Blog

  • पंजाबः अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने 80 नए मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन 

    पंजाबः अरविंद केजरीवाल और सीएम मान ने 80 नए मोहल्ला क्लीनिक का किया उद्घाटन 

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को मुफ्त गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज लुधियाना में राज्य के लोगों को 80 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए। केजरीवाल और मान द्वारा जोन बी के नजदीक स्थित कॉर्पोरेशन ओल्ड एज होम जिसे आम आदमी क्लीनिक में बदला गया है, यहीं से इन क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। आम आदमी क्लीनिक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है, यह एक गारंटी प्रदर्शन है। हमने चुनाव से पहले गारंटी दी थी। उस समय लोग कहते थे कि पैसा कहां से आएगा। हमने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के पास पैसा आएगा।

    बिजली बोर्ड पर कोई कर्जा नहीं रखा गया। उसे भी 26 साल में पहली बार कर्ज मुक्त किया गया हैं। अब न घरेलू क्षेत्र में कटौती हो रही है और न ही उद्योग जगत में। हमने अपनी कोयला खदान चालू कर दी है, जो बंद हो गई थी। यहां आज भी 37 दिनों का कोयले का भंडार है। दिल्ली में भी केजरीवाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। आज दिल्ली के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हैं। लाखों बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल दिया गया।

    राज्य में इससे पहले दो फेज में 504 क्लीनिक खोले जा चुके हैं। नए क्लीनिक में 8 क्लीनिक लुधियाना, 17 अमृतसर, मानसा, तरनतारन, कपूरथला, बरनाला, बठिंडा में 1-1, फरीदकोट में 2, फिरोजपुर में 4, गुरदासपुर में 3, मोगा में 12, पटियाला में 5, संगरूर में 11, SAS नगर और SBS नगर में 6-6 क्लीनिक खोले जा रहे हैं। पहले दो फेज में स्थापित 504 आम आदमी क्लीनिक में अब तक 21 लाख लोग इलाज करवा चुके हैं। इनमें पहले फेज में 100 और दूसरे फेज में 404 क्लीनिक खोले गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 चुनावों से पहले मुफ्त इलाज और मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का वादा किया था। जिसके मुताबिक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में कुछ और मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जाएंगे।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टर का निजी सहायक गिरफ़्तार

    पंजाबः सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टर का निजी सहायक गिरफ़्तार

    मानसाः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो सहनशीलता नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आरंभ की गयी मुहिम के अंतर्गत आज सिवल अस्पताल मानसा में तैनात डाक्टर अशीष कुमार के निजी सहायक रक्खा सिंह लक्खा को 3500 रुपए की रिश्वत की मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मानसा शहर के निवासी हरदीप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में की गई आनलाइन शिकायत की पड़ताल के उपरांत उपरोक्त मुलजिम को गिरफ़्तार किया गया है।

    अन्य विवरण देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त मुलजिम रक्खा सिंह ने उसकी (शिकायतकर्ता) पत्नी का ऑपरेशन करवाने के बदले 3500 रुपए की मांग की थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी सारी बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के उपरांत पता लगा कि उक्त निजी सहायक ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की माँग की थी। उन्होंने बताया कि उक्त पूछताछ के आधार पर उक्त दोषी को गिरफ़्तार करके उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो थाना, बठिंडा रेंज में रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है और इस सम्बन्धी आगे कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि इस केस में संबंधित डाक्टर की भूमिका को तफ्तीश के दौरान विचारा किया जायेगा।

  • पंजाबः सीएम मान ने मिलावटखोरों के खि़लाफ शिकंजा कसा, दिए ये आदेश 

    पंजाबः सीएम मान ने मिलावटखोरों के खि़लाफ शिकंजा कसा, दिए ये आदेश 

    चंडीगढ़ः राज्य निवासियों को पौष्टिक और मिलावट रहित खुराक मुहैया करवाना यकीनी बनाने और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ और सख्ती सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने सम्बन्धित पक्षों को सख़्त चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यह बात आज पंजाब सिवल सचिवालय चंडीगढ़ में सुरक्षित भोजन और सेहतमंद ख़ुराक संबंधी राज्य स्तरीय सलाहकार कमेटी की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कही। जंजूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सख़्त हिदायतें हैं कि गुणवत्ता और लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न किया जाये और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाये। इसके इलावा मिलावटखोरी रोकने के लिए जागरूकता के साथ चैकिंग, लैब टेस्टिंग आदि कारगर कदम भी उठाए जाएं क्योंकि यह लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। राज्य सरकार सेहत के मामलों को लेकर बहुत गंभीर है।

