Blog

  • पूर्व मंत्री और AAP नेता की फिर बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

    नई दिल्लीः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई झेल रहे दिल्ली सरकार की पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मंत्री को तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया है। 

    सत्येंद्र जैन बीते 9 महीने से ज्यादा समय से मेडिकल ग्राउंड पर जेल से बाहर थे। उच्चतम न्यायालय ने 26 मई, 2023 को चिकित्सा आधार पर जैन को अंतरिम जमानत दी थी और इसे समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा है। ईडी ने आप नेता को कथित तौर पर उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन के आरोप में 30 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था। जैन ने इन आरोपों से इनकार किया है। 

  • 85 हज़ार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा को जमीन की गिरदावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी के खिलाफ एसीबी करनाल के पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुए कि बापौली के पटवारी सुरेंद्र वर्मा द्वारा जमीन की गिरतावरी करने के बदले में 85 हज़ार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है।

    जिस पर कार्यवाही करते हुए एसीबी की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता बरतते हुए की गई। सरकारी प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

  • सुपर एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर, पटरी से उतरे इंजन के डिब्बे, कई घायल, देखें वीडियो

    हादसे के चलते ये ट्रेनें की रद्द, इनका बदला रूट

    अजमेरः राजस्थान के अजमेर में एक साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर की वजह से साबरमती आगरा कैंट सुपर फास्ट एक्सप्रेस के इंजन समेत चार कोच डिरेल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय ट्रेन में हजारों की संख्य में पैसेंजर मौजूद थे। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ अतिरिक्त मंडल रेलवे प्रबंधक (एडीआरएम) और वरिष्ठ अधिकारी सहित बचाव दल मौके पर पहुंचे। यह हादसा रविवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। रात करीब 3 बजे ट्रेन के सुरक्षित डिब्बों को अजमेर जंक्शन की ओर रवाना किया गया। वहीं, क्षतिग्रस्त डिब्बों को पटरी से हटाया गया।


    रद्द ट्रेनों की लिस्ट

    • इस ट्रेन हादसे की वजह से कई ट्रेनों की आवाजाही रद्द करनी पड़ी। इन ट्रेनों को किया गया रद्द।
    • गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द।
    • गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द।

    2 ट्रेनों के बदले गए रूट

    • गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर)।
    • गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर)।
  • जालंधरः विदेश भेजने का झांसा देकर ASI के बेटे से ठगे 14.63 लाख रुपए, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: ठग ट्रैवल एजेंट का बोलबाला अभी भी जारी है। हालांकि मान सरकार द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नीति भी तैयार की गई है। लेकिन उक्त ठग ट्रैवल एजेंट फिर भी भोले-बाले लोगों को जाल में फंसाकर ठगी का शिकार लगातार बना रहे है। वहीं ताजा मामला थाना बारादरी से सामने आया है। जहां एएसआई के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ट्रैवल एजेंट ने एएसआई के बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर एएसआई से 14 लाख 63 हजार रुपये ठग लिए।

    एएसआई की शिकायत के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट काली माता मंदिर मीठा बजार के रहने वाले वनिता बेरी और अभिनंदन पार्क नदनपुर रोड की मोना बेरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बारादरी की पुलिस को दी शिकायत में एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसके किसी जानकार ने ट्रैवल एजेंट बनीत बेरी के बारे में बताया था। उसके बाद वह उक्त ट्रेवल एजेंट के दफ्तर बीएमसी चौक में गया, जहां ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में बैठी मैनेजर मोना ने विश्वास दिलाया कि वह उनके बेटे को कनाडा भेज देंगे, जिसके बाद उसने अपने बेटे का पासपोर्ट दे दी दिया।

    उसने बताया कि एजेंट ने उसे बातों में लेकर 14 लाख 63 हजार रुपये ले लिए जो उसने अपने खाते ट्रेवल एजेंट को भेजे। उसने बताया कि कई महीने बीत जाने के बाद उसके बेटे का वीजा  नहीं लगावा कर दिया, जिसके बाद उक्त ट्रैवल एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया और कुछ समय बाद पता चला कि उसके साथ ट्रेवल एजेंट ने धोखाधड़ी की है,जिसके बाद उसने अपनी शिकायत कमिश्नर दफ्तर में दी, वहां से उसकी शिकायत की पुलिस को भेज दी गई।

