Blog

  • पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    पंजाब: CM MANN को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

    अमृतसर: पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डॉ. नवजोत कौर के ठीक हो जाने के बाद एक बार फिर पंजाब सरकार की तरफ मुख मोड़ लिया है। सिद्धू ने वीडियो जारी कर पंजाब सरकार पर कर्जे और खजाने में आ रहे पैसों के कहीं ओर जाने वाले सवाल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आने वाले समय में संभालने के लिए कह दिया है। नवजोत सिद्धू ने कहा- गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के सवाल सही हैं। उन्होंने बहुत ही स्टीक सवाल पूछे हैं। 2 सालों में आपने 50 हजार करोड़ रुपए कर्जा लिया है। अगर छमाही लगाएं तो 17 हजार करोड़ और है। अगले साल जब बजट पेश करेंगे तो यह रकम 70 हजार करोड़ रुपए होगी।

    अकाली दल की बात करें तो उन्होंने 15 हजार करोड़। 2007 में जब कैप्टन सरकार गई तो 30 हजार करोड़ रुपए कर्जा था। अकाली दल ने 10 सालों में डेढ़ लाख करोड़ चढ़ाया। कांग्रेस ने 5 सालों में 1 लाख करोड़ चढ़ा दिया। लेकिन जिस रफ्तार में आप कर्जा ले रहे हो। पंजाब कंगाल हो जाएगा। इतना ही नहीं, अगर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने लिमिट तय कर दी, आपको कर्जा लेने योग्य ही नहीं छोड़ा, तो क्या करोगे। यह सरकार इनकम से नहीं चल रही । आप हवाई मुख्यमंत्री हैं। जरा देखो राज्य का क्या हाल हो गया है। कल को नई पीढ़ी सवाल पूछेगी तो क्या जवाब दोगे। हमें तो जेल में डाल दोगे, लेकिन इस गुरुओं की धरती पर कोई न कोई तो सवाल पूछेगा ।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान CAG की रिपोर्ट का भी जिक्र किया है। सिद्धू का कहना है कि पहले जो राज्य एक नंबर पर था, आज ये आखिर में आ गया है। अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले 5-10 सालों में पंजाब दिवालिया हो जाएगा। सिद्धू ने कहा कि PSPCL को गिरवी रख बिजली फ्री दी जा रही है। 18 हजार करोड़ रुपए बैंकों की देनदारी है, 9 हजार करोड़ रुपए मीटरों के ले लिए, प्रयोग कहां किए किसी को पता नहीं। RBI ने जो रोका, उन्होंने पूछा- प्रयोग कहां किए, यह तो बताएं। 5 हजार करोड़ रुपए डिपार्टमेंट्स की देन दारी है। इसके साथ ही 4 हजार करोड़ रुपए फ्री में देने के लिए लगा दिया।
    सिद्धू ने आरोप लगाया है कि इनकम से स्टेट नहीं चल रही है। स्टेट की इनकम जेब में डाल रहे हैं। पंजाब सरकार ने इन-डायरेक्ट टैक्स बढ़ दिए हैं, जो 15-20 हजार करोड़ रुपए है। नमक, तेल, डीजल-पेट्रोल पर टैक्स लगाया गया, एक्साइज सब डयूटी कितनी बढ़ा दी है। जिसकी शादी है, उससे डबल वसूला जा रहा । आप शादियां स्टेट के खजानों से कर रहे हैं।

  • बस की चपेट में आई स्कूली छात्रा, हालात नाजुक

    बस की चपेट में आई स्कूली छात्रा, हालात नाजुक

    राजनांदगांव: जिले के अर्जुनी में खराब सड़क के चलते स्कूली छात्रा हादसे का शिकार हो गई। गड्ढे में साइकिल जाने से छात्रा नीचे गिर पड़ी, इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

    जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरसनटोला में रहने वाली छात्रा किरण सोनकर शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। तभी सड़क पर मौजूद गड्ढे में उसकी साइकिल का पहिया आ गया। इससे किरण साइकिल समेत सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान पीछे से आ रही नीरज पब्लिक स्कूल की बस ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को अर्जुनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया। इससे कई गाड़ियां जाम में फंस गई।

  • राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    राघव चड्ढा की शादी में पहुंचे हरभजन सिंह, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बध जाएंगे। वह उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। वहीं शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता पहुंची है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 20 सितंबर को सूफी नाइट रखी थी। उसमें भी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पार्टी में शामिल हुए थे। उनके अलावा, परिणीति की आंटी और प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा को भी राघव के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

    वहीं इस शादी से पहले ही पंजाब में सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शादी में पंजाब पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हरसिमरत ने ट्वीट किया-शादी अरविंद केजरीवाल के चहेते की है लेकिन उनकी सेवा में पंजाब के सीएम भगवंत मान के सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी, बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर को लगाया गया है। वाह! इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि पंजाब के गवर्नर सही पूछ रहे हैं कि पंजाब के रुपये कहां हैं। पिछले 18 महीनों में लिए गए 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज खर्च किए जा चुके हैं।  

    कड़ी सुरक्षा में शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी उदयपुर पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और अभिनेत्री भाग्यश्री समारोह में पहुंचे हैं। शादी के लिए पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

    शनिवार सुबह चूड़ा सेरेमनी हुई। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। इसके बाद मेहमानों के सम्मान में दोपहर का भोजन आयोजित किया गया जबकि रात को 90 के दशक की थीम पार्टी की भी योजना बनाई गई है। इसमें राघव और परिणीति के परिजन भी शामिल हुए। यह जोड़ा अपनी रिस्पेशन पार्टी चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित करेगा। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इनका कार्ड वायरल हुआ था।

  • खालिस्तानी आतंकियों की NIA ने जारी की नई लिस्ट

    खालिस्तानी आतंकियों की NIA ने जारी की नई लिस्ट

    नई दिल्ली: भारत और कनाडा विवाद के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एक्शन मोड़ पर आ गई है। NIA ने 19 खालिस्तानी आतंकियों की एक नई लिस्ट जारी की है, जो विदेशी धरती पर बैठकर भारत विरोधी साजिश रचते हैं। अब इन आतंकियों की कमाई के स्रोत और भारत में स्थित संपत्ति पर एजेंसी कड़ी कार्रवाई करेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने नई लिस्ट अमरीका में बैठे भारत में बैन संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति पर कार्रवाई के बाद जारी की है। इस लिस्ट में 19 ऐसे खालिस्तानियों के नाम शामिल हैं, जो कनाडा, दुबई, अमरीका, मलेशिया,ब्रिटेन जैसे देशों में बैठकर भारत विरोध साजिश रचते हैं।

    NIA की लिस्ट में 1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन, 2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान, 3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन, 4.जेएस धालीवाल- अमरीका, 5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन, 6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमरीका, 7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन, 8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन, 9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमरीका, 10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान, 11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा, 12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन, 13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई, 14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया, 15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा, 16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमरीका, 17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा, 18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन, 19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका के नाम शामिल हैं।

  • गणेश चतुर्थी पर युवक को बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा महंगा

    गणेश चतुर्थी पर युवक को बुर्का पहनकर डांस करना पड़ा महंगा

    तमीलनाडु : वेल्लोर में  गणेश चतुर्थी पर को बुर्का पहनकर कार्यक्रम में नाचने की वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी।  जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।  कालीचूर नाम के एक शख्स ने विरुथमपट्टू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दौरान बुर्का पहनकर एक व्यक्ति का डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है।  जिस पर शिकायत कर्ता  ने कार्रवाई की मांग की थी। 

    शिकायत के आधार पर काटपाडी डीएसपी पलानी के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की और पाया कि कलिनचूर का रहने वाला आरोपी अरुण कुमार बुर्का पहनकर गणेश चतुर्थी पर डांस कर रहा है। पुलिस आरोपी पर मामला दर्ज कर ,इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। 

    पुलिस ने इस वीडियो को लेकर सख्त चेतावनी भी जारी की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  •  दूल्हा बने राघव चड्ढा, शुरू हुईं शादी की रस्में

     दूल्हा बने राघव चड्ढा, शुरू हुईं शादी की रस्में

    राजस्थान :  बॉलीवुड की  गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मिस से मिसेज बनने जा रही है।  परिणीति और AAP नेता राघव चड्ढा आज उदयपुर में शाही अंदाज में शादी रचा रहे हैं।  राघव-परिणीति  की ड्रीम वेडिंग के लिए द लीला पैलेस दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

    राघव ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है. शादी से पहले दूल्हे की पहली झलक सामने आ चुकी है. हालांकि, उनके लुक को छिपाने की कोशिश की गई है, लेकिन इतना साफ हो गया है कि राघव ने शादी में व्हाइट शेरवानी पहनी है।  

    सभी मेहमानों को इस तरह की नाव से शादी के वेन्यू पर ले जाया जा रहा है. कुछ ही देर में राघव की सेहराबंदी की रस्म शुरू होने वाली है. साथ ही परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी होगी।

    सिंगर नवराज हंस ने परिणीति और राघव चड्ढा के संगीत में शिरकत की, फंक्शन के बाद उन्होंने मीडिया संग बातचीत में फंक्शन की इनसाइड डिटेल्स शेयर की. नवराज ने बताया कि उन्होंने संगीत में कई पंजाबी, सूफी गाने गाए. परीणीति ने ‘रब्बा’ गाने की फरमाइश की थी. जिस पर परिणीति- राघव ने जमकर डांस किया.  

