Blog

  • पंजाबः दिनदहाड़े Gun Point पर युवती से लूटी स्कूटी 

    गुरदासपुरः शहर दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूटने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार 4 युवकों ने गन पॉइंट पर वारदात को घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पहले पीछा कर स्कूटी को रुकवाया और युवती से सामान निकालने के लिए कहा, लेकिन जब युवती ने सामान स्कूटी में होने के बारे में कहा तो आरोपी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से लोगों में दहशत है। वहीं, शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार गांव नारपुर निवासी कवलदीप पुत्री अवतार सिंह अपने छोटे भाई मनजोत सिंह को लेकर स्कूटी से अपनी बहन के पास गांव कलानौर के लिए घर से निकली थी। इस दौरान गांव के रास्ते पर पहुंचते ही बाइक सवार 4 युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर निकलते ही सुनसान जगह पर चारों युवकों ने बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। साथ ही पिस्तौल निकालकर उससे पास में जो भी सामान है देने के लिए कहा।

    जब युवती ने युवकों से सारा सामान स्कूटी में होने के बारे में कहा तो आरोपी उसकी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। इस दौरान युवती और उसके छोटे भाई ने खेतों की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। तभी उसने किसी अन्य राहगीर का फोन लेकर अपने घर वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे घर वालों ने सदर थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। वहीं, सदर थाना एसएचओ का कहना है कि स्कूटी बरामद कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः स्विफ्ट गाड़ी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः इश्मीत चौक पर खड़ी स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। कार धू-धूकर जली और दूर तक इसकी लपटें दिखाई दी। लोगों में इससे हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। फायर ब्रिगेड के आग पर काबू पाने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।

    कार जलती देख आस-पास को लोग एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत पानी की बाल्टियां भर कर पानी गाड़ी पर फेंकना शुरू किया। लेकिन आग बुझने की बजाय और ज्यादा फैल गई। आग फैलती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर फायर ब्रिगेड ने कंट्रोल किया गया। तब तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी। आस-पास के लोगों मुताबिक आग किन कारणों से लगी अभी कुछ पता नहीं चला। 

  • पंजाबः गौ रक्षकों ने ट्राला घेरकर की गाय के मास की खेप बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में गौ के मास की तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। वहीं ताजा मामला जी.टी रोड से सामने आया है। जहां पंजाब गौरक्षा दल के प्रधान सतीश कुमार ने साथियों की मदद से ढंडारी जी.टी रोड पर जम्मू-कश्मीर नंबर के ट्राला को रोक लिया। ट्राला चालक से जब पूछाताछ की तो पता चला कि ट्राला में गाय का मास है। ट्राला में सवार दो व्यक्ति ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ढंडारी इलाके की तरप भाग गए। गौ रक्षकों ने उनका काफी पीछा किया लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा हैकि इस ट्रॉले में 10 टन बीफ था।

    सूत्र बताते है कि दोनों तस्कर पुलिस ने हिरासत में लिए है लेकिन अधिकारिक रूप से अभी कोई पुष्टी नहीं कर रहा। मौके पर चौकी कंगनवाल की पुलिस पहुंची। गाय के मास से भरा ट्राला दिल्ली से भरा गया था जो जम्मू-कश्मरी जाना था लेकिन लुधियाना में ही ट्राला चालक को हिन्दू नेताओं ने घेर लिया। घटना स्थल पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर कंगनवाल चौकी से एएसआई गुरमेल सिंह पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरक्षा दल के सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना थी कि कुछ लोग गौमास दिल्ली से ट्राला में भरकर श्रीनगर लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि चौकी कंगनवाल की पुलिस ने उनके साथ बिल्कुल सहयोग नहीं किया।

    आखिर कार एडीजीपी अर्पित शुक्ला को सूचना दी गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू को मामले की जानकारी दी। सतीश मुताबिक पुलिस कमिश्नर सिद्धू के कहने के बाद ही चौकी पुलिस हरकत में आई और ट्राला चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी के प्रक्रिया शुरू की। सतीश मुताबिक उनके पास पुख्ता सबूत और गाड़ी का नंबर मौजूद था वह खुद सड़कों पर ट्राला को ढूढ रहे थे। गाड़ी पकड़ने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे के इंतजार दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। 

    सतीश कुमार ने बताया कि उनके पास गौमांस ला रहे ट्राला का नंबर पहले से था। वह खुद हाईवे पर इस ट्रॉला को तलाश कर रहे थे लेकिन पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। सूचना पक्की मिलने पर ही उन्होंने ट्राला चालक को काबू करने के लिए ट्रेप लगाया था। जब उन्होंने ट्रॉला पकड़ लिया, उसके बाद भी पुलिस का रवैया टालमटोल वाला ही रहा। पुलिसवाले FIR दर्ज करने की बजाय कहते रहे कि पहले मांस का लैब में टेस्ट होगा, उसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाबः थाने की कुछ दूरी पर विदेशी छात्राएं चला रही सेक्स रैकेट

