जालंधर : एक्टिवा और बाइक की भयानक टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्ष : नकोदर के अधीन आते गांव उगी में पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल व एक्टिवा की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह सुक्खा पुत्र परगट सिंह निवासी गांव अलीचक, थाना लांबड़ा, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी उगी के एएसआई चमन लाल मौके पर पहुंचे। एएसआई ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं इस घटना को लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *