Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा ने किया द न्यूज़ डायरी का विमोचन

    महाविद्यालय बंगाणा ने किया द न्यूज़ डायरी का विमोचन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक पत्रिका द न्यूज़ डायरी का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय के स्टॉफ को और विशेषकर पत्रिका के मुख्य संपादक एवं संपादको को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय का पहला मासिक पत्रिका है जो हमारे कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और अपडेट को साझा करने और उजागर करने का एक मंच प्रदान करेगा।

    इस पहल का उद्देश्य हमारे कॉलेज समुदाय के भीतर एक मजबूत बंधन बनाना है, जिससे सभी को सूचित और प्रेरित रखा जा सके। द न्यूज़ डायरी शैक्षणिक और पाठ्येतर घटनाओं, छात्रों की उपलब्धियों, संकाय के योगदान और कॉलेज में महत्वपूर्ण विकास के रिकॉर्ड के रूप में काम करेगी। यह न केवल हमारे पिछले महीने का प्रतिबिंब है, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी है।

    मेरा मानना ​​है कि यह न्यूज़ डायरी हम सभी के बीच उत्कृष्टता, सहयोग और गर्व की भावना की संस्कृति को बढ़ावा देगी। इस अवसर पर न्यूज़ डायरी के मुख्य संपादक प्रोफेसर सिकंदर नेगी, संपादक, प्रोफेसर निकिता गुप्ता, संपादक प्रोफेसर मुकेश कुमारी और संपादक प्रो. कमिनी आदि मौजूद रहे।

  • पुलिस ने काटे 394 चालान, करीब 42 हजार जुर्माना वसूला

    पुलिस ने काटे 394 चालान, करीब 42 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 394 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 42,200/- रूपये वसूल किए गए।

    प्राप्त किये गये हैं Iवहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 12 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 1300/- रूपये वसूले गए।

  • 8 बोतल देसी शराब पकड़ी

    8 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव डंगोह खास में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 08 बोतलें देसी शराब पकड़ी गई। इस संबंध में सुमीर जसवाल निवासी गांव डगोह खास तह० घनारी जिला ऊना के विरुद्ध धारा 39(1)(ए) एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव

    आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता

    महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख

    अंब(ऊना)सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री रैंक) आर.एस बाली ने की। उन्होंने महोत्सव के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की. श्री बाली ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख रुपये की घोषणा भी की. इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू उनके साथ रहे. उपायुक्त जतिन लाल ने श्री बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया।

    पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता

    इस दौरान आर.एस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर का काम फोकस किया गया है।

    उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल शक्तिपीठों की धरती है. प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन को बढावा देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए हैं.

    प्रदेश सरकार ने पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति के साथ काम किया जा रहा है. इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।

    उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की पहल के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन बबलू के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि  ऊना में धार्मिक-साँस्कृतिक पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी।

    वहीं, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने विकास की सौगात के लिए श्री बाली का आभार जताया. उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन से पहली बार यह महोत्सव यहां आयोजित हुआ है. अपार सफ़लता और व्यापक जन समर्थन के चलते ये महोत्सव हमेशा के लिए यहां की संस्कृति का हिस्सा बन गया है.

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब सचिन शर्मा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

  • Punjab News : हाईवे पर शव रखकर धरना दे रहे परिजनों की प्रशासन ने मांगें मानी, खुला जाम, देखें वीडियो

    Punjab News : हाईवे पर शव रखकर धरना दे रहे परिजनों की प्रशासन ने मांगें मानी, खुला जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर में करीब 24 घंटे से अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर लगा जाम खुल गया है। जहां, शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार द्वारा मृतक आशुतोष के शव को रखकर बाईपास पर धरना दिया गया और परिवार के समर्थन में समाज सेवी नेता और शहरवासी भी धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद रात में भी बाइपास पर लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद आज शहर बंद का आह्वान भी पूरी तरह सफल रहा। शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं थीं।

    बता दें, कि मामला पथरी के इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये आशुतोष महाजन की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इसकी को लकेर परिजनों ने डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए शव को हाइवे पर रख धरना प्रदर्शन दे रहे थे।

    हालांकि डॉक्टर का कहना था कि ऑपरेशन के दौरान आशुतोष को दिल का दौरा पड़ा और फिर पैरालिटिक अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई, लेकिन परिवार और सामाजिक संगठनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
    कल भी प्रशासनिक अधिकारी परिवार और संगठनों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। जिसके बाद आज एसपी जगराज सिंह, एसडीएम तजिंदर सिंह और एसपी बलविंदर सिंह के साथ लंबी बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी और उनके परिवार धरना खत्म करने पर राजी हो गए। बताया गया है कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों की सभी मांगें मान ली हैं।

    पीड़ित परिवार को रेडक्रॉस और प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक टीम मृतक का पोस्टमार्टम कर आशुतोष महाजन की मौत के कारणों की जांच करेगी। रिपोर्ट में अगर डॉक्टर की कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारिख को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा अपडेट

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारिख को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया बड़ा अपडेट

    मुंबई: महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की फुल बेंच ने महाराष्ट्र की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।राजीव कुमार ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर किस तरह से तैयारी पूरी है।

    महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराये जाएंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि 26 नवंबर से पहले विधानसभा चुनाव करा लिए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इसका ऐलान किया है। हमने राष्ट्रीय दलों और क्षेत्रीय दलों के नेताओं से मुलाकात की। जिसमें हमने बीएसपी, आप, कांग्रेस, एमएनएस, एनसीपी, बीजेपी और शिवसेना सहित कुल 11 राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने हमें चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले दिवाली, देव दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों पर विचार करने के लिए कहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी जरूरी है।

    सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
    प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने और डीप फेक तकनीक का इस्तेमाल करने वालों से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में प्रलोभन मुक्त विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी हेलीकॉप्टरों की जांच की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि तदाताओं को यह जानने का अधिकार है कि किसी उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि है या नहीं; पार्टियों को भी सूचित करना चाहिए। सभी पार्टियों के इस बाबत विज्ञापन जारी करने होंगे।

    प्रदेश में 1 लाख 186 मतदान केंद्र 
    महाराष्ट्र में कुल 1 लाख 186 मतदान केंद्र हैं। 42,558 शहरी बूथ और 57,600 ग्रामीण बूथ हैं। हम शहरी क्षेत्रों में 100% बूथों पर CCTV कवरेज सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हम 50 प्रतिशत से अधिक बूथों को CCTV से कवर करने का प्रयास किया जाएगा

  • Punjab News: विधानसभा स्पीकर Kultar Sandhwan की सुरक्षा में हुई बढ़ौतरी !

    Punjab News: विधानसभा स्पीकर Kultar Sandhwan की सुरक्षा में हुई बढ़ौतरी !

    चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक स्पीकर की सुरक्षा में बढ़ौतरी की गई है। खबर सामने आई है कि सिक्योरिटी फोर्स उनके घर पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द कुलतार संधवां को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

  • Punjab News: पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, देखें वीडियो

    कहा, हमारा मकसद बुड्ढा नहर की सफाई करना है जिसके लिए हम लोग इकट्ठे हुए

    लुधियाना। शहर में फोकल प्वाइंट आठ में जेबीआर ग्रुप द्वारा पिछले कई सालों से चलाए जा रहे सीईटीपी प्लांट का विधायक गुरप्रीत गोगी व्यापारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक गोगी ने लोगों से बातचीत किया। इसके के बाद उन्होंने ने कहा कि प्लांट में कुछ खामियां जरूर हैं। प्रबंधकों और उनके नतीजों को एकत्रित करते हुए विधायक ने कहा कि पंजाब के ये 1600 उद्योग 5 लाख लीटर पानी को ट्रीट करने का दावा कर रहे हैं जबकि उद्योग इससे कहीं ज्यादा ट्रकों में पानी भरकर लाते हैं, लेकिन वे कहां पर हैं। इसकी विजिलेंस जांच कराएंगे कि यह पानी कहा जाता है।

