Blog

  • लोगों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : राम कुमार

    लोगों को घर-द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता : राम कुमार

    बद्दी/ सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव रराम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उन्हें उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। राम कुमार चौधरी ने बताया कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने पर विशेष प्रयास केंद्रित किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल बद्दी को आने वाले समय में 100 बिस्तर का बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी के सुदृढ़िकरण पर लगभग चार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी नागरिक अस्पताल में शीघ्र ही चिकित्सा विशेषज्ञों के पद सृजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बद्दी स्थित हाऊसिंग बोर्ड फेस एक व दो के लिए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी के भवनों के निर्माण से आधारभूत ढांचा मज़बूत होगा और इससे जहां स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलंेगी, वहीं उनके समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार यथासंभव प्रयास कर रही है।
  • मोनिका ढिल्लों ने वीएससी में एचपी युनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया

    मोनिका ढिल्लों ने वीएससी में एचपी युनिवर्सिटी में पहला स्थान प्राप्त किया

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना की रहने वाली पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कॉलेज में पढ़ रही मोनिका ढिल्लों वीएससी एनुअल में 9.31 सीजीपी अंक लेकर हिमाचल प्रदेश युनिवर्सिटी पहले स्थान पर रहीं। मोनिका ढिल्लों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है। मोनिका ढिल्लों के पिता जगदीश राम व माता सुमन देवी अपनी बेटी की कामयाबी उस की मेहनत को दे रहे हैं। मोनिका ढिल्लों ने अपने गांव भैरा का या जिला ऊना का ही नहीं अपितु हिमाचल प्रदेश में नाम ऊंचा किया है। वहीं पीजी कॉलेज ऊना की प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने बताया कि जब भी किसी स्कूल में या कालेज में पढ़ने वाला बच्चा सफलता प्राप्त करता है तो अविभावकों व कालेज स्टाफ का गौरवान्वित होना स्वाभाविक ही है। क्यों कि हमें हमारे कालेज में पढ़ने वाले हर बच्चे से सफलता की अपेक्षा रहती है क्योंकि अध्यापक हर बच्चे को एक जैसी शिक्षा देते हैं। डॉ मीता शर्मा ने मोनिका ढिल्लों व उनके अभिभावकों को इस सफलता पर शुभकामनाएं दी है।

  • पहली ही बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसा: डा. रणेश राणा

    पहली ही बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसा: डा. रणेश राणा

    बददी से भुडड तक एनच हुआ जलमग्न, महाराणा प्रताप नगर रास्ता कीचड से सना
    बददी/ सचिन बैंसल : बरसात की पहली बारिश ने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विभाग की पोल खोल कर रख दी। बददी से नालागढ़ तक केंद्र सरकार ने 17 किलोमीटर के दायरे में फोरलेन बनाने का काम शुरु किया हुआ है। सडक़ बनाने वाली पटेल एंड कंपनी ने इस दौरान इस मार्ग को बनाने के लिए जो योजना व प्लान बनाया वो पूरी तरह फेल हो गया। सामान्य शहरी जल निकासी की उचित व्यवस्था तो नितिन गडकरी का विभाग नहीं कर पाया उल्टे उनके पास बरसाती पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। पहला मसला बददी ट्रैफिक लाईट चौक है जहां एनएच ने निर्माणाधीन फोरलेन पर नाली नहीं बनाई जिससे पंकज शर्मा के घरों में पानी चला गया वहीं रमन कौशल की खेती वाली जमीन भी लबालब हो गई। वहीं पानी की उचित निकासी न होने से बरसाती पानी महाराणा प्रताप के वांशिदे विवेक इंदीवर के घर में चला गया और उनके घर व बसेरा गैस्ट हाऊस की दीवार को नुक्सान पहुंचा है। एनएच दो साल में निर्माणाधीन हाईवे पर अभी तक नालियां ही नहीं बनाया पाया जिससे किसानों व स्थानीय कालोनियों में पानी घुस रहा है। मलपुर हाईवे बना तालाब नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया ने जो फोरलेन नालागढ़ तक काम लगाया हुआ है उसमें जल निकासी का कोई प्रावधान नहीं है। मलपुर सीईटीपी प्लांट के पास भुडड गांव तक सडक ऊंची कर दी गई लेकिन उसके नीचे अंडरपास बनाना विभाग मानो भूल ही गया। सुबह सुबह हुई भारी बारिश से मलपुर में एनएच इस कदर जलमन हो गया कि वहां से वाहनों की रफतार रुक गई और पुलिस को दो तीन घंटे कडी मशक्कत करनी पड़ी। पुराना बस स्टैंड बना नदी-चिंतन कुमार पुराना बस स्टैंड बददी जहां फलाई ओवर बन रहा है वहां पर भी जल निकासी जो कि शीतलपुर रोड पर गंदे नाले में मिलनी थी में भी नितिन गडकरी के विभाग की कार्यवाही नगण्य थी। रोड सेफटी क्लब बददी के उपाध्यक्ष चिंतन कुमार चौधरी व मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा रणेश राणा ने कहा कि एनएचएआई व पटेल एंड कंपनी का बिल्कुल भी ध्यान जल निकासी की तरफ नहीं है। कुछ पानी ट्रक यूनियन नाले में जा सकता है तो कुछ पानी शीतलपुर नाले में मिल सकता है लेकिन विभाग को जब भी पूछो तो यही कहा जाता है हमारे पास जो ड्राईंग है उसी के अनुसार काम करेंगे। यहां पर रिटेनिंग वाला व नाला बनाने का प्रावधान नहीं है । इसका अलग से टेंडर होगा। प्राकृतिक नाला बंद करना गलत-राजीव वहीं दूसरी ओर एनएच के अधिकारी राजीव वर्मा ने कहा कि बरसात होगी तो पानी तो आएगा ही लेकिन कुछ लोगों ने ट्रैफिक लाईट चौक पर दीवार बनाकर नाले को बंद कर दिया जिससे लोगों के घरों में पानी घुसा। उन्होने कहा कि पानी का नाला चाहे सरकारी जमीन से हो या निजी जमीन से आजादी के समय से यह चला आ रहा है इसको बंद नहीं करना चाहिए था। इस कारण से एनएच के पिल्लरों का काम नहीं हो पा रहा है। कुछ लोग बिना बात के इसमेें बाधा बन रहे हैं और हमें पाईप भी नहीं डालने दे रहे। उन्होने कहा कि राष्ट्रवादी लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
  • चोरी, खनन, चिट्टा, अवैध शराब सहित जुए के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से जनता में रोष

