Blog

  • जालंधरः राम लला के दर्शन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई AASTHA SPECIAL TRAIN, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अयोध्या धाम के लिए रेलवे विभाग की ओर से चलाई गई पहली स्पेशल गाड़ी आस्था ट्रेन आज पठानकोट से चलकर जालंधर कैंट पहुंची। जो कि आज सुबह श्रद्धालुओं के जालंधर कैंट से सुबह 8:48 पर रवाना हुई। इस ट्रेन में 700 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान गाड़ी रवाना होने से पहले अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों की ओर से जय श्री राम के नारे लगाए गए, जिससे पूरा रेलवे स्टेशन ही श्री राम नाम से रंग गया।

    वही अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों के आंखों में भी राम लला के दर्शनों के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने एक ही स्वर में कहा कि वह बेहद खुश है कि उन्हें अपने इस जीवन में अयोध्या धाम जाकर राम लला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस शानदार ट्रेन में सफर करने को हर कोई बेहद उत्सुक नजर आ रहा था। बता दें कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर का इंतजार लंबे समय से था। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर साल 2024 में अयोध्या में बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और इसी के साथ ही अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए। इसी के साथ ही देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। अब देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

  • विदेश में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौ’त, 2 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : युवक की सड़क हादसे में अमेरीका में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव नवांशाला गुरदासपुर के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक के 2 साथी भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक अमेरिका के कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। मृतक लवप्रीत सिंह के भाई रमन सिंह और रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि घर के हालातों को बेहतर बनाने के लिए उनका बेटा 7 साल पहले लाखों रुपए खर्च कर अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया गया था और कुछ ही दिनों में उसने अमेरिका में पक्के होना था। पक्के होने के कागजात लेकर अपने वकील से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा था।

    रास्ते में उसने LA एयरपोर्ट पर उतर कर उसने अपने दो दोस्त सुनील कॉटल वासी गांव चावा गुरदासपुर और विशाल सलारिया वास गांव भैनी काना गुरदासपुर को साथ लिया और न्यूयॉर्क जाने के लिए कार से निकले थे अभी उनकी कार ऐल.ए एयरपोर्ट से थोड़ी आगे ही पहुंची थी कि पहाड़ी इलाके में संतुलन बिगड़ने से उनकी कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में लवप्रीत को काफी चोट आई, जबकि सुनील की टांग टूट गई। वहीं विशाल दुर्घटना में बच गया। होश में आने के बाद विशाल ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को अस्पताल पहुंचाया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान लवप्रीत ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई रमन ने बताया कि वह विदेश इटली में काम करता है उसको लवप्रीत के किसी दोस्त का फोन आया था कि लवप्रीत का एक्सीडेंट हो चुका है और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया है जिसके बाद उसने इटली से वापिस भारत आकर अपने परिवार को इसके बारे में जानकारी दी वहीं परिवार सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि लवप्रीत के शव को जल्द से जल्द भारत उनके पैतृक गांव लाया जाए। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

  • भड़की हिंसा 4 की मौत, 100 पुलिस कर्मी घायल, स्कूल- इटरनेट बंद, कर्फ्यू लागू, देखें वीडियो

    हल्‍द्वानी: बनभूलपुरा में वीरवार शाम हुई हिंसा के बाद इस समय तनाव है। शहर में कर्फ्यू में लगा दिया गया है। किसी को भी घर से बाहर न निकलने का आदेश है। आज शुक्रवार है इसलिए जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया है कि नमाजी घर पर ही रहें। कर्फ्यू में केवल मेडिकल सेवा को छूट है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है, साथ ही क्षेत्र में स्कूलों को बंद रखने का आदेश भी जारी किया गया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 4 दंगाइयों के मारे जाने की खबर है।

    वहीं 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। हल्‍द्वानी में अगले आदेश तक अस्‍पताल, मेडिकल स्‍टोरों के अलावा दुकानें और दूसरे प्रतिष्‍ठान बंद रहेंगे। डीएम ने अपने आदेश में कहा है हल्‍द्वानी कुमाऊं का प्रमुख शहर है साथ ही सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भी। ऐसे में कर्फ्यू लगाना जरूरी भी हो गया था। प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। गुरुवार रात को ही अधिकांश मोबाइल ऑपरेटरों ने इंटरनेट बंद कर दिया था। हालात सामान्‍य होने पर अगले आदेश के बाद इसे बहाल किया जाएगा। वीरवार को हुई इस हिंसा में दंगाइयों की ओर से पुलिस थानों और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया गया।

    इस हिंसा में करीब 300 लोग घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने सरकारी और निजी गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। कुछ वाहनों में घटना के करीब 12 घंटे बाद भी धुआं उठता दिखाई दे रहा है। वीरवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण हटाए जाने के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और कार्मिकों पर हमला हुआ था। सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने हमले और क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • जालंधरः Hand-Tool फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां देर रात थाना डिवीजन नंबर-5 की बैक साइड पर एचआर फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

    फैक्ट्री में हैंड टूल बनाने का काम किया जाता है। फैक्ट्री का गोदाम थाने की बैक साइड पर है। जहां पर फैक्ट्री का सामान रखा जाता है। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के मालिकों को भी दे दी गई थी। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद फैक्ट्री के गोदाम के बाहर भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हो गए थे। सुरक्षा के लिए मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • आज का राशिफल, 9 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 9 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 09 February 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज मौनी अमावस्या है। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आप किसी सामाजिक काम में अपना सहयोग करेंगे । इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

    वृष राशि:  

    आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपके क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कंट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको मेडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए । साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आपको बचना चाहिए, थोड़ा सोच विचार करना अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    कर्क राशि: 

    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर के क्षेत्र में भी आपको अपने गुरु का सहयोग मिलेगा आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिलाने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए, साथ ही नकारात्मक चीजों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने पर लगा सकते हैं।

    सिंह राशि:  

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम सफल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके फेवर में आएगा।

    कन्या राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। रिश्तों में मिठास आएगी। आज आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि:

    आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वुमन कोई बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। फिजिक्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों के लिए नई डिश बनाकर खिला सकती हैं, जिससे परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहेगा।

      वृश्चिक राशि:

      आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा । किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करें।

      धनु राशि:  

      आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बना रहेगा। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएँ अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। साथ ही घर के जरुरत का सामान भी खरीदेंगे।

      मकर राशि:  

      आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार कर सकते हैं। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग राइटर हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आपका समय मौज मस्ती से बीतेगा।

      कुंभ राशि:

      आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

      मीन राशि:  

      आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि की जो महिलायें बिजनेस करना चाहती है वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं।

    • पंजाब: घर से 8 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

      बठिंडा: अमरीक सिंह रोड गली नंबर 18 में स्थित एक घर से चोर हजारों की नकदी व सोने के गहने चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात रात 2 बजे के करीब हुई है। 

      इस घटना का परिवार के लोगों को सुबह पता लगा। मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पोस्ट आफिस बाजार में स्थित फन टाइम आइसक्रीम के संचालक नरेश कुमार ने बताया कि अमरीक सिंह रोड पर उनका दो मंजिला मकान है। 

      रोजाना की तरह वो दुकान से काम खत्म कर साढ़े 11 बजे के करीब घर आ गए थे। वो पहली मंजिल में रहते थे। रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। जब सुबह वह दूसरी मंजिल पर गए, तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद पता चला कि चोर घर से 7-8 तोले सोने के गहने व 30 हजार के करीब नकदी चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि घर के मुख्य गेट के नीचे से थोड़ी जगह छोड़ी हुई है। जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दे गया।

    • पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़ की CCTV आई सामने

      मोहाली: जिले में आज को पुलिस गैंगस्टर में गोलीबारी हुई। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर के पैर पर गोली लगी। गोली लगने के बाद गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आतंकी लखबीर सिंह लांडा का गुर्गा है। उसकी पहचान राजन भट्टी के रूप में हुई है। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है की गाड़ी में पुलिस गैंगस्टर का पीछा कर रही है। इसके बाद गैंगस्टर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी भगाकर फरार हो जाता है। जब उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उस पर फायर किया। गोली उसकी टांग में लगी। इससे वह वहीं पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

      दरअसल, पंजाब पुलिस को उसके BMW कार में मोहाली में घूमने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। इस बीच वह गाड़ी लेकर सेक्टर 71 की एक गली में घुस गया। गली में आगे रास्ता बंद था। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर भागा और एक घर में घूस गया। जब पुलिस ने उसे घेर लिया तो छलांग लगाकर वह दूसरे मकान की तरफ चला गया और छत पर चढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायर कर उसे नीचे उतरने के लिए बोला, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस पर पुलिस के जवानों ने छत पर चढ़कर उसे घेर लिया। आरोपी की पहचान राजन के रूप में हुई है।

      राजन को करीब 10 साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। अभी यह जमानत पर बाहर आया हुआ था। पंजाब में अलग-अलग जगह पर इसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे केस दर्ज हैं। इसके साथ नशा तस्करी में भी शामिल है। पंजाब पुलिस को इसकी तलाश थी।

    • उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण

      उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण

      कम्पनियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
      ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को नेस्ले इंडिया लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेस्ले कम्पनी में सुरक्षा मानकों की जांच की और जांच में सभी सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुसार सही पाए गए। इसके उपरांत उन्होंने लोविन केयर काॅस्मैटिक प्राईवेट लिमिटेड बाथू का भी दौरा किया और फायर नियंत्रण संबंधि उपकरणों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि इस कम्पनी का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी में एलपीजी और अल्कोहल जैसी ज्वलनशील पदार्थों को प्रयोग किया जाता। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से फायर नियंत्रण उपकरण बेहद जरूरी है जिसके लिए कम्पनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कम्पनी का सुरक्षा की दृष्टि से दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।
    • उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में किया मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास

      मियां हीरा सिंह ने जलाई सहकारिता आंदोलन की अलख – मुकेश अग्निहोत्री


      ऊना में सहकारी क्षेत्र से संचालित स्वां वूमेन फेडरेशन से जुडी हैं 14 हज़ार महिलाएं


      उप मुख्यमंत्री ने लगभग 21 करोड़ रूपये के किए शिलान्यास व लोकार्पण 


      ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है जिसकी अलख पंजावर गांव से जली और उसका प्रकाश पूरे देश में फैला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात वीरवार को पंजावर में सहकारिता के जन्मदाता मियां हीरां सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि 132 वर्षों के उपरांत सहकारिता आंदोलन के जन्मदाता मियां हीरा सिंह जी को याद कर रहे है जिन्होंने पूरे देश सहकारिता की नीव रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र राज्यों में सहकारी सोसाइटियां बडे़ स्तर पर कार्य कर रही हैं। इन राज्यों में सहकारिता को नम्बर एक विभाग माना जाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ और पूरे में फैला। लेकिन 1904 में तमिलनाडू में पहली सहकारी सोसाइटी पंजीकृत हुई थी और वहां के लोगों का मानना है सहाकारिता की शुरूआत यहां से ही हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सही अर्थों में सहकारिता की शुरूआत हरोली के पंजावर गांव से हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आज बुनियाद रखी गई है जोकि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस सहकारी संस्थान को भूमिदान देने के लिए लोगों का धन्यावाद किया। उन्होंने पंजावर के लोगों को आश्वसत किया कि इस सहकारी सम्पत्ति को अपनी सुविधा अनुसार प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा बाबा बाल पुरी मंदिर और आम लोग इसे अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे।


      प्रदेश में सहकारिता को गति प्रदान की जाएगी

      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में सहाकारिता से जुडे़ लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ लोग सहकारिता से दूर होते गए। लेकिन अब प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाइटियां लोगों की विश्वसनीयता का प्रतीक है और सहकारी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है तथा काफी लोगो को सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों से खिलावड करने वालों को बख्शा नही जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों का आडिट भी सही तरीके से करवाया जाएगा। प्रदेश की कुछ सहकारी सोसाईटियों ने देश में नाम कमाया है जिसमें कुल्लू की भुट्टी वीवर सेासाइटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कुल्लु की भुट्टी वीवर सोसाईटी की शाॅल व टाॅपी पूरे देश में विख्यात है। इसके साथ ही कांगड़ा, शिमला व जोगिंद्रा बैंक सहकारी क्षेत्र से संचालित किए जा रहे और बेहतर कार्य कर रहे हैं। 


      सहकारिता क्षेत्र से संचालित किया जा रहा बढे़ड़ा का हिमकैप्स काॅलेज

      उन्होंने कहा कि जिला ऊना के बढे़ड़ा में हिम्पकैप्स काॅलेज सहकारिता के क्षेत्र से ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के 106 सहकारी सेासाइटियों ने मिलकर इस संस्थान को स्थापित किया जोकि वर्तमान में काफी बड़ा आकार लेकर उभरा है। इस संस्थान से पढ़ाई करके निकल रहे बच्चें देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों व न्यायालयों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता क्षेत्र से ही जिला में स्वां वूमैन फेडरेशन बनाई गई है जिसमें वर्तमान में 14 हज़ार महिलाएं इस सोसाईटी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना सहकारिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।


      स्वां तटयीकरण पर खर्च किए गए 13 सौ करोड़ रूपये 


      पिछले दो दशकों में हरोली हल्के में आया क्रांतिकारी बदलाव

      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वां तटीयकरण के लिए 13 सौ करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी की सुरक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में पिछले दो-ढाई दशकों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यह सब हरोली विस क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली देश का नम्बर एक विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।


      उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए हैं जिनमें ट्रिपल आईटी, तीन डिग्री काॅलेज, दो आईटीआई, सेंटर स्कूल व औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक सुविधा से लैस भव्य आॅडिटोरियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में पार्क, तालाब, रेन शेल्टर व ओपन ऐयर जिम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे लम्बा हरोली-रामपुर पुल को भव्य बनाया गया है यहां पानी पीने के लिए प्याऊ, सौलर लाईटें व सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे भी लगाए गए हैं। भगवान राम सबके अराध्य, मंदिरों में अटूट आस्था 


      मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे अराध्य है। ईसपुर में एक करोड़ रूपये की लागत से शीतला माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त माता श्री चिंतपूर्णी जी का भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से चिंतूपर्णी तक एलइडी स्क्रिनें स्थापित की गई हैं। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की स्कीम और सीवरेज़ की स्कीम भी बनाकर तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 75 करोड़ रूपये की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आॅनलाइन जागरण, हवन व यज्ञ करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।


      उन्होंने कहा कि मंदिरों में उनकी अटूट आस्था है। बाबा बाल जी महाराज आश्रम के लिए 25 लाख रूपये, भदसाली में गुरू रविदास मंदिर के लिए 50 लाख व बनौडे महादेव के लिए 25 लाख रूपये प्रदान किए गए है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में पानी की योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि हर घर को पानी तथा हर खेत को सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए पंडोगा-पंजावर सड़क निर्माण पर 14 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

      दर्शन सेवा के तहत विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी बसें

      मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा प्रणाली के लिए प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थालों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा  कि हरिद्वार के लिए 50, अयोध्या के लिए 6 बसें दर्शन सेवा प्रणाली के तहत चलाई जा रही हैं। चिंतपूर्णी से खाटू श्याम, हमीरपुर से वृंदावन बसें चलाई गई है। इसके अतिरिक्त व्यास, गोल्डन टेम्पल व बाघा बाॅर्डर के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। 


      उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में नशे के खिलाफ और अवैध खनन के खिलाफ निपटने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त व्यक्तियों और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
      लगभग 21 करोड़ रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास


      उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 21 करोड़ रुपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उप मुख्यमंत्री ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए बनने वाली घरेलू जल निकासी प्रणाली, 6.16 करोड़ रुपये की लागत से खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 60 लाख रुपये से खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए बनने वाले  सिंचाई टयूबवैल, लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप बनने वाले मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव टेªनिंग सेंटर व सामुदायिक केंद्र,  ग्राम पंचायत हीरां के थड़ा में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंचाई टयूबवैल बलियाल, 3.50 करोड़ रुपये की लागत लालूवाल से गोंदपुर जयचंद रोड़ के अपग्रडेशन कार्य व 3.50 करोड़ रुपये की लागत से टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ के अपग्रडेशन कार्य का भूमिपूजन तथा 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नव निर्मित राजीव सेवा केंद्र का लोकार्पण किया।


      निदेशक राज्य सहाकारी बैंक केशव नायक ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सहकारिकता की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। 

      इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमेन हिमकैप्स विक्रमजीत व अध्यक्ष राज्य युनियन सचिव विजय ने भी सहकारिता पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान हिमकैप्स काॅलेज की छात्राओं द्वारा भागड़ा, गिद्दा तथा सहकारिता पर आधारित लघु नाटक भी प्रस्तुत किया।


      ये रहे मौजूद

      इस अवसर पर निदेशक हिमको फेड दौलतराम, रघुबीर सिंह पठानिया, संतोष शर्मा, मेंबर सचिव गौरब जरियाल, डिप्टी रजिस्ट्रार गौरव चैहान, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सेल के अध्यख वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ब्लाॅक एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, राम प्रसाद, ब्लाॅक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया, प्रधान मेहताब ठाकुर, मुक्ता देवी, चैधरी धर्म सिंह, सहायक पंजीकय राकेश कुमार, मियां हीरा सिंह के प्रपोत्र विशाल ठाकुर उपस्थित रहे।

    • पंजाब : 24 भगौड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

      मोगाः जिला मोगा की पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने साल 2013 की FIR नं 11 में नामजद 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर माणयोग अदालत में पेश कर फरीदकोट जेल में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी सिटी वरिंदर सिंह ने बताया की 3 जनवरी 2013 को डरौली भाई में कुछ परिवारों को पांच-पांच मरले के प्लाट दिए गए थे। लेकिन इन लोगों को जगह की बजाय गांव की किसी और जगह पर कब्जा कर लिया।

      उस समय के बी.डी.पी.ओ की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पर मामला थाना सदर में धारा 420/447 अधीन 13 पंजाब रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वही पुलिस ने 6 लोगो कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस बाकी के मामले में दर्ज आरोपियों पर दवाब डाल रही थी और इनमें 24 लोगो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है वही अदालत ने उनको आज जेल भेज दिया है।