Blog

  • Jalandhar News: सन्नी का हाथ काटने वाला गिरोह बेनकाब, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सन्नी का हाथ काटने वाला गिरोह बेनकाब, तीसरा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रिमांड दौरान पुलिस ने 13 लंबित मामले सुलझाए

    पंजाब (जालंधर) ENS: कमिश्नरेट पुलिस थाना एक की पुलिस ने सन्नी के हाथ काटने के मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लंबित 13 मामलों को सुलझाने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को अड्डा होशियारपुर के निवासी सन्नी सिंह पर आरोपी नेट प्लस के कर्मी ने तेजधार हथियार से हमला किया था। इस हमले के दौरान आरोपी सन्नी का मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

    पुलिस ने इस केस की जांच के दौरान आरोपियों विन्नी और वरुण को गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी अंकित को प्रोडक्शन वारंट के जरिए पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छीना-झपटी की 13 अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।

    पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूटे गए 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई एक एक्टिवा और एक चाकू भी जब्त किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य घटनाओं की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने और कहां-कहां अपराध किए हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में हुई कई लूटपाट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

    Jalandhar सन्नी का हाथ काटने वाला गिरोह बेनकाब, तीसरा आपोपी गिरफ्तार, Watch Video

  • बंगाणा: टैक्सी चालकों पर अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

    बंगाणा: टैक्सी चालकों पर अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

    कार सवार बीमार महिला रिश्तेदार को ले जा रहा था घर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव में टैक्सी चालकों पर कार सवार को रोक कर गाली-गलौज, धमकाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर मामला दर्ज हुआ है।

    पुलिस को दी शिकायत में अशवनी कुमार पुत्र उधम सिंह गांव व डाकघर चराडा तहसील बंगाणा ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि शनिवार को इसकी मासी का चैकअप करवाकर घर जा रहा था तो बंगाणा से थोडा पीछे ठण्डी खुई के पास इसकी कार को लगभग 5-6 गाडियों ने रोक लिया तथा उनके ड्राईवर नीचे उतरे तथा इसे कहने लगे कि तुमने टैक्सी क्यूं चलाई है।

    मैंने उनको बताया कि इसकी गाडी में इसकी मासी है परन्तु किसी ने इसकी बात नही सुनी और इसके साथ धक्का मुक्की , गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। अशवनी ने शिकायत में बताया कि इस से पहले भी उक्त टैक्सी चालक कई बार मेरी गाड़ी में बैठे घर के सदस्यों के सामने मुझ से गाली-गलौज और झगड़ा कर चुके है।

    आज भी मेरी मासी के सामने मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर टैक्सी चालकों सर्वण सिंह, दिलवाग सिंह, विरेन्द्र , मुनीष कुमार, राम सिंह , दिनेश कुमार के विरुद्ध धारा127(1),352,351(2),191(2),190 BNS के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • हंसराज भारद्वाज को बीबीएन के लोगों ने दी भावभीनी विदाई

    हंसराज भारद्वाज को बीबीएन के लोगों ने दी भावभीनी विदाई

    शीतलपुर मोक्ष धाम में हुआ अंतिम संस्कार

    विभिन्न समाजिक, औद्योगिक और व्यापारिक संस्थाओं ने जताया शोक 

    बददीसचिन बैंसल: बददी के वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी हंसराज भारद्वाज आज पंच तत्व में विलीन हो गए! बददी बरोटीवाला , मानपुरा, झाड़माजरी और नालागढ़ के लोगों ने उनको भावभीनी विदाई दी! शीतलपुर मोक्ष धाम में उनको अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोगों का सैलाब उमड़ा था! गौरतलब है की बददी सिटी के पहले पत्रकार और समाज सेवी हंसराज भारद्वाज का शुक्रवार को इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में हृदय घात में निधन हो गया था!

    हंसराज भारद्वाज को अंतिम विदाई देने के लिए बददी व्यापार मंडल,  नगर व्यापार मंडल,बीबीएन उद्योग संघ, हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन,  लघु उद्योग भारती, गत्ता उद्योग संघ, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री, रोटरी क्लब बददी,  प्रेस क्लब नालागढ़ , अग्रवाल सभा बददी,  हिमाचल प्रिंटर्स एसोसिएशन,  नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,प्रेस क्लब बददी,  सेवा भारती,  हाउसिंग बोर्ड कल्याण सभा,  बसंती बाघ सोसायटी,  नैना अपार्टमेंट,  ऋषि अपार्टमेंट, सन सिटी कालोनी,  भाजपा,  कॉंग्रेस,  योग भारती,  प्रिंट एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन,  दून पत्रकार संघ,  बार एसोसिएशन नालागढ़, हरे कृष्णा गोशाला, इलेक्ट्रिक ठेकेदार एसोसिएशन, ऋषि अपार्टमेन्ट आवासीय कालोनी,  वर्धमान समूह, बिरला समूह, सिद्धार्थ टैक्स टाइल,  विद्या भारती, टैक्स टाइल एसोसिएशन,सी  आई आई,  नालागढ़ उद्योग संघ, होटल एसोसिएशन, राजपूत कल्याण सभा, बीबीएन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, स्टील इंडस्ट्री एसोसिएशन,