  • जालंधरः मकसूदा मंडी में फड़ीवालों ने किए गेट बंद, सप्लाई की बाधित, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदा सब्जी मंडी में आज सुबह फड़ी वालों ने किराया 3 से 8 हजारी बढ़ाए जाने को लेकर मंडी से बाहर निकल कर रोड जाम कर दिया। इस दौरान आज उन्होंने शहर भर में सब्जी बाधित करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार मकसूदा सब्जी मंडी में फड़ियों को ठेके पर देने के मामले में फड़ी वालों में रोष है। इसके विरोध में मकसूदा सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी का गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। बोर्ड द्वारा मंडी में फड़ी लगने वाली जगह को ठेके पर दिया जाना था। इसे लेकर रोड मैप काफी समय पहले ही बन गया था। इसको इन्हीं दिनों में लागू करने के आदेश हुए थे। इसी के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार जब मकसूदा मंडी की जमीन को ठेके पर नहीं दिया गया था तो उक्त जगह पर एक फड़ी का किराया करीब 3 हजार रुपए था। मगर जब से ठेके पर जमीन जाने की बात सामने आई है तब उक्त जगह पर का किराया बढ़ाकर 8 हजार कर दिया गया है। फड़ी लगाने वालों का कहना है कि मंडी में काम आगे से काफी कम हो गया है। तीन हजार निकालना ही बड़ी बात है, फिर 8 हजार किराया कहां से दिया जाएगा। किराया न देने पर उन्हें धमकाया जाता था।

    मकसूदा सब्जी मंडी के आढ़ती रवि शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह करीब 6 बजे फड़ी वालों ने उक्त प्रोटेस्ट शुरू किया। जब मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले ट्रैफिक खुलवाया। जिसके बाद मंडी में फड़ी लगाने वालों ने मंडी के गेट पर धरना लगा दिया। बता दें कि फड़ी वालों के पक्ष में मकसूदा सब्जी में मंडी के आढ़तियों ने भी आवाज उठाई है। आढ़तियों ने कहा है कि वह भी फड़ी वालों का इस संघर्ष में साथ देंगे।सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उनका धरना रोड से उठवा कर मंडी के गेट पर करवा दिया गया। बता दें कि मकसूदा सब्जी मंडी से मोगा, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला सहित विभिन्न राज्यों में सब्जियों की सप्लाई जाती है।

  • जालंधरः पत्नी से छेड़खानी करने से रोकना व्यक्ति को पड़ा महंगा, तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल 

    जालंधर, ENS: लैदर कॉम्प्लेक्स चौक के पास देर रात व्यक्ति पर हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसे छुड़वाने आए भाईयों पर हमलावारों ने हमला दिया। हादसे में 3 प्रवासी घायल हो गए। प्रवासियों ने आरोप लगाए हैं कि उनके साथ थाने के अंदर पुलिस ने भी दुर्व्यवहार किया। देर रात घायलों द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से एमएलआर कटवाकर पुलिस को दे दी थी। अब पुलिस मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। जालंधर के वरियाणा के रहने वाले प्रवासी रोहित ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह देर रात के वक्त अपनी पत्नी के साथ घर की ओर आ रहा था।

    इस दौरान वरियाणा में स्थित एक फैक्ट्री के लोगों द्वारा उसकी पत्नी पर अभद्र कमेंट किया गया। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। जब बीच-बचाव के लिए दूसरे प्रवासी आगे आए तो उन पर भी तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। प्रवासियों को जख्मी हालत में छोड़कर आरोपी क्राइम सीन से फरार हो गए थे। जिसके बाद राहगीरों की मदद से सभी को इलाज के लिए देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहां से एमएलआर दर्ज करवाकर जब वह फोकल पॉइंट चौकी पहुंचे। प्रवासियों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले आरोपियों के फैक्ट्री मालिकों के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। वहीं, देर रात थाने में मौजूद एएसआई सुखदेव चंद ने कहा कि ये वारदात थाना मकसूदा के क्षेत्र में हुई है। वह इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। मगर पुलिस द्वारा किसी से कोई भी दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। मामले को थाना मकसूदा की पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया गया है। सुखदेव चंद ने कहा कि थाने में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। दुर्व्यवहार करने वाली कोई बात नहीं हुई थी। सभी आरोप गलत हैं।

  • पंजाबः इस मामले में मोस्ट वांडेट अपराधियों की पुलिस ने जारी की तस्वीरें

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की तस्वीरें जारी की है। इन अपराधियों का पता बताने वाले को वाजिब पुरस्कार देने की भी पुलिस ने घोषणा की है। लुधियाना पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट में इन अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने वायरल की है ताकि इन लुटेरों को दबोचा जा सके। बता दें इन बदमाशों ने तीन दिन पहले पुलिस चौकी कोचर मार्केट से 50 कदम की दूरी पर एक परिवार की I-20 कार छीन ली है।

    बदमाश कार में बैठी महिला को भी किडनेप करके ले जा रहे थे लेकिन अचानक से उसके पति की नजर गाड़ी पर पड़ी तो उसने कार का दरवाजा खोल पत्नी को कार से बाहर खींच लिया। 3 दिनों में लुधियाना पुलिस ने करीब 125 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक कर लिए है। अलग-अलग इलाकों के डंप भी पुलिस उठा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ अभी बिल्कुल खाली है। इस मामले में अब पुलिस ने आम जनता की मदद लेने का फैसला किया है। हयूमन इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस इस केस को क्रेक करने की कोशिश में है। शहर में लगे सेफ सिटी कैमरों की मदद से लुटेरों की तस्वीरें पुलिस के हाथ लगी है।

    कुछ संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की है लेकिन अभी पुलिस के हाथ सफलता हासिल नहीं हुई। कार के मालिक गिन्नी की पत्नी सिम्मी ने कहा था कि उसके पति ने मार्केट में गाड़ी रोकी। वह खुद दवा लेने मोदी दवाखाना में चले गए। उसी समय तीन से चार लुटेरे गाड़ी के अंदर घुस गए। उन लोगों ने उसके मुंह पर हाथ रख कर आवाज बंद करने की कोशिश की। सिम्मी मुताबिक लुटेरों ने कार के शीशे लॉक करने की भी कोशिश की लेकिन उसके पति ने आकर उसे कार से बाहर खींच कर बचा लिया। इस मामले में ACP जतिन बांसल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि इलाके के सीसीटीवी चैक करवाए जा रहे है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

  • जालंधरः युवक ने फंदा लगाकर की आ+त्मह+त्या

    जालंधर, ENS: रामामंडी थाने के अंतर्गत आते जोगिंदर नगर में देर रात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जोगिंदर नगर के रहने वाले इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है। रामामंडी के प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि रविवार रात उनकी टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जोगिंदर नगर में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी। उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

  • भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रक की टक्कर से 3 बच्चों सहित 7 की मौ+त

    खगड़ियाः बिहार के खगड़िया में कार और ट्रक की टक्कर होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रोड से साइड किया गया। हादसा पसराहा थाना इलाके में हुआ है।

    गोगरी डीएसपी रमेश कुमार ने बताया सड़क हादसे में तीन बच्चे समेत कुल सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने  कहा कि मरने वाले शादी समारोह से लौट रहे थे। पसराहा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई, जिस वजह से ये भीषण हादसा हुआ है। इधर इस घटना से शादी की खुशी गम में बदल गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत से परिजनों ने अपना आपा खो दिया है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। 

  • आज का राशिफल, 18 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 18 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप की नई तकनीक आपके व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत मिलेंगे और अच्छी आमदनी होगी। आप अपने फालतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार और परिवार दोनों में तालमेल बनाकर चलने की कोशिश करेंगें। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके कार्य में मदद करेंगे। आप कहीं यात्रा पर जाएंगे। आपको मनचाहा काम मिलने की संभावना है। आपके दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी।

    वृष राशि – 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने हर काम को रचनात्मक तरीके से करेंगे। आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार में किसी समारोह पर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में लाभ होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें, अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले। कहीं से धन प्राप्ति का संयोग बनेगा। आज कार्यस्थल पर लोग आपको नोटिस करेंगे। आप अपने परिवार और बच्चों पर पूरा ध्यान देंगे। कहीं घूमने के लिए भी जा सकते है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको नई जॉब मिलने के योग हैं।