    विधायक ने कहा कि प्लांट में निगरानी समिति के एक ही अध्यक्ष 17 वर्षों से सेवा दे रहे हैं। इसमें अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी, इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए। गोगी ने कहा कि दाल में जरूर कुछ काला है, जिसकी हम पूरी जांच करेंगे। हमारा मकसद बुड्ढा नहर की सफाई करना है जिसके लिए हम लोग इकट्ठे हुए हैं।

    जेबीआर ग्रुप के मैनेजर प्रदीप सिंह ने मामले बारे पूछे जाने पर कहा कि एमएलए साहब ने जो बयान दिया है। उस मैं आपको बताना चाहूंगा कि जो कह रहे कि हम लोग 17 साल से यह काम कर रहे पर इतने साल बीत जाने के बाद भी यह काम क्यों लगातार किया जा रहा है। हम लोग इसको जीरो लीटर डिसजार्च किया गया है। जिसके बाद सबसे पहले 200 लीटर बढ़ाया गया। इसके बाद हम लोग सरकार द्वारा दी गाइड लाइन के हिसाब से इनवेस्टमेंट बढ़ाया है। सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के हिसाब से काम किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जितना भी कंपनियों द्वारा हमें पानी मिलता है उसको चैक किया जाता है। इसके बाद कहा कि जो पानी हमें मिलता हम उसी के जिम्मेदार है। आप बाकी पानियों की शिकायत प्रदूषण विभाग में कर सकते हैं।

    पुराने नालों और ट्रीटमेंट प्लांट का जायजा लेने पहुंचे MLA Gogi, उठाये बड़े सवाल, Watch Video

     
  • India-Bangladesh मैच को लेकर शुरू हुआ विरोध, 22 को नोटिस जारी

    India-Bangladesh मैच को लेकर शुरू हुआ विरोध, 22 को नोटिस जारी

    ग्वालियरः भारत-बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को होने जा रहे मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वहीं ग्वालियर में भारत-बांग्लादेश मैच को लेकर हिंदू महासभा का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को ग्वालियर पहुंची हिमस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की परपोती राज्यश्री चौधरी ने साफ शब्दों में कहा है कि इस मैच का विरोध होना चाहिए।

    इस मामले को लेकर राज्यश्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही मैच के विरोध को लेकर ग्वालियर के लश्कर सर्किल के एसडीम ने हिंदू महासभा के 22 सदस्यों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस धारा 130 के तहत दिया गया है। जिसमें कहा गया है आप लोगों की अवांछनीय गतिविधियों की वजह से जनशांति विक्षुब्ध हो सकती है। इसलिए क्यों ना 12 माह की अवाधि तक आपको शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 20 हजार रुपए की मुचलका राशि जमानत बतौर जमा की जाएं।

    राज्यश्री चौधरी ने कहा कि जो लोग मैच का टिकट खरीद रहे हैं वो हत्यारों को मदद कर रहे हैं, खाना खिला रहे हैं। हिंदू महासभा ने दो अक्टूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उस दिन कार्यकर्ता हिंदू महासभा के कार्यालय दौलतगंज से मैच का विरोध जताते हुए रैली के रूप में शंकरपुर स्थित स्वर्गीय श्रीमंत मधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम तक जाएंगे और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध करेंगे।

