Blog

  • जालंधरः ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रधान हैप्पी संधू का आया बयान, देखें Live 

    जालंधर, ENS: हिट एंड रन केस को लेकर एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट यूनियन ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियर ने प्रधान हैप्पी संधू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा आज प्रधानगी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि हर कोई सरकार इस मामले को लेकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करती है। अकाली-भाजपा भी यह कर चुकी है। वहीं आज हैप्पी संधू ने कहा कि हिट एंड रन केस को लेकर बीते दिन वीडियो जारी कर मोर्चा खोलने का कहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं आज उन्होंने कहाकि वह प्रधानगी से इस्तीफा देकर इस मुहिम को आगे ले जाना चाहते है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानगी को लेकर चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि लोग किसी सियासी पार्टी के नेता को प्रधान ना चुने। हैप्पी ने कहा कि कई लोग कहते थे कि उनके 2 पैट्रोल पंप है। हैप्पी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास ऐसा कोई पैट्रोल पंप नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को भी फोन किया और कहने लगे कि आपके पिता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने फोन कर कहा कि आप हिट एंड रन केस को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखे वह आपके साथ है। हैप्पी ने कहा कि वह प्रधानगी चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह चुनाव देश भगत यादगार हाल में 12 जनवरी को करवाए जाएंगे।

  • कुटलैहड़ में हर वर्ष 200 छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का हमारा निर्णय : भुट्टो

    हटली स्कूल से हुई शुरुआत

    बंगाणा के सरोह स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह


    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड विस क्षेत्र में हर वर्ष 200 गरीवी रेखा से नीचे वाली छात्राओं का पढ़ाई का खर्च उठाने का हमने निर्णय लिया है। और उसकी शुरुआत सरकारी स्कूल हटली से हमने मंगलवार को कर दी है। हमारा उद्देश्य है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी छात्र गरीबी या फिर पैसे की तंगी होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहेगा। और एक वर्ष में हमने सौ से ज्यादा छात्र छात्राओं को सेकेंडरी या फिर उच्च शिक्षा हेतु मदद की है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोह में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहे। विधायक भुट्टो ने कहा कि शिक्षक छात्रों के उज्वल भविष्य को तराशते है। और शिक्षकों द्वारा दिये गए संस्कारों एवं प्रेरणा से युवा स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके बड़ा मुकाम हासिल करते है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को शिक्षा का मॉडल बनाने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए हमने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू या फिर शिक्षा मंत्री या अन्य मंत्रियों से भी मांग रखी तो उन्होंने तुरंत उस के समाधान की स्वीकृति प्रदान की है। 


    स्कूली छात्रों द्वारा बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विधायक ने मांग पर स्कूल मुख्यालय पर शहीदी गेट एवं श्मशान घाट के लिए पक्का रास्ता व अन्य घोषणाओं के लिए धन राशि स्वीकृत की। ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ स्थानीय जनता व अधिकारी मौजूद रहे। 


    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मंदली स्कूल के खेल मैदान के सुधारी करण के लिए 3 लाख की धनराशि पहुंचने पर स्कूल प्रिंसीपल एवं एसएमसी ने विधायक का आभार प्रकट किया है। मंदली स्कूल के प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व स्कूल में कार्यक्रम के दौरान हमारी मांग पर विधायक ने खेल मैदान के सुधारी कर्ण के लिए 3 लाख की घोषणा की थी। और एक सप्ताह में 3 लाख की धनराशि मिल गई है। उसके लिए हम विधायक महोदय का आभार प्रकट करते है। 

  • पंजाब : अब इस जगह से गौवंश से भरा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

    कोटकपूरा : नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा ट्रक मिलने का मामला सामने आया है। ट्रक में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। गऊ रक्षा दल की शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने यहां के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा एक ट्रक बरामद किया है। इसके अलावा कार सवार गौवंश तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके 5 साथी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

    ट्रक में से बरामद 18 गौवंश को बीड़ सिखांवाला की गौशाला में छोड़ दिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता गऊ रक्षा दल के प्रदेश महासचिव मंहत गरीब दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौवंश से भरा एक ट्रक हाईवे से जा रहा है। जिसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस की नाकाबंदी के दौरान ट्रक व कार को रोका गया जिसमें से एक आरोपी काबू आ गया।

    जबकि बाकी 5 आरोपी ट्रक व कार छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू किया और ट्रक में से बरामद गौवंश को गऊशाला में छोड़ दिया है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया जा रहा है।

  • जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल करने वालों का घमंड होगा चूर

    जनता को बरगलाकर सत्ता हासिल करने वालों का घमंड होगा चूर

    जनप्रतिनिधि को कर्तव्यबोध न होना, कुटलैहड़ का दुर्भाग्य: कुटलैहड़ भाजपा


    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक द्वारा पूर्व मंत्री पर की गई बयानबाजी पर भाजपा मंडल कुटलैहड़ के उपाध्यक्ष राजिंदर रिंकू, राजकुमार, मण्डल महामंत्री मास्टर रमेश व बी डी सी अध्यक्ष देवराज शर्मा ने ऐतराज जताते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड़ का दुर्भाग्य है कि एक ऐसा व्यक्ति विधायक बन गया है जिसे एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों व कर्तव्यों का भी ज्ञान नहीं हैं। अपने बयान में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने पुर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर विधायक भुटटो द्वारा की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि झूठ और फरेब से सत्ता हासिल करने वाले का घमंड जल्द ही चूर होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक काफी अरसे तक बी डी सी रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक एक जनप्रतिनिधि को मिले अधिकारों और कर्तव्यों का भी ज्ञान नहीं है, जो बेहद शर्मनाक है।


    मास्टर रमेश, राजिंदर रिंकू, राजकुमार व देवराज शर्मा ने विधायक देवेंद्र सिंह भुटटो के एक साल के कार्यकाल को कुटलैहड़ के लिए काला अध्याय बताते हुए कहा है कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में जहां क्षेत्र का बहुआयामी विकास हुआ वहीं इस एक साल में कुटलैहड़ 5 साल पीछे चला गया है। यहां के स्कूलों, अस्पतालों व अन्य मूलभूत सुविधाओं में बड़ी गिरावट आई है। विधायक महोदय एक साल में कोई भी नई योजना लाने में विफल रहे हैं और हर प्रकार का माफिया कुटलैहड़ में पनप रहा है।


    अपने संयुक्त बयान में भाजपा नेताओं ने विधायक को नसीहत देते हुए कहा है कि वे क्षेत्र के विकास की ओर ध्यान दें व पूर्व मंत्री की चिंता न करें। जनता को एक बार बेवकूफ बनाया जा सकता है बार बार नहीं। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता इनका घमण्ड चूर-चूर कर देगी।


    पूर्व मंत्री के किये कार्यों को अपना नाम देकर विधायक कब तक जनता को लॉलीपॉप देते रहेंगे।

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे को नोटिस जारी 

    तामिलनाडूः कांग्रेस की विचारधारा से उलट बयान देने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर गाज गिर गई है। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणियां करने के वजह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ नेता कार्ति चिदंबरम को अनुशासनात्मक समिति की ओर से पूर्व विधायक केआर रामासामी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है। बता दें, कार्ति के सूत्रों का दावा है कि सांसद को नोटिस जारी करने का अधिकार सिर्फ एआईसीस के पास ही है। हालांकि, फिलहाल तमिलनाडु कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम पर विश्वास जाताया था। अटकलें हैं कि इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

    दरअसल, एक साक्षात्कार में कार्ति से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी के सामने उपयुक्त होंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि भाजपा की प्रचार मशीनरी के आगे कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रचार तंत्र और पीएम मोदी को एक साथ हराना मुश्किल है। लेकिन मुद्दों के साथ हम भाजपा को हरा सकते हैं। एक राजनीतिक दल के रूप में हम भाजपा को हरा सकते हैं। कार्ति ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता चुनावों में खासा असर डालती है। आप उनके सामने किसी को खड़ा करने के लिए कहेंगे तो मैं एक नाम देने में असमर्थ हूं। हालांकि, अगर आप कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से पूछेंगे तो वह एक ही नाम बताएंगे राहुल गांधी। 