    मिथुन राशि- 

    आपके लिए दिन खास रहने वाला है। आज आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। वेतन बढ़ने के साथ-साथ आपका रुतबा ऊंचा होगा। आमदनी बढ़ने के कई रास्ते खुलेंगे। लवमेट्स अपने रिश्तो में प्रगाढ़ता महसूस करेंगे आप अपनी बुद्धि, विवेक से हर तरफ सफलता हासिल करेंगे। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग है। आपके परिवारिक जीवन की समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज आप कुछ नये कंस्ट्रक्शन कराकर मकान को बढ़िया बनाने का प्लान करेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज आपको तरक्की दिलाने वाला दिन है। आज कार्य क्षेत्र में काम करने की इच्छा बढ़ेगी। आपका कहीं तबादला हो सकता है। यह आपके हित में होगा। आपके कार्यों में नया बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की चिंता कम होगी, अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा। कोई निर्णय आपके पक्ष में होने की संभावना कम है। जो अविवाहित हैं, विवाह के अवसर मिलेंगे। बेवजह की चिंताओं से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपकी सुख सुविधाएं बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी संपत्ति मिलने के योग हैं। आज आप परिवार के साथ सद्भावनापूर्वक दिन बिताएंगे। आपके व्यवसायिक कार्यों में कुछ रूकावटें आएंगी, लेकिन जल्द ही समाधान भी निकल जाएगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपके रिश्ते अच्छे होंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक विचार विचार आयेंगे। आप व्यवसाय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप आज छोटी छोटी बातों पर ध्यान देंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च करेंगे। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। अगर आप नई जॉब ढ़ूढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। आप वहां जाकर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे।

    तुला राशि- 

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज आप अपनी क्षमता पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आपको आय के नए स्रोत मिलने के प्रबल योग हैं। आज आप कोई नया काम हाथ में लेंगे और सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। पार्टनरशिप के बिज़नेस में आपको लाभ होगा। आप कुछ बचत भी करेंगे। किसी मित्र के माध्यम से धन लाभ होगा। आज आप परिवार  के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि- 

    आपके लिए तरक्की लाने वाला दिन है। आज आप अपने नए व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आज आप दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे। आप छोटी-छोटी बातों में गुस्सा करने से बचें। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तली हुई चीजों का सेवन ना करें। आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी। अच्छा धन अर्जित करेंगे। आज आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाएंगे। कुछ रिश्तेदारों से भी मिलेंगे।

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन आनंदमय रहेगा। आज आप परिवार के किसी शुभ कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपको भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप खुशहाल वातावरण में दिन बिताएंगे। आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ धन लाभ की संभावना है। आप सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। आज किसी प्रोजेक्ट को दोस्तों के साथ मिलकर पूरा करेंगे। आप परिवार के साथ अपने किसी पुराने शहर की यात्रा पर जाएंगे।

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपका रुका हुआ धन आज वापस मिलेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आप अपने साहस और विवेक से बाहर निकलेंगे। नौकरी में आपको मनचाही प्रगति मिलेगी। समाज में भी आपका नाम होगा। परिवार के सदस्यों के बीच मधुर वातावरण बना रहेगा। व्यस्त होने के कारण आप स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देंगे। इससे आपको दिक्कत होगी। काम के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान दें।

    कुंभ राशि- 

    आज आप भाग्यशाली रहेंगे। अच्छे व्यवहार और कार्यकुशलता से आपकी प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है। आप शांत और ठंडे दिमाग से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी मित्र या भाई से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। आप दोनों किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप अपने घर आज कुछ दोस्तों को बुलाएंगे। जो सिंगल है उनके लिए विवाह की बात चलेगी। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार से बेहतर जुड़ाव महसूस करेंगे। आपको पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कार्यों को करने में कोई रुकावट आएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर कर, और आगे बढ़ेंगे। आज आप आर्थिक मामलों में अपने बड़ों की सलाह लेंगे। व्यापार को लेकर आज कोई यात्रा होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।