Blog

  • Jalandhar: भोगपुर में मुठभेड़ दौरान घायल गैंगस्टर मक्खन गुरु नानक अस्पताल में भर्ती, देखे Video

    Jalandhar: भोगपुर में मुठभेड़ दौरान घायल गैंगस्टर मक्खन गुरु नानक अस्पताल में भर्ती, देखे Video

    जालंधर (ENS): 29 मई 2024 को जालंधर के भोगपुर इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई थी। देहात पुलिस और एजीटीएफ की टीम ने गोलीबारी के बाद गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​माखन को गिरफ्तार कर  उसे भोगपुर थाने लाया गया था।  इस दौरान गिरफ्तार गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​मक्खन के पैर में चोट लगी थी। 

    चोट ज्यादा गंभीर होने के कारण आज गैंगस्टर रोहित राणा उर्फ ​​मक्खन को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया।  जहां  गैंगस्टर रोहित इलाज जारी है। गुरु नानक देव अस्पताल में भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  

    बता दें कि गैंगस्टर रोहित जम्मू का रहने वाला है और वह जम्मू-कश्मीर के सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस गैंगस्टर के मोबाइल और अन्य डिटेल की जांच कर रही है। भोगपुर थाने के अधीन पड़ते गांव के एक घर  में पुलिस ने गैंगस्टर को घेर लिया था।  इस दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी थी।

  • Punjab: रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    Punjab: रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या, देखें CCTV

    फिरोजपुर। फिरोजपुर के जीरा गांव खेमी में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से अपने दोस्तों के साथ मक्खू गाँव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवकों ने पुरानी रंजिशन रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • NDA 3.0: शपथ ग्रहण कुछ ही देर में, तैयारियां पूरी, मेहमानों का राष्ट्रपति भवन पहुंचना शुरू

    NDA 3.0: शपथ ग्रहण कुछ ही देर में, तैयारियां पूरी, मेहमानों का राष्ट्रपति भवन पहुंचना शुरू

    नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज शाम 7ः 15 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने के लिए कई देशों के शासनाध्यक्ष भारत पहुंच चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा। वहीं, बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे ऐसे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और नई मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सदस्यों की प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास पर मुलाकात हुई है। सूत्रों के अनुसार सर्व राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा आदि नेताओं ने मोदी से 07 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में मुलाकात की है।

    राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 48 मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सात पड़ोसी देशों – नेपाल, भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स एवं मॉरीशस के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अब तक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड को छोड़ कर सभी देशों के नेता पहुंच राजधानी पहुंच चुके हैं। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को दोपहर में आ चुकी हैं जबकि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ दोपहर में पहुंचे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री अपराह्न करीब पौने तीन बजे पहुंचेंगे।

    ये हैं शपथ लेने वाले संभावित मंत्री
    सूत्रों के अनुसार मोदी के साथ शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों में श्रीमती निर्मला सीतारमन, हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, जतिन प्रसाद, रक्षा खडसे, प्रताप जाधव, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, चिराग पासवान, जीतन मांझी, अनुप्रिया पटेल, सर्वानंद सोनीवाल, एस जयशंकर, अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडविया, किरन रिजेजू, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, सुरेश गोपीनाथ, शिवराज सिंह चौहान, किशन रेड्डी, बंदी संजय कुमार स्वामी, अर्जुन मेघवाल, शांतनु ठाकुर, अन्नामलाई राव इंद्रजीत सिंह, पंकज चौधरी, सावित्री ठाकुर, मनोहर लाल खट्टर, राममोहन नायडू, सी आर पाटिल, रामदास आठवले, मनसुख वसावा, वी चंद्रशेखर, जयंत चौधरी, अन्नपूर्णा देवी, हर्ष मल्होत्रा, अजय टम्टा, रवनीत बिट्ट के नाम शामिल हैं।

    इन लोगों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
    अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं को नई सरकार में शामिल होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश से सांसद जितिन प्रसाद और महाराष्ट्र से रक्षा खडसे के भी नई सरकार का हिस्सा बनने की संभावना है।

  • Jalandhar: भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    Jalandhar: भाई ने भाई पर किया जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर,ENS: कोट सादिक के पास पड़ते थिंद एनक्लेव के एक घर में भाइयों में हुई खूनी झड़प का मामला सामने आया है। घायल मोहन दास ने बताया कि गत रात्री उसके छोटे भाई सन्नी के पास कुछ दोस्त रहने के लिए आए थे। 

    जब उसने सुबह 10 बजे के करीब देखा तो सन्नी के कमरे से धुआं निकल रहा था। जब उसने अंदर जा कर देखा तो उसका भाई और दोस्त नशा कर रहे थे। इस बात को लेकर सन्नी के दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह जख्मी हो गया। 

    पीड़ित ने बताया कि उसका भाई 7-8 साल से नशा करने का आदि है। परिवार ने इलाज के लिए सन्नी को नशा मुक्ति केंद्र में भी दाखिल कराया लेकिन वह नशा करने से वह बाज नहीं आया। उसके बाद उसे घर के निचे रहने के लिए एक अलग कमरा दे दिया।

    मोहन ने सिविल अस्पताल से मेडिकल कराकर, इस मामले की शिकायत पास के थाने में दे दी है।

  • Punjab : ढाबे पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    Punjab : ढाबे पर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें Video

    मोगा : गांव गिल में स्थित एक ढाबे पर कार में बैठे व्यक्तियों पर दूसरी कार सवार व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। पीड़ित ने अपने बचाव के लिए फायरिंग की। हमलावरों में शामिल एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में फरीदकोट के लिए रेफर किया गया है।

     अमित गोयल ने बताया कि वह देर रात गांव सिंघावाला में अपने पेट्रोल पंप से पैसे लेकर वापस जा रहा था। उसके साथ 3 अन्य लोग भी कार में सवार थे। रास्ते में वह गांव गिल स्थित ढाबे पर रुका, जहां उसका एक साथी वाशरुम गया। इसी दौरान एक उनके पास एक रिट्ज कार आकर रुकी। रिट्‌स कार में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे।

    अमित गोयल ने बताया कि रिट्स कार सवारों ने अपनी कार को हमारी कार के बिल्कुल बराबर में लगा दिया और हमारी कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। जिसके बाद रिट्स कार सवारों ने तेजधार हथियार निकाल कर उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। जब वह भागने लगा तो उसकी पीठ पर वार कर दिया।

    उसने बताया कि अपने बचाव के लिए उसने फायरिंग की। गोली लगने से रिट्स कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। अभी तक पुलिस की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।

  • चुनाव हारने के बाद Modi Cabinet में Ravneet Singh Bittu को मिली जगह

    चुनाव हारने के बाद Modi Cabinet में Ravneet Singh Bittu को मिली जगह

    चंडीगढ़। आज देश में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है। PM नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। वहीं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री भी शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट में पंजाब के भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का भी मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। 

  • शॉपिंग मॉल में चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

    शॉपिंग मॉल में चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

    नोएडा: मॉल में हमले का पता चला। खबरों के मुताबिक, सेक्टर 38A स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। लड़ाई के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और प्रसारित कर दिया। तब जाकर समस्या सामने आई। इस वीडियो में हिंसक लोग एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा रहे है। 


    नोएडा में सत्ता और नशे का कॉकटेल दबंगों के सिर चढ़कर बोलता है। सत्ता और नशे के कॉकटेल के नशे में धुत दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा। इस लड़ाई का वीडियो तेजी से सोशल नेटवर्क पर फैल गया। गार्डन गैलेरिया शॉपिंग मॉल का प्रबंधन इस घटना को छिपाने की कोशिश कर रहा है। नोएडा में गार्डन गैलरी मॉल नशेड़ियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है। इस शॉपिंग सेंटर में पहले ही एक युवक की मौत हो चुकी है। 