    लुधियानाः शहर में विदेशी छात्राओं द्वारा सेक्स रैकेट का सरेआम धंधा चलाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह धंधा थाने से कुछ मीटर की दूरी पर चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना PAU से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर डेयरी कॉम्प्लेक्स हंबड़ा रोड नजदीक सरेआम विदेशी छात्राएं जिस्मफरोशी का काम कर रही हैं। लेकिन पुलिस द्वारा या तो इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही या पुलिस को इसकी सूचना नहीं है।

    उक्त विदेशी महिलाएं वॉट्सऐप के जरिए ग्राहक से पर डील करती हैं और अपने अड्‌डे पर बुलाने के लिए लोकेशन भेजती हैं। इस घटना की चैट भी सामने आई है, जिसमें महिला ग्राहकों से प्रति घंटा 5 हजार रुपए चार्ज करने का कह रही हैं। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं द्वारा किराए पर कोठी ले रखी है, जहां पर विदेशी महिलाओं द्वारा जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। जिस जगह ये कारोबार करती हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त छात्राओं के अड्‌डे से चंद कदमों की दूरी पर अकसर पीसीआर की गश्त वैन भी तैनात रहती है, लेकिन पुलिस को इस संबंधी भनक तक नहीं।

    लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग इन छात्राओं के पास आते हैं। वहीं इस मामले को लेकर जब थाना PAU के एसएचओ रजिंद्र सिंह से बात की गई तो उक्त हल्के में विदेशी छात्राओं द्वारा जिस्मफिरोशी का धंधा सरेआम चल रहा है, इन पर आप कब कार्रवाई करेंगे तो उन्होंने इतना सुनते ही फोन काट दिया। फिर से फोन करने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में थाने से कुछ मीटर दूरी पर चल रहे जिस्मफिरोशी के धंधे को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे है। 

  • पंजाबः घर की दीवार का गिरा हिस्सा, बच्चों सहित 4 घायल

    होशियारपुरः गढ़दीवाला में माथा टेककर घर लौट रही दो बच्चों समेत 2 महिलाओं पर घर की दीवार का हिस्सा गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीती रात दिवाली के दिन गढ़दीवाला शहर में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब गढ़दीवाला में गुरुद्वारा साहिब के पास माथा टेककर घर लौट रही दो महिलाओं समेत दो बच्चों पर घर की दीवार का हिस्सा गिर गया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जैसे ही घटना की सूचना बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी गढ़दीवाला को मिली। मौके पर तीन एंबुलेंस द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया, जहां दो बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर देख उन्हें दसूहा के डॉक्टरों ने जालंधर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से एक बच्ची की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

    एक महिला का सिविल अस्पताल दसूहा में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों में दीया पुत्री टोनी (6), प्रथम पुत्र गौरव (14) और सीता देवी पत्नी गुरदेव लाल निवासी बाल्मीक मुहाल शामिल हैं। बच्ची दीया की मां की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मौके पर मनजोत सिंह तलवंडी , नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, एसएचओ मलकीत सिंह, युवा नेता शुभम सहोता, शिंकी कल्याण सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

  • जालंधरः पब्लिक टॉयलेट में युवक की मिली ला’श

    जालंधर,ENS: मॉडल हाउस के पास माता रानी चौक में बने पब्लिक टॉयलेट से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाला कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो वहां पर उसने युवक की लाश पड़ी हुई देखी। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि उक्त युवक की एक्टिवा भी कब्जे में ले ली गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

    पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाले खुशी राम ने बताया कि वह माता रानी चौक स्थित पब्लिक टॉयलेट में सफाई करने का काम करता है। शनिवार देर रात वह पब्लिक टॉयलेट के अंदर ही मौजूद था। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर उक्त व्यक्ति आया और बाथरूम चला गया। काफी देर तक उक्त युवक बाथरूम से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद वह सफाई करने के लिए गया। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी युवक ने दरवाजा नहीं खोला।

    उसने ऊपर से झांक कर देखा तो युवक अंदर बेसुध पड़ा हुआ था। पीड़ित ने सबसे पहले मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके तुरंत बाद थाना भार्गव कैंप की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच ओवरडोज के एंगल से की जा रही है। 

  • जालंधरः दिवाली की रात पत्नी ने किया पति का बेहरमी से क’त्ल

    जालंधर,ENS: दिवाली की रात देहात से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पत्नी द्वारा पति का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव ललियां खुर्द में यह हादसा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। मृतक की पहचान मस्सी मंसूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि उक्त दंपति के 4 बच्चे है और परिवार सहित किसान की मोटर पर रहता था। मर्डर की सूचना जब थाना लांबड़ा पुलिस को मिली तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर एसएचओ अमन सैनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस मृतक मस्सी मंसूर की पत्नी को ढूंढने में लग गई है।