    सब्जियों और फलों को ग़ैर कुदरती तरीकों के साथ पकाने के मामलों को गंभीरता के साथ लेते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि इस व्यवहार को रोकने के लिए चैकिंग की जाये। फूड सेफ्टी मोबाइल वाहनों और टेस्टिंग वाली लैबज़ को बढ़ाया जाये। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सुबह की प्राथना सभाओं में विद्यार्थियों को मिलावटखोरी संबंधी जागरूक किया जाये और इस सम्बन्धी विद्यार्थियों के मुकाबले भी करवाए जाएँ। खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री के लिए लायसैंसिंग और रजिस्ट्रेशन लाज़िमी करार देते हुये यह यकीनी बनाया जाये कि कोई भी खाद्य सामग्री बिना इसके न बेची जाये। जंजूआ ने ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने पर ज़ोर देते हुये स्टाफ की भर्ती, निगरानी टीमों के लिए वाहनों की व्यवस्था और राज्य भर में और नयी लैब स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चैकिंग टीमों की तरफ से दूध से तैयार होने वाले उत्पादों जैसे कि मक्खन, पनीर और देसी घी की मिलावट करने वालों पर सख्ती करते हुये छापेमारी की जाये। निगरान टीमों की संख्या बधाई जाये।

    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वीपी सिंह ने इट राइट मुहिम के अंतर्गत सरकारी अदारों को विशेष कर मैडीकल कालेज, नरसिंग कॉलेज और अन्य शैक्षिक अदारों को सर्टीफिकेशन करवाने के लिए कहा। ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन (एफडीए) के कमिश्नर डा. अभिनव त्रिखा ने मुख्य सचिव को फूड सेफ्टी विंग की तरफ से की जा रही गतिविधियों के बारे अवगत करवाया। मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राज़ी पी. श्रीवासतवा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा जसप्रीत तलवार, प्रमुख सचिव कृषि सुमेर सिंह गुर्जर, सचिव पंजाब मंडी बोर्ड अमृत कौर गिल, एएमडी पनग्रेन परमपाल कौर, डायरैक्टर लैब रवनीत कौर और ज्वाइंट कमिशनर ख़ाद्य मनोज खोसला भी उपस्थित थे।

  • इंपीरियल स्कूल में समूह कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

    इंपीरियल स्कूल में समूह कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

    आदमपुर/गणेश कुमार: द इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर के विद्यार्थियों के बीच समूह कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का आयोजन माननीय अध्यक्ष सर जगदीश लाल, निर्देशक जगमोहन अरोड़ा, प्राचार्य श्रीमती सविंदर कौर मल्ही, मुख्य शैक्षणिक सलाहकार श्रीमती सुषमा वर्मा, प्रधानाध्यापिका श्रीमती परविंदर कौर एवं शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षक सेवानिवृत्त प्राचार्य के.एम.वी श्रीमती जगदीश कौर धामी, डायटीशियन निहारिका पसरीचा भी मौजूद रहीं। कॉलेज से रिटायर होने के बाद भी श्रीमती धामी बहुत काम कर रही हैं और बहुत आगे की सोच रखती हैं। उन्होंने परवाज़ कार्यक्रम में आप्रवासन संबंधी साक्षात्कार भी दिए।

    शिक्षक श्रीमती आराधना, हरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, दमनप्रीत कौर व भास्कर बग्गा की देखरेख में कराई गई इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन ने प्रथम, कक्षा द्वितीय ने द्वितीय तथा कक्षा प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण, मांँ, पशु संरक्षण और परिवार के विषयों पर आधारित कविताओं का पाठ किया। माननीय चेयरमैन जगदीश लाल, डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा, प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ही, मुख्य शैक्षणिक सलाहकार सुषमा वर्मा, हेड मिस्ट्रेस परविंदर कौर और शिक्षकों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। श्रीमती धामी ने भी शिक्षकों और छात्रों की सोच की बहुत सराहना की और सभी को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके सभी स्टाफ और छात्रों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का वादा किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सविंदर कौर मल्ली ने छात्राओं के उत्साह को देखते हुए उन्हें भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कहा और विजेता छात्राओं व शिक्षकों को बधाई भी दी।

