Blog

  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और व्रत होगा 15 अगस्त को – पं. शशिपाल डोगरा

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व और व्रत होगा 15 अगस्त को – पं. शशिपाल डोगरा

    कहा – इस बार बिना रोहिणी नक्षत्र के मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    बोले – गृहस्थ लोगों को व्रत पूजन, चंद्रमा को अर्घ देना, झूला झुलाना आदि के लिए यही दिन शुभ 

    ऊना/सुशील पंडित: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। परंपरागत रूप से, यह पर्व अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष यह दुर्लभ संयोग नहीं बन पा रहा है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को होगा और उसी दिन ही व्रत भी होगा।

    वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने-माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशि पाल डोगरा ने बताया कि इस वर्ष अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मिलन नहीं हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र अष्टमी के समाप्त होने के बाद प्रारंभ होगा, जिससे जन्माष्टमी की मध्यरात्रि पूजा अष्टमी तिथि में तो होगी, लेकिन रोहिणी नक्षत्र में नहीं। इसलिए इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 15 अगस्त को ही मनाया जाएगा और उसी दिन व्रत भी होगा। उनका कहना है कि गृहस्थ लोगों को व्रत पूजन, चंद्रमा को अर्घ देना, झूला झुलाना आदि के लिए यही दिन शुभ होगा।

    पंडित डोगरा कहते हैं कि ऐसी स्थिति में गृहस्थ जन अष्टमी तिथि प्रधान मानकर ही व्रत और पूजन करते हैं। भले ही रोहिणी नक्षत्र न हो, लेकिन भक्ति और निष्काम भाव से किया गया पूजन ही भगवान को प्रिय है। तिथि और नक्षत्र के योग से अधिक महत्त्व आस्था का होता है।

    तिथि और समय

    अष्टमी तिथि प्रारंभ: 15 अगस्त 2025, रात्रि 11:49 बजे

     अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2025, रात्रि 9:34 बजे

    रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ: 17 अगस्त 2025, प्रात: 4:38 बजे

     रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 18 अगस्त 2025, प्रातः: 3:17 बजे

    इसलिए 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

    शास्त्रीय दृष्टिकोण: पं. शशिपाल डोगरा के मुताबिक, श्रीमद्भागवत, श्री भविष्य, अग्नि आदि पुराणों तथा अन्य धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का अवतार भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और अर्धरात्रि के समय हुआ। कई बार यह संयोग नहीं बन पाता, इसलिए व्रत -निर्णायक धर्मग्रंथों ने स्मार्त और वैष्णव- दो अलग तिथियों का उल्लेख किया है।

    स्मार्त परंपरा (अधिकतर गृहस्थ) – सप्तमी युक्त अर्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी को व्रत करते हैं। यह परंपरा पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में प्रचलित है।

     वैष्णव परंपरा – उदयकालिक अष्टमी (नवमी युक्त) को ही जन्मोत्सव मानती है, चाहे अर्धरात्रि में अष्टमी हो या न हो। यह परंपरा मथुरा, वृंदावन, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में अधिक है।

    पूजा विधि

    1.प्रात: स्नान के पश्चात व्रत का संकल्प लें।

    2.दिन भर फलाहार करें और भगवान के भजन-कीर्तन में समय बिताएं।

    3.रात्रि के निशीथ काल में भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत स्नान कराएं, नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।

    4.माखन-मिश्री, धनिया-चूर्ण, तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करें।

    5.जन्म के समय शंख, घंटा और जयकारों से वातावरण को गूंजाएं।

    6.व्रत का पारायण अगले दिन प्रात: दान-दक्षिणा और प्रसाद वितरण के साथ करें।

    तिथि और नक्षत्र के संयोजन में अंतर होने के बावजूद, जन्माष्टमी का मुख्य भाव भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और लीला का स्मरण है। आस्था, निष्ठा और श्रद्धा से किया गया पूजन ही इस पावन पर्व की आत्मा है।

  • अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऊना में टैक्सी चालकों को वितरित किए गए कार-बिन बैग

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर ऊना में टैक्सी चालकों को वितरित किए गए कार-बिन बैग

    एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का भी हुआ शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऊना के सौजन्य से मिनी सचिवालय, ऊना में जिला के टैक्सी चालकों को कार-बिन बैग वितरित किए गए। यह कार-बिन बैग उपायुक्त ऊना जनित लाल की अध्यक्षता में वितरित किए गए। उपायुक्त ने बताया कि कार-बिन बैग वितरित करने का मकसद स्वच्छता को बढ़ावा देना और एचआईवी/एड्स जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना है।

