Blog

  • महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क हैल्थ कैंप 10 को

    महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क हैल्थ कैंप 10 को

    स्टार हैल्प इंसोरैंस करेगी आयोजन

    ईसीजी, बीपी, शूगर व रुटीन चैक अप करेंगे चिकित्सक

    एल कैमिटस्ट अस्पताल के डाक्टर करेंगे इलाज

    बददी/ सचिन बैंसल : स्टार हैल्थ इंसोरेस कंपनी द्वारा 10 जनवरी मंगलवार को बददी के महाराणा प्रताप नगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में एल कैमिस्ट अस्पताल पंचकूला के चिकित्सक विभिन्न रोगों का इलाज करेंगे और उचित सलाह देेंगे कि बीमारियों से दूर कैसे रहा जा सकता है। इसके अलावा डाक्टरों की टीम पूरे शरीर का बाडी चैकअप करेंगे और साथ बीपी,शूगर व ईसीसी के टैस्ट होंगे। कैंप में फिजियो थैरिपी के माध्यम से भी ईलाज किया जाएगा। स्टार हैल्थ इंसोरेंस के ब्रांच मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर बददी (नजदीक ओल्ड बस स्टैंड) में यह कैंप सुबह 10 बजे से शुरु होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। उन्होने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने का आहवान किया है।

  • रिशवत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस टीम ने दबोचा

    रिशवत लेते हुए थाना प्रभारी को विजिलेंस टीम ने दबोचा

    बददी/ सचिन बैंसल : मानपुरा थाने के प्रभारी ललित कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने पर विजिलेंस ने मौके पर पकड़ लिया है। पुलिस ने पैसों के साथ थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के भीतर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। हाल ही में मानपुरा में तैनात हुए थाना प्रभारी ललित कुमार ने थाने में एक माईनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज था। थाना प्रभारी इसकी जांच कर रहे थे। थाना प्रभारी इस मामले को रफादफा करने के चक्कर में आरोपी व्यक्ति से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। व्यक्ति ने इस बारे में विजिलेंस की डीएसपी डॉ. प्रतिभा से मिला। डीएसपी  ने उसे मंगलवार को रिश्वत देने को कहा। इस बीच विजिलेंस ने पूरी तरह से थाने के आसपास जाल बिछा लिया था। जैसे ही व्यक्ति ने 20 हजार रुपये दिए। सात ही विजिलेंस ने दबिश दे दी और मौके से ही उसके पास कैश पकड़ लिया। कैश में पहले ही सयाही लगाई हुई थी। विजिलेंसं की एसपी अंजुमा आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी मानपुरा को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे में डीजीपी पुलिस व एसपी बद्दी को भी पत्र लिखा गया है।
  • भाजपा अवसरवादी लोगों की नही, ध्येय से जुड़े कार्यकर्ताओं की पार्टी

    विधायक अनाप शनाप बयानबाजी छोड़, कुटलैहड़ के विकास कार्यों पर दें ध्यान


    ऊना/सुशील पंडित : पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ के विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें अनाप शनाप बयानबाजी में समय खराब करने की अपेक्षा कुटलैहड़ के विकास कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले एक साल से कुटलैहड़ में कोई भी नया काम कर पाने में नाकामयाब रहे विधायक अपनी असफलता को छुपाने के लिए अनरगल बयान देकर जनता का ध्यान विकास कार्यों से हटाना चाहते हैं।


    उन्होंने कहा कि भाजपा सिंद्धान्तो वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जहां अवसरवादी लोगों की अपेक्षा ध्येय से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए स्थान है। कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाले अवसरवादियों को भाजपा जैसे संगठन में कोई स्थान नहीं है। कार्यकर्ताओं की पार्टी में दोगले नेताओं की दाल नहीं गलती।


    पूर्व मंत्री ने कहा है कि पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कार्यों का श्रेय लेने के सिवाय कांग्रेस के प्रतिनिधि के पास कोई काम नहीं है। वे अपनी ही सरकार में क्षेत्र के लिए 12 महीने में एक भी नई परियोजना नहीं ला पाए और अब भाजपा हमारे द्वारा किये गए कार्यों में अपनी नाम पट्टिकाएं लगाने को आतुर हैं। कंवर ने विधायक भुट्टो को बेकार के बयानों से इतर क्षेत्र की खुशहाली व सभी तरह के माफियाओं पर रोक लगाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि हवाई सपने देखने छोड़कर विधायक धरातल पर काम करें तो कुटलैहड़ और कुटलैहड़ की जनता के लिए अच्छा होगा।

  • विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा में करीब 67 लाख राहत राशि के बांटे चैक

    विधायक नहीं मैं कुटलैहड़ की जनता का चौकीदार, उनका हक उन्हें पहुंचाना मेरा काम: भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित : ऊपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा नमसा परियोजना के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यअतिथी का भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने कार्यक्रम में 66 लाख 97 हजार 903 रुपये के चैक किसानों को वितरित किए। जिसने 72 परिवारों को सीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता, हटली स्कूल की 19 गरीबी रेखा से नीचे रहित छात्राओं को पढ़ाई के लिए निजी आय से 3,3 हजार रुपये की नकद राशि,16 परिवारों को आवास योजना के तहत हर परिवार को 1,75 हजार का चैक 13 परिवारों को वैल्फेयर द्वारा आर्थिक सहायता के चैक खण्ड विकास बंगाणा द्वारा 97 परिवारों को आर्थिक चैक, इस के अतिरिक्त नमसा के चैक एवं दवाइयां वितरित की। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य की सूक्खू सरकार आम जनता की सरकार है और हमें कड़े आदेश भी है कि अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब परिवार तक सरकार की योजना पहुंचे और उन्हें लाभ मिले। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसान को आत्म निर्भर बनाना है और हमने कुटलैहड़ में किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता देते समय उस की पार्टी विचारधारा नहीं पूछी है। जब कि बीते 5 वर्षों में ऐसा होता आया है। भुट्टो ने कहा कि किसान आत्म निर्भर बनें और अच्छी नस्ल के पशुओं को घर पर रखे जिससे किसानों की आय दो गुना हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मीडिया में यह व्यान न दें दें कि यह भी पूर्व भाजपा  सरकार और मेरी लाई हुई धनराशि शेष रही थी। भुट्टो ने कहा कि एक वर्ष में हमने 200 गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला लिया है। और इसकी शुरुआत हमने हटली स्कूल से कर दी है। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसवीओ डॉ सतिंदर ठाकुर, डॉ राजेश जंगा, डॉ अभिनव राणा, फार्मासिस्ट बलबीर सिंह, नरेश कुमार, केशवानन्द शर्मा, नन्दलाल, राज कुमार, डिम्पल ठाकुर, सुरेश कुमार, बिरेंद्र ठाकुर, सुभाष चंद, नमसा परियोजना के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्व सिंह राणा, प्रकाश चंद जमासनी, ज्ञान चंद शर्मा, प्रधान महिंद्र सिंह राणा, यूबा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, दलजीत शर्मा, मौजी राम जसाना व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • पंजाब: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल,देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं  जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। इस दौरान नशा तस्करों ने एसटीएफ में क्रॉस फायरिंग। टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 नशा तस्कर को गोली लगी जिन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया है।

    इस दौरान तस्करों के कब्जे से 3 हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये नशा तस्कर काफी समय से इलाके में  एक्टिव थे। एसटीएफ द्वारा पूरा ऑपरेशन जीरा तलवंडी रोड पर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्कर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग जिसमें 2 तस्करों को गोली लग गई।

  • समाजसेवी विश्वजीत पटियाल ने कलरूही में हो रही महा शिव पुराण कथा के पांचवें दिन में की पूजा

    शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शिव और पार्वती विवाह का मंचन किया
    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव कलरूही के पंचमुखी शिव मंदिर से हो रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन आचार्य गोपाल स्वरूप शास्त्री ने शिव और पार्वती विवाह का मंचन किया। शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन समाजसेवी विश्वजीत पटियाल ने सुबह पूजा अर्चना की, आचार्य गोपाल स्वरूप शास्त्री ने कथा को आगे बढाया और बताया शिव विवाह की कथा सुनाई और कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए है, परंतु शिव ने विवाह कर संसार को गृहस्थ आश्रम में रहकर भी वैराग्य व योग धर्म का अनुशरण करने का तरीका दिया है। कथा वाचक ने कहा कि शिव परिवार में भगवान के वाहक नन्दी, मां पार्वती का शेर, गणेश का मूसक और कार्तिकेय का वाहन मोर है। शिव के गले मे सर्प रहते हैं, जो सभी विपरीत विचारधारा के बीच सामंजस्य रखना ही शिव पुराण सिखाता है। भगवान के विवाह के वर्णन में मैनादेवी व हिमालय राज की पुत्री के रूप मे मां पार्वती का जन्म लेना। प्रारम्भिक काल मे शिव की तपस्या करना, उसी दौरान तारका सुर के आतंक को खत्म करने के लिए शिव का तन्द्रा भंग हुई। तब जाकर शिव पार्वती का विवाह हुआ। इस कथा में भगवान शंकर की बारात भी निकाली गई। विवाह के दाैरान माता-बहिनो ने शिव-पार्वती विवाह पर मंगल गीत गाए गए तो पांडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर शिव-पार्वती विवाह का आनंद लिया। इस पावन मौके पर अयोध्या से आए हुए श्री राम जी के अक्षत को लेकर भी प्रभु राम भक्त भी पहुंचे और सभी ने श्री राम अक्षत और प्रभु भक्तों ने का जयकारों से भव्य स्वागत किया।
  • ਪੰਜਾਬ : SSP ਦਫਤਰ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਪਾਠ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਅਮਨੀਤ ਕੌਂਡਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਾਠ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਐਸਐਸਪੀ ਅਮਨੀਤ ਕੋਂਡਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੇ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਜਗਤ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁਖ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਹਰ ਸਾਲ ਪਾਠ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

    ਅੱਜ ਇਸ ਪਾਠ ਦੇ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰਾਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਸੁੱਖ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਐਸਐਸਪੀ ਅਮਨੀਤ ਕੋਂਡਲ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਸਣੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਨਾਲ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੁਕੜੀ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੂੰ ਸਲਾਮੀ ਦੇ ਸੁਆਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • विदेश में एक और पंजाबी व्यक्ति की मौ’त

    गुरदासपुर :  गांव सिंगपुरा के व्यक्ति की दुबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि मृतक परमजीत सिंह का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। मृतक परमजीत सिंह की पत्नी और चाचा ने बताया कि 5 जनवरी की शाम को उन्हें फोन पर पता चला कि परमजीत सिंह सुबह ड्यूटी के लिए गया था। अपने कार्यस्थल पर पहुंचे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

    जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां शाम को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की 2 बेटियां और एक बेटा है, जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी 11वीं और बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है। परमजीत सिंह अपनी बेटी की शादी के लिए गांव आया था। 29 दिसंबर को दोबारा दुबई चला गया था।

  • पंजाबः 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्त से बाहर, देखें वीडियो

    इस मामले को लेकर थाना प्रभारी की NGO चला रही महिला के साथ बदसलूकी आई सामने, वीडियो वायरल

    लुधियानाः आजाद नगर इलाके में 29 दिसंबर को 4 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी । इस दौरान आरोपी शव को बेड में छिपाकर फरार हो गया था। बच्ची को इंसाफ दिलवाने के लिए परिवार ने समर्थको के साथ थाने के बाहर धरना लगाया गया।

    इस दौरान धरने पर मौजूद पारिवारिक सदस्यों ने प्रशासन से आरोपी को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि जब वह आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस के पास जाते है , तो उनकी सुनवाई नहीं होती । इसलिए मजबूरन उन्हें धरना लगाना पड़ा परिजनों ने कहा कि यदि उन्हें जल्द इंसाफ नहीं मिला , तो वह अपना संघर्ष और तेज कर देंगे।    

    वहीं इस मामले को लेकर जालंधर में चाइल्ड एयर वेल्फेयर सोसायटी एनजीओ चला रही नेहा नामक महिला लुधियाना के थाना डाबा में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पहुंची। जहां थाने में एसएचओ पर महिला से बदसलूकी के आरोप लगाए गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता हैकि महिला थाने में एसएचओ के सामने बैठकर बात कर रही है।

    इस दौरान महिला ने थाना प्रभारी से कहा कि वह उनके साथ इसलिए मीटिंग कर रही है कि 29 दिसंबर को जो कुछ 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ था वह किसी ओर के साथ ना हो। इस मामले में महिला ने उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी से अपील की। बताया जा रहा हैकि इस दौरान उसके साथ बच्ची का पिता भी साथ था। इस दौरान पहले तो थाना प्रभारी पहले तो बात सुनता रहा। लेकिन जब महिला ने बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए क्या कार्रवाई की गई, उसके बारे में पूछा गया तो थाना प्रभारी बढ़ गया। जिसके बाद थाना प्रभारी उनकी एनजीओ के बारे में पूछने लगा और अपने साथी को बाहर से महिला कांस्टेबल को बुलाने के लिए कहने लगा। थाना प्रभारी ने महिला को बाहर निकालने के लिए आदेश जारी कर दिए।

  • जालंधरवासियों को DC विशेष सारंगल देने जा रहे सौगात 

    जल्द ही आधुनिक स्ट्रीट फूड हब होगा विकसित

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल जल्द ही शहरवासियों को बड़ी राहत देने जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि आदर्श नगर मार्केट में एक आधुनिक स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा, जहां जल्द ही जालंधर निवासी साफ स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर नगर निगम को चुने गए स्थान (आदर्श नगर) संबंधी विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा ताकि इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके।

    उन्होंने कहा कि यह नया हब फूड प्रेमियों के लिए साफ, हवादार, गैर-प्रदूषणकारी वातावरण सुनिश्चित करेगा। यहां साफ पानी, पार्किंग, रोशनी प्रबंध, सफाई एवं कूड़ा निपटाने जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा विक्रेताओं, सहायकों को ‘खाद्य स्वच्छता’ के संबंध में उचित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सारंगल ने कहा कि यह विक्रेताओं, सहायकों को सक्षम अथारिटी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई) से लाइसैंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने में भी सहायता दी जाएगी।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्ट्रीट फूड यहां की भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और विक्रेताओं को अपने कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड हब न केवल भोजन तैयार करने के दौरान सफाई के स्तर में सुधार करेगा बल्कि उपभोक्ताओं को भोजन परोसने के तरीके में भी सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग प्रदूषण के कारण सड़कों के किनारे खाने-पीने से परहेज करते है लेकिन यह फूड हब स्थानीय भोजन को लोकप्रिय बनाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह, नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।