    वहीं राज्यश्री चौधरी ने बात करते हुए ने कहा कि हिंदू नारियों पर अत्याचार हो रहा है, फोर्स कन्वेंशन हो रहा है। जो बांग्लादेश हम लोगों का खून हम लोगों का टैक्स के पैसों से आजादी लिया है। अभी बांग्लादेश में हिंदू समाज के ऊपर अत्याचार करके यहां मैच खेलने के लिए आ रहा है और हिंदू अपने पैसों से टिकट खरीदेगा ताली मरेगा मजा करेगा। उन्हीं पैसों से वह वहां जाकर फिर अपने देश में हिंदुओं को मारेगा, जो लोग मैच के टिकट खरीद रहे हैं वह लोग समझे कि वो हिंदुओं की हत्या करने वालों को खाना दे रहे हैं।

    हिमस की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने कहा कि हम लोग मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयत्न करेंगे। यदि आम लोग 100 परसेंट तक इस विरोध का समर्थन करते हैं तो हम लोग सरकार को भी चेतावनी देंगे। उसके बाद भी हम देखेंगे की यह मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। हिन्दू समाज का कोई सुनने वाला नहीं है, तो हम लोग विरोध करेंगे प्रतिशोध करेंगे। हम 2 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाएंगे और काला झंडा लेकर रैली निकालेंगे।

    हिंदू महासभा ने 6 अक्टूबर को लश्कर बंद का आह्वान किया है। इस दिन लश्कर क्षेत्र के सभी बाजार सुबह 9 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सम्पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इससे पहले भी अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के लोगों ने इस मैच का विरोध करते हुए 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को‌ अपने खून से‌ पत्र लिखकर मैच रद्द करने की मांग की थी, लेकिन बीसीसीआई और एमपीसीए द्वारा मैच द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसे लेकर हिंदू संगठन‌ आक्रोशित हैं। वहीं दो दिन में मैच के टिकिट की बिक्री को लेकर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने मैच के सभी टिकिट खरीदने‌ वालों को राष्ट्रद्रोही बताया था।

    बता दें कि भारत-बांग्लादेश मैच के विरोध में 5 अक्टूबर को पूरे देश से हिंदू संगठनों को आमंत्रित कर ग्वालियर में महासम्मेलन रखा है। मैच से एक दिन पहले इस महासम्मेलन पर पुलिस की नजर है। हिंदू महासभा का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के बाद यहां बांग्लादेश को मैच नहीं खेलने देंगे।

    हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि ग्वालियर में बांग्लादेश की टीम आने की पूर्व संध्या पर हिंदू महासभा द्वारा 2 अक्टूबर को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उस दिन हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हिंदू महासभा के कार्यालय से रैली के रूप में शहर की सड़कों से होते हुए शंकरपुर स्थित स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम के बाहर अपना विरोध प्रदर्शन कर काले झांडो के साथ विरोध प्रकट करेंगे। हिंदू महासभा ने जो भी कहा है वह हमेशा पूरा किया है। साथ ही 6 अक्टूबर को हिंदू महासभा के आह्वान पर सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक लश्कर क्षेत्र बंद रहेगा।

  • सामुदायिक भवन में पति-पत्नी ने आत्महत्या करके दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

    कोटा: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दंपति सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति के तहत काम करते थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दीवार पर लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए सहकारी समिति के अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

    मृतक परसराम देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहकर बुनकर सहकारी समिति का काम देख रहे थे। शुक्रवार को उनकी लाश भवन के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    घटनास्थल पर दीवार पर लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दंपति ने सहकारी समिति के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले उन्हें टेलरिंग का काम दिलाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब समिति अध्यक्ष उन्हें काम से हटाना चाहता है। दंपति ने इस निराशा में आत्महत्या का कदम उठाया।

    रतनपुर पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट में उल्लिखित आरोपों की भी जांच कर रही है। परसराम देवांगन के बच्चे अकलतरी गांव में रहते हैं, जिन्हें इस घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अब सहकारी समिति और इसके अध्यक्ष से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

    यह घटना समाज के भीतर कामकाज और मानसिक दबाव के बीच संतुलन की कमी को उजागर करती है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच से आगे के तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल, गांव में शोक का माहौल है और पुलिस इस दुखद घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।