Blog

  • 4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

    4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव अंबोटा में 4.18 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाज़िमों ने यातायात चेकिंग के लिए गांव अंबोटा में नाकाबंदी कर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक मोटरसाइकिल को चेकिंग के लिए रोका गया तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर 4.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान मोटरसाइकिल चालक विपन सिंह निवासी अम्व स्लेतर डा अम्व पठियार, तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा व निखिल निवासी ज्वालामुखी जिला कांगड़ा के रुप में हुई है। आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य नितिन नाहर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य नितिन नाहर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ और सीआईए टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के फरार अपराधी नितिन नाहर को उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हथियार सहित 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने कहा, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन सुनियोजित हत्याएं और फिरौती की कई कोशिशें टल गई हैं। फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • भाजपा को सत्ता से बाहर होते ही याद आई शिमला नगर निगम की समस्याएं: देवेन्द्र भुट्टो 

    भाजपा को सत्ता से बाहर होते ही याद आई शिमला नगर निगम की समस्याएं: देवेन्द्र भुट्टो 

    विस चुनावों की तरह नगर निगम चुनावों में भी भाजपा रहेगी सत्ता से बाहर

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो को शिमला नगर निगम के तहत वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी से चुनाव प्रभारी के रूप में प्रत्याशी लक्ष्मी चौहान एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व आगामी रणनीति तैयार की। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताकर उन्हें सत्ता प्रदान की है। उसी प्रकार शिमला नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों की बड़ी जीत होगी। और विस चुनावों की तरह भाजपा सत्ता से बाहर रहेगी। भुट्टो ने कहा कि राज्य में सूक्खू सरकार के 5 माह का कार्यकाल बेहतर रहा है। और 5 माह के कार्यकाल में ओपीएस महिलाओं को 1500 रुपये जैसी गारंटियों को सरकार ने अंतिम रूप देकर समर्पित करने का खाका तैयार कर लिया है जो बहुत जल्द जनता और कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगी।

    भुट्टो ने कहा कि 2017 से 2022 तक भाजपा प्रदेश में सत्तासीन रही तव 5 वर्षो में भाजपा को नगर निगम में शौचालयों ओर बिजली पानी की याद नहीं आई। जब सत्ता से बाहर हुए और चुनाव आयोग ने नगर निगम चुनावों की घोषणा की तो भाजपा तिलमिला उठी। और अपने घोषणा पत्र में नगर निगम के लिए वड़ी- वड़ी घोषणाएं कर दी। जब कि शिमला की जनता जानती है कि कौन सत्ता में बैठा है और कौन विकास करवा रहा है। भुट्टो ने कहा कि सूबे की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ खड़ी रही है। और जिस प्रकार पूर्व भाजपा के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने मंडी लोकसभा के साथ चार उपचुनाव जीतकर यह दर्शा दिया था। कि राज्य का हर चुनाव कांग्रेस पार्टी एक जुट होकर लड़ती है और जीत भी हासिल करती है। भुट्टो ने कहा कि शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और राजधानी शिमला को किस प्रकार मॉडल रूप देना है। यह भाजपा से सीख लेने की जरूरत नहीं है। जिस प्रकार राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू राज्य में विकास की रफ्तार को आगे वढ़ाकर प्रदेश में चाहूंमखी विकास की ओर बढ़ रहे है। उसी प्रकार शिमला नगर निगम को भी एक विकास का मॉडल तैयार करवाया जाएगा। ओर नगर निगम की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। भुट्टो ने कहा कि शिमला की जनता भाजपा के झूठे प्रलोभन में आने वाली नहीं है। ओर कांग्रेस समर्थक उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देकर सफल बनाएंगे। 