    बेस्ट फ्रंड परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए सानिया मिर्जा उदयपुर पहुंच गई हैं. सानिया के साथ उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा को भी एरयपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। परिणीति मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल लहंगे में दुल्हन बनेंगी. परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर के लिए निकल गए हैं. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा शादी में पंजाबी दुल्हन बनेंगी. उनका ब्राइडल आउटफिट पेस्टल कलर का होगा. उनका चूड़ा, मेहंदी और कलीरें भी काफी खास होने वाले हैं. एक्ट्रेस के वेडिंग आउटफिट के साथ उनका चूड़ा और कलीरे भी काफी खास होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि परिणीति के कलीरों का डिजाइन कपल की दोस्ती और लव स्टोरी को दर्शाएगा. 

    सेहराबंदी और चूड़ा सेरेमनी के बाद जोरों-शोरों से राघव चड्ढा की बारात निकलेगी. बारात दोपहर 2-2.30 बजे के बीच निकलेगी. इसके बाद शाम 4 बजे परिणीति और राघव चड्ढा अपनी फैमिली और करीबी लोगों की मौजूदी में फेरे लिए जायेगे।

    इनके अलावा आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह भी परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं. उनकी पत्नी भी शादी में उनके साथ शामिल होंगी. संजय सिंह और उनकी पत्नी का 23 सितंबर को राजस्थानी और पंजाबी परंपरा से ढोल नगाड़े पर स्वागत किया गया था. संजय सिंह भी बाराती बनकर शादी में शामिल होंगे। राजस्थान के CM अशोक गहलोत भी परिणीति-राघव की शादी में शामिल हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर आएंगे. वो रात 9 बजे तक शादी अटेंड करेंगे फिर वापस जोधपुर के लिए रवाना होंगे.

  • पंजाबः टमाटर के बाद इन सब्जियों के दाम 100 के हुए पार, बिगाड़ा रसोई का बजट

    पंजाबः टमाटर के बाद इन सब्जियों के दाम 100 के हुए पार, बिगाड़ा रसोई का बजट

    बरनालाः डेढ़ महीने पहले रिटेल में 250 रुपये प्रति किलो तक बिके टमाटर के दाम इन दिनों बीस रुपये प्रति किलो रह गए हैं, लेकिन अब मटर मशरूम और फलियां ने आंखें तरेर ली हैं। इनके खुदरा दम 100 रुपये प्रति किलो पार कर चुके हैं। मंडी में भी अधिकतर सब्जियों के दाम 50 रुपये प्रति किलो से अधिक हैं। सब्जी कारोबारियों के अनुसार स्थानीय सब्जियों की आमद शुरू न होने के कारण इन दिनों अधिकतर सब्जियों की आपूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिसका असर दामों पर पड़ा है।

    महंगी सब्जियों ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। इन दिनों मटर के खुदरा दाम 150 से लेकर 170 रूपये प्रति किलो तक पहुंच चुके है। तो फलियां 120 रूपये प्रति किलो में बेची जार रही है। मशरूम भी मध्यम वर्ग की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसकी कीमत 150 रूपये किलो है। अन्य हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। चेयरमैन विजय गर्ग द विटेंज बरनाला के चेयरमैन विजय गर्ग ने कहा कि इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है, जिसके चलते सब्जियों की मांग में इजाफा हो गया है।

    वहीं, स्थानीय सब्जियां मंडी में न आने के कारण सब्जी व्यापारियों को हिमाचल प्रदेश से सब्जियों की आपूर्ति करनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में हो रही वर्षा तथा मार्गों में आ रही दिक्कतों के कारण सब्जियां परिवहन के दौरान कुछ मात्रा में खराब हो रही हैं। इस नुकसान का आर्थिक बोझ भी उपभोक्ता से ही वसूला जा रहा है।

    उप प्रधान विनोद कुमार कांसल श्री राम बाग कमेटी बरनाला के उप प्रधान विनोद कुमार कांसल ने कहा कि खाद्य पदार्थों के दाम प्रशासन को निर्धारित करने चाहिए क्योंकि कई कई बार कृत्रिम कमी पैदा कर व्यापारियों द्वारा अपने स्तर पर ही दामों में इजाफा कर दिया जाता है। सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान प्रदीप सिंगला ने कहा कि स्थानीय सब्जियों की फसल तैयार होकर मार्केट में आने में 25 दिन लग सकते हैं। इसके बाद ही दाम में गिरावट संभव होगी,फिलहाल वेडिंग सीजन के कारण मांग में बढ़ोतरी तथा आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ हुए हैं।

  • भाजपा नेता के छोटे भाई को रौंदते हुए निकला डंपर, हुई मौत

    भाजपा नेता के छोटे भाई को रौंदते हुए निकला डंपर, हुई मौत

    नेतराम: राखड़ से भरे डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मौके पर गहमा- गहमी का माहौल बन गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। डभरा थाना क्षेत्र गोबरा की घटना है। मौके पर पुलिस द्वारा समझाइस दिया गया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। डभरा थाना क्षेत्र में लगातार राखड़ वाहन की दौड़ने से आए दिन ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस क्षेत्र में राखड़ से भरे वाहन भीमकाय की तरह प्रतिदिन दौड़ते हैं जिसके चपेट में ग्रामीण आ जाते है और अपनी जान गंवा बैठते हैं। 
    आज फिर से गोबरा में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के राखड़ से भरे डंफर की चपेट में आने से युवक राजकुमार 23 वर्षीय युवक का मौत हो गई। मौत के बाद से ड्राइवर फरार हो गया जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गई और चक्काजाम शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस द्वारा समझाइस दी जा रही है मगर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बता दें कि इस तरह से भाजपा जिला अध्यक्ष के भाई के डंफर से और भी ऐसे ही बहुत लोग चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗੀਤਾ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜੇ Gun Point ਤੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਚ ਹੋਈ ਲੁਟ

    ਪੰਜਾਬ: ਗੀਤਾ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜੇ Gun Point ਤੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਚ ਹੋਈ ਲੁਟ

    ਬਰਨਾਲਾ: ਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਲੁੱਟ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ‘ਚ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਬੈਠੀ ਔਰਤ ਤੋਂ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦੀ ਨੋਕ ‘ਤੇ 7 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਲੁੱਟ ਲਏ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਗੀਤਾ ਭਵਨ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜੇ ਗੋਇਲ ਬ੍ਰਦਰਸ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਸਮੈਟਿਕ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਹੈ। ਅੱਜ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਮੂੰਹ ਢੱਕ ਕੇ ਦੁਕਾਨ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ, ਜਿਸ ਕੋਲ ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਸੀ। ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪਿਸਤੌਲ ਦਿਖਾ ਕੇ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ  ਲੱਗ ਗਿਆ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਬੈਠੀ ਸੀ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮੈਂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਤੋਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਪਰ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਵੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਇਕ ਪਾਸੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ ਪੈਸੇ ਲੁਟੇਰੇ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਸ ਲੁੱਟ ਬਾਰੇ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਮੁਖੀ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਨਿਲ ਬੰਸਲ ਨਾਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਨਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਚੀਜ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਦਿਨ-ਬ-ਦਿਨ ਚੋਰੀ ਅਤੇ ਲੁੱਟ-ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਇਸ ਦਾ ਉਦਹਾਰਣ ਹੈ।

    ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਹੁੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਵੀ ਇੱਕ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਵਿਅਕਤੀ ਆ ਕੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਇਦਾਂ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਲਾਇਸੈਂਸ ਦੇ ਕੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ 10 ਮਿੰਟ ਤੱਕ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਹੀ ਰਿਹਾ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਅਤੇ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਦਾ ਕੋਈ ਡਰ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਸਭ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਲਈ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਗੀਤਾ ਭਵਨ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜੇ ਗੋਇਲ ਬ੍ਰਦਰਸ ਨਾਮ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਚ ਲੁੱਟ ਦੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ। ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਮਾਲਕ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਬਾਹਰ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਸਨ। ਲੁਟੇਰਾ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀ ਨਕਦੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

    ਡਰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ 7 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਚਾਰ ਟੀਮਾਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜੁਟੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦੀ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਟ੍ਰੇਸ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਵੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲ ਪਿਸਤੌਲ ਨਕਲੀ ਹੈ ਜਾਂ ਜਾਂ ਨਕਲੀ।

  • ਜਲੰਧਰ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਜਲੰਧਰ : ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਇਲਾਜ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

    ਜਲੰਧਰ:  ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਇਕ ਮੈਰਿਜ ਦੀ ਇਲਾਜ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮਾਨਸੀ ਕੁਮਾਰੀ ਪੁੱਤਰੀ ਦੇਸ ਰਾਜ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕੋਟਲਾ ਦੇ ਰੂਪ ਚ ਹੋਈ ਹੈ।  ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਉਤੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ  ਆਰੋਪ ਲਗਾਂਦੇ ਹੋਏ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ  ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। 

     ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ  ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਐਸ ਐਮ ਓ ਡਾਕਟਰ ਸਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਡਾਕਟਰ ਜੇ ਕੇ ਸੰਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦਾ ਇਲਾਜ ਬਿਲਕੁਲ ਠੀਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਬੁਖਾਰ ਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਸੀ।  ਜਾਂਚ ਤੋ ਬਾਅਦ ਡਾਕ੍ਟਰ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲਗਿਆ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਡੇਂਗੂ ਸੀ ਅਤੇ ਮੈਰਿਜ ਦੇ ਸੈਲ ਘਟੇ ਹੋਏ ਸਨ । ਜਿਸ  ਕਾਰਨ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ।  ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।