  • आज का राशिफल, 13 नवंबर 2023

    आज का राशिफल, 13 नवंबर 2023

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की अमावस्या है।  आज दीपावली का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। आज दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे जिसमे परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, बच्चो में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपको आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    वृष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आज आपके दयालु स्वभाव कोई कोई अनजान आदमी फायदा उठाना चाहेगा। अनजान लोगो से आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। आज माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डाइबिटीज सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छी कम्पनी में होने के योग बने हुये है। आज आपको पिता जी कोई सरप्राइज मिलेगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जायेंगे। 

    कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूर-दराज़ के लोगों से सम्पर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य आज पूरा हो जायेगा। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों की कविता या कहानी आज लोगों को काफी पसंद आएगी।

    सिंह राशि-  आज आपका दिन नयी-नयी खुशियाँ लेकर आएगा। अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे । हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगीं, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी औक पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।

    कन्या राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। विरोधी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत करेगा। आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना सकते है। आपका भविष्य अच्छा बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो लोग वकील है, आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस भी मिल सकता है।

    तुला राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते है। आज आपके सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। शेयर मार्किट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरुर लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा करने का आज सही समय है। आप पाने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ लिए नए तरीके अपनाएंगे। आपका काम समय रहते पूरा भी हो जायेगा।

    वृश्चिक राशि- वालों आज आपका दिन आपके लकी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सिंगगिंग में अपना करिअर बनाना चाहते है उनके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरुरत है। अच्छा परिणाम आएगा। आज आपके दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी । जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा। 

    धनु राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आज आप फिजूल में अपना समय ना विताएं। कार्यों को पूरा करने पर ध्यान लगायें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी की हेल्प आपके लिए कारगार साबित हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

    मकर राशि- आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जायेगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है, तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी और तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि छात्र आज अपनी स्टडी में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिससे जल्द ही सफलता मिल सकती है।

    कुम्भ राशि- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसको सब साथ मिलकर पूरा करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ कही मंदिर घूमने जायेंगे, जिससे उनमे काफी प्रेम बढ़ेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी उच्चाधिकारी से होगी, जहाँ आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन किसी और की सलाह लेने से बचे।

    मीन राशि- आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम को आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। जिन स्टूडेंट्स का कोर्स कम्पलीट हो गया है वह नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जमींन जायदाद सम्बन्धी कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान कार्य पर रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

  • पंजाब : पटाखे बेचकर घर जा रहे व्यक्ति से 4 लाख की लूट

    लुधियाना: शहीद सुखदेव थापर के वंशज और सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर से बाइक सवार 6 बदमाशों ने 4 लाख की लूट की । लुटेरों ने उनके गले पर तेजधार हथियार रख मोबाइल और कैश छीन लिया। थापर पटाखा मंडी से अपने दोहते के साथ रात करीब साढ़े 3 बजे घर जा रहे थे। अशोक थापर के बेटे ऋभुवन थापर ने बताया कि उनकी दाना मंडी में पटाखों की दुकान है। शाम को जितने पटाखे बेचे गए थे उसके पैसे करीब 3 से 4 लाख लेकर पिता अशोक दोह मयंक के साथ एक्टिवा पर घर रखने के लिए जा रहा थे। अचानक चांद सिनेमा पुल के पास उन्हें बाइक सवार 6 युवकों ने रोक लिया। बदमाशों ने उसके पिता और दोहते मयंक की गर्दन पर हथियार रख जान से मारने की कोशिश की।

    अशोक ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने गला काटने की धमकी दी। लुटेरों ने उसके पिता से नकदी वाला लिफाफा और दोनों के मोबाइल छीन लिए। अपनी पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। ऋभुवन के मुताबिक, लूट के बाद उसके पिता ने बदमाशों का पीछा करते हुए खुद की आत्म रक्षा के लिए जैसे ही अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाला इतने में अचानक से सामने आ रहे ट्रक ने हाई बीम लाइट उनकी आंखों में मार दी। 

    इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उसके पिता ने उसी ट्रक चालक के मोबाइल से कॉल कर अपने साथ हुई लूट की जानकारी उसे दी। उन्हें शक है कि जिस ट्रक चालक ने उसके पिता की आंख पर अचानक से लाइट मारी है वह भी लुटेरों का साथी हो सकता है। मामले की जांच डिवीजन नंबर 4 की पुलिस कर रही है।

  • Tata Showroom के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

    कोरबा: टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दो कार जलकर खाक हो गई। यह घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में संचालित टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर की है। आग कैसे और क्यों लगी, इस बात का पता नहीं चल सका है। सर्विस सेंटर में आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुटी। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।