  • जेल में गैंगस्टर को बैरक से खींच 100 से ज्यादा बार मारा चाकू, देखें CCTV

    जेल में गैंगस्टर को बैरक से खींच 100 से ज्यादा बार मारा चाकू, देखें CCTV

    नई दिल्ली: दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था। 6 से 7 कैदी चादर के सहारे जेल की फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में घुस जाते हैं। किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है। लेकिन गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से कम से कम 100 से ज्यादा वार करते हैं।

    टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत के अंदर गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था। उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है। ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकीलों के वेश में सितंबर 2021 में उत्तरी दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:11 बजे 6 से 7 कैदी ताजपुरिया की बैरक में घुसे थे। करीब 2 मिनट तक हमला होता रहा। इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

    हमले के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार किए। हमले के दौरान ताजपुरिया ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और सेल से बाहर खींच ले गए। पुलिस ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी गोगी गैंग के हमलावर जेल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर टिल्लू ताजपुरिया के सेल में आए और हमले को अंजाम दिया।

    सीसीटीवी फुटेज में कम से कम दो हमलावर ऊपर की मंजिल से चादर का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। टिल्लू ताजपुरिया के सिर पर गहरी और गंभीर चोट लगी थी। बाद में उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पिछले महीन तिहाड़ जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी प्रिंस तेवतिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने मार डाला था। बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या का आरोपी है।

  • दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर बिताई शादी की पहली रात, पिता पर लगाए ये आरोप

    दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर बिताई शादी की पहली रात, पिता पर लगाए ये आरोप

    सारण: इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। शहर, गांव, गली मोहल्ले में शहनाइयों की गूंज और ढोल नगाड़े की आवाज फिर से गूंजने लगी है। वहीं, शादियों के इस सीजन में रिती रिवाज और रस्मों के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। लेकिन इस बीच बिहार से एक ऐसी खबर आई जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो ​चलिए जानते हैं शादी की पहली रात दूल्हा-दुल्हन के साथ ऐसा क्या हुआ?

    दरअसल शादी की पहली रात नव दंपति को सड़क किनारे झोपड़ी में बितानी पड़ी। दूल्हा राजेश ने बताया कि भूखे प्यासे पति-पत्नी भटक रहे हैं और कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही। राजेश ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस इस मामले में उदासीन दिख रही है। दुल्हन बनी पुतुल ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि दिव्यंगता के कारण उसकी शादी होने में दिक्कत हो रही थी, लिहाजा उसके पिता ने इस शादी की साजिश रची और राजेश को बड़ी बेटी रिंकू से शादी के लिए बारात लेकर बुलाया और एन मौके पर राजेश से उसकी शादी करा दी।

    छपरा में बीते 2 मई को यह मामला सामने आया था जब मांझी के भभौली में बहन के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे ने शाली से शादी कर ली। मांझी के भभौली में कन्या निरीक्षण के पश्चात बड़ी बहन के साथ शादी से इनकार करने के बाद वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच जमकर गुत्थम गुत्थी हुई और बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस की निगरानी में चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर पंचायत ने छोटी बहन पुतुल के साथ दूल्हे राजा का सिंदूर दान करा बारातियों को सकुशल विदा कर दिया।

    स्थानीय मुखियापति शैलेश्वर मिश्रा ने यह शादी कराई थी लेकिन अब नव दंपति ने इस शादी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि उनकी मर्जी के बिना या शादी कराई गई। जिस पुतुल के बारे में कहा जा रहा था कि राजेश से शादी के लिए उसने जान देने की धमकी दी उसने इस घटना से इनकार किया है। और कहा है कि यह सब उनके पिता की साजिश थी। फिलहाल शादी के बाद नव दंपति सड़क पर भटक रहे हैं क्योंकि दुल्हन के ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है।

  • पंजाबः पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर नोटिस देखकर भड़के फोटो खिंचवाने आए युवक, किया रोष प्रदर्शन

    पंजाबः पासपोर्ट सेवा केंद्र के बाहर नोटिस देखकर भड़के फोटो खिंचवाने आए युवक, किया रोष प्रदर्शन

    अमृतसरः पासपोर्ट सेवा केंद्र माल रोड पर पासपोर्ट के लिए फोटो खिंचवाने पहुंचे युवाओं ने शुक्रवार को उस समय रोष प्रदर्शन कर दिया, जब अचानक दफ्तर के बाहर छुट्टी का नोटिस चस्पा कर दिया गया। बुद्ध पूर्णिमा के चलते केंद्र सरकार ने शुक्रवार को छुट्टी का एलान किया हुआ था। इसी कारण सहायक पासपोर्ट अधिकारी ने सेवा केंद्र के बाहर इसका नोटिस चस्पा कर दिया और आज के दिन वाली सभी अप्वाइंटमेंट्स को अगले दिनों में रि-शेड्यूल करने की बात कही। इस पर अलग-अलग शहरों से आए सैकड़ों युवा भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए माल रोड पर ट्रैफिक जाम कर दिया।

    उनका कहना था कि इसके बारे में उन्हें पहले सूचित किया जाना चाहिए था, ताकि वे लोग सैकड़ों किलोमीटर का सफर कर अपने घरों से ही यहां नहीं आते। वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और सेवा केंद्र के अधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि सेवा केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि उन लोगों की अप्वाइंटमेंट को किसी अन्य दिन के लिए रि-शेड्यूल कर दिया जाएगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की Z+सिक्योरिटी को लेकर बैकफुट पर आई सरकार, जाने क्या कहा 

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की Z+सिक्योरिटी को लेकर बैकफुट पर आई सरकार, जाने क्या कहा 

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा में कटौती पर पंजाब सरकार बैकफुट पर आ गई है। आज हाईकोर्ट में पंजाब सरकार के खिलाफ दायर की गई सिद्धू की याचिका पर सुनवाई की गई है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है कि अगर जरूरत हुई तो सिद्धू की सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। अब मामले की अगली सुनवाई 12 मई को की जाएगी। बता दें कि सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई कर दी गई थी, जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी। गौर हो कि सिद्धू की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई कर दी गई थी, जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार के खिलाफ याचिका दायर की थी। आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सिद्धू की सुरक्षा का आंकलन किया जाएगा।

    अगर जरूरी हुआ तो उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने कहा कि सिद्धू की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय एजेंसियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जवाब दाखिल करने के लिए हमें कुछ समय दिया जाए। सिद्धू की सुरक्षा में अगर कमी लगी तो उसे बढ़ा दिया जाएगा। नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में सिद्धू ने कहा था कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है। ऐसे में पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा में कटौती करके उन्हें मूसेवाला की तरह मरवाना चाहती है। बता दें कि कुछ दिन पहले सिद्धू के पटियाला में स्थित आवास की छत पर एक संदिग्ध व्यक्ति शॉल ओढ़े हुए दिखाई दिया था।

    जिसके बाद उन्होंने पटियाला पुलिस में अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया था। गौरतलब है कि रोडरेज मामले में जेल से बाहर आते ही सिद्धू की सुरक्षा में कटौती कर दी गई थी। जिसको लेकर सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सुरक्षा में कटौती कर उनकी आवाज को दबा नहीं सकते, मूसेवाला के साथ जो हुआ, वही आज दूसरे सिद्धू के साथ हो रहा है। उन्होंने कहा था कि एक सिद्धू तो मरवा दिया, दूसरे को भी मरवा दो। मैं डरता नहीं हूं और पंजाब के मुद्दों को उठाता रहूंगा। वही सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी सुरक्षा में कटौती पर पंजाब सरकार के खिलाफ खासी भड़की नजर आई थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि सुरक्षा में कटौती के कारण उनके पति को किसी भी तरह का नुकसान होने पर सीएम भगवंत मान जिम्मेदार होंगे।

  • ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ‘ਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਦਲਦਲ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਤੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ‘ਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਦਲਦਲ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣ ਤੇ ਤਸਕਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁਟਮਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ 

