Blog

  • पंजाबः अब बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर कबड्‌डी खिलाड़ियों को दी चेतावनी, जाने क्या कहा

    पंजाबः अब बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर कबड्‌डी खिलाड़ियों को दी चेतावनी, जाने क्या कहा

    लुधियानाः पंजाब में गैंगस्टर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहे हैं। ऐसे में पंजाब में बड़ी गैंगवार होने की आशंका बढ़ रही है। बंबीहा गैंग ने फेसबुक अकाउंट से पंजाब के कबड्‌डी खिलाड़ियों को चेतावनी दी है। बंबीहा गैंग ने लिखा है कि वह कबड्‌डी खिलाड़ियों और प्रमोटरों से आखिरी बार निवेदन कर रहे हैं कि वह जग्गू भगवानपुरियां के कहने पर कबड्‌डी मैच न खेलें और न आयोजित करें।

    बंबीहा गैंग ने कहा कि उनकी कबड्‌डी खिलाड़ियों से कोई दुश्मनी नहीं है। जग्गू भगवानपुरिया अपनी काली कमाई का पैसा कबड्‌डी के जरिये सफेद कर रहा है। इस कारण कबड्‌डी खिलाड़ियों से उनका आखिरी निवेदन है कि कोई भी खिलाड़ी न तो भगवानपुरिया के कहने पर कबड्‌डी खेले और न ही हमारे कहने पर खेले, जहां खिलाड़ी का दिल करता वहां खेले। यदि हमें पता चल गया कि जग्गू के कहने पर खिलाड़ी खेल रहा है तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा।

    बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च को नकोदर के मल्लियां कलां गांव में टूर्नामेंट के दौरान गैंगस्टरों ने गोली मार हत्या कर दी थी। संदीप की हत्या मामले में पुलिस ने गैंगस्टर फतेह उर्फ ​​युवराज, कौशल चौधरी, जुझार उर्फ ​​सिमरनजीत सनी, अमित डागर और यादविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि विदेश में बैठा सनावर ढिल्लों, जिसके नाम से धमकियां मिल रही हैं, वह इस केस का मुख्य साजिशकर्ता है।

  • मोहाली ब्लास्ट और मूसेवाला मर्डर केस का शूटर गिरफ्तार

    मोहाली ब्लास्ट और मूसेवाला मर्डर केस का शूटर गिरफ्तार

    बिहारः जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहाली ब्लास्ट और गायक मूसेवाला हत्या मामले में शामिल अंतर्राष्ट्रीय अपराधी लखवीर सिंह लंडा का मुख्य शूटर करण मान को जमुई से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस से मिली सूचना पर जमुई पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। जमुई के डीएसपी राकेश ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर लखबीर लंडा का आरोपी खास है।

    गैंगस्टर की पहचान करण मान के रूप में हुई है। वह लखबीर लंडा के कहने पर भारत में काम करता था। अपराध की दुनिया में आरोपी का काफी नाम है। गिरफ्तार करण मान हथियार और नशीले पदार्थ की तस्करी के गैंग का भी सहयोगी है। उससे लंडा के बारे में भी पुलिस पूछताछ करेगी। पंजाब पुलिस से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी करते हुए करण मान को खैरा के गरही इलाके के अरुणवाबांक गांव से एक घर से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पंजाब के मोहाली जिले में विस्फोट और सिंगर मूसेवाला की हत्या में लखवीर सिंह उर्फ लंडा गिरोह का हाथ है। जमुई पुलिस को सूचना मिली थी कि इंटरनेशनल गैंगस्टर गिरोह के शार्प शूटर करण मान और अर्जुन मान जमुई में छिपे हैं। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सर्च के दौरान सिर्फ करण मान ही पकड़ में आया, जिसे अब पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में पुलिस की गाड़ी में बम प्लांट करने के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। उसी मामले में करण मान का नाम आया था। गिरफ्तार करण मान अमृतसर के एकता नगर का रहने वाला बताया गया है।  गैंगस्टर करन मान को पंजाब पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को पंजाब लाया जा रहा है। पंजाब पुलिस मूसेवाला केस संबंधी पूछताछ के लिए उसे अलग-अलग शहरों में ले जाएगी। अमृतसर और मोहाली बम ब्लास्ट केसों में भी पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः इस जिलें में सरेआम बिक रहा है नशा, नशा खरीदने के लिए कतार में खड़े लोग, वीडियो वायरल