    इस दौरान उपायुक्त ने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलने वाले सघन सूचना, शिक्षा और संचार अभियान का भी विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से जिला के शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में एड्स से संबंधित जागरूकता को व्यापक रूप से फैलाया जाएगा, ताकि इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त किया जा सके।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि कार-बिन बैग न केवल स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे, बल्कि इसके माध्यम से टैक्सी चालकों और यात्रियों के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति सजगता भी बढ़ेगी। उन्होंने सभी टैक्सी चालकों से अपील की कि वे अपनी गाड़ियों में इन बैग्स का नियमित उपयोग करें, जिससे सड़क पर सफाई बनी रहे और लोगों में अनुशासन की भावना विकसित हो।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकारी अस्पतालों में स्थित आइसीटीसी   (एकीकृत परामर्श और जांच केंद्रों) में एचआईवी की जांच पूरी तरह निःशुल्क और गोपनीय रूप से की जाती है। लोग बिना किसी डर और झिझक के वहां जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं।उपायुक्त ने आम जनमानस से आह्वान किया कि वे इस दो माह चलने वाले अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वच्छ हिमाचल और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करें।

    इस मौके पर जिला एड़स नियंत्रण अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ रामपाल, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण, जिला कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय ऊना में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ पर एचआईवी-फ्री हिमाचल शपथ का आयोजन

    महाविद्यालय ऊना में ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ पर एचआईवी-फ्री हिमाचल शपथ का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रेड रिबन क्लब द्वारा  ‘अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस’ पर एचआईवी जागरुकता रैली और एचआईवी-फ्री हिमाचल शपथ का आयोजन किया गया। एचआईवी मुक्त शपथ के माध्यम से  सभी प्रतिभागियों ने  स्वस्थ एवं संयमित जीवन जीने का संकल्प लिया।
    इस शपथ ग्रहण समारोह में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित व्यवहार अपनाने,  भेदभाव के खिलाफ लड़ने, सही जानकारी फैलाने, दूसरों को स्वैच्छिक जांच और रोकथाम के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया शपथ के बाद एक जागरूकता रैली हुई जिसमें रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
    कॉलेज प्राचार्या डॉ. मीता शर्माा ने अपने संबोधन में जागरूकता, समय पर जांच और एचआईवी से पीड़ित लोगों के प्रति सहानुभूति के महत्व पर जोर दिया।  इस अवसर पर प्रो. पुनीत कँवर ,डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. मदनलाल ,प्रो. शिवानी,प्रो. उपासना और रेड रिबन क्लब  के सदस्य  डॉ. प्रोमिला,डॉ. अलका, डॉ. सुनील व प्रो. करण मौजूद थे
  • सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई

    सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत दी। दरअसल, आज सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सरकार को कोई कार्वाई ना करने को कहा है जिसमें 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के 2018 के आदेश शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर पुनर्विचार की करने की मांग की है।

    साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 4 सप्ताह में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने साफ कहा कि इन वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई जबरन या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह फैसला दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान आया, जिसमें पुरानी गाड़ियों पर लगे बैन को चुनौती दी गई थी। मामले की सुनवाई चीफ CJI बीआर गवई की अगुवाई वाली बेंच ने की, जिसमें जस्टिस विनोद के चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया भी शामिल थे।

    कोर्ट ने दिल्ली सरकार की याचिका पर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और 4 हफ्तों में जवाब मांगा। CJI गवई ने कहा, ‘तब तक 10 साल पुराने डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों के खिलाफ उनकी गाड़ियों की उम्र के आधार पर कोई जबरन कार्रवाई नहीं होगी। इसके साथ ही कोई दंडात्मक कार्रवाई भी नहीं की जाएगी।’ CJI ने यह भी टिप्पणी की, ‘पहले कारें 40-50 साल तक चलती थीं। अब भी विंटेज कारें हैं।’

    बता दें कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों, जिन्हें ‘एंड ऑफ लाइफ व्हीकल्स’ कहा जाता है, पर लगे बैन को चुनौती दी थी। सरकार का कहना है कि यह पाबंदी वैज्ञानिक आधार पर नहीं है। दिल्ली सरकार ने तर्क दिया कि गाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदूषण स्तर की जांच होनी चाहिए। साथ ही, सरकार ने मांग की कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) और केंद्र सरकार इस बैन के पर्यावरण पर असर की गहन जांच करें।’

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हाथी दिवस

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हाथी दिवस

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में आज विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन (होस्ट) धृति और अमोदिता ने किया। उन्होंने हाथियों के संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका और मनुष्य-वन्यजीव संतुलन बनाए रखने में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम के दौरान अधिराज, हर्षदीप और तृषा ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें हाथियों के घटते आवास, अवैध शिकार और संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