  • शहीद के नाम का गेट तो नहीं बना लेकिन शराब का ठेका खोल दिया

    शहीद के नाम का गेट तो नहीं बना लेकिन शराब का ठेका खोल दिया

    नंगल सलांगडी गांव के लोगों ने ठेका खोलने का किया विरोध, डीसी से मिले
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव नंगल सलांगडी में शराब का ठेका खोलने पर स्थानीय लोग लामबंद हो गए हैं हैरानी इस बात की है कि यहां पर शहीद सुरेंद्र सिंह के नाम का गेट प्रस्तावित था वहां अब शराब का ठेका खोल दिया गया है शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी उना राघव शर्मा से मिला और उन्होंने शराब के ठेके को हटाए जाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर नंगल सलांगडी में सड़क किनारे शराब के ठेके को बंद करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर ठेका खोला गया है वहां एक बस स्टॉप भी है। बस स्टॉप से ग्रामीण विभिन्न क्षेत्रों के लिए आते जाते हैं। ठेका खुलने से सुबह से लेकर देर शाम तक नशेडिय़ोंं का आना जाना लगा रहता है। ग्राम पंचायत प्रधान व शहीद सुरेंद्र सिंह के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार छोटेलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस स्थान पर शहीद के नाम का गेट बनाया जाना प्रस्तावित था वहां पर शराब का ठेका खोल दिया गया है जो बिल्कुल गलत है।
    नंगल सलांगड़ी की ग्राम पंचायत प्रधान आशा कुमारी ने बताया कि ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत से कोई एनओसी नहीं ली गई है। ऐसे में बिना पंचायत की मंजूरी से ठेका कैसे खुला यह एक बड़ा सवाल है ? इसके अलावा जिस स्थान पर ठेका खुला है वहां पुश्तैनी पेयजल स्त्रोत भी है। इस स्त्रोत से आने जाने वाले लोग पानी भी पीते हैं। लेकिन जब से वहां ठेका खुला है खास तौर पर महिलाएं व स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थी उक्त स्त्रोत से पानी पीने से भी कतराते हैं। पंचायत प्रधान आशा की माने तो गांव में शराब का ठेका खोलने के लिए ग्राम पंचायत से परमिशन तक नहीं ली गई है बिना परमिशन यह शराब का ठेका खोला गया है। उन्होंने बताया कि शराब ठेका खोलने का मामला मौजूदा विधायक देवेंद्र भुट्टो के पास भी लेकर पहुंचे थे उन्होंने 2 दिन का समय मांगा था लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
    इस मामले पर उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि नंगल सलांगडी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल शराब के ठेके के विरोध में उनसे मिला है उन्होंने कहा कि वह इस मामले में एक्साइज विभाग को जांच किए जाने के आदेश दिए जाएंगे अगर नियमों के अनुसार यह ठेका नहीं खुला है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीसी शोभित गौतम के अलावा वार्ड पंच व अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
  • 13 मई को ऊना और अम्ब न्यायालयों में लगेंगी राष्ट्रीय लोक अदालत 

    13 मई को ऊना और अम्ब न्यायालयों में लगेंगी राष्ट्रीय लोक अदालत 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला न्यायालय ऊना और उपमंडल अम्ब न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों पर निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस, धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, कोविड उल्लंघन के मामले भरण-पोषण, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी से संबंधित मामले, वैवाहित विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा।
    सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता हेतू एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वितिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पैरा लीगल वालंटियर, आशा/आंगनवाड़ी वर्करों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं। इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे के लिए कोई शुल्क नहीं लगता और पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 13 मई से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • आशा वर्कर व भारतीय मजदूर संघ ऊना इकाई ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    आशा वर्कर व भारतीय मजदूर संघ ऊना इकाई ने डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: आशा वर्कर्स कार्यकर्ता संघ ऊना और भारतीय मजदूर संघ ऊना इकाई ने आज उपायुक्त ऊना के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान व आशा वर्कर्स संघ की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एमसी पार्क ऊना में  एकत्रित  हुआ। 

    उन्होंने 20वें त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन में  लिए गए निर्णय पर चर्चा की और अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा गया ।  ज्ञात हो कि भारतीय मजदूर संघ का विश्व राष्ट्रीय अधिवेशन  बिहार के पटना शहर में सम्पन्न हुआ था जिसमें देश भर के करीब 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। अधिवेशन में निम्न 14 प्रस्ताव पारित किये गये हैं। भारतीय मजदूर संघ के सह संगठन मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में तय किया गया था कि 26 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा उन्होंने बताया कि आपस में मुख्य चार बिंदुओं को दर्शाया गया है जिसमे सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया करवाने,  ठेका प्रथा के अन्धानुकरण पर रोक लगाने तथा ठेका श्रम (निवारण एवं नियमितिकरण) अधिनियम 1970 में न्यायोचित संशोधन करने, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाने के अलावा  न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय करना प्रमुख रूप से शामिल है।
    मजदूर संघ के साथ साथ आशा वर्कर्स संघ ने भी आज रैली निकालकर प्रधानमंत्री को अपना ज्ञापन डीसी के माध्यम से भेजा । उन्होंने कहा है कि आशा वर्कर्स को  ईपीएफ, ईएसआई व पेंशन का प्रावधान किया जाए ।आशा वर्कर की कार्य के दौरान दुर्घटना होने या मृत्यु होने पर पांच लाख की राशि का भुगतान मुआवजे के रूप में किया जाए। रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त पांच लाख रुपए की राशि का भुगतान आशा वर्कर को किया जाए अपनी अन्य मांगों को लेकर उन्होंने यह ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा है
    वहीं डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ और आशा वर्कर की तरफ से उन्हें एक ज्ञापन मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मागों को दर्शाया है हिमाचल सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा ।
  • कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लड़ती है चुनाव, इनका हर घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा: वीरेंद्र कंवर

    कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लड़ती है चुनाव, इनका हर घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा: वीरेंद्र कंवर

    शिमला नगर निगम चुनावों में भाजपा को मिलेगी प्रचंड जीत,कांग्रेस पहुंची हाशिये पर

    ऊना/ सुशील पंडित; पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा सावित हुआ है। उसी प्रकार नगर निगम चुनावों में भी राज्य सरकार का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है और इस घोषणा पत्र की एक भी घोषणा पर कांग्रेस कभी गम्भीर नहीं होगी। कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियों का प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करके सत्ता हासिल की है और सरकार वनते ही कांग्रेस सरकार की पहली बैठक में ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने, 2 रुपये किलो गोबर खरीदना, 100 रुपये लीटर किसानों से दूध लेने वाली दस गारंटियों को कांग्रेस सरकार ने फेल कर दिया है। सत्ता सुख भोगने के लिए जनता को कर्ज तले डुबो रही है। अब नगर निगम चुनावों में जनता ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भारी समर्थन भी मिल रहा है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि  जनता का अद्भुत जोश देखने को मिल रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह से चुनाव प्रचार में जुटा है। क्योंकि जिस तेजी से कांग्रेस ने राज्य की जनता को प्रलोभन देकर सत्ता ली है। अब सरकार अपने वादों से मुकर रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। 900 से ज्यादा सरकारी संस्थान 350 से ज्यादा सरकारी स्कूल सरकार ने बन्द कर दिए है। पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनावी समय मे कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने रंग बदलना शुरू कर दिया। और 5 लाख नौकरियां देने की वजाए लाखों युवाओं को वेरोजगार करके घर बैठा दिया है। कंवर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को सेलरी के लाले पड़े हुए है। बीते 5 माह से उनके खाते में सैलरी नहीं पड़ी है। व्यावस्था परिवर्तन की बात करने बाली राज्य की कांग्रेस सरकार बताए कि 5 माह के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार की क्या बड़ी उपलब्धि रही है। हिमाचल की जनता के लिए 5 माह में क्या किया है। कंवर ने कहा कि पहली बैठक में ओपीएस देने वाली कांग्रेस सरकार खुद ओपीएस में घिर गई है। और हर कैबिनेट बैठक में नए अध्ययन के साथ ओपीएस देने की बात कर रही है। राज्य की महिलाओं को 5 माह के कार्यकाल में किसके खाते में 1500 रुपये डाले गए है। राज्य सरकार ने दस गारंटियों में से कौन सी गरन्टी को पूरा किया है। यह जनता में सार्वजनिक करें। कंवर ने कहा कि बीते पांच वर्षो के कार्यकाल में कांग्रेस के नेता कर्ज पर ढिंढोरा पीटते रहे है। लेकिन अव 5 माह में राज्य की सूक्खू सरकार ने कितना कर्ज लिया है। और क्यों कर्ज लेने की जरूरत पड़ी है। यह जनता में श्वेत पत्र कांग्रेस सरकार जारी करे। 
       
    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सूक्खू सरकार के 5 माह का कार्यकाल पूर्व जयराम सरकार के दौरान प्रगति पर चले कार्यों के पूर्ण होने पर फीते काटने में ही बीत गए। अगर 5 माह के कार्यकाल में सूक्खू सरकार ने एक भी कोई बड़ा कार्य जो जनता के लिए किया हो तो कांग्रेस सरकार बताए। कंवर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यो का श्रेय लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है। और उनका श्रेय लेकर जनता को भ्रमित कर रही है। लेकिन हिमाचल की जनता जानती है कि कौन विकास करवा रहा है और किसके विकास कार्यों का श्रेय कौन ले रहा है। 

  • इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने 4 साल से गोद लिए अक्षर ज्ञान केंद्र का बदला स्वरूप

    इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने 4 साल से गोद लिए अक्षर ज्ञान केंद्र का बदला स्वरूप

    चेयरमैन विजिट का आयोजन किया 

    ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने 4 साल से गोद लिए अक्षर ज्ञान केंद्र का बदला स्वरूप जो कि समाज सेविका प्रवीण चला रही थी।इनरव्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट 307 के चेयरमैन डॉक्टर सतिंदर निज्जर ने शिरकत की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने स्लम एरिया में ऊना उमंग की सहायता से चलाए जा रहे स्कूल में विजिट किया एवं वहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए के मेज, कुर्सियां, पढ़ने की सामग्री, खाने पीने का सामान एवं पीने के लिए शुद्ध जल का क्लब के द्वारा वितरण किया गया। चेयरमैन विजिट के लिए रखे गए कार्यक्रम में जे.एस विजडम वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने अद्भुत नृत्य प्रस्तुति की। इन छात्रों को उनकी भव्य प्रस्तुति के लिए संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह दिए गए साथ ही जे.एस विजडम वर्ल्ड स्कूल के मेधावी छात्र मानया, बारिका, तनीषा, भारती, प्रथम, काशवी, आरुषि जिनको हमीरपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया था, उन्हें भी ऊना उमंग क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस स्कूल के अध्यापक श्रीमती ममता, श्रीमती सुलेखा एवं श्रीमती आरती को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्हें सम्मानित किया तथा क्लब की सेक्रेटरी सांची दीपिका बस्सी ने इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऊना उमंग के द्वारा किए जा रहे सामाजिक उत्थान के कार्यों का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर इनरव्हील ऊना क्लब उमंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इनरव्हील क्लब की सेक्रेटरी सांची दीपिका बस्सी ने 10 महीनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की । इस मौके पर इनरव्हील ऊना उमंग क्लब में तीन मैंबर नए जुड़े जिनमें रोजी धीमान, रश्मि ठाकुर और सोनू दुबे जिन्हें अनुराधा मैडम ने क्लब के स्मृति चिन्ह देकर इनरव्हील ग्रुप में शमिल किया। इस मौके में क्लब के सभी मेंबर उपस्थित थे।

