Blog

  • Jalandhar: ठेके में पिस्तौल और दात लेकर घुसे युवक, काबू कर की जमकर छित्तर परेड

    Jalandhar: ठेके में पिस्तौल और दात लेकर घुसे युवक, काबू कर की जमकर छित्तर परेड

    जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास देर रात करीब 11 बजे 2 युवक हाथ में दात और पिस्तौल लेकर ठेके में घुस गए। इस दौरान युवकों ने ठेके पर कुछ युवकों को बैठा देखकर उनमें से एक ने तुरंत दात को डब्ब में डाल दिया और दूसरे ने पिस्तौल छिपा ली। वहीं दोनों युवकों को हथियारों सहित ठेके पर काम करने वाले युवक ने देख लिया और उसने बहादुरी दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। वहीं ठेके पर बैठे अन्य युवकों ने मिलकर दोनों की जमकर छित्तर परेड की।

    दोनों युवकों ने अपनी पहचान ठीक से नहीं बताई। गौरतलब है कि इससे पहले भी शराब की दुकान में पिस्तौल की नोक पर युवकों द्वारा लूटपाट की घटना हो चुकी है। देहात और पुलिस कमिश्नरेट इलाकों में बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। हो सकता है कि लुटेरे लंबा पिंड वारदातों को अंजाम देने के लिए आए थे और वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा हों। अगर मामला पुलिस तक पहुंचे तो पुलिस कई अनट्रेस मामलों को सुलझाने में कामयाब हो सकती है।

  • Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हाईवे पर लूट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः हाईवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ ​​दीपा पुत्र करम सिंह निवासी गांव अजनौद जिला लुधियाना, जगसीर सिंह उर्फ ​​गनी पुत्र रणजीत सिंह निवासी बस्ती नंबर-6 बीर तालाब बठिंडा और धरमिंदर सिंह उर्फ ​​सोनू पुत्र अजमेर सिंह निवासी सीड़ी के रूप में हुई है।

    इस संबंधी मनजीत सिंह पीपीएस डीएसपी बठिंडा ग्रामीण ने प्रेस कॉन्फ्रैंस करते बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि आरोपी अक्सर लोगों को रास्ते में रोकर लूट की वारदात को अंजाम देते है जिस संबंधी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर उन्हें काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करके पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab: पहली पत्नी के होते हुए करवाई दूसरी शादी, परिजनों ने कर दी पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab: पहली पत्नी के होते हुए करवाई दूसरी शादी, परिजनों ने कर दी पिटाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें पति-पत्नी एक-दूसरे से सात जन्मों का वादा करते हैं, लेकिन आज के इस कलयुग में शादी के नाम पर एक-दूसरे को धोखा देने के कई मामले सामने आए हैं। ताजा मामला अमृतसर का है। जहां एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर धोखे से दूसरी शादी कर ली और जब इसकी जानकारी पहली पत्नी के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने युवक और उसकी दूसरी पत्नी को एक होटल से रंगे हाथों पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

    वहीं, पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि हमारी लड़की की शादी इस युवक से हुई थी, जिसका एक चार साल का बच्चा भी है। इस युवक को भिखीविंड की एक लड़की से प्यार हो गया और वह उसे घर से ले गया हमें यह पिछले दो महीने से नहीं मिल रहा था। किसी ने हमें बताया कि यह दरबार साहिब के पास एक होटल में रह रहा है। होटल मालिक का कहना है कि वह पिछले एक महीने से यहां रह रहा है । उन्होंने कहा कि जब पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है और यह कोर्ट मैरिज कैसे की जा सकती है जिसके बाद हमने इसे पकड़ लिया और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए और न ही कोई मामला दर्ज कर रहे हैं।जिसके कारण हम पिछले छह-सात घंटे से थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन पुलिस हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है, उल्टे हमारे लोगों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया है और मामला दर्ज कर लिया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए थाना बी डिवीजन अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक लड़की और एक लड़का होटल में ठहरे हुए हैं और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें वहां पकड़ लिया है और उनकी पिटाई कर रहे हैं। जिसके चलते हम उन्हें थाने ले आए, हम जांच कर रहे थे और लड़की के परिवार वालों ने थाने के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके कारण कुछ राहगीरों ने भी उनका समर्थन किया लेकिन वे शराब पी रहे थे और हाथों में तलवारें लिए हुए थे और वे तलवारें लहरा रहे थे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे, जिसके कारण हमने उन तीन युवकों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ।

    वहां उन्होंने बताया कि जिस लड़की और लड़के को हमने होटल से पकड़ा है, यह लड़का पहले से ही शादीशुदा है और भिखीपिंड की इस लड़की के साथ भागने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली है। बहरहाल, हम परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके कारण हमें इन तीनों युवकों को गिरफ्तार करना पड़ा । जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: Activa और Car में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    Jalandhar: Activa और Car में हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    जालंधर, ENS: देहात में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार किसी स्कूल में अध्यापक की जॉब को लेकर इंटरव्यू देने के लिए जाते समय 2 युवकों की एक्टिवा की इनोवा गाड़ी से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि शाहपुर स्थित सीटी कॉलेज स्कूल की ओर से गांव प्रतापपुरा जाते समय वाई-प्वाइंट पर एक्टिवा और कार का एक्सीडेंट हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा इनोवा गाड़ी ने नीचें चली गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में दोनों युवक भी बुरी तरह घायल हो गए।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही फ़तेहपुर (प्रतापपुरा) थाना प्रभारी नारायण गौड़ एवं एएसआई कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सड़क पर पड़े गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चंडीगढ़ निवासी 34 वर्षीय जतिंदर सिंह पुत्र जतिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त कपूरथला निवासी अमनप्रीत सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

    चौकी प्रभारी नारायण गौड़ ने बताया कि पुलिस ने इनोवा गाड़ी के चालक मंगत राम पुत्र बलदेव राज निवासी गांव हमीरी खेड़ा थाना सदर जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस सदर जमशेर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मृतक जसप्रीत सिंह का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। फतेहपुर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों इनोवा और एक्टिवा को कब्जे में ले लिया है। हादसे के संबंध में पुलिस इनोवा चालक मंगत राम से पूछताछ कर रही है।

  • Punjab: खेतों से 474 ग्राम हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: खेतों से 474 ग्राम हेरोइन और ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारनः पुलिस और बीएसएफ का सीमा पार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत संयुक्त आपेरशन के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और बीएसएफ ने खेमकरण के खेतों में तलाशी के दौरान 474 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया गया। मामले में खेमकरण पुलिस स्टेशन के तहत 21-सी एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया है। तारनतारन पुलिस ड्रोन गतिविधियों में शामिल आरोपियों का पता लगाने के लिए खुफिया और वैज्ञानिक जांच कर रही है।

  • Punjab: पहले टेका माथा, फिर चुरा ले गए शिवलिंग, देखें वीडियो

    Punjab: पहले टेका माथा, फिर चुरा ले गए शिवलिंग, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब चोरों ने धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताज़ा मामला शहर मोहाली के फेज पंज के शिव मंदिर से सामने आया है, जहां चोर शिव मंदिर से आठ किलो चांदी चुराकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने फेस पंज के मंदिर में देर रात दो चोरों ने गेट का ताला तोड़ा और मुख्य गेट से अंदर घुस गए। उन्होंने शिवलिंग का ताला भी तोड़ दिया, ताला तोड़ने से पहले उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा, फिर उन्होंने एक डंडा लेकर उसे हटा दिया और उसके बाद करीब आठ किलो का शिवलिंग जो चांदी का बना हुआ था, उठाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकरी पुलिस को दी गई ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पंडित ने बताया कि चार साल पहले करीब पांच किलो चांदी का शिवलिंग चोरी हो गया था, अब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी।

  • Punjab: करंट के झटके से कई फीट दूर गिरी लड़की, मौत

    Punjab: करंट के झटके से कई फीट दूर गिरी लड़की, मौत

    लुधियानाः जिले में देर रात एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। किशोरी स्कूल की ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक लोहे की अलमारी पर उसने कपड़े और प्रेस रखी। अचानक झपटा लगने से वह कई फीट दूर जाकर गिरी। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक मेहरबान के इलाके में बुधवार की रात एक 12 वर्षीया युवती की कपड़े प्रेस करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिवारिक सदस्यों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल में भेजा गया। जहां पहुंचने से पहले ही किशोरी ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा थाना मेहरबान की पुलिस को सूचित किया।

    मृतक किशोरी की पहचान मेहरबान के इलाके धर्मपुरा कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतका के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार लक्ष्मी घर पर लोहे की अलमारी पर कपड़े रख करके प्रेस कर रही थी। जिस दौरान उसे करंट लग गया, करंट लगने से वह कुछ ही दूरी पर जाकर गिरी और बेसुध हो गई। जिसे तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित किया। लक्ष्मी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। लक्ष्मी के शव का आज पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • Punjab: Activa सवार युवकों को ट्रक चालक ने कुचला, एक की मौत

    Punjab: Activa सवार युवकों को ट्रक चालक ने कुचला, एक की मौत

    लुधियानाः दिल्ली हाईवे रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथी की हालत बेहत गंभीर है। एक्टिवा ड्रावर कर रहे युवक की मौत हुई है। पीछे बैठे दोस्त को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पता चला है कि मरने वाला युवक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आया है। लोगों ने हादसे की सूचना थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए घायल युवक सोनू ने बताया कि वह ढंडारी के इलाके में एक वेहड़े में रहता है। वह अपने दोस्त सनी जोकि ईश्वर कॉलोनी में रहता है, के साथ बुधवार की रात एक शोरुम में एसी की सर्विस करने जा रहा था। जहां रास्ते में एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक्टिवा का हेंडल ट्रक में फस गया, जिस दौरान एक्टिवा ट्रक के पिछले टायरों के बीच में जा घुसी और ट्रक सनी व उसके ऊपर से निकल गया।

    हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही सोनू के एक हाथ की हड्डियां टूट गई व उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा उसके टेस्ट करवाये जा रहे है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना थाना फोकल पॉइंट की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी चैक कर ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

  • Factory में लगी भयंकर आग, धुएं का गुब्बार देख मचा हड़कंप

    Factory में लगी भयंकर आग, धुएं का गुब्बार देख मचा हड़कंप

    राजस्थानः जयपुर में बुधवार को केमिकल ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इसके बाद एक-एक कर दर्जनों ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने लगे। आग की लपटें देख औद्योगिक क्षेत्र में लोग दहशत में आ गए। आग इतनी भीषण थी कि लपटों का धुआं करीब 2 किलोमीटर दूर तक उठता दिखाई दिया।

    सूचना मिलते ही मौके पर करीब एक दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां पहुंची गई। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. हालांकि, अग्निकांड में किसी भी तरह का जानी मुक्सान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab: गोरा थापर पर अटैक के मामले में फरार तीसरे आरोपी को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, मीटिंग में होगा फैसला

    Punjab: गोरा थापर पर अटैक के मामले में फरार तीसरे आरोपी को लेकर हिंदू नेताओं में रोष, मीटिंग में होगा फैसला

    लुधियाना: जिले में आज हिन्दू संगठन सर्किट हाउस में पंचायत दोपहर 2 बजे (बैठक) करेंगे। पंजाब भर से हिन्दू नेता इस मीटिंग में पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि मीटिंग में अगली रणनीति तय होगी। दरअसल, पिछले सप्ताह शिव सेना पंजाब के सदस्य संदीप गोरा थापर पर निहंगों ने तलवारों से हमला किया। पुलिस ने दो निहंगों को पकड़ लिया लेकिन एक आरोपी अभी फरार है। जिस कारण हिन्दू नेता पुलिस से खफा है।

    हिन्दू नेताओं की मांग है कि संदीप गोरा थापर को केस में मुख्य शिकायतकर्ता बनाया जाए। वहीं निहंग की गिरफ्तारी जल्द की जाए। खालिस्तानी समर्थक लोग सोशल मीडिया पर हिन्दू धर्म और हिन्दू नेताओं टारगेट कर रहे है पुलिस उन पर सख्त एक्शन ले। बता दें इस बैठक से 2 दिन पहले पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल ने भी हिन्दू नेताओं से बैठक की थी। उन्हें कहा था कि शहर में शांति बनाए रखे। सभी से उन्होंने अनुरोध किया था कि हेट स्पीच से बचे।