Blog

  • सरकार की पहलः रेस्क्यू चलाकर 11 नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चुंगल से करवाया रिहा

    सरकार की पहलः रेस्क्यू चलाकर 11 नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चुंगल से करवाया रिहा

    रांचीः झारखण्ड और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पुराना नाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी राज्य से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां की बच्चियां आए दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो रही है। आदिवासी इलाकों से बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर बेचा जा रहा है। ऐसे ही मामले में झारखंड सरकार की पहल पर एक बार फिर 11 नाबालिग बच्चियों को बेंगलुरु से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया है। सरकार को नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में तो कामयाबी मिली है, लेकिन यह अपने आप में ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर कब तक राज्य से ऐसे ही आदिवासी बच्चियों को इस तरह से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होना पड़ेगा। इसमें सभी बच्चियां पाकुड़ और साहिबगंज इलाके की बताई जा रही है।

    सभी बच्चियां पहाड़िया जनजाति से है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब झारखंड सरकार ने सभी बच्चियों को फ्लाइट से वापस लाया है। भोले भाले आदिवासी लोगों को मानव तस्कर पैसे का लालच देकर बाहर प्रदेशों में बेच दिया करते हैं। झारखंड में ऐसा मामला आए दिन सामने आता है, लेकिन अब सरकार के साथ मिलकर बाल संरक्षण आयोग लगातार बच्चियों को रेस्क्यु करने का काम कर रहा है। अब तमाम बच्चियां वापस अपने राज्य लौट गई है। इन्हें रांची एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मौजूद थे।

    एयरपोर्ट पर श्रम अधिकारी अविनाश कृष्ण भी थे, उन्होंने बताया कि सरकार को सूचना मिली थी कि झारखंड की बच्चियों को बैंगलोर ले जाया गया है। इसके बाद बैंगलोर के अधिकारियों से मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को वापस अपने राज्य लाया गया है। फिलहाल, रांची में सभी को ट्रेनिंग देने की नियोजन की योजना है। बता दें कि हाल ही में झारखंड की 13 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के हाथों राजधानी दिल्ली से छुड़ाया गया था। जिसमें 14 साल की नाबालिग गर्भवती अवस्था में मिली थी। ज्यादतर मामलों में बच्चियों को नौकरी या पैसों का लालच देकर देह व्यापार या अंग तस्करों के हवाले कर दिया जाता है।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 लोग, देखें वीडियो 

    गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 लोग, देखें वीडियो 

    महाराष्ट्रः पुणे के एक गोदाम में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की झुलकर मौत हो गई है। यह गोदाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम के बगल में स्थित है, जहां 400 से अधिक एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत ये रही कि तुरंत ही सिलेंडर को वहां से हटा दिया गया वरना यहां एक भीषण हादसा हो सकता था और हालात बेकाबू होने तय थे। आग लगने की यह घटना शुक्रवार आधी को हुई। पुणे शहर के बाहरी इलाके वाघोली स्थित उबाले नगर इलाके के पास कावड़े बस्ती में यह घटना हुई। इस गोदाम में शादी की सजावट का सामान रखा हुआ था। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर 4 से 5 सिलेंडर फट गए। जिंसके बाद आग की लपटें और तेज हो गई। गोदाम में शादी के सामान और सजावट के उपकरण, लाइटिंग का सामान, तार, कुशन और कालीन रखे हुए थे।

    आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे। आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे।

    तुरंत ही आसपास रहने वालों लोगों को सुरक्षित निकालकर पूरा इलाका खाली कराया गया। अग्निशमन जवानों ने पूरी सावधानी बरती और वॉटरजेट से पानी का छिड़काव किया ताकि आग की लपटें आसपास के आवासीय भवनों तक न पहुंचे। पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड और पुणे नगर निगम ने 09 दमकल गाड़ियों के साथ 45 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। इस गोदाम का मालिक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बीच, आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने कुछ घंटों के लिए गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चलाया है।

  • पंजाबः Blind Tiger Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः Blind Tiger Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में देर रात ब्लाइंड टाइगर रेस्टोरेंट में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि उक्त रेस्टोरेंट में डिस्क की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिस्क के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की रेड दौरान रेस्टोरेंट के अंदर बैठे ग्राहक शोर सुनकर वहां से भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान पुलिस के हाथ में कुछ आपत्तिजनक वीडियोज भी लगी हैं, जिसमें युवा शराब आदि को उड़ाते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके तहत उक्त रेस्टोरेंट पर यह कार्रवाई की गई।