    चोरी, खनन, चिट्टा, अवैध शराब सहित जुए के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से जनता में रोष

    शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उर्मिला गुरमेल चौधरी ने दिया ज्ञापन

    एसपी  बददी   को ज्ञापन देकर चेताया, जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी बरोटीवाला क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से तंंग आकर शहरवासियों ने एक ज्ञापन पत्र एसपी बद्दी इल्मा अफरोज को सौंपा है। नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान पार्षद उर्मिला गुरमेल चौधरी की अध्यक्षता में ज्ञापन देने पहुंचे शहरवासियों ने एसपी  बददी   से कहा कि जल्द ही अपराध की गति पर काबू नहीं पाया गया तो शहर में आंदोलन का माहौल होगा।  बददी   शहर में पिछले कुछ समय से लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ी है। शहर के गली चौबारों में लोग खुलेआम दूकानों व खोखों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। विगत कुछ महीनों से कई चोरियों के मामले सामने आए हैं। कुछ लोग रात के अंधेरे में अवैध खनन जैसे अनैतिक कार्यों को अंजाम देते हैं और दिन को क्षेत्र के शांतिपूर्वक माहौल को खराब कर रहे हैं। शहर में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिसके प्रति जनता में गहरा रोष है। इसी तरह कई बार चिट्टा बेचते हुए लोगों को शहर बद्दी में पकड़ा जा चुका है। बड़ी हैरानी का विषय है कि लोगों में पुलिस व कानून का कोई खौफ नहीं है।

    उन्होंने एसपी  बददी से अपील की है कि जल्द से जल्द शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जाएं। हालात यही  रहे तो हमें मजबूर होकर शहर बद्दी में बड़ा धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।  पार्षद उर्मिला गुरमेल चौधरी व हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकंात शर्मा ने कहा कि सडक़ों, चौराहों पर लोग खुलेआम जुआ खेलते हैं और उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। करियाना की दूकानों व खोखों में अवैध रूप से बेखौफ होकर शराब बेची जा रही है। ऐसी गतिविधियों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, लेकिन इस पर सख्ती से कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर की प्रमुख रिहायशी कालोनियों में चोरियों की वारदातें हो रही हैं और चोर पकड़े नहीं जा रहे हैं। शहर से कई मोटरसाइकिल चोरी हो चुके हैं। कई घरों तक ताले टूट चुके हैं। बद्दी शहर में अपराधियों के बढ़ते हौंसलों ने लोगों की नींद उडा रही है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगााए। इस मौके पर डा. डीआर चंदेल, गुरमेल सिंह, डा. श्रीकांत शर्मा, कृष्ण लाल, संजय रॉय, संजीव ठाकुर, तरसेम चौधरी, मनोज शर्मा, गोपाल चंद, अजय ठाकुर, ललित ठाकुर, जीत राम चौधरी, विशाल चौधरी, राजन बांठ, प्रवीण ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Jalandhar: आप पार्टी को बड़ा झटका, अकाली दल में वापस आई बीबी सुरजीत कौर

    Jalandhar: आप पार्टी को बड़ा झटका, अकाली दल में वापस आई बीबी सुरजीत कौर

    जालंधर: वेस्ट हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। आज सुबह सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में उम्मीदवार सुरजीत कौर परिवार सहित आप पार्टी में शामिल हुई थी। जिसके बाद देर रात सुरजीत करने आप पार्टी को बड़ा झटका देते हुए बीबी जागीर कौर की मौजूदगी में दोबारा अकाली दल की पार्टी में वापसी की है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए बीबी जगीर सिंह ने बताया कि सरकार के दबाव में आकर सुरजीत कौर ने पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद घर पर आकर जब उन्होंने विचार किया, तो उन्हें लगा कि अकाली दल को छोड़ कर गलती की है। इसलिय सुरजीत कौर ने पार्टी के नेताओ से संपर्क कर घर वापसी कर ली।

  • Punjab : रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab : रिश्वत लेने के आरोप में सहायक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान 2,70,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लुधियाना शहर के पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) चरणजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला बस स्टैंड के पास जवाहर नगर कैंप स्थित ताज होटल के मालिक कमलजीत आहूजा की मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संबंधित पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में आईपीसी की धारा 307, 379-बी जोड़ने की धमकी देकर उससे रिश्वत वसूल चुका है और अब और रिश्वत मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसमें शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर एएसआई चरणजीत सिंह और उनके (शिकायतकर्ता) के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है। प्रारंभिक जांच में यह साबित हो गया कि ए.एस.आई. इस पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ के नाम पर 2,70,000 रुपये की रिश्वत ली गई थी और वह शिकायतकर्ता से अपने होटल को बिना किसी परेशानी के चलाने के बदले में प्रति माह 2 लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए भी कह रहा था।

    उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर उक्त एएसआई चरणजीत सिंह के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि वह बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुआ है और अपनी ड्यूटी से भी अनुपस्थित है।

  • जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ आज जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने बूथ संभालने को लेकर मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने एक स्लोगन दिया, जिसका नाम मेरा बूथ सबसे मजबूत है। सुनील जाखड़ ने अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर कहा कि अकाली दल का वजूद धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। अब छोटा भाई या बड़ा भाई जैसा कुछ नहीं रह गया है।

    जाखड़ ने कहा कि जैसे अकाली दल से नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ऐसे में अकाली दल कहां रह गया है। विधानसभा में सीएम मान पहले तो चरणजीत चन्नी पर आरोप लगाते थे कि उन्होंने नौकरी दिलाने के लिए दो करोड रुपए लिए है। कभी वह कांग्रेस प्रधान पर आरोप लगाते थे कि उन्हें बसों के घोटाले के बारे में सब पता है।

     

    सुनील जाखड़ ने कहा कि अब शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर को लेकर वह खुद स्पष्टीकरण दें। सुनील जाखड़ ने कहा कि देश में सोने का भाव काफी बढ़ गया है लेकिन उससे ज्यादा पंजाब में सोने का भाव बढ़ गया है।

    नेता अब सोने के कड़ो की मांग करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेता चूड़ियों की भी मांग करते होंगे।  नेताओं पर जो गंभीर आरोप लग रहे हैं वह एक गंभीर विषय है। सुनील जाखड़ ने कहा कि लोगों को अब जागरूक होना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि इसकी जांच भी होनी चाहिए चाहे वह केंद्र का पैसा हो या पंजाब का पैसा हो। उन्होंने कहा कि रोज नेता लड़ाई करते रहते हैं कि केंद्र से उन्हें कोई पैसा नहीं मिल रहा पर केंद्र के पैसे का इनका हिसाब तो देना ही पड़ेगा।

     

    सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकार केंद्र को जांच के लिए लिखित पत्र भेज दे उसके बाद केंद्र पंजाब में भेज देंगे। जाखड़ ने कहा कि अगर जांच एजेंसी या पंजाब में आती है तो विपक्ष निशाने साधने शुरू कर देता है।

  • Jalandhar: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 2 गिरफ्तार

    Jalandhar: चोरी की वारदातों को अंजाम देते 2 गिरफ्तार

    जालंधर। पुलिस ने चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान शिव नगर के रहने वाले राहुल कुमार और रायपुर रसूलपुर के साहिल अंसारी के रूप में हुई है। डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी बलवीर सिंह की टीम के एएसआई तीर्थराम को नाहला कालोनी के रहने वाले विपन कुमार ने शिकायत दी थी कि वह खाना खाकर रात को घर में सो रहे थे कि उसी दौरान उसके घर से चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश करने लगा तो मौक़े पर उनके पारिवारिक सदस्यों ने उसे दबोच लिया।

    जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान उसके साथी साहिल को केस में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। जिससे यह पता चल सके कि वह इससे पहले कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

  • Jalandhar: नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar: नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर। शहर में नशे तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कार्रवाई की गई। जिसके तहत थाना शाहकोट की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 215 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव राजेवाल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें पैदल आता हुआ युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे रोक कर तलाशी ली तो आरोपी के पास से 215 नशीली गोलियां बरामद हुई।

  • पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    पंजाब: रंगदारी नहीं देने पर अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

    तरनतारनः शहर चोहला साहिब में रंगदारी न देने पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकानदार को गोली मारने की खबर सामने आई है। दुकानदार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

    आपको बता दें कि प्रीत टेलीकॉम मोबाइल शॉप चोहला साहिब के मालिक को गोली मारी गई है, कुछ दिन पहले एक गैंगस्टर ने उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।