    संजीवनी वेल्फेयर ट्रस्ट, सी.ए.एसोसिएशन, आर्य समाज,  हरिओम योग सोसाइटी,  हिल व्यू,  स्पेगल विहार,  अमरावती सोसाइटी कल्याण सभा,  न्यू टाउन, डॉक्टर एसोसिएशन, प्रेस क्लब घनौली जिला रोपड़, हिमुड़ा सोसाइटी, ग्राम पंचायत

    संडोली , नगर परिषद बददी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के अलावा कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उमड़े थे! सभी ने स्व हंसराज भारद्वाज के कार्यों और

    सामाजिक दायित्व निभाने की सराहना की!

    —————————-

    भारद्वाज 1996 में जुड़े थे पत्रकारिता से……

    हंसराज भारद्वाज हरियाणा की सरकारी नौकरी से

    वी.आर.एस लेने के बाद 1996 में पत्रकारिता से जुड़े थे ! 2007 तक इसी पेशे में रहे! वहीँ अब उनके दोनों पुत्र डॉ रणेश राणा और ऋषि लम्बे समय से पत्रकारिता में कार्यरत है! डॉ रणेश राणा भारत के सबसे बड़े पत्रकार संगठन एन यू जे इंडिया के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर तैनात है!

  • पालकवाह में पहली अक्तूबर को डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग की कार्यशाला

    पालकवाह में पहली अक्तूबर को डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग की कार्यशाला

    विभाग के सचिव अभिषेक जैन करेंगे अध्यक्षता

    ऊना, (28 सितंबर) सुशील पंडित: ऊना जिले के पालकवाह स्थित कौशल विकास केंद्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग द्वारा पहली अक्टूबर को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला तकनीक को लोगों के करीब लाने के विषय पर केंद्रित रहेगी। हिमाचल प्रदेश सरकार के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के सचिव अभिषेक जैन की अध्यक्षता में होने वाली इस कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सरकारी अधिकारियों, उद्यमियों, विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को नागरिक-केंद्रित डिजिटल एप्लिकेशनों और उभरती तकनीकों के बारे में जागरूक करना और उनकी समझ को बढ़ाना है।

    इस बारे जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कार्यशाला में  नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशन और उनका महत्व, डिजिटल तकनीकों के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देना, आय सृजन और आत्म-रोजगार के लिए उसका उपयोग, डिजिटल साक्षरता और हिमाचल प्रदेश में डिजिटल डिवाइड को कम करने के प्रयास तथा शासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और उसकी संभावना जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

    कार्यक्रम में पैनल चर्चाओं और संवाद सत्रों का आयोजन होगा, जहाँ प्रतिभागी डिजिटल तकनीकों के माध्यम से सरकारी सेवाओं में सुधार, शासन को सशक्त बनाने और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यशाला में लगभग 250 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, एलएमके ऑपरेटर, विद्यार्थी और उद्यमी शामिल होंगे।

  • भारतीय डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    भारतीय डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘इम्पोर्टेंस ऑफ लेटर्ज़ इन डिज़ीटल ऐज़’ विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 14 सितम्बर 2024 से आरम्भ यह प्रतियोगिता 14 दिसम्बर 2024  तक चलेगी। प्रतियोगिता 18 वर्ष तक व 18 वर्ष से अधिक दो आयुवर्गों में होगी, जिसमें कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।

    यह जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर ऊना भूपिन्दर सिंह ने बताया कि इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी हिन्दी/अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा का चुनाव कर सकते हैं। प्रविष्टियां ए-4 आकार के पेपर पर 1000 शब्दों अथवा अंतर्देशीय पत्र पर 500 शब्दों पर लिख सकते हैं। केवल हस्तलिखित प्रविष्टियां ही स्वीकार्य होंगी, जिन्हें अपने नज़दीकी उप-डाकघर में जमा करवा सकते हैं।

    भूपिन्दर सिंह ने बताया कि हिमाचल परिमण्डल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 25 हजार, द्वितीय को 10 हजार तथा तृतीय स्थान हासिल करने पर 5 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर 50 हजार द्वितीय पर 25 हजार और तृतीय स्थान पाने वाले को 10 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

    उन्होंने जानकारी दी है कि विद्यार्थी वर्ग डाक मण्डल ऊना के कार्यालय में स्कूल मुखिया के माध्यम से आवेदन जमा करवा सकता हे। उन्होंने ज़िलावासियों से अपील की है कि इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए स्वयं भी आगे आएं तथा अपने बच्चों को भी भाग  लेने के लिए प्रेरित करें।

  • Jalandhar News: डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar News: डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से .32 बोर की देसी पिस्तौल, एक रौंद, दो मोटरसाइकिल, एक एयर पिस्टल, प्रिंटर सहित तीन मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान कंग कलां के रहने वाले जीता, गांव खोसा के सन्नी कुमार उर्फ सन्नी, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, गांव तलवंडी सलेम के गुरशरण सिंह उर्फ शरना और सुल्तानपुर लोधी के रोहित के रूप में हुई है।

    एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ की थाना शाहकोट की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गिरोह के आरोपी रेलवे ब्रिज के पास राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे। सूचना के आधार पर छापेमारी करने पर चार आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पांचवां आरोपी मौके से फरार हो गया था उसे बाद में पक लिया गया।

    इस गिरोह ने जालंधर और आसपास के जिलों में कई डकैती, चोरी और जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम दिया था। वे मुख्य रूप से डिलीवरी बॉय, प्रवासी मजदूरों और राहगीरों को निशाना बनाते थे। एक घटना में उन्होंने नवां गांव से 1.34 लाख और एक प्रिंटर लूटा था। कई मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं में भी ये शामिल थे।

    गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन लोहियां में एफआईआर नंबर 72 और अन्य डकैती-चोरी के मामले शामिल हैं। पूछताछ में गिरोह ने कई अपराधों को कबूल किया है, और देर रात सुनसान इलाकों में लूटपाट करने का उनका एक पैटर्न सामने आया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की जांच कर रही है।

    Jalandhar डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 गिरफ्तार, Watch Video

     
  • पंजाबर-बाथड़ी सड़क 25 अक्तूबर तक बन्द रहेगी

    पंजाबर-बाथड़ी सड़क 25 अक्तूबर तक बन्द रहेगी

    ऊनासुशील पंडित: टी-13 पंजाबर-बाथड़ी सड़क के 23 से 28 किलोमीटर स्पैन के स्तरोन्नत कार्य के चलते सड़क का यह भाग 25 अक्तूबर तक 29 दिनों के लिए यातायात हेतु पूर्णतया बन्द रहेगा ताकि स्तरोन्नत कार्य बाधित न हो और शीघ्र पूरा किया जा सके। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने जारी करते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान सड़क के इस भाग में यातायात के लिए विकल्प के तौर पर शहीदी स्मारक-सूबोआणा सम्पर्क सड़क में मोड़ा गया है।

  • महाविद्यालय बंगाणा ने किया द न्यूज़ डायरी का विमोचन

    महाविद्यालय बंगाणा ने किया द न्यूज़ डायरी का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक पत्रिका द न्यूज़ डायरी का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय के स्टॉफ को और विशेषकर पत्रिका के मुख्य संपादक एवं संपादको को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय का पहला मासिक पत्रिका है जो हमारे कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और अपडेट को साझा करने और उजागर करने का एक मंच प्रदान करेगा।

    इस पहल का उद्देश्य हमारे कॉलेज समुदाय के भीतर एक मजबूत बंधन बनाना है, जिससे सभी को सूचित और प्रेरित रखा जा सके। द न्यूज़ डायरी शैक्षणिक और पाठ्येतर घटनाओं, छात्रों की उपलब्धियों, संकाय के योगदान और कॉलेज में महत्वपूर्ण विकास के रिकॉर्ड के रूप में काम करेगी। यह न केवल हमारे पिछले महीने का प्रतिबिंब है, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी है।

    मेरा मानना ​​है कि यह न्यूज़ डायरी हम सभी के बीच उत्कृष्टता, सहयोग और गर्व की भावना की संस्कृति को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर न्यूज़ डायरी के मुख्य संपादक प्रोफेसर सिकंदर नेगी, संपादक, प्रोफेसर निकिता गुप्ता, संपादक प्रोफेसर मुकेश कुमारी और संपादक प्रो. कमिनी आदि मौजूद रहे।

  • पुलिस ने काटे 394 चालान, करीब 42 हजार जुर्माना वसूला

    पुलिस ने काटे 394 चालान, करीब 42 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 394 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 42,200/- रूपये वसूल किए गए।

    प्राप्त किये गये हैं Iवहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1300/- रूपये वसूले गए।

  • 8 बोतल देसी शराब पकड़ी

    8 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव डंगोह खास में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 बोतलें देसी शराब पकड़ी गई। इस संबंध में सुमीर जसवाल निवासी गांव डगोह खास तह० घनारी जिला ऊना के विरुद्ध धारा 39(1)(ए) एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।