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सफल कार्यक्रम ने अनुराग ठाकुर का कद बढ़ाया : पठानियां

    ऊना/सुशील पंडित : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सफल कार्यक्रम ने केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर  क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का कद बढ़ाया है ।यह बात जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहीं ।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सफल कार्यक्रम का अनुशासित आयोजन करवाया गया, यह अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर शिक्षा के क्षेत्र में जिस प्रकार से सराहनीय कार्य एक से श्रेष्ठ केंद्र के माध्यम से कर रहे हैं और इसका 500 वें केंद्र  को शुरू किया गया ।हजारों बच्चे इसे लाभार्थी हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक सांसद द्वारा शुरू किया गया सराहनीय कार्य है ,जिसकी दिल खोलकर भारत के उपराष्ट्रपति ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का यह कहना कि अन्य सांसदों को भी अनुराग मॉडल का अनुसरण करना चाहिए और स्वयं उपराष्ट्रपति भी इस विषय पर अनुराग ठाकुर को आगामी योजना के बारे में बताएंगे यह अपने आप में बड़ा संदेश है ।उन्होंने कहा कि हमीरपुर से संसदीय क्षेत्र का हर मतदाता, हर नागरिक गौरवान्वित है । उन्होंने कहा कि एक से श्रेष्ठ केंद्र के साथ-साथ जिस प्रकार से अनुराग ठाकुर छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम करवा रहे हैं, यह भी अपने आप में अनुकरणीय है ।उन्होंने कहा कि सांसद मोबाइल योजना के माध्यम से लगातार निशुल्क टेस्ट करते हुए लाखों रोगियों का इलाज किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि शिक्षा व  स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुराग ठाकुर की अनूठी पहल का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनेता होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदिय क्षेत्र में काम कर शिक्षा व स्वास्थ्य की अलख जगाने का काम कर रहे हैं। राजकुमार पठानिया ने कहा कि हमीरपुर  क्षेत्र में विकास को भी आगे बढ़ने का काम अनुराग ठाकुर ने किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हर क्षेत्र में संसदीय क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाया है । पठानियाँ ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विकास का मॉडल बना है ,जिसमें बड़ी योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू की गई है। राजकुमार पठानिया ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर से अधिक क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है और अनुराग ठाकुर पर हम सबको गर्व है कि वह हमारे राष्ट्रीय युवा नेता के रूप में स्थापित होकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मंत्री रहकर श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं।
  • पंजाब: प्याज की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे गौं मास सहित तस्कर काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के समराला चौक नजदीक गौं तस्करी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समराला चौक नजदीक पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो पुलिस ने दबिश देकर तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने प्याज की बोरियों में छिपाकर गौंमांस लेकर जा रहे गौ तस्करों को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा से जम्मू-कश्मीर में छोटे ट्रक में गोमांस ले जाया जा रहा था। इस दौरान नोएडा से ही तस्करों के पीछे गाड़ियां लगी हुई थीं। इस दौरान समराला चौंक के पास गाड़ी को काबू करके उसकी चेकिंग की गई तो प्याज की बोरियां लदी हुई थीं। इस दौरान पुलिस ने जब बोरियां जब खुलवाई गईं तो पुलिस को बोरियों के नीचे छिपाया हुआ गोमांस मिला। गोमांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। थाना मोती नगर की पुलिस ने तस्करों को और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