  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंदली में पर्यावरण दिवस मनाया

    राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंदली में पर्यावरण दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में पर्यावरण दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी और ईको क्लब द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर के सानिध्य में मनाया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान और सभी अध्यापकों ने परियोजना इंचार्ज देवराज सौंखला का  स्वागत किया और बच्चों को पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी ने मिलकर पौधारोपण कार्य किया। एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार की देखरेख में एनएसएस स्वयंसेवकों एनसीसी कैडेट्स और ईको क्लब के सदस्यों ने समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। 

    6 जून को सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर के सौजन्य से पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने काफी उत्साह से बढ़ चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यालय से चारों सदनों के बच्चे शामिल हुए। विजेताओं को सौर ऊर्जा परियोजना अघलौर द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

    प्रथम स्थान पर सीवी रमन सदन से कनिका धीमान, कल्पना चाबला सदन से शिल्पा कालसी दूसरे और ए पी जे अब्दुल कलाम सदन से नेहा और एस राधाकृष्णन सदन से राधिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

    परियोजना अधिकारी डी आर सौंखला की ने बाद में सभी को संबोधित करते हुए सौर ऊर्जा के महत्व और अघलौर में स्थापित की जा रही परियोजना की जानकारी दी और परियोजना के डायरेक्टर आर पी शर्मा जी ने प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान और सभी अध्यापकों  का बहुत आभार व्यक्त किया ओर विद्यालय को भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

    सभी बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट और मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। इस अवसर पर जसबीर सिंह एक्सियन एच पी पी सी एल, रमन ककर एस डी ओ, कपलेश, अभिषेक सहायक इंजीनियर, वी पी डोगरा प्रोजेक्ट मैनेजर, बी एस राणा प्रोजेक्ट मैनेजर, शुभम कुमार उपस्थित रहे।

  • Kapurthala : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    Kapurthala : व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    कपूरथला : श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव नवां पिंड गेटवाला में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव नवां पिंड गेटवाला के तौर पर हुई है। घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

    मृतक के जीजा पलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि सुखदेव सिंह घर में अकेला रहता था। उसके भाई विदेश में है। हालांकि उसके आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लगा है। SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सुखदेव सिंह का कुछ समय पहले विवाह हुआ था। लेकिन उसका तलाक हो गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था और घर में भी अकेला था।

    अनुमान है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली। थाना कोतवाली के SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मृत के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जीजा पलविंदर सिंह के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया।

  • Punjab : दीवार गिरने से 3 की मौ’त

    संगरूर : एक निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर हैं। यह मजदूर एक शैलर की दीवार का प्लास्टर कर रहे थे कि अचानक दीवार मजदूरों पर आ गिरी। दीवार के मलबे में दबकर 3 मजदूर मारे गए। घटना संगरूर के हलका सुनाम के गांव कनकवाल भांगुआ की है। यहां एक शैलर का काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। कई मजदूर शनिवार की शाम 25 फीट ऊंची दीवार को प्लास्टर कर रहे थे, कि अचानक दीवार उनके ऊपर आ गिरी, जिससे पांच मजदूर दीवार के नीचे दब गए।

    मजदूरों के चिल्लाने तथा दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाकी साथी मजदूर और आसपास गांव के लोग मौके पे पहुंचे और दीवार के नीचे दबे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक मजदूर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।

    मजदूरों ने शैलर मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि शैलर की दीवार का जो काम किया जा रहा था। वह बिना सीमेंट के बनायी जा रही थी। 25 फीट ऊंची दीवार को बिना सीमेंट के केवल प्लस्टर के सहारे खड़ा किया जा रहा था, जिससे की हादसा हो गया।

    आरोप है कि अगर सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता तो दीवार शायद ना गिरती, क्योंकि बिना सीमेंट के दीवार काफी कमजोर हो गई थी। साथी मजदूरों ने मृतकों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि मामले की जाच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।