    रिहान ,आराध्या और इशिका ने हाथियों से संबंधित एक मनमोहक कविता सुनाई, जिसमें हाथियों की सौम्यता, शक्ति और उनके पारिवारिक संबंधों का सुंदर चित्रण था। वहीं पीहू  ने भगवान गणेश से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया कि भगवान गणेश को हाथी का मुख धारण करने के कारण ज्ञान, सौभाग्य और विवेक का प्रतीक माना जाता है।

    विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करते हैं बल्कि उनमें पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं।

  • त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक

    त्यौहार के दिन राजधानी से ही तीन बच्चों का अपहरण से दहशत में छात्र और अभिभावक

    प्रदेश की राजधानी के पॉश इलाके से तीन-तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल : जयराम ठाकुर 

    बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करें सरकार, अपराधियों पर लगाए लगाम

    ऊना/शिमला/ सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था किस तरीके से खराब है आए दिन इसकी कोई ना कोई नजीर सामने आती है।  रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन शहर के बीचो-बीच एक नामी स्कूल से तीन बच्चों का अपहरण हो जाता है और अपहरणकर्ता उन्हें शहर के हर प्रमुख चौराहे से होकर लगभग 50 किलोमीटर दूर तक ले जाने में कामयाब होता है। यह राजधानी की पुलिसिंग पर बहुत गंभीर सवाल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है और अराजक तत्व खुलेआम कर उठा रहे हैं। इसके पहले भी पिछले महीने ऊना में हुए जघन्य हत्याकांड में जिस तरीके से इंटरनेशनल माफियाओं की एंट्री और सोशल मीडिया पर खुलेआम धाम की का मामला सामने आया।  उस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के जर्जर होने और माफियाओं के गैंग के सक्रिय होने की सारी कहानी कह दी। लेकिन प्रदेश की राजधानी में तीन बच्चों के एक साथ हुए अपहरण ने प्रदेश में लोगों की नींद हराम कर दी हैं।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगवान का लाख-लाख शुक्र है कि सभी अपहृत छात्र सकुशल बरामद हो गए। उनकी खोजबीन में जुटे पुलिस कर्मियों की मेहनत और आम लोगों का सहयोग रंग लाया। फिर भी सवाल वहीं है कि त्यौहार के दिन-दिन दहाड़े तीन- तीन छात्रों का अपहरण कैसे हुआ? पुलिस कहां थी? त्योहारों की वजह से प्रदेश की पुलिस को और भी चौकसी बरतनी चाहिए थी? एक व्यक्ति शहर में हथियार लेकर घूम रहा था। आगे जाकर वही व्यक्ति तीन-तीन छात्रों को किडनैप करता है और शहर के सभी प्रमुख पुलिस चेक पोस्ट से होकर गुजरता है। लेकिन सभी जगह बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ जाता है। इस दौरान वह कम से कम 10 पुलिस चेक पोस्ट से गुजर कर अपने मकसद में कामयाब होता है। इस तरीके की घटना शहर की पुलिसिंग पर बहुत गंभीर सवाल खड़े करती है। लोग डरे हैं। अपने बच्चों को स्कूल छोड़ते वक्त उनके मन में सैकड़ों सवाल उठ रहे हैं। स्कूल जा रहे अभिभावकों की विश्वास बहाली और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साथ दिनदहाड़े शिमला जैसी जगह से  तीन-तीन बच्चों का अपहरण हो जाना हिमाचल प्रदेश के लिए कोई आम घटना नहीं है। प्रदेश में कई नामी स्कूल हैं और वहां सिर्फ प्रदेश के ही नहीं वरन देश भर के प्रतिष्ठित परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में इस तरीके की घटना से पूरे प्रदेश के लोग दहशत में है। कल मीडिया के माध्यम से जब लोगों को तीन बच्चों के लापता या अपहृत होने की सूचना मिली तो पूरा प्रदेश हिल सा गया। किसी ने इस तरीके के घटना की कल्पना भी नहीं की थी। तीनों छात्रों के सकुशल बरामद होने की प्रार्थनाएं की। लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आते हैं लेकिन इस घटना के बाद उनके ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस तरीके के हालात प्रदेश के लिए ठीक नहीं है। जिन परिवारों के बच्चे स्कूल जाते हैं उन परिवारों के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ते समय सुरक्षित महसूस करें यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। वाहनों का सघन तलाशी अभियान सिर्फ कागज़ी कार्रवाई न होकर अपराधिक प्रवेश के लोगों की धर पकड़ और उन्हें काबू करने का अभियान होना चाहिए। साथ ही स्कूली बच्चों  को स्कूल प्रशासन और प्रदेश सरकार की तरफ से विशेष अभियान चला कर छात्रों को जागरूक करना चाहिए। जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी ना हो।

  • पुलिस लाइन के पास चलते वाहन के पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    पुलिस लाइन के पास चलते वाहन के पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज रुद्रप्रयाग से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है वाहन देवाल से देहरादून की और आ रहा था। इस दौरान रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।    
  • Haryana News: एक साथ 2 Suicide के मामले, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Haryana News: एक साथ 2 Suicide के मामले, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर 19 में अलग-अलग जगह से सुसाइड का मामला सामने आया है। पहला मामला आंक्षी (26) साल की युवती का है। यह युवती काफी समय से मानसिक स्थिति से जूझ रही थी। इसने अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती की बॉडी को सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।

    दूसरा आत्महत्या का मामला सेक्टर 19 में रहने वाले विकास (32) का है। उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि विकास और उसकी पत्नी का काफी समय से घर में कलेश चल रहा था। वह काफी समय से परिवार से अलग रह रहा था। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने विकास के ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर-19 के इंचार्ज सचिन ने बताया कि बॉडी को सेक्टर 6 के अस्पताल में रखवाकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। इसके अलावा विकास के ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: इस इलाके में 2 घरों से गौं मांस बरामद, 2 काबू, हिंदू नेताओं ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में 2 घरों से गौं मांस बरामद, 2 काबू, हिंदू नेताओं ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के पुरहीरां चौकी के पीछे महज 100 मीटर की दूरी पर भीम नगर में उस वक्त माहौल गरम हो गया, जब एक प्रवासी क्रिश्चियन परिवार के 2 घरों से बड़ी मात्रा में गाय का मांस प्राप्त हुआ। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुरहीरां चौकी की पुलिस ने मांस को अपने कब्जे में लेकर 2 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें चौकी ले गई।

    जब घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठन के नेता चौकी पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनके साथ ही तल्खी से बात कर रही है। जिसके बाद हिंदू नेताओं ने पुलिस के इस रवैय्ये के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी ने धरने पर बैठे नेताओं को शांत करवाया और उनका धरना समाप्त करवाकर रोड को बहाल किया। इस मौके पर डीएसपी देव दत्त ने बताया कि उन्होंने इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। मेडिकल टीम को बुलाकर जब्त किए गए मांस की जांच करवाई जाएगी।

  • चीन पर नहीं लगाई अमेरिका ने Penalty, अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने बताई वजह

    चीन पर नहीं लगाई अमेरिका ने Penalty, अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने बताई वजह

    नई दिल्ली: रुस से तेल खरीदने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगा दिया है हालांकि चीन को लेकर उनके रवैया बहुत अलग है वहीं चीन भी रुस से ही तेल खरीद रहा है। इस मामले में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि चीन पर शुल्क लगाने को लेकर ट्रंप ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुस से तेल खरीदने को लेकर चीन पर शुल्क लगाने के बारे में अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है। उनका कहना है कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध में ऐसी कई चीजें असर डालेगी जिनका रुसी स्थिति के साथ में कोई भी लेना-देना नहीं है।

    जेडी वेंस ने एक न्यूज चैनल से कहा है कि – राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह इस बारे में सोच रहे हैं परंतु उन्होंने अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं किया है। जेडी वेंस से यह भी पूछा गया कि ट्रंप भारत जैसे देशों पर रुसी तेल खरीदने के लिए काफी शुल्क लगा रहे हैं तो क्या अमेरिका चीन पर भी ऐसे ही शुल्क लगाएगा क्योंकि चीन भी रुस से ही तेल खरीदता है। इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि – जाहिर है कि चीन का मुद्दा थोड़ा ज्यादा जटिल है क्योंकि चीन के साथ हमारे रिश्ते ऐसी अन्य चीजों को प्रभावित करेंगे जिनका रुसी स्थिति के साथ कोई भी लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा है कि ट्रंप अपने विकल्पों की समीक्षा भी कर रहे हैं और निश्चित तौर पर उचित समय पर इस पर फैसला लेंगे।

    अमेरिका ने शुरुआत में भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसके बाद ट्रंप ने रुसी तेल की खरीद के लिए पिछले हफ्ते 25 प्रतिशत की पेनल्टी और लगा दी इससे भारत पर कुल शुल्क 50% हो गया है। यह दुनिया में किसी भी देश पर अमेरिका की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा शुल्कों में से एक है। एक्स्ट्रा 25% टैरिफ 27 अगस्त से लागू हो जाएगा। भारत ने अमेरिका के इस कदम को अनुचित और अविवेकपूर्ण बताया है।