Blog

  • Punjab. निहंग सिंह के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार कर वापिस भेजा भारत, देखें वीडियो

    Punjab. निहंग सिंह के साथ पाकिस्तानी अधिकारियों ने दुर्व्यवहार कर वापिस भेजा भारत, देखें वीडियो

    नंगल : भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं। लेकिन इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब नूरपुरबेदी इलाके के गांव डुमेवाल के गुरु सिखों और निहंग सिंह तथा बाणे वेशधारी मनदीप सिंह, जो श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाने के लिए भारत से गए थेजिनको पाकिस्तान पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की,  पूछताछ के दौरान दुर्व्यवहार के कारण पाकिस्तान अधिकारियों ने वापिस वरंग भेज दिया गया। इस संबंध में सुबह अपने गांव डूमेवाल पहुंचे मनदीप सिंह ने बताया कि वह 8 जून को करीब साढ़े तीन बजे अपने घर से निकले थे और उससे पहले उन्हें फिरोजपुर के जत्थे के साथ पाकिस्तान जाना था। उन्हें फिरोजपुर के जत्थे के साथ पाकिस्तान जाना था।

    उन्होंने कहा कि वह सुबह अटारी सीमा पर पहुंचे और उसके बाद भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें सुबह 8:30 बजे सीमा पार भेज दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट पर मोहर लगाई और इमीग्रेशन के बाद उन्हें आगे भेज दिया इसके बाद दोबारा दस्तावेजों में कमी के नाम पर उसे वापस बुलाया गया। इस दौरान पाकिस्तान के अधिकारियों ने निहंग सिंह के बाणे और दाढ़ी के अलावा, उनके द्वारा पहने जाने वाले कृपाण, कड़ा और अन्य सिख धर्म से संबंधित प्रश्न बार-बार पूछे।

     जिससे उनके मन को बहुत ठेस पहुंची। इस बीच उन्हें करीब 8 घंटे तक बिना पानी और पंखे के एक कमरे में बैठाए रखा गया।उन्होंने बताया कि उक्त जत्थे के सभी श्रद्धालुओं को शाम करीब साढ़े 4 बजे पाकिस्तान रवाना करने के बाद उन्हें वापिस भारत भेज दिया गया। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट पर वापसी की कोई मोहर नहीं लगाई। 

  • Jalandhar: नाबालिग से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल थाना के अधीन पड़ते इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जहा है कि पड़ोस में ही रहते युवक द्वारा 8वीं कक्षा में पढ़ती युवती से उसके 3 माह में 3 बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने युवती के बयानों पर आयुष नामक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) व (एन) और 6 पोक्सो एक्ट के तहत 92 नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है और युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। 

    थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ बलजिंदर सिंह भिंडर ने कहा है कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। आरोपी के खिलाफ जब से केस दर्ज हुआ है, तब से वह अपने घर से फरार है। पुलिस ने उसके घर पर भी पूरी नजर रखी हुई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए बयानों में कहा है कि वह आयुष से तंग आकर लगातार परेशान रह रही थी। परिवार वाले भी उसे देखकर काफी परेशान रहते थे, जिसके बाद उसने अपनी मां को पड़ोस में रहते युवक की करतूत बताई। युवती के अनुसार आरोपी युवक उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। इसके डर से वह अपने परिवार वालों को कुछ भी नहीं बता रही थी। 

  • Rashtrapati Bhavan में शपथ ग्रहण के दौरान जानवर के घूमने की वीडियो हुई वायरल 

    Rashtrapati Bhavan में शपथ ग्रहण के दौरान जानवर के घूमने की वीडियो हुई वायरल 

    नई दिल्लीः नरेंद्र  मोदी ने 9 जून को राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का एक रहस्यमयी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जानवर को घूमते  हुए देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जहां देश-विदेश के VVIP एकत्रित थे, वहां खुले में कौन सा जानवर घूम रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहे जानवर की सच्चाई जानने के लिए लोग खूब उत्सुक दिखाई दिए।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भाजपा सांसद दुर्गा दास उइके को राष्ट्रपति शपथ दिला रही थीं, तभी एक जानवर स्टेज के पीछे चहलकदमी करता दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक youtube चैनल पर वीडियो को चेक किया गया तो पता चला कि दावा सही है। राष्ट्रपति भवन के अधिकारिक चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में भी कोई जानवर घूमता दिखाई दे रहा है।

    इतना ही नहीं, जब अजय टम्टा शपथ ले रहे थे , उस वक्त भी वो जानवर पीछे घूमता दिखाई दिया। इस बार ये जानवर वहां बैठे लोगों की तरफ घूमकर देखता भी दिखाई दिया। अब इस जानवर को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुछ का कहना है कि ये तेंदुआ है तो किसी का कहना है कि एक बिल्ली है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि इस कार्यक्रम में क्या इस तरह के जानवर खुले में घूम रहे थे?

    वीडियो ब्लर होने और लाइट कम होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ये कौन जा जानवर है लेकिन कार्यक्रम के दौरान कम से कम दो बार इस जानवर के दिखने से यह साबित हो रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फेक नहीं है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। साथ ही 5 लोगों को स्वतंत्र प्रभार और 36 को राज्य मंत्री बनाया गया है। कुल 72 लोगों ने 9 जून को शपथ ली है। 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के पहले दिन ऑफिस पहुंचे।

  • निजी भूमि से खैर काटकर बेच दिए, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट में निजी भूमि से खैर के पेड़ काटकर किसी ने बेच दिए, भूमि मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साधू सिंह  पुत्र देस राज, निवासी कलोह तह घनारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीती 02 फरवरी 23 को गुरदेव सिंह,केवल सिंह, सतीश कुमार, व रविंदर कुमार ने इसकी निजी जमीन से बिना इसकी अनुमति के खैर के पेड काटकर बेच दिए थे। इस संबंध में पुलिस ने थाना गगरेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab: गर्मियों के चलते बढ़े सब्जियों के दाम, देखें Video

    Punjab: गर्मियों के चलते बढ़े सब्जियों के दाम, देखें Video

    बठिंडाः आसमान से बरस रही गर्मी के बीच हरी सब्जियों के भाव भी आसमान छूने लगे हैं। बठिंडा की सब्ज़ी मंडी में सब्जियों के दाम लगभग दोगुणा हो गए हैं ।   सब्ज़ी बेचने वाले ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने के कारण ग्राहक बहुत कम आ रहे हैं, बाज़ार में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि गर्मी बढ़ने के कारण सब्जी बाहर से नहीं आ रही है, जिसके कारण सब्ज़ी के दामों में इज़ाफा हुआ है,जिसके कारण ग्राहकों में भी कमी देखने को मिल रही है। 

     मिली जानकारी के अनुसार कद्दू पहले 30 रुपये प्रति किलो था, अब बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है, मटर पहले 60 रुपये किलो था, अब 100 रुपये प्रति किलो हो गया है, तोरी 30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गयी है। प्याज 25 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो और खीरे की कीमत 20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    वहीं सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आये ग्राहकों का कहना था कि आम वर्ग का आदमी सब्जी के साथ रोटी खाता है, लेकिन अब सब्जियों के दाम आम जनता की पहुंच से बाहर  हो रहे हैं। 

  • आग लगाने के आरोप में महिला की शिकायत से दो पर मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: व्यक्ति द्वारा अपने खेत में आग लगाने से साथ लगते महिला के खेत में लगे पेड़ जल गए जिस पर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नम्नीश कौर  पत्नी नरिंदर सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद, तह0 हरोली,  जिला ऊना ने अपनी शिकायत  में दर्ज करवाया कि सुरिन्द्र सिंह व अमरीक सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद ने अपने खेत में आग लगाई थी और आग फैलकर इनके खेत में भी पहुंच गई, जिस आग से इन के द्वारा लगाये हुए सफेदा पेड़ के सारे पौधे जल गए । जिस पर पुलिस ने धारा 435,34 भा0द0स0 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • झूठी निकली स्कूटी चोरी की सूचना,हरोली पुलिस ने किया मामले का पटाक्षेप

    झूठी निकली स्कूटी चोरी की सूचना,हरोली पुलिस ने किया मामले का पटाक्षेप

    शिकायत कर्ता महिला ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर रची थी स्कूटी चोरी होने की कहानी
     
    झूठी रिर्पोट करने और साजिश रच कर इंश्योरेंस के पैसे हड़पने की तैयारी में पुलिस ने दोनों किए गिरफतार
     
