Blog

  • रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल

    रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत, 3 घायल

    चांगचुनः चीन के जिलिन प्रांत के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पूर्वी चीन के चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को लगी आग में 17 लोगों की मौत हो गई। समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली।

    जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चांगचुन चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी है और इसे वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था, जिन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को दोपहर 3 बजे तक पूरा कर लिया गया।

  • अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टोन क्रशन मालिक लखविंदर सिंह को किया काबू

    हिमाचलः अवैध खनन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय पंजाब से हिमाचल में पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में स्टोन क्रशर और इनसे जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 करोड़ रुपये के अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। कुछ दिन पहले पंजाब के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के इलाकों में हुए अवैध खनन की तस्वीरें जारी करने के बाद आज एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवर्तन निदेशालय ने लखविंदर सिंह के रुप में की है। लखविंदर सिंह ऊना में स्टोन क्रशन चलाता है। 

    प्रवर्तन निदेशलय ने यह सारी कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है। जिसमें अवैज्ञानिक तरीके से अवैध खनन कर करोड़ों रुपये कमाने के आरोप लगाए गए थे। अवैध खनन के मामले में लखविंदर के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने मानव खन्ना, विशाल उर्फ विक्की और नीरज प्रभाकर को भी नामजद कर रखा है।  प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने इन के पंचकूला, मोहाली और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी। इनके जहां–जहां लिंक हैं उन स्थानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पहुंच बनाकर पूछताछ की थी।  प्रवर्तन निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए लखविंदर सिंह के खिलाफ पीएमएलए एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई हैष लखविंदर सिंह अवैध खनन के मामले में मुख्य सरगना है। प्रवर्तन निदेशलाय के प्रवक्ता ने कहा कि लखविंदर सिंह के अपने नाम पर कई खनन के ठेके हैं। ऊना जिला में ही ही लखविंदर के अपने कई स्टोन क्रशर औऱ खनन साइटें हैं। 

    बता दें कि पंजाब के साथ लगते जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले हरोली पुलिस के पास मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद यह मामला बड़ा होने और इसमें करोड़ों रुपये की इंव्लावमेंट होने पर ईडी ने इसे टेकओवर कर लिया था। ईडी ने पिछले दिनों जहां पर लखविंदर ने अवैध खनन करवाया था उन साईटों की पैमाइश भी करवाई थी। इतना ही नहीं फोटोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी  भी करवाई है। हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया का यह सबसे बड़ा मामला है जिसमें ईडी खुद जांच कर रही है। लखविंदर से माल लेकर आगे बेचने वाले ठेकादार भी प्रवर्तन निदेशालय के राडार पर हैं। अवैध खनन करने वाले बहुत सारे लोगों पर शीघ्र ही ईडी का शिकंजा कसने वाला है।

  • कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जला ट्रांसपोर्टर का बेटा

    कनाडा में दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जला ट्रांसपोर्टर का बेटा

    कोटकपूराः अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन शहर दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जहां दो वाहनों की टक्कर में दोनों वाहन जलकर राख हो गए और इसमें चालक भी जिंदा जल गए। इस हादसे में पंजाब के कोटकपूरा के ट्रांसपोर्टर के बड़े बेटा हादसे का शिकार हो गया। करीब 20 साल पहले शादी करवाकर कनाडा गए कोटकपूरा के गांव कोठे गजन सिंह वाला के युवक की कनाडा के शहर एडमिंटन में इस हादसे में मौत हो गई।

    मृतक का पिता कनाडा से पंजाब आया है। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा के बठिंडा रोड स्थित गांव कोठे गजन सिंह वाला के रहने वाले ट्रांसपोर्टर व निजी बस कंपनी के मालिक गुरदेव सिंह खोसा का बड़ा बेटा गुरकीरत पाल सिंह 20 साल पहले कोटकपूरा की एक लड़की के साथ शादी करवा कर कनाडा गया था। वहां भी उसने ट्रांसपोर्ट का ही काम शुरू किया।

    कुछ दिन पहले पंजाब में अपने कारोबार के सिलसिले में कनाडा से पंजाब लौटे गुरदेव सिंह खोसा ने बताया कि बेटा गुरकीरत पाल रोजाना फोर्ट मेकमरी से एडमिंटन शहर आता-जाता था। दरअसल, 25 सितंबर को वह अपना ट्राला फोर्ट मेकमरी में पार्क कर पिकअप पर वापस एडमिंटन लौट रहा था तो रास्ते में एडमिंटन से करीब 10 किलोमीटर पहले उसका पिकअप एक अन्य पिकअप से टकरा गया।

  • पंजाबः प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान की सुरक्षा में तैनात वाहनों को लेकर RTI में किए बड़े खुलासे, देखें लिस्ट

    पंजाबः प्रताप सिंह बाजवा ने सीएम मान की सुरक्षा में तैनात वाहनों को लेकर RTI में किए बड़े खुलासे, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरटीआई के तहत मुख्यमंत्री के काफिले के बारे में जानकारी मांगी थी। पंजाब राज्य परिवहन आयुक्त ने आरटीआई में मांगी गई जानकारी प्रताप सिंह बाजवा से साझा की है। प्रताप सिंह बाजवा को आरटीआई के तहत मिली जानकारी को सार्वजनिक कर दिया गया है।

    आरटीआई में खुलासा हुआ है कि सीएम के काफिले में 42 वाहनों का जिक्र है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि आम आदमी सीएम के काफिले के पास 42 वाहन हैं जिससे साफ होता है कि मुख्यमंत्री कितना आम आदमी है। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि आम आदमी की सरकार वीआईपी हो गई है, पंजाब के लोगों को भी इसके बारे में पता होना चाहिए।

  • पंजाबः आप के इस कैबिनेट मंत्री को बड़ा झटका, कारण बताओं नोटिस हुआ जारी

    पंजाबः आप के इस कैबिनेट मंत्री को बड़ा झटका, कारण बताओं नोटिस हुआ जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के कैबनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह पैसों के लेन-देन और सौदेबाजी करने संबंधी बात कर रहे थे। इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप पार्टी पर सवाल भी उठाए थे। वहीं अब इस मामले पर आप पार्टी ने संज्ञान ले लिया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सरारी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद उनकी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। पार्टी द्वारा नोटिस जारी कर मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा गया है पर अगर वह अपने उपर लगे आरोपों को गलत साबित करने में असफल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी तय है। 

    बता दें कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का पैसों के लेन-देन और सौदेबाजी करने संबंधी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में पैसे कैसे लेने हैं इस संबंधी 2 व्यक्तियों में बातें हो रही हैं। कैबिनेट मंत्री पंजाब फौजा सिंह सरारी ने इस ऑडियो को फेक बताया और कहा था कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत यह ऑडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाली है। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।  

  • 2 अक्तूबर को कुटलैहड़ प्रवास पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ

    2 अक्तूबर को कुटलैहड़ प्रवास पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गोबिंद सागर में जल क्रीड़ाओं का करेंगे शुभारंभ

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे पर उपायुक्त राघव शर्मा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दो अक्तबूर को कुटलैहड़ विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं और इसी दिन सीएम गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई एक बैठक में दी। राघव शर्मा ने सभी अधिकारियों को सीएम जय राम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां निश्चित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। 
    राघव शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं आरंभ करने के लिए कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाइटी (केटीडीएस) ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अपने प्रवास के दौरान करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।
    इसके लिए सभी विभाग प्रस्तावित उद्घाटनों एवं शिलान्यासों की सूची भेजें ताकि उस पर आगामी कार्यवाही की जा सके। डीसी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर अंदरौली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बैठक में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग एके बंसल, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः घर-घर आटा स्कीम को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः घर-घर आटा स्कीम को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब में घर-घर आटा वितरण योजना को लेकर एक बार फिर से हाईकोर्ट का फैसला आया है। हाई कोर्ट ने डिपो धारकों की ओर से दायर एक याचिका पर यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस योजना पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को फिर बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इससे पहले यह मामला सिंगल बेंच के पास था, जिसके बाद इसे डबल बेंच को रेफर कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

  • जालंधरः किसानों का ऐलान, कल धरना लगा हाईवे करेंगे जाम

    जालंधरः किसानों का ऐलान, कल धरना लगा हाईवे करेंगे जाम

    जालंधर/वरुणः पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने सरकार के खिलाफ कल यानि 29 सितंबर को प्रदर्शन कर जालंधर-लुधियाना हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है। किसान संगठन दोआबा कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर ने मीटिंग दौरान कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे ना मानी तो वह सरकार के खिलाफ 29 को जालंधर-लुधियाना हाईवे धन्नोवाली फाटक को जाम करेंगे। जालंधर धन्नोवाली फाटक पर कल किसानों की तरफ से 24 घंटे के लिए बंद कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

    बता दें कि बीते दिन मीटिंग दौरान दोआबा किसान कमेटी पंजाब सर्कल टांडा के सचिव सतपाल सिंह मिर्जापुर, जसप्रीत टांडा, रमनजीत कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने की चेतावनी दी थी। इस मीटिंग में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों व जथेबन्दी के राज्य प्रधान जंगवीर सिंह चौहान, जनरल सचिव प्रिथपाल सिंह गुराया, अमरजीत कुराला ने किसानों की मांगों के प्रति आवाज बुलन्द करदे हुए कहा कि सरकार कुदरती प्रकोप व नकली बीजों के कारण खराब हुई धान की फसल, गन्ने के रेट में सरकार तुरंत 450 रुपए बढ़ौतरी करे और मिलों को 1 नवम्बर से चलाने का सरकार नोटीफिकेशन जारी करे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पराली की सांभ-संभाल के लिए सरकार किसानों को राहत 5000 रुपए प्रति एकड़ दें। किसानों ने सरकार के समक्ष अपनी और भी कई मांगें रखी हैं। 

  • इनोसेंट हार्ट्स में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गईं अनेक गतिविधियाँ

    इनोसेंट हार्ट्स में ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर करवाई गईं अनेक गतिविधियाँ

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115वें जन्म दिवस के अवसर पर अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनोकिड्स के बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा शहीद भगत सिंह के जीवन, उनका छोटी उम्र में ही देश-भक्ति के रंग में रंगना, उनके देश के प्रति अगाध प्रेम पर प्रकाश डाला गया‌। प्राइमरी विंग में विशेष प्रार्थना सभा में बच्चों ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर बड़े उत्साह व जोश के साथ कविताएँ प्रस्तुत की और स्पीच के माध्यम से उनके जीवन व कर्म पर प्रकाश डाला। बच्चों ने मास पीटी के द्वारा ‘तंदुरुस्त जवान मिशन’ की शुरुआत की।

    शहीद सरदार भगत सिंह जैसी पोशाक पहने बच्चों ने ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत गाकर अपने देश-प्रेम के भाव को प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा गाए गए देश-भक्ति के गीत ‌तथा उनके द्वारा लगाए गए ‘इनकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से स्कूल का प्रांगण देशभक्ति के रंग से ओतप्रोत हो गया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने  शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन,कर्म,उनकी देशभक्ति, देश-प्रेम से जुड़ी नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर पाँचवी कक्षा के बच्चों ने शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में देशभक्ति से संबंधित स्लोगन प्रस्तुत किए, कक्षा छठी व सातवीं के बच्चों से शहीद भगत सिंह जी के जीवन पर स्लोगन लिखवाए गए। कक्षा आठवीं के बच्चों से सरदार शहीद भगत सिंह के जीवन-इतिहास पर पोस्टर मेकिंग गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने उनके जीवन से संबंधित शिक्षाओं को पोस्टरों पर उतारा। सभी कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को शहीद सरदार भगत सिंह के जीवन से अवगत करवाया और बच्चों ने उसे लेखनीबद्ध किया। स्कूल में ‘वॉल ऑफ एक्सप्रेशन’ पर शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह जी के आज़ादी-संघर्ष को दर्शाती पेंटिंग्स तथा उनके विचारों व कविताओं को प्रदर्शित किया गया।

  • कनाडा ने भारत आने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    कनाडा ने भारत आने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

    टोरंटोः कनाडा ने अपने नागरिकों को गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों के सभी क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी है, जो पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है, ‘अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति और बारूदी सुरंगों और गैर-विस्फोटित आयुधों की उपस्थिति के कारण गुजरात, पंजाब और राजस्थान राज्यों में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के 10 किमी के भीतर के क्षेत्रों में सभी नागरिक यात्रा करने से बचें।

    नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह

    कनाडा सरकार द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गई यात्रा सलाह, जिसे पिछली बार 27 सितंबर को अपडेट किया गया था, में अपने नागरिकों से ‘पूरे देश में आतंकवादी हमलों के खतरे’ के कारण भारत में उच्च स्तर की सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। इस एडवाइजरी में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में या उसके भीतर यात्रा करना शामिल नहीं है। एडवाइजरी में लोगों से ‘आतंकवाद और उग्रवाद के जोखिम के कारण’ असम और मणिपुर की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का भी आग्रह किया गया है।

    भारत ने कनाडा के लिए 23 सितंबर को जारी की थी एडवाइजरी

    इससे पहले, भारत ने 23 सितंबर को कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों को देश में बढ़ती अपराधों और भारत विरोधी गतिविधियों के बीच सतर्क रहने के लिए एक सलाह जारी की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि कनाडा में भारतीय मिशनों ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे इन अपराधों की जांच करने का अनुरोध किया है।

    विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कनाडा में घृणा अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। विदेश मंत्रालय और कनाडा में हमारे उच्चायोग, वाणिज्य दूतावास ने इन घटनाओं को कनाडा के अधिकारियों के साथ उठाया है और उनसे अनुरोध किया है कि उक्त अपराधों की जांच करें और उचित कार्रवाई करें।’

    अपराधियों के खिलाफ नहीं की गई कार्रवाई

    बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ‘कनाडा में अब तक इन अपराधों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया है।’ बयान में कहा गया है, ‘अपराधों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, भारतीय नागरिकों और कनाडा में भारत के छात्रों और यात्रा, शिक्षा के लिए कनाडा जाने वालों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें।’

    मदद पोर्टल पर करें पंजीकरण

    एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कनाडा में भारतीय नागरिक और छात्र अपनी संबंधित वेबसाइटों या मदद पोर्टल madad.gov.in के माध्यम से ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ पंजीकरण कर सकते हैं।