    पंजाबः इस जिलें में सरेआम बिक रहा है नशा, नशा खरीदने के लिए कतार में खड़े लोग, वीडियो वायरल

    अमृतसरः पंजाब सरकार भले ही नशे पर नकेल कसने के दावे कर रही है। लेकिन सच यह है कि पंजाब में नशा अब भी सरेआम बिक रहा है। अमृतसर में सरेआम बिक रहे नशे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक कुछ व्यक्तियों को नशा बेचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ व्यक्ति पहले युवक से नशा लेने के लिए आते हैं।

    फिर इसके बाद कुछ और युवक दो बाइक पर सवार होकर युवक से सरेआम नशा खरीदते नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मकबूलपूरा में कुछ नशे में धुत महिला और युवक के वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मकबूलपूरा में सर्च अभियान भी चलाया था। लेकिन इसके बावजूद अब सरेआम नशा बिकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

  • Shaheed Bhagat Singh International Airport के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ हवाई अड्डा, देखें वीडियो

    Shaheed Bhagat Singh International Airport के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ हवाई अड्डा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः आज से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदल जाएगा। आज केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखेंगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर पंजाब-हरियाणा सरकार के बीच सात साल से चला आ रहा रजनीतिक गतिरोध भी पूरी तरह समाप्त होने की उम्मीद है।

    कार्यक्रम में हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूनियन मिनिस्टर ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज एंड सिविल एविएशन रिटायर्ड जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और आनंदपुर से सांसद मनीष तिवारी उपस्थित रहेंगे।

    बता दें कि कुछ दिन पहले रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 93वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया गया है। यह तय किया है कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। और आज भगत सिंह की जयंती है। शहीद भगत सिंह की जयंती 28 सितंबर को मनाई जाती है। 28 सितंबर की ही रात को भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दाखिल होकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

  • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगा बैन, साथ ही इन 8 संगठनों पर भी एक्शन

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर लगा बैन, साथ ही इन 8 संगठनों पर भी एक्शन

    नई दिल्ली: टेरर फंडिंग मामले की जांच का सामना कर रहे पीएफआई यानी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर बैन (Ban on PFI) लगा दिया गया है। दिल्ली-यूपी से लेकर देश के अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद केंद्र सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन को गैरकानूनी घोषित कर दिया है। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीएफआई पर पांच साल का बैन लगाया गया है। इतना ही नहीं, पीएफआई के अलावा उससे जुड़े अन्य आठ संगठनों पर भी बैन लगाया गया है। टेरर लिंक के आरोप में देश के कई राज्यों में पीएफआई पर लगातार छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने यह एक्शन लिया है।

    बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों की ओर से टेरर लिंक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही गृह मंत्रालय ने यह कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, पीएफआई और उससे जुड़े सभी सहयोगी संगठनों पर पांच साल के लिए त्वरित प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित संगठन सिमी और जेएमबी से पीएफआई के लिंक मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि 22 सितंबर और 27 सितंबर को पीएफआई पर देशव्यापी छापेमारी हुई थी और सैकड़ों कैडर को गिरफ्तार किया गया था।

    इन संगठनों पर भी लगा बैन

    केंद्र सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पीएफआई के अलावा 8 सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई की गई है। पीएफआई के अलावा रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO), नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहैब फाउंडेशन, केरल जैसे सहयोगी संगठनों पर भी बैन लगाया गया है।

    एनआईए ने मारे थे ताबड़तोड़ रेड

    केंद्र सरकार ने ऐसे वक्त में यह फैसला लिया है, जब कुछ दिन पहले ही एनआईए-ईडी ने मिलकर देश के अलग-अलग राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की थी और उसके 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। एनआआई ने पहला छापा 22 सितंबर को मारा था, जहां 11 राज्यों में करीब 96 जगह छापेमारी के दौरान 100 से अधिक वर्कर्स अरेस्ट किए गए थे। उसके बाद 27 सितंबर रयानी मंगलवार को भी यूपी-दिल्ली समेत देश के 8 राज्यों में स्टेट पुलिस ने छापेमारी की थी और सैकड़ों वर्कर्स को गिरफ्तार किया था।

    2006 में अस्तित्व में आया था यह संगठन

    पीएफआई का गठन 2006 में किया गया था और वह भारत में हाशिये पर मौजूद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए नव सामाजिक आंदोलन चलाने का दावा करता है। हालांकि, कानून प्रवर्तन एजेंसी का दावा है कि पीएफआई कट्टर इस्लाम का प्रसार कर रहा है। इस संगठन का गठन केरल में किया गया था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है। पीएफआई के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के बाद उस पर देशभर में प्रतिबंध लगने की संभावना पहले ही थी।

  • पंजाब: 65 लाख रुपए के घपले के मामले में BDPO सहित ब्लाक समिति का चेयरमैन गिरफ़्तार

    पंजाब: 65 लाख रुपए के घपले के मामले में BDPO सहित ब्लाक समिति का चेयरमैन गिरफ़्तार

    लुधियाना: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार मिटाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सतविंदर सिंह कंग बीडीपीओ सिधवां बेट ब्लॉक, लुधियाना और लखविंदर सिंह चेयरमैन ब्लॉक समिति सिधवा बेट को सरकारी फंड में हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 26 गांवों में स्थापित की जाने वाली स्वीकृत दर से दोगुनी कीमत पर स्ट्रीट लाइट 65 लाख रुपये में खरीदी है।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस जांच नंबर 03, 12-07-2022 में यह पाया गया कि सतविंदर सिंह बीडीपीओ (अब निलम्बित ) सिधवां बेट ब्लॉक को अपनी पोस्टिंग के दौरान 26 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सरकारी अनुदान मिला था। उक्त बीडीपीओ ने मेसर्स अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के मालिक गौरव शर्मा के साथ आपराधिक मिलीभगत से पैसों का गबन करने के लिए जानबूझकर 3,325 रुपये की स्वीकृत दर के मुकाबले 7,288 रुपये प्रति लाइट की दर से लाइटें खरीदी। उन्होंने कहा कि इस तरह उन्होंने अपने उपयोग के लिए 65 लाख रुपये के सरकारी फंड का दुरुपयोग किया और राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

    वक्ता मुताबिक इस मामले में आईपीसी की धारा 409, 120-बी और धारा 13 (1) (ए), 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR संख्या 10 दिनांक 27-09-2022 दर्ज की गई है। सतविंदर सिंह कंग बीडीपीओ और मेसर्स अमर इलेक्ट्रिकल इंटरप्राइजेज के गौरव शर्मा के खिलाफ थाना विजिलेंस लुधियाना में मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि बाद में जांच के दौरान लखविंदर सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति सिधवां बेट को भी इस मामले में नामजद किया गया है। इस मामले में बीडीपीओ और चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • पंजाबः शहीद भगत सिंह के गांव में टंकी पर चढ़ी महिला, मुंहबोले भाई केजरीवाल को सुनाई खरी-खरी, देखें वीडियो

    पंजाबः शहीद भगत सिंह के गांव में टंकी पर चढ़ी महिला, मुंहबोले भाई केजरीवाल को सुनाई खरी-खरी, देखें वीडियो

    नवांशहरः शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर भगत सिंह के गांव में बेरोजगार पीटीआई अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 646 पीटीआई बेरोजगार अध्यापक शहीद भगत सिंह के घर पास एक टंकी पर चढ़ गए हैं और वहां पर अपना धरना लगा दिया है। बेरोजगार अध्यापकों का कहना है कि चुनाव से पहले उनके साथ खुद सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था, सत्ता में आते ही उनकी भर्ती की जाएगी। लेकिन अभी तक वादा सिरे नहीं चढ़ा है।

    वहीं शहीद भगत सिंह के गांव में टंकी पर चढ़े एक बेरोजगार पीटीआई महिला शिक्षक जो कि अपना नाम सिप्पी शर्मा बता रही है। ने अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। बेरोगार पीटीआई महिला शिक्षक अपने वीडियो में कह रही है कि उनके मुंह बोले भाई अरविंद केजरीवाल ने उनसे वादा किया था कि सत्ता में आते ही उन्हें नौकरियां दी जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद नौकरियां देना तो दूर उन्हें अब मिलने से भी कतराते हैं। उन्होंने कहा कि आज मजबूरी में अपना हक लेने के लिए उन्हें शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर खटकड़कलां में पानी की टंकी पर धरना लगा कर बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल खटकड़कलां में आ रहे हैं। उनका जहां पर पंडाल लगाया गया है वह उसके सामने पानी की टंकी पर बैठे हुए हैं। महिला शिक्षक सिप्पी कह रही हैं कि वह और उनके दो साथी टंकी पर बैठे हुए हैं। अब देखना यह है कि उनके मुंह बोले भाई अरविंद केजरीवाल उन्हें मिलने के लिए आते हैं या नहीं।

  • पंजाब: अब आप के इस विधायक ने किया बड़ा दावा, भाजपा ने मुझे दिया 100 करोड़ का ऑफर

    पंजाब: अब आप के इस विधायक ने किया बड़ा दावा, भाजपा ने मुझे दिया 100 करोड़ का ऑफर

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भाजपा पर ऑपरेशन लोटस के जरिये 100 करोड़ रुपये का लालच देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक एजेंट ने उन्हें दिल्ली से फोन करके 100 करोड़ रुपये का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले को उन्होंने साफ तौर पर इन्कार कर दिया कि वह पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे और आम आदमी पार्टी के साथ ही रहेंगे। पठानमाजरा ने यह बात पंजाब विधानसभा के सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही 29 सितंबर तक स्थगित होने के बाद एक टीवी चैनल से कही।

    इससे पहले पंजाब आप के 10 विधायकों ने भाजपा नेताओं और उनके कथित एजेंटों पर 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर देने का आरोप लगाया था और इन विधायकों ने इस बाबत पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से मिलकर उन्हें लिखित शिकायत भी सौंपी थी। इस शिकायत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। गौरतलब है कि हरमीत पठानमाजरा अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में विवाद में रहे हैं। फिलहाल उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने शिकायत दी है, वहीं पठानमाजरा ने भी अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पठानमाजरा की शिकायत पर ही पुलिस ने उनकी पत्नी का मोबाइल और गाड़ी जब्त की है और उन्हें पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश भी दिया है।

  • राशिफल (बुधवार 28 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 28 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेह मानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। हानि संभव है। भाइयों का साथ मिलेगा।

    वृष: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।

    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।

    सिंह: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कन्या: यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।

    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।

    धनु: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।

    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

    कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    मीन: किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

  • पंजाबः SK Kharoud गैंग के 3 करीबियों सहित 6 गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस

    पंजाबः SK Kharoud गैंग के 3 करीबियों सहित 6 गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस क्राइम की वारदातों को लेकर लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं पटियाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए SK Kharoud गैंग के 3 करीबियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से विदेशी पिस्टल सहित जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।