    पकड़े गए रेस्टोरेंट मालिक का नाम नितीश है और वह बीके दत्त गेट का रहने वाला है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ थाना रणजीत एवेन्यू में मामला दर्ज कर दिया है। जिस समय रेड की गई, उस समय रेस्टोरेंट में 5 हुक्के जल रहे थे। जिन्हें ठंडा कर पुलिस ने जब्त कर लिया है। सर्च में 10 फ्लेवर्ड तंबाकू के बॉक्स भी जब्त की। वहीं रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ सेक्शन 21 व 24 के अंतर्गत द सिगरेट एंड अदर टोबैको (तंबाकू) प्रोडक्ट एक्ट के अंतर्गत माला दर्ज किया गया है।

  • सड़क हादसे में पार्षद के छोटे भाई की मौत, घर में छाया मातम

    सड़क हादसे में पार्षद के छोटे भाई की मौत, घर में छाया मातम

    कोंडागांवः सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर देर रात एक बाइक बीच सड़क में खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में केशकाल नगर पंचायत के पार्षद भूपेश सिन्हा के छोटे भाई रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कोण्डागांव के जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार, नगर पंचायत के केशकाल के पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश सिन्हा का छोटा भाई रुपेश सिन्हा जगदलपुर में दुकान व्यापारी है।

    जगदलपुर में दुकान बंद कर वह उमेश ठाकुर के साथ बाइक से केशकाल लौट रहा था। केशकाल लौटने के दौरान 5 – 6 मई की दरमियानी रात सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर लंजोडा के पास बीच सड़क में खड़ी ट्रक से रुपेश सिन्हा की टक्कर हो गई। इस टक्कर में रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार उमेश ठाकुर को अत्यंत गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, रुपेश सिन्हा के बड़े भाई का भी 13 अप्रैल 2020 को कोंडागांव और केशकाल के बीच सड़क हादसे में मौत हुआ था, अब छोटे भाई की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ ਚੋਰੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ, ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ ਚੋਰੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ, ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਣਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਸਲੇ ਇਸ ਕਦਰ ਬੁਲੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਕਿ ਹੁਣ ਚੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ ਰਹੇ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬੂਟੇ ਵਾਲਾ ਅਤੇ ਰੁਕਣਾ ਮੁਗਲਾਂ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਦੋ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪਿੰਡ ਬੂਟੇ ਵਾਲਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਮਾਨ ਨਹੀਂ ਛੱਡਿਆ ਜੋ ਚੋਰੀ ਨਾ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਸਵੇਰੇ ਜਦ ਉਹ ਸਕੂਲ ਆਏ ਤਾਂ ਕਮਰਿਆਂ ਤੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਅਤੇ ਕਮਰਿਆਂ ਵਿਚੋਂ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ, ਡੀਵੀਆਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁੱਲ ਦੋ ਤੋਂ ਢਾਈ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੋਈ ਪਹਿਲੀ ਚੋਰੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਚੋਰੀ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵੱਸ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਚੌਕੀਦਾਰ ਲਗਾਏ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕਈ ਵਾਰ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਕੋਈ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਹੀ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਜੇਕਰ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਪਿੰਡ ਰੁਕਣਾ ਮੁਗਲਾਂ ਦੀ ਤਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਮਰਿਆਂ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦਾ ਸਮਾਨ, ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਰਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਲੈ ਗਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੇ ਰੋਕ ਲੱਗ ਸਕੇ।

  • जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता पिता, देखें वीडियो

    जालंधरः लतीफपुरा पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता पिता, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव के दौरान आज सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लतीफपुरा पहुंच गए है। इस दौरान उन्होंने आप सरकार को वोट ना डालने की अपील की है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के जालंधर दौरे से सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले कल जालंधर के बढ़ा पिंड और रुड़कां कलां (फिल्लौर) से मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए यात्रा की शुरुआत की गई थी। लतीफपुरा ने गिराए गए निर्माण को लेकर भी मूसेवाला के माता-पिता ने सवाल उठाए है। बता दें कि आज मूसेवाला के माता-पिता की जालंधर यात्रा का दूसरा दिन है। इसका रूट प्लान भी जारी किया गया था। जस्टिस फॉर सिद्धू मूसेवाला यात्रा रविदास चौक से जालंधर में प्रवेश करेगी। इसके बाद बबरीक चौक होते हुए करतारपुर में जाएगी। वहां से भोगपुर, आदमपुर, जंडूसिंघा से होते हुए रामामंडी में शाम को संपन्न होगी।

    पिछले कल सिद्धू मूसेवाला इंसाफ के लिए यात्रा का जालंधर लोकसभा क्षेत्र में आगाज करते हुए मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बाकायदा सरकार को चिट्ठी भेजी थी कि पंजाब में सिद्धू मूसेवाला समेत 2 लोगों को खतरा है, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। मूसेवाला के पिता ने कहा कि सरकार ने खतरे के बारे में जानकारी होने के बावजूद उनके बेटे की सुरक्षा को कम कर दिया। ऊपर से सुरक्षा कम करने वाली चिट्ठी जो कि टॉप सीक्रेट रखी जाती है उसे सोशल मीडिया पर अपनी झूठी शान दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दुश्मनों ने उसी का फायदा उठाया और उनके बेटे की गोलियां मार बेरहमी से हत्या कर दी गई।

  • बड़ा झटकाः 2 हजार हिंदी मीडियम स्कूल हुए बंद

    बड़ा झटकाः 2 हजार हिंदी मीडियम स्कूल हुए बंद

    रायपुर: शिक्षा के बदलते इस वातावरण में हिंदी माध्यम स्कूलों का क्रेज खत्म होता जा रहा है। पहले हिंदी माध्यम स्कूलों में एडमिशन को लेकर मारामारी चल रही थी, लेकिन इन 4 से 5 सालों में हिंदी माध्यम स्कूलों को तगड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के लगभग 2 हजार हिंदी माध्यम के स्कूल बंद हो चुके हैं। तो वहीं कुछ स्कूल अभी भी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। मामले में शिक्षाविद का कहना है कि पालक भी खुद यही चाहते हैं कि उनका बच्चा उनसे ज्यादा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे इसलिए वो अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता बताते हैं कि RTE के तहत हिंदी माध्यम स्कूलों में प्रवेश लेने वालों की संख्या ना के बराबर है। जबकि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सीटें फुल हैं।

  • पंजाब : DC की पत्नी की धोखाधड़ी मामले में सरकार का एक्शन, 1.17 करोड़ 56 हजार का लिया मुआवजा

    पंजाब : DC की पत्नी की धोखाधड़ी मामले में सरकार का एक्शन, 1.17 करोड़ 56 हजार का लिया मुआवजा

    मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में तैनाती के दौरान पंजाब के कई अफसरों ने अपने पत्नियों के नाम पर करोड़ों का मुआवजा ले लिया। आरोपियों में फिरोजपुर के डीसी राजेश धीमान की पत्नी जसमीन कौर का भी नाम है। उनके नाम पर एक करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपए का मुआवजा ले लिया। जैसमीन के नाम दो एकड़ जमीन का बाग बाकरपुर में दिखाया गया। इस धोखाधड़ी का तरीका भी काफी अलग था।

    गमाडा में साल 2016 से 2020 के बीच बागवानी व राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ज़मीन एक्वायर करने के दौरान करोड़ों का मुआवजा लिया गया। गमाडा के अधिकारियों को पता था कि कब और कौन सी जमीन एक्वायर की जानी है, ऐसे में जमीन पहले ही पत्नियों के नाम पर खरीदकर वहां अमरूद के बाग रिकॉर्ड में दिखा दिए गए। जिस समय जमीन एक्वायर करने का प्रोसेस हुआ था, राजेश धीमान भी गमाडा में उच्च पद पर तैनात थे।

    संबंधित विभाग के अफसर जानते थे कि सबसे जल्दी अमरूद का पौधा बड़ा होता है, अगले 20 साल तक क मुआवजा मिलना तय है। ऐसे में फर्जी तरीके से 20 साल का बनता करोड़ों का मुआवजा लिया गया। एफआईआर के अनुसार, राजेश की पत्नी जसमीन के नाम 1.17 करोड़ रुपए का मुआवजा ले लिया। जिन लोगों ने फर्जी मुआवजा लिया, उनमें सीए, प्रॉपर्टी डीलर, गमाडा के अफसर आदि भी शामिल है।

  • आज का राशिफल, 6 मई 2023

    आज का राशिफल, 6 मई 2023

    आज का राशिफल, 6 मई 2023
    मेष: भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें।

    वृष: मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।
    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।
    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    तुला: व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: आज मान-सम्मान के योग बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
  • जालंधर : एक्टिवा और बाइक की भयानक टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर : एक्टिवा और बाइक की भयानक टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : नकोदर के अधीन आते गांव उगी में पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल व एक्टिवा की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह सुक्खा पुत्र परगट सिंह निवासी गांव अलीचक, थाना लांबड़ा, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

    स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी उगी के एएसआई चमन लाल मौके पर पहुंचे। एएसआई ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं इस घटना को लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।