    ਬਟਾਲਾ: ਨਸ਼ੇ ਨੇ ਬੁਹਤ ਸਾਰੇ ਮਾਵਾਂ ਦੇ ਲਾਲ ਅਤੇ ਭੈਣਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਖਾ ਲਏ ਹਨ। ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਹਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕੋਹੜ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਖ਼ਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਪਰ ਜੇਕਰ ਹੇਠਲੇ ਲੈਵਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਇਕ ਚੰਗੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕਰਨ ਤਾਂ ਬੁਹਤਾਂ ਸਮਾਂ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀ ਚਿੜੀ ਬਣਾਉਂਦਿਆਂ। ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਸੈਮੀਨਾਰ ਲਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਜਾਂ ਫਿਰ ਵਟ੍ਸ ਅਪ ਨੰਬਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਓ ਤੁਹਾਡਾ ਨਾਮ ਗੁਪਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਬਦਲੇ ਵਿੱਚ ਤਹਾਨੂੰ ਇਨਾਮ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਹ ਇਨਾਮ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਕੈੰਪ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਬਿਨ ਮਾਂ ਬਾਪ ਦੇ ਬੱਚੇ ਮੋਨੂੰ ਨੇ। ਦਰਅਸਲ, ਇਲਾਕੇ ‘ਚ 4 ਤੋਂ 5 ਸਾਲ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਦੇ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਅਤੇ ਬਦਲੇ ਵਿਚ ਨਸ਼ਾ ਅਤੇ ਖਾਨ ਲਈ ਰੋਟੀ ਮਿਲਦੀ ਸੀ।

    ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਥੱਕ ਚੁੱਕਾ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚੋ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ। ਪਰ ਉਹ ਸੌਦਾਗਰ ਉਸਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਧੰਦੇ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਨਿਕਲਣ ਦਿੰਦੇ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੋਨੂੰ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਅੱਧਮਰਾ ਕਰਕੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਨੂੰ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ਾ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਜਾਂਦਾ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਵੀ ਦੱਸਦਾ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਉਲਟਾ ਨਸ਼ਾ ਲੈਕੇ ਆਪਣੇ ਕੋਲ ਰੱਖ ਲਿਆ। ਮੋਨੂੰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਕੈਂਪ ਦੇ ਹਰੇਕ ਘਰ ਵਿੱਚੋ ਨਸ਼ਾ ਮਿਲ ਜਾਵੇਗਾ। ਜੇਕਰ ਪੁਲਿਸ ਆਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਕਰੇ।

    ਉਸਨੇ ਕਿਹਾ ਗਾਂਧੀ ਨਗਰ ਕੈੰਪ ਵਿਚ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚੇ ਪੈਸਿਆਂ ਦੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਆਕੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਭ ਪਤਾ ਹੈ ਪਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੋਈ ਨਹੀਂ। ਹੁਣ ਮੋਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਉੱਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਇਹ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮੋਨੂੰ ਵਲੋਂ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਦੋਂ ਵੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਤਾਂ ਕਾਰਵਾਈ ਵੀ ਜਰੂਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਦ 10 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੇ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜਨਾਬ ਨੇ ਹੱਸਦੇ ਕਿਹਾ ਮੋਨੂੰ ਝੂਠ ਬੋਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਗਲਤ ਨਹੀਂ ਕਹਿੰਦੇ। ਪਰ ਕੁਝ ਐਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਜਿਹ੍ਹਨਾਂ ਕਰਕੇ ਬਾਕੀਆਂ ਦਾ ਵੀ ਅਕਸ਼ ਖ਼ਰਾਬ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖਤੀ

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖਤੀ

    ਲੱਖਣਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਟ੍ਰਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਲੱਖਣਪੁਰ ਵਿਖੇ ਐਂਟਰੇਂਸ ਦਵਾਰ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਲੱਖਣਪੁਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ  ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼ਲਾਗਾ ਯੋਗ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਅਸੀਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਓਥੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਲੋਕ ਵੀ ਗ਼ਲਤ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ। 

    ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਪੁੱਟ ਮਿਲਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੋਰ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਮਨਸੂਬੇ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣ ।