Blog

  • जालंधर: कचहरी में नकली सर्टिफकेट और RC बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर: कचहरी में नकली सर्टिफकेट और RC बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: पीपीएस सुखविंदर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस कप्तान जालंधर दिहाती के निर्देशों के अनुसार शरारती अनसरों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पीपीएस मनप्रीत सिंह ढिल्लों, पुलिस कप्तान, इन्वेस्टीगेशन, जालंधर दिहाती और जगदीप राज पीपीएस उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन फिल्लौर के नेतृत्व में इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह मुख्य अधिकारी फिल्लौर थाना की टीम ने फर्जी प्रमाण पत्र, लैपटॉप, स्कैनर के साथ दशरत उर्फ दीशू पुत्र पूरन लाल निवासी माता कलसी नगर फिल्लौर को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता मोहम्मद सद्दीक पुत्र खुल बख्श निवासी बड़ा गांव, थाना गोराया, जिला जालंधर ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य दोषी विजय कुमार मोदी अभी फरार चल रहा है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, हेनरी का करीबी पार्षद पति कार्यकर्ताओं सहित आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर : कांग्रेस को बड़ा झटका, हेनरी का करीबी पार्षद पति कार्यकर्ताओं सहित आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: लोकसभा उपचुनाव को लेकर आप पार्टी लगातार कांग्रेस को बड़े झटके दे रही है। वहीं आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने नॉर्थ हलके से कांग्रेस विधायक बावा हेनरी के करीबी व पार्षद पति सहित कई कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया है। सुशील रिंकू ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा और दीपक बाली की मौजूदगी में वॉर्ड नंबर 57 के पार्षदपति विकास गिल उर्फ़ वासू और उनके बड़े भाई विशाल गिल ने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है।

    बड़ी बात यह है कि कल शाम 5:30 बजे अवतार हेनरी ने कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत चौधरी की पत्नी को लेकर अपने हल्के में विशाल रैली का आयोजन रखा हुआ है। लेकिन उससे पहले सुशील रिंकू ने कांग्रेस में सेंध लगाते हुए हेनरी के करीब भी आप पार्टी में शामिल करवा लिया। इस दौरान पार्षद पति विकास गिल उर्फ वासु और उनके भाई विशाल गिल के साथ, धर्मिन्द्र कुमार , विक्की पाल पदम, जगदीश प्रधान , रिशब परभाकर ,सन्नी परभाकर , अमित गिल , काला धानक, रिक्की खन्ना, इन्द्रजित सिंह , रजत तेज़ी , अभी पदम, विक्की धामी , साहिल सैनी आदि ने आप पार्टी का दामन थाम लिया।

  • जालंधर : भाजपा ने स्टार  प्रचारकों की लिस्ट की जारी

    जालंधर : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर सियासी पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी करनी शुरू कर दी है। हाल ही में कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। वहीं आज भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी है।

    बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें केंद्र के बड़े नेताओं सहित पंजाब के कई नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

    स्टार प्रचारकों की सूची में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, भाजपा पंजाब प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, डॉ. जतिंदर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जालंधर लोकसभा प्रभारी डॉ, महेंदर सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी पंजाब डॉ. नरेंदर सिंह रैना, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़, संगठन महामंत्री पंजाब श्री मंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा सांसद हंस राज हंस, वरिष्ठ नेता अनिल जैन, वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, हरजीत सिंह गरेवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, मनोज तिवारी, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, बलबीर सिंह सिद्धू, केवल सिंह ढिल्लों, विधायक जंगी लाल महाजन, राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह, मनप्रीत सिंह बादल, डॉ. राज कुमार वेरका, फतेहजंग सिंह बाजवा, तीक्ष्ण सूद, एस एस विर्क, बाली भगत, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा व मोना जैसवाल, अविनाश चन्द्र तथा अमरपाल सिंह बोनी अजनाला को शामिल किया है।

  • पति संग लिफ्ट में ही रोमांटिक हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

    पति संग लिफ्ट में ही रोमांटिक हुई देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

    मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा हर जगह बरकरार है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक को अक्सर रोमांटिक अंदाज में देखा जाता है। हाल ही में प्रियंका और निक को किसी लिफ्ट में स्पॉट किया गया। लिफ्ट में प्रियंका चोपड़ा और निक काफी रोमांटिक लग रहे थे। इस दौरान लाल बॉडीकॉन गाउन में प्रियंका चोपड़ा ‘कयामत’ लग रही थी। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा बेहद स्टाइलिश हैं और उन्हें स्टाइल और फैशन आइकन के रूप में जाना जाता है।प्रियंका और उनके 10 साल छोटे पति निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

    हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर सीरीज, सिटाडेल के लंदन प्रीमियर में शामिल हुई। प्रीमियर पर प्रियंका और निक इतने स्टाइलिश लगे कि दोनों ने महफिल लूट ली। इस दौरान प्रियंका और निक की कुछ रोमांटिक फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें वे दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उन्होंने रेड ऑफ-शोल्डर गाउन पहना हुआ था जिसने उनके डेकोलेटेज को हाइलाइट किया था। इस ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

  • गुरु और राहु का साथ में बैठना और शनि की दृष्टि का गुरु पर आना शुभ संकेत नहीं – पंडित शशिपाल डोगरा

    गुरु और राहु का साथ में बैठना और शनि की दृष्टि का गुरु पर आना शुभ संकेत नहीं – पंडित शशिपाल डोगरा

    अचानक ही आ सकता है कोई बड़ा राजनीतिक भूचाल, हो सकती है किसी बड़े नेता की राजनीतिक पारी ख़त्म 

    ऊना/सुशील पंडित : 22 अप्रैल, 2023 को अक्षय तृतीया के दिन दशक की सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं में से एक उस समय घटेगी, जब बृहस्पति मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।  जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा कहते हैं कि बृहस्पति प्रत्येक वर्ष राशि परिवर्तन करते हैं और मेष से मीन राशि तक 12 वर्षों में अपना चक्र पूरा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आप जो भी नया कार्य आरंभ करेंगे, वह नष्ट नहीं होगा, दीर्घकाल तक बना रहेगा। 22 अप्रैल, 2023 से एक नए चक्र में प्रवेश करके बृहस्पति अपना आशीर्वाद देंगे।

    पंडित डोगरा के मुताबिक हर चार साल में बृहस्पति एक ऐसे बिंदु पर आते हैं जब वह गंडांत से होकर गुजरते हैं। गंडांत वह स्थान है जहां जल और अग्नि राशियों का मिलन होता है। इस वर्ष यह, मीन जल राशि और मेष अग्नि राशि में से गुजरेंगे। जब भी बृहस्पति इस बिंदु से होकर गुजरते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन के किसी न किसी क्षेत्र में विशेष रूप से पहले दो या तीन महीनों में निराश, असंतुष्ट महसूस करता है और अक्सर गलत निर्णय ले लेता है और कुछ ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हो सकता है जो उसकी उन्नति में सहायक नहीं है। लेकिन गंडान्त में भ्रमण करते हुए बृहस्पति जो भी घाव देता है, बृहस्पति के मेष राशि में आते ही वह ठीक होने लगता है। यह अश्विनी नक्षत्र से शुरू होता है और इस नक्षत्र में यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत आरोग्य प्रदान करता है, इसलिए यदि आप विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों से बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो यह अब एक अच्छा समय है और आप उपचार पाएंगे। आपकी स्मृति पर अंकित ये सभी कठिनाइयां और नकारात्मक अनुभव अब आपको छोड़ देंगे।

    *क्या कहती है अंक गणना* 

    पंडित शशिपाल डोगरा कहते हैं कि अंक ज्योतिष के हिसाब से 22 अप्रैल 2023 को गुरु मेष राशि में प्रवेश करेगा। 2+2=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक चांडाल ग्रह है। गुरु जो मेष राशि में प्रवेश करगा। मेष राशि का 1अंक बनता है। जो सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक है। यश का कारक है। वहीं, गुरु बुद्धि का कारक विवेक का कारक। राहु का प्रभाव जब गुरु पर पड़ता है तो उसे चांडाल योग कहते हैं। जिस कारण बुद्धि में नकारात्मक बातें आनी शुरू हो जाती है। बुद्धि भर्मित हो जाती है। विवेक भी काम नहीं करता अंहकार ज्यादा आ जाता है। वाणी पर संयम नहीं रहता। गुरु और राहु का साथ में होना। झूठे आरोपों को भी देता है। 

    पंडित डोगरा के मुताबिक 190 दिनों तक गुरु और राहु का साथ में बैठना शुभ संकेत नहीं है।1+9+0=10=1+0=1 अंक जो सूर्य का अंक है। इन 190 दिनों के अंदर राजनीती में किसी बड़ी उथल पुथल के संकेत देता है। कुछ लोगों के सपने चूर होंगे।और अचानक कुछ लोगों को पद की प्राप्ति होगी। प्रदेश और देश के अंदर किसी बड़े संकट के योग बन रहे है। उनका कहना था कि राहु के भय से लोग धार्मिक कार्य अधिक कर सकते हैं। नेताओं से लोगों का मोह भंग हो सकता है। अपनी ही पार्टी के आगे नेताओं को भिक्षा मांगनी पड़ेगी। राहु और गुरु का योग भिक्षुक बना देता है। वहीं, शनि की दृष्टि का गुरु पर आना भी शुभ संकेत नहीं है। अचानक ही कुछ बड़ा राजनीतिक भूचाल आ सकता है। किसी बड़े नेता की राजनीतिक पारी ख़त्म हो सकती है। जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। दुर्घटना का योग व किसी बड़े नेताओं को खोने का भय बना रहेगा। अचानक ही कोई चुनाव भी हो सकता है। कुछ लोग विवेक शून्य होंगे और पद को त्याग देंगे। सभी लोग इससे बचने के लिए विष्णु भगवान की पूजा करें। अपने माता पिता गुरु व बड़ों का आदर करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    *गुरू चांडाल योग कैसे बनता है?*

    पंडित डोगरा कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में गुरु चांडाल योग को बहुत अनिष्टकारी योग बताया गया है। इसलिए इस योग का निर्माण एक ऐसे ग्रह के युति से बनता है, जिससे सभी जातक बचने का प्रयास करते हैं। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु चांडाल योग का निर्माण अनिष्टकारी ग्रह राहु और बुद्धि के देवता गुरु ग्रह के युति से बनता है। कुंडली में इस योग के निर्माण से जातकों के जीवन पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता और उसे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    गुरू चांडाल योग के लक्षण और प्रभाव

    पंडित शशिपाल डोगरा कहते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी किसी जातक की कुंडली में चांडाल योग का निर्माण होता है तो उसके जीवन में समस्याओं का अंत दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। इस योग का प्रमुख लक्षण यह है कि व्यक्ति के चरित्र पर समय-समय पर लांछन लगता रहता है। जिसके कारण वह परेशान भी रहता है। साथ ही अगर जातक को परिवार, मित्र, भूमि व भवन का सुख प्राप्त नहीं हो रहा है, तो यह इस अशुभ योग के कारण हो सकता है। इसके साथ यदि प्रतिभावान छात्र भी पढ़ने में समस्याओं का सामना कर रहे हैं और जातकों को नौकरी में भी समस्याएं आ रही हैं तो उन्हें भी किसी ज्योतिष विद्वान से सलाह-विमर्श करना चाहिए।
    इसके साथ हम इस योग के प्रभाव की बात करें तो चांडाल योग के कारण पिता और पुत्र में हर समय तनाव बना रहता है। साथ ही व्यक्ति को आसान निर्णय लेने भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस योग का प्रभाव आर्थिक क्षेत्र पर भी पड़ता है और व्यक्ति को इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक, कुंभ व मीन राशि के जातकों पर इस योग अधिक दुष्प्रभाव पड़ता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

  • पंजाबः Excise Department ने विवाह, निजी समागमों में शराब खरीदने को लेकर दी राहत, उठाया ये बड़ा कदम

    पंजाबः Excise Department ने विवाह, निजी समागमों में शराब खरीदने को लेकर दी राहत, उठाया ये बड़ा कदम

    चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आम लोगों को शराब माफिये के हाथों होने वाली किसी भी लूट से बचाने के लिए विवाह/निजी समागमों के लिए शराब के पर्मिट के साथ-साथ शराब की अधिकतम परचून कीमत सूची मुहैया करने की पहल कर दी है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा शराब की गुणवत्ता, मात्रा और समागम की तारीख़ और स्थान का जिक्र करते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के नाम पर यह पर्मिट जारी किया जाया करेगा और सम्बन्धित व्यक्ति जिले के किसी भी ठेके से शराब की खरीद कर सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पर्मिट के लिए आवेदक केवल निजी मेहमानों (सिर्फ़ निमंत्रण पर) को शराब परोसने के लिए अधिकृत है और शराब की कोई भी मात्रा किसी को बेच नहीं सकता।

    वित्त मंत्री ने कहा कि यह उपाय न सिर्फ़ आम व्यक्तियों को अपने निजी समागमों के लिए वाजिब कीमतों पर शराब खरीदने की सुविधा देगा बल्कि यह भी यकीनी बनाएगा कि शराब की खरीद लाइसेंसशुदा शराब की दुकानों से ही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग की तरफ से लोगों को किसी भी तरह की लूट से बचाने के साथ-साथ नाजायज शराब के धंधे को रोकने के लिए ऐसे कई प्रयास किये जा रहे हैं।

  • यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप कर पीटने के लगे आरोप

    यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप कर पीटने के लगे आरोप

    मुबंईः पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह ने कई साल बाद कमबैक किया है। अपने गाने बनाने शुरू किए हैं और देखिए, यह कॉन्ट्रोवर्सीज में भी फंसने शुरू हो गए हैं। हनी सिंह जगह- जगह अब लाइव कॉन्सर्ट करने लगे हैं। उनकी टीम इस बात का ख्याल रखती है कि हनी जहां भी परफॉर्म करें, क्राउड जबरदस्त रहे। ऐसा होता भी है। हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट्स हाथों- हाथ कुछ ही मिनटों में बिक जाते हैं। पर हाल ही में हनी सिंह का एक इवेंट कैंसिल हुआ, जिसके बाद सिंगर और उनकी टीम ने इवेंट के ओनर को किडनैप कर उस पर आक्रामक हमला किया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। सिंगर हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर काफी पीटा। बीते गुरुवार इवेंट किसी कारणवश कैंसिल हो गया था जो हनी सिंह और उनकी टीम को पसंद नहीं आया। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाया. हालांकि, हनी सिंह या उनकी टीम के किसी भी सदस्य पर अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। शिकायत में जो सिंगर पर आरोप लगे हैं, पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

    जो शिकायत पुलिस स्टेशन में दी गई है, उसमें इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के ओनर का नाम लिखा है। यह एक शख्स ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दी है। सिर्फ इतना लिखा गया है कि हनी सिंह और उनकी टीम ने इवेंट मैनेजमेंट के ओनर को किडनैप कर उन पर हमला किया है। मामले की जांच जब शुरू हुई तो पुलिस ने शिकायतकर्ता को पुलिस स्टेशन बुलाया पर वह हाजिर नहीं हुआ। इस समय पुलिस शिकायत को वैरिफाई कर रही है और अबतक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंगर अपने कई गानों के लिए मशहूर हैं। इनमें ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा हनी सिंह का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्टेज पर झाड़ू लगाने वाले शख्स के गले लगते और उसके साथ डांस करते नजर आए थे। फऐन्स के बीच हनी सिंह के इस एक्ट की काफी तारीफें हुई थीं।

    इस मामले को लेकर यो यो हनी सिंह का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि जो शिकायत की खबरें मेरे और टीम के खिलाफ चल रही हैं, वह बेसलेस हैं और उनमें जरा सी भी सच्चाई नहीं है। जिस शिकायतकर्ता ने मेरे खिलाफ शिकायत की है, उससे मेरी कंपनी का कोई लेना- देना नहीं है। न ही हम दोनों के बीच किसी तरह का अग्रीमेंट हुआ है। मैं मुंबई शो में बिजी था। जितनी देर के लिए परमिशन लाइव शो करने की थी, मैंने की। बाकी के जितने भी इल्जाम मुझपर लगाए जा रहे हैं, वह झूठे हैं। मेरी इमेज कोई खराब करने की कोशिश कर रहा है। मेरी लीगल टीम इस तरह के लोगों पर एक्शन लेने की प्रक्रिया कर रही है।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में गर्माई सियासत, अब इस पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में गर्माई सियासत, अब इस पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। बीते दिन ईसाई समुदाय ने आप पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, आज कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पार्टी की जालंधर में आयोजित बैठक दौरान कांग्रेस पार्टी की जन हितैषी नीतियों से पृभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रो. करमजीत कौर का सहयोग करने का निर्णय लिया। कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में देश में फासीवाद फैल रहा है और देश के संविधान को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को डराया जा रहा है, आरएसएस के निर्देशों पर चल रही मोदी सरकार की उक्त गतिविधियों को रोकने के लिए आज जरूरी है कि लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतें एक मंच पर एकत्रित हों। इसी लिए 2024 लोकसभा चुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को हराना बहुत जरूरी है, ऐसे में जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीतना जरूरी हो जाता है, इसलिए सीपीआई ने जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।

    इस समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सहित पूरे नेतृत्व ने सीपीआई के फैसले का स्वागत किया और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भटल, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, भाकपा के राज्य सचिव कामरेड बंट सिंह बराड़ उपस्थित थे। पीआई की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और पूर्व विधायक कॉमरेड हरदेव सिंह अर्शी और भाकपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉमरेड निर्मल सिंह धालीवाल उपस्थित थे।

  • शादी में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हे ने जीजे को जड़ दिए थप्पड़, वीडियो वायरल

    शादी में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हे ने जीजे को जड़ दिए थप्पड़, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः शादी की सीजन चल रहा है ऐसे में कई बार ऐसी हरकत हो जाती जिसे देखकर दूल्हा-दुल्हन पानी पानी हो जाते है। हाल ही में एक और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। तभी स्टेज पर दुल्हन के दीदी और जीजा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं। जीजा दूल्हे के पीछे खड़े होकर उसकी टोपी को पकड़कर हिलाते हैं, तो दूल्हा मुस्कुराने लगता है।

    इतना तो ठीक था जीजा ऐसा फिर कई बार ऐसा करते हैं, फिर भी दूल्हा हंसता रहता है। फिर वो दूल्हे को नोट देते हैं, दूल्हा ले लेता है। इसके बाद वो बड़ी ज़ोर से दूल्हे के गालों को नोंचते हैं, इतने में दूल्हा भड़क जाता है और उनके दोनों हाथ कसकर पकड़कर खींचता है और फिर खड़े होकर जीजा को थप्पड़ मारने लगता है। दूल्हा जीजा को लगातार कई थप्पड़ और मुक्के मारता है। इतने में वहां मौजूद रिश्तेदार और खुद दुल्हन भी दोनों को बचाने की कोशिश करने लगते हैं और कुछ देर बाद जाकर मामला शांत होता है। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं।

  • पंजाबः मीट प्लांट में गैस रिसाव से 4 की मौत

    पंजाबः मीट प्लांट में गैस रिसाव से 4 की मौत

    डेराबस्सीः जिले में फेडरल मीट प्लांट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज दोपहर के समय टैंक की सफाई के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई। ये चारों मजदूर चर्बी वाले टैंक को सफाई करने के लिए घुसे थे। मृतकों की पहचान माणक निवासी गांव बेहरा, श्रीधर पांडे निवासी नेपाल, कुर्बान निवासी बिहार और जनक निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जिनके शवों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।