    अपनी तरह का रोचक मामला
     
    ऊना/ सुशील पंडित: बीते दिनों 30 अप्रैल 24 को गांव पूबोवाल की रहने वाली किरण नाम की महिला ने पुलिस थाना हरोली को फ़ोन करके रिपोर्ट करवाई कि पिछली शाम को इसकी ननद उषा और उसके पति कमलजीत सिंह पंजाब से इसके घर एक नई स्कूटी पर आए और स्कूटी इसके आंगन में खड़ी करके परिवार सहित माता ज्वाला माथा टेकने चले गए। किरण ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी स्कूटी घर के अंदर तथा कमलजीत की स्कूटी घर के आंगन में खडी की हुई थी,जब सुबह वह उठी तो स्कूटी वहां नहीं थी और स्कूटी के साथ दो तारों के बंडल रखे थे वह भी चोरी हो गए थे इसकी सूचना किरण ने पुलिस को दी ।

     पुलिस ने किरण से पूछताछ करने के बाद स्कूटी के असल मालिक कमलजीत से भी फोन पर बात की जिसने बताया कि वह रात को किरण के घर आया था और अपनी स्कूटी वहीं छोड़ गया था स्कूटी बिल्कुल न्यू थी और बिना नंबर के थी और इसमें तुरंत एफआईआर दर्ज करने और चोरों को पकड़ने की शिकायत दी गई। पुलिस ने महिला और उसके रिश्तेदार की बात को सच मानते हुए मामला दर्ज कर लिया तथा दोनों को स्कूटी से संबंधित कागजात देने के लिए और पुलिस की जांच में शामिल होने के लिए कहा परंतु काफी दिन तक दोनों ने स्कूटी से संबंधित कोई भी कागजात पुलिस को नहीं दिए, जिस पर पुलिस को धीरे-धीरे दोनों पर शक होने लगा।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी और जांच में पाया कि उपमंडल हरोली के गांव दुलैहड में एक व्यक्ति के पास किरण ने चार स्कूटीयां खड़ी की हुई हैं उक्त व्यक्ति से पूछताछ में पता चला कि किरण ने उसके पास कुछ महीने पहले कुछ स्कूटीयां खड़ी की हुई थीउक्त स्कूटीयों के चैसी नंबर और इंजन नंबर चेक करने पर एक स्कूटी वही पाई गई जिसकी चोरी की रिपोर्ट किरण ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने स्कूटी को संबंधित व्यक्ति से अपने कब्जे में ले लिया और धीरे-धीरे सारी कड़ियां जब जुड़ी तो पता चला की किरण और उसके रिश्तेदार कमलजीत ने मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया था।

    किरण पिछले एक-दो वर्षों से एक अनाधिकृत एजेंट के तौर पर काम कर रही थी जो आसपास के कई लोगों को विश्वास में लेकर टाहलीवाल की एक एजेंसी से स्कूटीयां डाउन पेमेंट पे खरीद करवाती थी और खरीद करने के बाद अगर उक्त व्यक्ति को पैसे की थोड़ी कमी रहती थी तो उक्त स्कूटीयों को अन्य लोगों के पास गिरवी रखवा देती थी और उनसे पैसे लेकर खुद ब उक्त व्यक्ति को पैसे उधार दे दिए जाते थे।  इस तरह करीब 14 से 15 स्कूटीयां किरण के द्वारा खरीद करवाना पाई जा रही हैं।पुलिस ने कमलजीत और किरण को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

     दोनों ने अपनी गलती भी मान ली है अभी पुलिस दोनों का अदालत में पेश करने के लिए तैयारी में जुटी है पूछताछ में यह भी पता चला की किरण तथा कमलजीत चोरी हुई स्कूटी की इंश्योरेंस लेने के लिए संबंधित कंपनी से प्रयास कर रहे थे। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उक्त दोनों के साथ कई और लोग भी इस वारदात को अंजाम देने में शामिल हो सकते हैं किरण ने केवल कक्षा पांचवी तक शिक्षा ली है और बेहद शातिराना तरीके से पुलिस को चकमा दे रही थी। 

    हरोली क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला मामला है जिसमें किसी महिला ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करके इंश्योरेंस के पैसे को हड़पने के लिए इस तरह की योजना को तैयार करके पुलिस को झूठी सूचना दी। जांच में ये भी सामने आ रहा कि जो भी स्कूटी किरण खरीद करवाती थी, डाउन पेमेंट के बाद नंबर लेने के लिए वो स्कूटी वापिस एजेंसी नहीं पहुंचती थी, इंश्योरेंस ओर बैंक फाइनेंस के लोग भी किसी भी स्कूटी को ढूंढ नहीं पाते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सांख्यान ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
  • Punjab : अवैध पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध पिस्तौल सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : देहात के एसएसपी सतिंदर सिंह के निर्देश पर लूटपाट करने वाले तत्वों के खिलाफ शुरू की गई। जंडियाला गुरु थाने की पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियो की पहचान जशनप्रीत सिंह उर्फ ​​जश्न पुत्र बलदेव सिंह और आकाशदीप सिंह आकाश पुत्र रणजीत सिंह उर्फ मट्ठी निवासी गहरी मंडी के तौर पर हुई है। वहीं उसके 2 साथी भागने में सफल रहे। 

    इस मौके पर जंडियाला गुरु थाने के नवनियुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना गहरी मंडी के प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर आरोपियो को पकड़ने का प्रयास किया तो वे भाग गए। 

    पुलिस ने पीछा कर 2 व्यक्तियों को काबू लिया और 2 भागने में सफल रहे। आरोपी जशनप्रीत सिंह से एक अवैध 30 बोर देसी पिस्तौल बरामद की है। जिसमें पिस्तौल पर 7.65 KF लिखी एक गोली मिली। जबकि दूसरे आरोपी आकाशदीप सिंह आकाश से पूछताछ करने पर पता चला कि उनके 2 साथी करणदीप सिंह उर्फ ​​करण पुत्र हरजीत सिंह उर्फ ​​वकील निवासी गहरी मंडी, साजन पुत्र जरनैल सिंह निवासी गहरी मंडी जो भागने में सफल हो गए। 

    पुलिस ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी की लड़की गहरी मंडी के एक युवक के साथ भाग गई थी, इसी रंजिश के तहत ये युवक एक साथ गहरी मंडी आ गए। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह देशी पिस्तौल किससे लेकर आए है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं इनके दो अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातो में मिला विवाहिता का शव, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः संदिग्ध हालातो में मिला विवाहिता का शव, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिला पठानकोट के साथ लगते धार क्षेत्र के गांव मट्टी में संदिग्ध हालातो में विवाहिता का मृत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक विवाहिता की पहचान 25 वर्षीय मधुबाला पुत्री तरसेम लाल वासी गांव मट्टी के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि तीन साल पहले उनकी लड़की मधुबाला का विवाह गांव मट्टी के ही रहने वाले धर्म सिंह के साथ हुई थी तथा शादी के कुछ देर बाद ही दोनों में लड़ाई झगड़ा होना शुरू हो गया तथा दो तीन बार पहले भी गांव के सरपंच एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा समझाबुझा कर मामले को शांत करवाया गया था। 

    लड़की के घर वालों ने बताया कि आज सुबह 5:00-5:30 के करीब उनको फोन आया कि उनकी लड़की बेहोश हो गई है। लेकिन जब वह वहां पर पहुंचे तो उनकी लड़की की मौत हो चुकी थी तथा लड़की के शरीर पर चोटों के निशान भी पड़े हुए थे। उनको शक है कि उनके दामाद ने ही उनकी लड़की की हत्या की है। इस मौके पर मृतक महिला के घर वालों ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि उनके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए अन्यथा वह मृत देह को लेकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर जब सिविल अस्पताल के डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा की सुबह एक डेड बॉडी गांव मट्टी से लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

  • Punjab: सास और साले की हत्या कर शव को पुल को नीचे फेंका, गिरफ्तार

    लुधियानाः दुगरी में सिधवां नहर किनारे बने पुल के नीचे खून से लथपथ दो शव बरामद होने का मामला सामने आया था। जिसमें महिला और व्यक्ति का तेजधार हथियार से हमला करके दोनों के शव को आरोपी ने पुलिस ने नीचे फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि दामाद ने सास और साले की हत्या की थी। 

    मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय पुष्पा देवी और उसके 20 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। हत्या का कारण क्या रहा, इस बारे में अभी जांच चल रही है। सूचना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी और थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। इस मामले में थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। 

    जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी और उसका परिवार पुल के नीचे ही झुग्गी में रहता था। उसकी बेटी की शादी आरोपी अमरदीप सिंह के साथ होनी थी। परिवारों में किसी बात को लेकर भी विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात पुष्पा देवी और उसका बेटा बैठे थे। इसी दौरान आरोपी अमरदीप सिंह वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर उनके साथ विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने तेजधार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया था।