वशिष्ट पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हाथी दिवस

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल में आज विश्व हाथी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन (होस्ट) धृति और अमोदिता ने किया। उन्होंने हाथियों के संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका और मनुष्य-वन्यजीव संतुलन बनाए रखने में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान अधिराज, हर्षदीप और तृषा ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें हाथियों के घटते आवास, अवैध शिकार और संरक्षण के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

रिहान ,आराध्या और इशिका ने हाथियों से संबंधित एक मनमोहक कविता सुनाई, जिसमें हाथियों की सौम्यता, शक्ति और उनके पारिवारिक संबंधों का सुंदर चित्रण था। वहीं पीहू  ने भगवान गणेश से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को विस्तार से समझाया कि भगवान गणेश को हाथी का मुख धारण करने के कारण ज्ञान, सौभाग्य और विवेक का प्रतीक माना जाता है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करते हैं बल्कि उनमें पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता भी विकसित करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *