जालंधरः पब्लिक टॉयलेट में युवक की मिली ला’श

जालंधर,ENS: मॉडल हाउस के पास माता रानी चौक में बने पब्लिक टॉयलेट से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, उक्त पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाला कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो वहां पर उसने युवक की लाश पड़ी हुई देखी। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि उक्त युवक की एक्टिवा भी कब्जे में ले ली गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

पब्लिक टॉयलेट में काम करने वाले खुशी राम ने बताया कि वह माता रानी चौक स्थित पब्लिक टॉयलेट में सफाई करने का काम करता है। शनिवार देर रात वह पब्लिक टॉयलेट के अंदर ही मौजूद था। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर उक्त व्यक्ति आया और बाथरूम चला गया। काफी देर तक उक्त युवक बाथरूम से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद वह सफाई करने के लिए गया। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी युवक ने दरवाजा नहीं खोला।

उसने ऊपर से झांक कर देखा तो युवक अंदर बेसुध पड़ा हुआ था। पीड़ित ने सबसे पहले मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके तुरंत बाद थाना भार्गव कैंप की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मामले की जांच ओवरडोज के एंगल से की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *