Blog

  • मलांगड़ के अमरेहडा शिव मंदिर में हुई बाबा पहाड़िया की मूर्ति स्थापित

    बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैण के गद्दी नशीन प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने करवाई मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा

    धार्मिक कीर्तन दरबार सजा, भजनों से संगत निहाल,उपरांत भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मलांगड़ में स्व रामदास मलांगड़ के अमरेहडा शिव मंदिर जो स्व रामदास मलांगड़ स्मृति भवन में स्थित है। उस शिव मंदिर में नवरात्रों की अष्टमी के उपलक्ष्य पर बाबा पहाड़िया मूर्ति की स्थापना के साथ कीर्तन दरबार सजा। बही उपमंडल बंगाणा के थाना कला के गांव पंजैण के बाबा पहाड़िया मंदिर के गद्दी नशीन प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने शिरकत करके बाबा पहाड़िया जी की पूर्ति स्थापना पर प्राण प्रतिष्ठा करके पूजा अर्चना की। बही धार्मिक कार्यक्रम के आयोजिक बीसी शर्मा एवम परिवार और साथ में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा प्रमुख सेवादार का भव्य स्वागत किया। विद्वानों द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ मूर्ति एवम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

    उपरांत मंदिर परिसर में कीर्तन दरबार सजा। ओर प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने बाबा जी के भजनों से संगत को निहाल किया। और पूरे पंडाल को खूब नचाया। प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने प्रवचन करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी चाहिए। और सुबह शाम प्रभु भजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु सिमरन का भी एक विधान है। अगर विधान के साथ प्रभु के साथ लग्न लगेगी। तभी भक्ति में शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि बाबा पहाड़िया जी की महिमा का गुणगान करने के लिए एक युग का समय चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार बाबा पहाड़िया जी का अवतार उनकी कथाएं बताई गई है। उनका गुणगान करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर के सामने मंदिर की स्थापना की गई है।

    लेकिन पूजा विधि विधान का किसी को ज्ञात नहीं। कि किस प्रभु यानी भगवान को कौन सा प्रसाद भोग के लिए लगता है। उन्होंने कहा कि देखा देखी में तो हर कोई मंदिर स्थापित कर लेता है। लेकिन जब विधान की बारी आती है। तो किसी को पता नहीं होता। और यही से ही इंसान का पतन शुरू हो जाता है। प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने कहा कि जिस मंदिर खास कर पीपल के पेड़ के नीचे बाबा पहाड़िया जी की मूर्ति स्थापित हो।बहा पर कभी तेल का दीपक नहीं जलाना चाहिए। यह अशुभ फल देता है। उन्होंने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है। लेकिन भक्ति करने का सही तरीका हो। उन्होंने कहा कि अध्यन करना और सुनता भी व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है।

    बही प्रमुख सेवादार अशोक कुमार ने बाबा पहाड़िया,बाबा बालक नाथ,भगवान भोलेनाथ,भगवान श्री कृष्ण के बारे में विस्तार से बताया। और हर भगवान की पूजा विधि के बारे में जानकारी दी। बही कीर्तन के बाद सैकडो भक्तो ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया । इस मौके पर स्थानीय पूर्व प्रधान राजेंद्र मलांगड़,अरविंद मलांगड़ ,सुनील कुमार, एम आर शर्मा,भक्त राम शर्मा,देवेंद्र शर्मा,बिशन दास,अनिल कुमार ,यूमेश कुमार,संजीव कुमार,भूपेश कुमार ,सुदेश शर्मा, डा अमर चंद, देवराज शर्मा,कुलदीप शर्मा के अलावा सैंकड़ों भक्त मौजूद रहे। 

    दो जून से सात जून तक बाबा पहाड़िया मंदिर पंजैण में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम का दिया निमंत्रण,

    बता दें कि सात जून को बाबा पहाड़िया मंदिर गांव पंजैण थाना खास में झंडा रस्म अदा की जाती है। और दो जून को शोभा यात्रा से छ दिवसीय धार्मिक समागम का आगाज होता है। मंदिर के प्रमुख सेवादार ने मंच से सभी को निमंत्रण देते हुए कहा कि दो जून को शोभायात्रा दो जून से सात जून तक संकीर्तन दरबार और सात जून को दस बजे सुबह झंडा रस्म और उसके बाद पंजाब एवं अन्य राज्यों से आए गायकों द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया जाता है। दो जून से सात जून तक बाबा पहाड़िया मंदिर परिसर में हर श्रद्धालु के लिए अटूट लंगर एवं खाने रहने का विशेष प्रावधान किया जाता है। आप सभी सादर आमंत्रित है। 

  • पंजाब : स्कूली बसों के हो रहे हादसों को देखते हुए RTO विभाग हुआ सख्त, देखें वीडियो

    मोगा : बीते दिनों हरियाणा में हुई स्कूल बस हादसा में कुछ बच्चों की मौत होने ओर कुछ बच्चों के घायल हो जाने के बाद अब पंजाब सरकार भी इस हादसे को देखते हुए पंजाब में सख्ती कर रही है। ताकि पंजाब में भी कोई ऐसी घटना न हो। इन सबको देखते हुए अब जिला मोगा के आरटीओ विभाग ने भी सभी स्कूल को एक पत्र जारी किया है। जिसमे सभी हिदायते दी गई है और उनकी पालना तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए है।

    वही मोगा जिला के आरटीओ सारंग प्रीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि कोई भी स्कूली बस भले वो स्कूल की है या किसी प्राइवेट पार्टी ने चलाई हुई। सभी बसे जो बच्चों को स्कूल छोड़ने का करते है, वे बसों का रंग पीला करवाए स्कूल का नाम ओर फोन नंबर लिखे और ड्राइवर और उसके साथ सहयोगी की यूनिफॉर्म सही हो।

    बच्चे को बस में बैठते और उतारते समय पार्किंग करते समय जगह का ध्यान रखे। वही उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वह भी बच्चों को ले जा रही बस के ड्राइवर के साथ एक दो मिनट बात जरूर करे और उसका व्यवहार जरूर देखें की उसकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा की हमारी ओर से सख्ती से चेकिंग की जा रही है और हिदायतों की पालना न करने वालों के चलान भी काटे जा रहे है।

  • पंजाब : अवैध रूप से भरे जा रहे गैस सिलेंडरों की शिकायत करना परिवार को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    लुधियाना : ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में अवैध रूप से भरे जा रहे गैस सिलेंडरों की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालात तब और बदतर हो गए हैं जब पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को लटका रही है। हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    पीड़ित परिवार के पक्ष में आए हिंदू संगठन के नेता जतिंदर जितिंदर गोरियान ने थाना डिवीजन नंबर 7 के बाहर धरना दिया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांगा। इस मौके पर उन्होंने थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।पीड़ित परिवार के पक्ष में आए हिंदू संगठन के नेता ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरा जा रहा है।

    इसकी शिकायत करने पर उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि पुलिस मामले पर कार्रवाई करने के बजाय इसे लटका रही है। वहीं पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा पुलिस को कथित तौर पर रिश्वत दी जाती है। जिसके कारण आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

  • जालंधरः अंकित ह+त्या मामले में थाने के बाहर लगा धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख में अंकित की हत्या के मामले में थाना 5 के बाहर लोगों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान पीड़ित परिवार ने पुलिस का कार्रगुजारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को अभी तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार नहीं किया है और ना ही पकड़ी गई उक्त महिला को पुलिस ने थाने में बिठाकर रखा हुआ है। परिवार का आरोप हैकि महिला का पासपोर्ट भी पुलिस ने अभी तक जब्त नहीं किया है। परिवार का आरोप है कि 24 घंटों में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बजाए पुलिस ने पता नहीं अपने पास आरोपियों को रखा है या उन्हें छोड़ दिया है। जिसको लेकर आज परिवार की ओर से थाने के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    परिवार का आरोप है कि मल्ली की पत्नी ने मृतक के पत्नी के पेट में टांगे मारी। उन्होंने कहा कि जिसके चलते मनीषा की हालत गंभीर चल रही है। परिवार ने कहा कि मनीषा के पेट में बच्चा 6 सप्ताह का चल रहा था। ऐसे में अब हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जांच की तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया है। उन्होंने कहा कि अब डॉक्टरों ने अबॉर्शन करवाने के लिए कहा है। परिवार ने कहा कि वह तब तक मनीषा का अबॉर्शन नहीं करवाएंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि ऐसे में मनीषा की जान को भी खतरा है। परिवार ने कहा कि अंकित और उसके होने वाले बच्चे की हत्या हो गई है, वहीं मनीषा की जान को खतरा भी बना हुआ है।

    परिवार ने आप पार्टी की शह पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। परिवार ने कहा कि आज बच्चे की मौत को लेकर पुलिस जब तक आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराए नहीं जोड़ती, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं थाना प्रभारी भूषण का गलत बर्ताव देखने को मिला। जब भूषण से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया तो कहने लगे वह मेरी मौसी के लड़के नहीं है। ऐसे में परिवार द्वारा धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    9 मोबाइल फोन, एक स्कूटरी, पर्स बरामद

    अमृतसर : बढ़ती लूट की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर सख्ती दिखाई जा रही है और लूट की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिसके तहत अमृतसर सिविल थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह उर्फ ​​मान के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ विरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह कस्टम चौक से रतन सिंह चौक की ओर जा रही थी।

    जब वह मकबूल रोड पर पहुंची तो एक्टिवा सवार एक युवक ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक मोबाइल फोन भी मौजूद था। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जांच करते हुए मामले में महिला का पर्स चोरी करने वाले आरोपी मंजीत सिंह को स्कूटर सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से सैमसंग मोबाइल फोन और एक महिला का पर्स और दस्तावेज बरामद कर लिए है।

    इसके अलावा आरोपी से 3 मोबाइल फोन जारी किए गए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 12 अप्रैल 2024 को राजस्व न्यायालय में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद 5 और मोबाइल फोन की पहचान कर उन्हें जब्त कर लिया गया। आरोपी से कुल 09 मोबाइल फोन और 1 चोरी की स्कूटर ज्यूपिटर और लेडी पर्स बरामद किया है। आरोपी पर पहले भी चोरी और लूटपाट के 3 मामलें दर्ज हैं।

  • पंजाब : लुटेरों की खंभे से बांधकर पिटाई करने की वीडियो हुई वायरल

    मोगा : सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लुटेरों की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो जिला मोगा के गांव बदनि कला की बताई जा रही है। पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से जा रहे थे।

    रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 झपटमारों ने मोटरसाइकिल सवार दंपति के कुर्ते की जेब पर झपट्टा मार फरार होने लगे, तो शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने लूटेरों को काबू कर खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

    वही थाना बधनी कलां के एसएचओ रमन कुमार कंबोज ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा की पार्षद मनप्रीत सिंह ने लुटेरों को काबू कर हमें सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर लुटेरों को काबू कर लिया है। पीड़ित लछमन सिंह के बयानों पर 379बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • प्राइवेट स्कूल और सरकार में गर्माया मामला: 5 जिलों के स्कूल संचालकों ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने का किया ऐलान

    महेंद्रगढ़ः हरियाणा भर में प्राइवेट स्कूलों की ट्रांसपोर्ट पर सरकार का एक्शन दिन-प्रतिदिन सख्त होता जा रहा है। अब सरकार के खिलाफ निजी स्कूलों ने भी मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे के बाद बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे स्कूलों के खिलाफ राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी विरोध में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ ने कनीना हादसे के लिए पूरी तरह से सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही चेताया है कि अगर यूं ही नाजायज सख्ती जारी रही तो वह स्कूल बसों की चाबियां सरकार को सौंप देंगे। वहीं, स्कूली बसों के चालान के विरोध में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने पांच जिलों कैथल, सोनीपत, झज्जर, सिरसा और फतेहाबाद में पहली से 12वीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा की है। सोमवार को प्रदेश में 1429 स्कूल बसों की जांच की गई। इनमें से 613 बसों के चालान काटे गए और 119 बसें जब्त की गईं। 3.57 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।

    कनीना हादसे के बाद फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल संघ के पदाधिकारी पहली बार मीडिया से रुबरू हुए। स्कूल बस चालकों के शराब पीकर वाहन चलाने के सवाल पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा बौखला गए। गुस्से में उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकार प्रदेश में शराब के ठेके बंद क्यों नहीं करती। गुजरात मॉडल यहां भी लागू होना चाहिए। मृतक बच्चों के परिवारों की आर्थिक मदद के सवाल पर शर्मा ने कहा कि उनकी एसोसिएशन के पास ऐसा कोई फंड नहीं है, लेकिन हमारी परिवार के साथ सहानुभूति है। मीडिया के इस सुझाव को वह एसोसिएशन की बैठक में रखेंगे। इसके बाद ही आर्थिक मदद पर फैसला हो सकेगा। कुलभूषण शर्मा ने कहा कि उन्हें चेकिंग अभियान से एतराज नहीं है, लेकिन चेकिंग के तरीके पर आपत्ति है। शाम पांच बजे स्कूल बसों को उठाया जा रहा है, जब स्कूल में न संचालक होता है और न कर्मचारी। साथ ही चहेतों के स्कूलों को छोड़ा जा रहा है। अंबाला में ऐसा हुआ।

    वहीं, मुख्य सचिव ने वीसी में निजी स्कूल संचालकों के बारे में अपशब्द कहे। उनके साथ आतंकियों सा व्यवहार किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार चालक और स्कूल के साथ जिला प्रशासन भी है, क्योंकि प्रशासन को ही बसों की जांच करनी थी। कुलभूषण शर्मा ने आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को फरीदाबाद में सरकार की रैली थी, इसमें निजी स्कूलों की 430 बसें गई थीं। शर्मा ने ये भी आरोप लगाया कि आरटीए और राजनीतिक लोग दबाव बनाकर स्कूलों की बसें लेते हैं। अगर बसें नहीं दी जातीं तो उन पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें बसें लेकर तेल देती थीं, लेकिन ये सरकार तो तेल भी नहीं देती। इसके अलावा रैली में जाने वाली बसों में लोग तोड़फोड़ तक कर देते हैं।

  • जालंधरः अब एक मंच पर दिखे पूर्व सीएम चन्नी, पवन टीनू, सुशील रिंकू सहित अन्य नेता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस, भाजपा और आप पार्टी ने जालंधर सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं आज सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आप पार्टी से उम्मीदवार पवन टीनू नतमस्तक होने पहुंचे। वहीं कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। जहां भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू और मनोरजंजन कालिया भी नतमस्तक होने के लिए आए हुए थे। इस दौरान दोनों पार्टियों के नेता एक ही मंच पर इकट्ठे बैठे दिखाई दिए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि पार्टी के नेता एक साथ दिखाई दिए हो, इससे कुछ दिन पहले श्री देवी तालाब मंदिर ने कैन्हया मित्तल के प्रोग्राम के दौरान सुशील रिंकू, शीतल अंगुराल और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक साथ बैठे दिखाई दिए थे। वहीं आप पार्टी से टिकट मिलने के बाद पवन टीनू का बयान सामने आया है। 

    वहीं टिकट मिलने को लेकर पवन टीनू ने आप पार्टी का धन्यावाद किया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उनके खिलाफ कांग्रेस से चरणजीत सिंह चन्नी और भाजपा से सुशील रिंकू मैदान में है तो वह इस चुनौती का कैसे सामना करेंगे। टीनू ने कांग्रेस उम्मीदवार चन्नी पर निशाना साधते हुए चन्नी को तो जालंधर में किसी मोहल्ले का नाम भी नहीं मालूम है और ना ही किसी स्कूल और कॉलेज का पता है। उन्होंने कहा कि बाहर से आकर वह चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने बाहर से आकर चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि लोग सोचेंगे कि बाद में वह काम किससे करवाएंगे। उन्होंने कहा कि चन्नी साहब तो बाद में फोन भी नहीं उठाते। टीनू ने कहा कि पिछली बार चुनाव हार गए थे।

    जिसके बाद वह 10 माह के लिए अमेरिका चले गए। इस दौरान उन्होंने किसी का फोन नहीं उठाया था।  उनका आरोप है कि उसके बाद उन्होंने फोन नंबर बदल लिया था। वहीं चन्नी के जालंधर आने पर सवाल करते हुए कहाकि लोगों ने चन्नी की सफलताए देखी हुई है। उन्होंने कहा जालंधर में एनआरआई लोग है उन्हें सबकुछ पता है। बता दें कि अकाली दल से नाराज चल रहे पवन टीनू ने हाल ही में पार्टी छोड़ी थी। जिसके बाद वह आप पार्टी में शामिल हो गए। आप पार्टी ने सुशील रिंकू की तरह पवन टीनू को पार्टी में शामिल किया और 2 दिन बाद ही उन्हें लोकसभा चुनाव की टिकट दे दी।