    जानकारी देते हुए गौरक्षा दल के पंजाब मीडिया इंचार्ज करन वर्मा ने कहा कि उनकी टीम को सूचना थी कि नोएडा से गोमांस का भरा ट्रक श्रीनगर के लिए रवाना हुआ है। ट्रक के पीछे उनकी एक गाड़ी लगी हुई थी। पंजाब के शंभु बार्डर से तस्करों का वह पीछा कर रहे थे। सरहिन्द के पास गाड़ी रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर हाथ नहीं आया। शेरपुर चौक नजदीक पहुंच ट्रक चालक को उनकी टीम ने दबोच लिया। आरोपियों ने भागने की भी कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया। एक आरोपी का नाम ताज मोहम्मद है। आरोपी ने बताया कि है वह श्रीनगर में आसिफ खान नाम के व्यक्ति को सप्लाई करना था। घटना स्थल पर तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    मौके पर थाना मोती नगर की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को पकड़ा है। कंडक्टर और ड्राइवर ने खुद माना है कि उन्हें बोन लेस चिकन कहकर नोएडा से गाड़ी मालिक ने भेजा है। उसे कहा गया था कि टैक्स बचाने के लिए ऊपर प्याज के गट्‌टू रखे है। कश्मीरी युवकों के मुताबिक उन्हें नहीं पता था कि ट्रक में गोमांस ​​​​​​​ है। फिलहाल दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में करीब 300 से अधिक गोमांस ​​​​​​​की पेटियां पुलिस को मिली है। मौके पर मैडिकल टीम को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह ने कहा कि देर रात गोमांस ​​​​​​​ के तस्करों की गाड़ी पकड़ी गई है। दो युवकों को काबू किया है। अभी उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह कितने समय से गौमास की तस्करी कर रहे है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच होगी। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजू पर हुआ जानलेवा हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम सीवरमैन यूनियन के प्रधान राजकुमार राजू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने प्रधान पर हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज फुटेज भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह किसी की शिकायत पर वह गए हुए थे। जहां पर हमलावारों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसके सिर पर हमलावारों ने कड़े से हमला कर दिया।

    जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह किसी की शिकायत मिलने के दौरान कंप्लेट पर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्होंने प्रधान राजू पर हमला कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावार कड़ों के साथ लात-घूंसों से उस पर हमला किया।पीड़ित ने अनुसार हमलावारों ने मुंह ढके हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਸਾਈਬਰ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 4 ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 12 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਟਾਟਾ ਸਟੀਲ ਨਾਂ ਦੀ ਜਾਲੀ ਕੰਪਨੀ ਬਣਾ ਕੇ 20 ਲੱਖ ਦੀ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਸੁਲਝਾ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਜੋਇੰਟ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਕੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਜਸਕਿਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤੇਜਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਾਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਲਗਭਗ 47 ਦੇ ਕਰੀਬ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਮਿਲੇ ਹਨ। ਦੋਸ਼ੀ ਖੁਦ ਵੀ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਰੱਖ ਕੇ ਜਾਲੀ ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ ਤਿਆਰ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਦਾਵਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ।

  • जालंधर हाईटस-2 फ्लैट्स में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें  

    जालंधर, ENS: पॉश सोसाइटी जालंधर हाईटस-2 में आग लगने की खबर सामने आई है। जहां स्मार्ट होम डी-ब्लॉक में तड़कसार आग लगे से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्मार्ट होम के डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल की लिफ्ट से लगी आग का असर 13वीं मंजिल तक देखने को मिला। आग लगने का पता उस समय चला जब टाईल्स क्रैक हुई और फ्लैट्स में धुआं फैलना शुरू हुआ। फ्लैट्स में रह रहे लोग अचानक उठे आग देख कर हड़कंप मच गया।

    लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग द्वारा काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बताया जा रहा हैकि आग बुझाने के समय सोसाइटी के एक 2 लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आग की घटना को लेकर लोगों ने तुरंत मैनेजमैंट को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मैनेजमैंट के लोग तुरंत वहां पहुंचे और फ्लैट्स में लगे अग्निशमन यंत्र के ज़रिए आग पर राहत पाने की कोशिश की।

    कहा जा रहा है कि आग बुझाने के लगे अग्निशम्न यंत्र में पानी स्टोरेज कम थी। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पॉश सोसाइटी में तड़कसार आग के कारण सोसाइटी के लोगों ने विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि सोते समय हुई घटना के कारण दहशत में है। आग के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।