  • जालंधरः Sence Spa Center में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः Sence Spa Center में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः गढ़ा रोड स्थित क्रिस्टल प्लाज़ा मार्केट में बने Sence Spa Center को लेकर बड़ी खबर बड़ी सामने आई है। Sence Spa Center में पुलिस ने रेड की। जहां पुलिस ने कई युवक-युवतियों को काबू किया। पुलिस ने उन्हें मौके पर कई युवक-युवतियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा काबू किए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। जहां पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे निर्मल सिंह मीडिया के सामने काबू किए गए युवक युवतियों के बारे में कोई जानकारी देने से गुरेज करते रहे। लेकिन पुलिस उक्त युवक युवतियों को थाना 7 में ले गई है।

    बता दें कि इससे पहले चुनमुन माल के ग्राउंड माल में स्थित स्पा सेंटर किंगडम में पुलिस ने दबिश देकर 5 से 6 लड़कियों सहित 3 युवकों को काबू किया था। उस दौरान पीड़ित युवती ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया था कि करीब डेढ माह पहले स्पा सेंटर किंगडम में वह काम करने के लिए आई थी। पीड़ित का आरोप था कि उसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली मालिक के द्वारा वहां पर मसाज करने आए उक्त व्यक्ति से उसके संबंध बनवाने को मजबूर किया। पीड़ित का आरोप था कि इसके बाद उक्त मालिक के द्वारा उसकी वीडियो बनाकर उससे ब्लैकमेल किया जा रहा था। वहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे गए।

    पीड़िता ने काल्पिक नाम सुनिता, राधा, सुष्मा पर आरोप लगाए थे कि उक्त तीनों उसे ब्लैकमेल कर मजबूर करती थी। जिससे परेशान होकर आज उसने उक्त स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी ओर थाना 6 के प्रभारी पीड़ित की शिकायत मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर मौजूद कई लड़कियां पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगी। जिन्हें पुलिस की महिलाकर्मी  काबू कर स्पा सेंटर में ले गई थी।

  • जिला ऊना में अगले एक वर्ष तक चलेगा नशा मुक्त ऊना नामक अभियान – राघव शर्मा

    जिला ऊना में अगले एक वर्ष तक चलेगा नशा मुक्त ऊना नामक अभियान – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में से एक नशा मुक्त समाज को सार्थक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ऊना एक विशेष अभियान आरंभ करने जा रहा है। नशा मुक्त ऊना नामक इस अभियान के तहत अगले एक वर्ष तक जिला ऊना में नशे की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता तथा परामर्श इत्यादि से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान को गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मई 2023 के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। नशा मुक्त ऊना अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने वाली गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा प्रशासन के सहयोग से जिला मुख्यालय ऊना में एक कार्यालय स्थापित किया जाएगा। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान की एक अपनी वेबसाइट बनाई जाएगी तथा जिला के हर व्यक्ति तक अभियान की पहुंच बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
    राघव शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, कालेजों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अलावा स्वास्थ्य संस्थानों तथा पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े लोगों को विशेष रूप से शिक्षित कर संवेदनशील बनाया जाएगा ताकि वे अपने अपने संस्थानों तथा क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभावों तथा इनसे होने वाली व्याधियों के अलावा नशे के दुष्परिणामों बारे सचेत कर सकें।
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिला में नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है जिसके लिए सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं के अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस के कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों तथा युवक मंडलों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में सरकारी तथा निजी विद्यालयों में छठी से 12वीं कक्षा तक लगभग 50000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जो कि इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है अभियान के तहत बच्चों में क्रोध, मानसिक दबाव तथा हिंसक प्रवृत्ति को विशेष रूप से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति नशा मुक्त अभियान की निगरानी करेगी जबकि उपमंडल स्तर पर उप मंडलाधिकारी (ना) की अध्यक्षता में, शिक्षण संस्थानों में मुख्य अध्यापक या प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में तथा पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में समिति कार्य करेगी।
    बैठक में एसी वरिंदर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी ऊना अनीता शर्मा, गुंजन स्वयं सेवी संस्था की ओर से विजय, नशा मुक्ति केंद्र घालुवाल से अजय भारती सहित अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।