शादी में ऐसा क्या हुआ कि दुल्हे ने जीजे को जड़ दिए थप्पड़, वीडियो वायरल

नई दिल्लीः शादी की सीजन चल रहा है ऐसे में कई बार ऐसी हरकत हो जाती जिसे देखकर दूल्हा-दुल्हन पानी पानी हो जाते है। हाल ही में एक और शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। तभी स्टेज पर दुल्हन के दीदी और जीजा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं। जीजा दूल्हे के पीछे खड़े होकर उसकी टोपी को पकड़कर हिलाते हैं, तो दूल्हा मुस्कुराने लगता है।

इतना तो ठीक था जीजा ऐसा फिर कई बार ऐसा करते हैं, फिर भी दूल्हा हंसता रहता है। फिर वो दूल्हे को नोट देते हैं, दूल्हा ले लेता है। इसके बाद वो बड़ी ज़ोर से दूल्हे के गालों को नोंचते हैं, इतने में दूल्हा भड़क जाता है और उनके दोनों हाथ कसकर पकड़कर खींचता है और फिर खड़े होकर जीजा को थप्पड़ मारने लगता है। दूल्हा जीजा को लगातार कई थप्पड़ और मुक्के मारता है। इतने में वहां मौजूद रिश्तेदार और खुद दुल्हन भी दोनों को बचाने की कोशिश करने लगते हैं और कुछ देर बाद जाकर मामला शांत होता है। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *