी जीप को कब्जे में ले लिया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।