    जालंधर सीट सबसे हॉट सीट बन गई है। दरअसल, जहां इस सीट से पवन टीनू दूसरी पार्टी से आप पार्टी में शामिल हुए है। वहीं सुशील रिंकू आप पार्टी छोड़कर भाजपा मेँ शामिल हुए और इस बार वह भाजपा से उम्मीदवार बने। जबकि कांग्रेस ने भी चौधरी परिवार को छोड़कर चन्नी को जालंधर सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि अकाली दल ने इस सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में जालंधर सीट पर सभी पार्टी की निगाहें टिकी हुई है।

  • मंदिर में हुई चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस ने चोरी के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने प्रैस कान्फ्रैंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पैक्टर निर्मल सिंह, इन्चार्ज डिटेक्टिव स्टाफ व उनकी टीम ने चण्डी माता मन्दिर में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखा(25) पुत्र विक्रम उर्फ बेपरवाह निवासी बंगाला कालोनी नजदीक रेलवे स्टेशन जिला मोहाली और गोलू (24) पुत्र स्व. राजकुमार निवासी बंगाला कालोनी नजदीक रेलवे स्टेशन जिला मोहाली के तौर पर हुई है।

    जानकारी के मुताबिक 11 जनवरी श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड, पंचकूला की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई कि चण्डी माता मन्दिर में बीती रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मन्दिर से माता के आभूषण, 4 दानपात्र, सोने के मुकूट, सोने का हार, टीका, झुम्के, माता की प्रतिमा, माता के पहनें हुए आभूषण (सोने की आंख, नथ, बिन्दी मुकुट व गौल्ड पतरा), चांदी की ज्यौत तथा दान पात्रो में करीब 5 लाख रुपये की राशि चोरी करके ले गये है। जिस बारे थाना में प्राप्त शिकायत पर धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

    पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से माता के आभूषण बरामद कर लिए गए है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य सलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर, अन्य चोरी हुए सामान को बरामद किया जाएगा। एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी हिमाचल प्रदेश में करीब 4 से 5 चोरी के मामले दर्ज है।

  • पंजाबः कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, टिकट ना मिलने पर नेता ने हाईकमान से किए सवाल, देखें वीडियो

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में आनंदपुर सीट से पहले मनीष तिवारी को टिकट ना देने को लेकर विरोध हो रहा था। उसके बाद जालंधर सीट से चन्नी को लेकर चौधरी परिवार ने विरोध किया। वहीं अब संगरूर से सुखपाल खैरा को सीट देने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, लोकसभा बाय इलेक्शन के समय दलबीर गोल्डी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था, लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसी बीच पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट न मिलने पर उनका दर्द छलका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेज पर लाइव होकर बड़ा बयान दिया है। दलवीर गोल्डी ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि जब उनकी टिकट काटी गई हो।

    उन्होंने टिकट न मिलने पर हाईकमान से सवाल किया है कि, छोटा या बड़ा लीडर कौन सा होता। उन्होंने कहा कि अब तक मेरी टिकट काट कर जिसे दी गई है वह सब कहां पर है और मैं आज भी पार्टी के साथ खड़ा हूं। 2022 में विधानसभा के समय बड़े चेहरे की जरूरत थी या अब है। जब सीएम मान के खिलाफ बड़ा चेहरा चाहिए था तो मैं लड़ा था। 2014 और 2019 में भी मेरी टिकट काटी गई थी। किसी को भी सपने नहीं दिखाने चाहिए, टिकट देने की झूठे वादें नहीं करने चाहिए क्योकिं टिकट नहीं मिलती तो बड़ा दर्द होता है। बता दें कांग्रेस पार्टी ने संगरूर से पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी की जगह सुखपाल खैहरा को टिकट दे दी है, जिस कारण गोल्डी बहुत आहत हुए हैं। आपको ये भी बता दें कि दलवीर गोल्डी संगरूर धूरी से सी.एम. भगवंत मान के खिलाफ चुनाव में खड़े थे। इसमें सी.एम. मान की जीत हुई और गोल्डी हार गए।